बरेली – छज्जा गिरने के कारण हुई मौत, दो-दिन बाद मकान मालिक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज।

आंवला – सिरौली कस्बे में बीते दिवस दिनांक- 20 नवम्बर 2023 को कस्बा सिरौली के मोहल्ला साहूकारा की मैन मार्किट में स्थित रामा शंकर के मकान का जर्जर छज्जा गिर जाने के कारण राहगीर रिज़वान फरीदी (25 वर्षीय) की दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने दिनांक- 20 नवम्बर 2023 को ही थाना सिरौली में लिखित तहरीर दी थी परन्तु रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी वहीं सम्बन्धित मकान मालिक व रामा शंकर व उसके भाई कृपा शंकर के द्वारा मृतक के परिजनों के साथ ही अभद्र व्यवहार…

बरेली – मीरगंज कोतवाली क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने पर मचा हड़कंप।

तहसील मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंधौली की गौटिया में गन्ने के खेत में गौवंश के अवशेष मिलने पर मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सूचना पर मीरगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। और उसके उपरांत पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गौ वध निबारण अधिनियम के तहत मुकददमा पंजीकृत करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आज सुबह वुधबार सिंधौली के ग्रामीण अपने अपने खेतों की ओर गये तो गन्ने के खेत में गौवंश पशु के वध करने के उपरांत अवशेष लोगों को दिखाई दिये। जिससे…

नगर निगम के टैंकर ने स्कूटी सवार बुजुर्ग महिला को कुचल दिया

लखनऊ से बड़ी खबर है। हजरतगंज में मल्टी लेवल पार्किंग के पास बुधवार को नगर निगम के टैंकर ने स्कूटी सवार बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। हादसे के वक्त महिला की बेटी स्कूटी चला रही थी। टैंर का पहिया महिला के सिर पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।वहीं बेटी को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद टैंकर चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। घटना के बाद मौके पर बेटी चीखती रही। चीख-पुकार सुन मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही एडीसीपी मनीषा सिंह,…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 नवंबर को वृंदावन कॉरीडोर बनवाने की घोषणा के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक देंगे

मथुरा में मंच सज चुका है। ब्रज रज उत्सव में मीराबाई की 525वीं जयंती के मौके पर इन्हीं चंद लाइनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 नवंबर को वृंदावन कॉरीडोर बनवाने की घोषणा के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक देंगे।हाईकोर्ट के फैसले के बाद भाजपा के सूत्रों का कहना है, प्रधानमंत्री मोदी मंच से बांके बिहारी कॉरिडोर बनाने की आधिकारिक घोषणा करेंगे। यही नहीं, वह कृष्ण जन्मभूमि का दौरा करने वाले मोदी पहले प्रधानमंत्री होंगे।यूपी में राजनीतिक दलों के बीच ये मान्यता है कि ब्रज की भूमि…

22 नवंबर को इजराइली संसद ने सीजफायर की डील पर मुहर लगाई

इजराइल-हमास जंग का आज 46वां दिन है। इजराइली सेना ने हमास के नॉर्थ गाजा ब्रिगेड हेडक्वार्टर पर कब्जा कर लिया है। सेना के मुताबिक, यहां कई आतंकियों को भी मार गिराया गया है।हेडक्वार्टर शेख जैद इलाके में स्थित है, यहां हमास के कई बड़े लीडर्स रहते हैं। यहां रेड के दौरान सेना को सुरंग मिली जो 50 मीटर गहरी और 7 मीटर चौड़ी है। यहां रॉकेट लॉन्चिंग साइट भी मौजूद है।सेना के मुताबिक, नॉर्थ गाजा ब्रिगेड हेडक्वार्टर के कंपाउंड में वो गाड़ियां मिली हैं जो 7 अक्टूबर को इजराइल पर…

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा में अब टी-20 इंटरनेशनल नहीं खेलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रोहित वनडे वर्ल्ड कप से पहले ही इस बारे में चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर से चर्चा कर चुके हैं।रोहित शर्मा के निकट भविष्य में टी-20 खेलने की संभावना नहीं है। उन्होंने पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से कोई टी-20 इंटरनेशनल नहीं खेला है। एडीलेड में अंग्रेजों ने इस मैच में भारतीय टीम को 10 विकेट से हराया था।‘यह नई बात नहीं है। रोहित…

ढाई मिनट के एक सीन के लिए उन्होंने मेरे साथ कम से कम 20 से 25 बार रिहर्सल की : अजय कुमार

‘टाइगर 3’ के बाद अब इंडस्ट्री की नजरें और बॉक्स ऑफिस की आस ‘एनिमल’ और ‘डंकी’ से लगी हुई हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और धर्मेंद्र समेत कई एक्टर्स नजर आएंगे।इसके अलावा इसमें एक्टर अजय कुमार ने भी अहम किरदार निभाया है।अजय के मुताबिक शाहरुख ने इस फिल्म को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लिया। एक सीन पर तो वो लगातार छह घंटे तक काम करते रहे। अजय ने यह भी क्लीयर किया कि शाहरुख फिल्म में 3 से…

‘दंगल’ फिल्म के ऑडिशन के समय 21000 लड़कियों में से उनका सिलेक्शन हुआ था : फातिमा सना शेख

फातिमा सना शेख बॉलीवुड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। फातिमा ने साल 1997 की फिल्म ‘चाची 420’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ से फातिमा सुर्खियों में आ गईं। ‘दंगल’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।में फातिमा ने बताया कि वे आमिर को बहुत रियल और ईमानदार मानती हैं। फातिमा ने ये भी कहा कि ‘दंगल’ फिल्म के ऑडिशन के समय 21000 लड़कियों में से उनका सिलेक्शन हुआ था।फातिमा सना शेख ने बचपन की बातें करते हुए कहा, ‘मैं चार या…

फर्रुखाबाद:जिला मुख्यालय पर जिले के नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने वोटर चेतना अभियान की जिला कार्यशाला की बैठक जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न कराई

फर्रुखाबाद,आज 22 नवंबर 2023 दिन बुधवार को आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जनपद के नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने  वोटर चेतना अभियान की जिला कार्यशाला बैठक जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न की। जिला संगठन प्रभारी ने अपने दो दिवसीय प्रवास के प्रथम दिन उन्होंने  जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों,मंडल अध्यक्षों,मोर्चा अध्यक्षों एवं मतदाता प्रमुखों को वोटर चेतना अभियान से जुड़ने के निर्देश दिए हैं।     जिला संगठन प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कहा लोकतंत्र में एक-एक वोट की कीमत होती…

ग़ाज़ीपुर :- शहीद मनोज कुशवाहा के सातवें सहादत दिवस ,वादों पे वादा करते रहे नेता नही बनी बन पाई गाँव की आज तक सड़क :-शहीद की माता शीला देवी

 बिरनो : जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में 22 नवंबर 2016 को पेट्रोलिग करते समय आतंकवादियों के द्वारा फायरिग में शहीद मनोज कुशवाहा का बुद्धवार को सातवा शहादत दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम तिरंगा फहरा कर व शहीद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि उमाशंकर कुशवाहा ने कहा कि 22 नवंबर 2016 को माछिल सेक्टर में मातृभूमि की रक्षा करते हुए मनोज कुशवाहा शहीद हो गए। उनकी शहादत से प्रेरणा लेकर युवा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं।…

रिश्ता हुआ तार-तार:सास को रोजाना नींद की गोलियां खिलाकर बहू ससुर के साथ मनाती थी रंगरलियां,फिर हुआ खौफनाक कांड

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रिश्तों को तार-तार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।ससुर ने अपनी सौतेली बहू से अवैध संबंध बनाए।कुछ दिनों पहले सांस ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।इसके बाद परिवार में विवाद होने लगा।विवाद से तंग होकर ससुर ने शनिवार को जहर खा लिया।हालत खराब होने पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। जिले के थाना टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति की पत्नी की लगभग 20 साल पहले मौत हो गई थी।व्यक्ति ने…

रिश्ता हुआ शर्मशार:विधवा भाभी से देवर ने बनाए शारीरिक संबंध,सालों तक लूटता रहा आबरू

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।भाई की मौत के बाद विधवा हुई भाभी को देवर ने अपने जाल में फंसाया।शारीरिक संबंध भी बनाए और तीन बच्चों की परवरिश का भरोसा दिया, लेकिन विधवा भाभी के सपना उस समय चकनाचूर हो गया, जब देवर ने बेवफाई की। देवर ने शादी करने का भरोसा दिया था,लेकिन अब वो दूसरी युवती से शादी कर रहा है।मलपुरा की रहने वाली महिला ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की है। पीड़ित महिला ने बताया कि तीन…

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सर्जरी विभाग के लिए धनराशि को मंजूरी दी है।

बलरामपुर अस्पताल का सर्जरी विभाग को हाईटेक बनाया जाएगा। आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। इससे मरीजों को आधुनिक उपकरणों से ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सर्जरी विभाग के लिए धनराशि को मंजूरी दी है। डिप्टी सीएम ने उपकरणों की खरीद प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।अस्पताल के सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थिएटर और विभाग में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि आधुनिक उपकरणों को स्थापित करने के लिए 2 करोड़ 50 लाख 35 हजार 889.68…

एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के बेटे नामिश की मौत स्केटिंग ट्रेनिंग के दौरान सड़क हादसे में हो गई

लखनऊ में तैनात एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के बेटे नामिश की मौत स्केटिंग ट्रेनिंग के दौरान सड़क हादसे में हो गई। एक्सीडेंट स्पॉट वहीं था, जहां कभी ASP स्टंटबाजों के खिलाफ अभियान चलाया करती थीं। अंदाजा भी नहीं होगा कि जिन स्टंटबाजों के खिलाफ अभियान चलाकर वो लोगों को सुरक्षित कर रही थीं।एक दिन वही रफ्तार उन्हें जिंदगी भर का दुख देगी। जी-20 रोड पर नामिश की कार हादसे में मौत के बाद पुलिस ने CCTV की मदद से कार ड्राइवर को खोज निकाला। ये रविन्द्र सिंह उर्फ पप्पू सपा…

मैनपुरी में हलाल प्रमाणित उत्पादों की चेकिंग के लिए चलाया अभियान

मैनपुरी में प्रदेश सरकार द्वारा हलाल सर्टिफाइड उत्पादों पर रोक लगा दी है। इसी के चलते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने इन उत्पादों का विक्रय रोकने के लिए चेकिंग की। शहर के कई ग्रोसरी स्टोर पर चेकिंग कर उत्पाद चेक किए। इस दौरान दो खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर भी जांच के लिए भेजे गए हैं।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम मंगलवार को हलाल सर्टिफाइड उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए शहर में उतरी। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. टीआर रावत के नेतृत्व में टीम ने शहर के…

मैनपुरी में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बरात में शामिल होने राम नगर जा रहे बाइक सवारों को सोमवार की रात जवापुर मोड़ के बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवककी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं साथी घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशनी थाना क्षेत्र के गांव शमशेरगंज निवासी सुरेंद्र कुमार (25) के गांव से एक युवक की बरात राम नगर क्षेत्र में गई थी। सुरेंद्र अपने एक दोस्त के साथ बरात में शामिल होने के…

मैनपुरी में आधी रात में बिस्तर पर ऐसे हाल में थे पत्नी और प्रेमी, अचानक आए पति ने पकड़ लिया बेशर्म बीवी का झूठ

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के यदुवंश नगर में सोमवार की रात पत्नी और उसका प्रेमी आपत्तिजनक हालत में थे, इसी दौरान पति आ गया। उसने दोनों को ऐसे हाल में देखने के बाद विरोध किया। इस पर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी शव लेकर जा रहे थे। इसी दौरान युवक के परिजन आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी प्रेमी और पत्नी भाग गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के यदुवंश…

पीलीभीत : शाहजहांपुर के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

शाहजहांपुर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोस्त हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत होना बता रहा है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिला शाहजहांपुर के थाना तिलहर के गांव जोगीपुर निवासी जुगल किशोर ने बताया कि उनका पुत्र मोरपाल गांव में लगने वाली टंकी की फिटिंग का ठेका लेता है। कुछ समय पूर्व ही उसने पीलीभीत जिले में काम शुरु किया था। वह शहर के एक मोहल्ले में रह कर जिले के कई…

पीलीभीत में प्रिंस सिल्वर सिटी कॉलोनी पर चला बुलडोजर, निर्माण किया ध्वस्त

पीलीभीत में खेती की जमीन पर बिना नक्शा पास कराए ही अवैध रूप से विकसित की जा रही प्रिंस सिल्वर सिटी पर अब प्रशासन का बुलडोजर चला। सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस टीम के साथ वहां पर बनाई गई नींव उखड़वा दी। प्रशासन की एकाएक कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली है। माधोटांडा रोड पर गांव चिड़ियादाह में प्रिंस सिल्वर सिटी नाम से युनुस कादरी की ओर से अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसकी डीएम के पास शिकायत हुई थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने जब जांच कराई तो विनियमित क्षेत्र से…

हरदोई : कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण हेतु करे आवेदनः-ऋृचा गुप्ता

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ऋृचा गुप्ता ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजन के हितार्थ कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना संचालित की जा रही। इस योजना का लाभ 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजन जिनकों जिनको विगत 03 वर्षों मे भारत सरकार/राज्य सरकार की किसी भी योजनान्तर्गत उपकरण प्राप्त न हुआ हो, वह अपना ऑनलाइन आवेदन वेबसाईट-http://divyangjanup.upsdc.gov.in  पर जनसुविधा/लोकवाणी केंद्र के माध्यम से कराकर आवेदन पत्र की हार्ड कापी समस्त संलग्नकों सहित कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन कमरा नं0-16, हरदोई में किसी भी कार्य…