न्यूरिया में कई घटनाओं में वांछित चल रहे 10 हजार के इनामी गैंगस्टर के आरोपी का पुलिस ने चालान कर उसे जेल भेज दिया है। थाना न्यूरिया के गांव मैदना निवासी नन्हें लाल पुत्र भजन लाल गैंगस्टर के आरोप में लंबे समय से वांछित चल रहा था। इस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर न्यूरिया पुलिस ने आरोपी को गांव भमोरा में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे जेल भेज…
Month: November 2023
पीलीभीत में भाजपा विधायक के आवास के सामने ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन
पीलीभीत के बीसपुलर में पुरैना गांव के ग्रामीणों ने देवहा नदी पर पुल बनवाने की मांग को लेकर मंगलवार से क्षेत्रीय भाजपा विधायक के आवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरना शुरू करने से पहले ग्रामीणों ने नगर में जुलूस भी निकाला। पुरैना समेत करीब आधा दर्जन गांव के लोग मंगलवार को दोपहर रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा के आवास के सामने पहुंचे। उन्होंने विधायक आवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने विधायक के विरोध…
प्रयागराज-भारत सरकार द्वारा आगामी रबी विपणन वर्ष 2024-25 में गेंहू के समर्थन मूल्य में 150 रूपये प्रति कुन्तल की वृद्धि करते हुए गेंहू का समर्थन मूल्य 2275 रूपये प्रति कुन्तल किया गया निर्धारित
सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी, प्रयागराज सम्भाग भीमा चन्द गौतम ने बताया है कि सचिव, भारत सरकार खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की अध्यक्षता में दिनांक 07.11.2023 को आयोजित वीडियो कान्फ्रेन्सिंग में आगामी रबी विपणन वर्ष 2024-25 में गेहूँ उपज हेतु भारत सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2275 रूपये प्रति कुन्तल का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि गतवर्ष गेहूँ का समर्थन मूल्य 2125 रूपये प्रति कुन्तल था जिसमें 150 रूपये प्रति कुन्तल की वृद्धि करते हुये वर्ष 2024-25 में भारत सरकार द्वारा समर्थन मूल्य…
बरेली – जीवन में हर दिन उमंग और ताजगी से जिए शिवानी बहन।
बीती बातों को भूल जाएं और हर दिन को एक नए उमंग और ताजगी के साथ जिए । पुराने संस्कार छोड़ने होगें, पुरानी सोच छोड़नी होगी, रिश्तों में लगी पुरानी गांठें खोलनी होंगी। तभी हमें खुशियां प्राप्त होंगी।उक्त विचार अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता एवं जीवन प्रबंधन विशेषज्ञ ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन ने ब्रह्माकुमारी संस्था बरेली द्वारा आयोजित “जिन्दगी बने खुशहाल” कार्यक्रम में व्यक्त किए। ये कार्यक्रम विशप मंडल इन्टर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया गया था।उन्होंने कहा सुबह का समय मन में भरने का होता है, प्रात: उठते ही मन ही मन…
23 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज से इसकी शुरुआत होगी
एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद अब द्विपक्षीय सीरीज का दौर शुरू होने जा रहा है। 23 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज से इसकी शुरुआत होगी। यहां से न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और बाकी टेस्ट प्लेइंग देशों की भी सीरीज शुरू हो जाएंगी।भारत अगले 12 महीने में कुल 4 देशों के खिलाफ 15 टेस्ट खेलेगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर में टेस्ट की शुरुआत होगी और अगले साल दिसंबर में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज…
बरेली – अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ के कार्य एवं निर्माण कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।
अपर मुख्य सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम मोनिका एस गर्ग की अध्यक्षता में आज अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ के कार्य एवं निमार्ण कार्य की मंडलीय समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार में सम्पन्न हुई। अपर मुख्य सचिव ने आई0जी0आर0एस0 पोर्टल की समीक्षा करने पर पाया कि बरेली मण्डल में प्राप्त 1794 शिकायतों के सापेक्ष 1794 का निस्तारण कर दिया गया है व कोई भी शिकायत लम्बित व डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं है तथा भविष्य में भी इसे बनाये रखने की अपेक्षा की गयी। उन्होंने बरेली मण्डल के चारों…
बरेली – जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त ERO एवं AEROs के साथ वर्चुअल रूप से करी बैठक।
महिला मतदाताओं व युवा मतदाताओं पर विशेष ध्यान देकर मतदाता सूची में किया जाये शामिल-जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने समस्त ERO एवं AEROs को अर्हता तिथि 01-01-2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिये। उन्होंने समस्त ERO एवं AEROs को यह भी निर्देश दिये कि महिला मतदाताओं पर विशेष ध्यान देकर मतदाता सूची में शामिल किया जाये और मतदाता सूची के कार्य की प्रगति को बढ़ाया जाये। युवा मतदाता जिनकी आयु 01 जनवरी 2024 से 18 वर्ष की पूर्ण…
बरेली – स्कूली बच्चों की पेंटिंग दिखाई गई “जल है तो कल है” की तस्वीर।
बरेली में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की अनूठी पहल जैसा कि कहा गया है कि “जल बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है और जल है तो ही जीवन है। इसी को साकार बनाते हुए स्कूली बच्चों ने सोमवार को अनूठे अंदाज में पेंटिग्स बनाईं और जल संचयन व संरक्षण का संदेश दिया। छात्रों ने जल पर आधारित ढेर सारी खूबसूरत रंगोली भी बनाईं। जल जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बच्चों ने गांव में रैली निकाली और “जल है तो कल है” के…
10 दिसंबर को शपथ लेंगे अर्जेंटीना के इलेक्टेड प्रेसिडेंट जेवियर मिलेई
अर्जेंटीना के इलेक्टेड प्रेसिडेंट जेवियर मिलेई 10 दिसंबर को शपथ लेंगे, लेकिन कैम्पेन के दौरान विदेश नीति को लेकर किए गए वादों पर विवाद शुरू हो गया है।मिलेई ने साफ कहा था कि अगर वो प्रेसिडेंट बने तो चीन और ब्राजील से रिश्ते खत्म किए जाएंगे। अब वो जीत चुके हैं तो चीन की तरफ से पहला रिएक्शन सामने आया है। चीन के मुताबिक- रिश्ते तोड़ना गंभीर गलती होगी। वर्ल्ड ट्रेड में सबको साथ लेकर चलना होता है।मिलेई की आने वाली सरकार में विदेश मंत्री पद के दावेदार ने साफ…
बरेली – राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में प्राधिकरण के न्यायाधीश ने पैरालीग्ल वॉलिंटियर्स को दिए दिशा निर्देश।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत 9 दिसंबर 2023 को आयोजित की जा रही है। जिसके संबंध में जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला अधिक सेवा प्राधिकरण बरेली श्री विनोद कुमार के दिशा निर्देशन में जनपद बरेली में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन किया जा रहा है। अपर जिला जज सचिव श्री सत्य प्रकाश आर्य ने बताया कि 9 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सभी पैरालीगल वॉलिंटियर्स को अलग-अलग स्थान पर प्रचार प्रसार करने के…
हरदोई : सदरपुर न्यायपंचायत के प्रा वि लालपुर मेआयोजित हुई नवंबर माह की शिक्षक संकुल बैठक।
न्याय पंचायत सदरपुर की मासिक शिक्षक संकुल बैठक प्रा वि लालपुर में आयोजित हुई । बैठक का शुभारंभ नोडल शिक्षक संकुल नीरज कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से की। नोडल शिक्षक संकुल द्वारा सभी शिक्षकों के साथ अकादमी रणनीति 2023-24 एवं उजाला, मोटिवेशनल वीडियो तथा क्विज पर चर्चा की गई । बैठक में मौजूद सभी शिक्षको को निपुण भारत मिशन पर विशेष बातचीत व प्रत्येक विद्यालय के निपुण बच्चों के नाम पर समीक्षा व दिसंबर 2023 तक न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों को निपुण बनाना, कायाकल्प…
सरोज खान की आज 75वीं बर्थ एनिवर्सरी, सरोज खान ने 2000 गानों पर सिखाया था डांस
बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान की आज 75वीं बर्थ एनिवर्सरी है। किशनचंद संधु और नोनी सिंह के घर जन्मी सरोज का असली नाम निर्मला नागपाल था। उनका जन्म 22 नवंबर, 1948 को हुआ था।पार्टीशन के बाद सरोज का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज 3 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘नजराना’ से की थी।40 साल के करियर में सरोज खान ने करीब दो हजार गाने कोरियोग्राफ किए। उन्होंने तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी जीता। सरोज नच बलिए’, ‘उस्तादों के…
मूलतः मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैं कार्तिक आर्यन, अब एक फिल्म के 40 करोड़ लेते हैं
कार्तिक आर्यन का आज 33वां बर्थडे है। कार्तिक बॉलीवुड के उन स्टार्स में से एक हैं जिनका फैमिली बैकग्राउंड फिल्मों से नहीं था लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। 2018 से 2023 तक पिछले 5 सालों में कार्तिक के करियर की ग्रोथ को केवल इस चीज से समझा जा सकता है कि 2018 में आई सोनू के टीटू की स्वीटी के लिए उन्हें ₹1 करोड़ मिले थे और आज वो एक फिल्म के लिए करीब 40 करोड़ फीस ले रहे हैं।कार्तिक मूलतः मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैं। पेरेंट्स…
फर्रुखाबाद:समाजसेवी विकास राजपूत द्वारा किया गया मातृशक्तियो का सम्मान।
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में, भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष श्रीमती बबीता पाठक एवं उनकी टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया व समाजसेवी विकास राजपूत जी की माताजी श्री मति अनीता राजपूत व भाभी श्री मति अमिता सक्सेना द्वारा सभी महिला मोर्चा की पदाधिकारी को पुष्पमाला पहनाकर व तिलक लगाकर अभिनंदन किया । इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे, जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जिला महामंत्री हिना दवे, पूर्व जिलाध्यक्ष राजवती बाथम जिला…
हरदोई : संकल्प यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाये और क्विज प्रतियोगिताओं के साथ निपुण उत्सव का आयोजन कराया जाये नेशनल मिशन ऑन क्लीन गंगाबैंक से रोजगारपरक योजनाओं के लिए ऋण प्राप्त करने वाले उद्यमियों व व्यवसायियों को सम्मानित किया जाए:- एस0पी0 वशिष्ठ
आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में एस०पी० वशिष्ठ, अधिशासी निदेशक, नेशनल मिशन ऑन क्लीन गंगा भारत सरकार की अध्यक्षता में वृहद समीक्षा बैठक आयोजित हुई।नोडल अधिकारी ने कहा कि भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्पों के माध्यम से निःशुल्क हेल्थ चेक अप होगें और समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन व अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाये जायेगें एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराने के साथ लोगों को नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से जागरूक किया जाए। उन्होने…
मैनपुरी में एक अधिकारी का रोका वेतन… तो दूसरे को थमाई नोटिस, लापरवाह अधिकारियों की खैर नहीं
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा की। खराब प्रगति पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी का अगले आदेश तक वेतन रोकने के आदेश दिए। बैठक से अनुपस्थित अधिशासी अधिकारी नलकूप को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल को चेतावनी जारी की है। डीएम ने कहा कि किसी भी योजना में जनपद सी-श्रेणी में न रहे। कई योजनाओं में अभी जनपद सी-श्रेणी में है। संबंधित अधिकारी 25 नवंबर तक प्रयास कर कम से कम…
मैनपुरी में प्रधान डाकघर में गबन का मामला, क्षत्रिय महासभा ने अधिकारियों को लिखा पत्र; सीबीसीआईडी जांच की मांग
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्रधान डाकघर में हुए गबन की जांच में हो रही देरी पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। मामले में गरीबों को न्याय दिलाने के लिए सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग की है। इसके लिए जिलाधिकारी और पोस्ट मास्टर जनरल आगरा को पत्र भेजा गया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने बताया कि प्रधान डाकघर में गबन सामने आए तीन माह से अधिक का समय हो चुका है। इसके बाद भी अब तक जांच के नाम…
पीलीभीत में कबाड़ और शराब की दुकान में चोरी करने वाले दो चोर पकड़े
पूरनपुर में सितंबर में नगर की वीयर, व्हिस्की और कढेरचौरा की शराब की दुकान से शराब और नकदी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए मोहल्ला साहूकारा निवासी अकबर और पूरनपुर देहात के मोहल्ला नूरीनगर निवासी इमरान शाह को गिरफ्तार किया है। पूर्व प्रधान शाहदत हुसैन की माधोटांडा रोड स्थित कबाड़ की दुकान से 11 नवंबर की रात चोर सिल्वर, पीतल, लोहा आदि चुरा ले गए थे। कबाड़ी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की वीडियो कैद हो गई थी। पुलिस ने आरोपी मोहल्ला साहूकारा निवासी…
पीलीभीत में बेनी चौधरी मोहल्ले में दो समुदाय के लोगों के बीच पथराव, सात घायल
पीलीभीत के मोहल्ला बेनी चौधरी में तेज रफ्तार में आ रहे वाहन से महिला को टक्कर लगने से हुए झगड़े के बाद शिकायत करने पर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। बीस मिनट तक मारपीट और पथराव हुआ। दोनों पक्षों की पांच महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़कर हालात पर काबू पाया। तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस और पीएसी तैनात है। शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी के रहने वाले रामबाबू ने बताया कि दोपहर करीब पौने तीन बजे उनकी पत्नी…
पीलीभीत में महापर्व छठ का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ पूरा हुआ व्रत, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु
उदीयमान सूर्य (उगते सूर्य) को अर्घ्य देने के बाद सोमवार को चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया। पीलीभीत में सोमवार को भोर होते ही श्रद्धालुओं का बरहा रेलवे क्रासिंग के पास जलाशय में पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। लोग सिर पर प्रसाद की टोकरी रखकर ला रहे थे। जलाशय पर पहुंचने के बाद व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। लखीमपुर खीरी में पूर्वांचल समाज के लोगों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर अपनी पूजा संपन्न की। इस दौरान घाटों पर…
