फर्रुखाबाद:कायमगंज स्थित सीपी गेस्ट हाउस में भाजपा के पुनःनवनियुक्त जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ

फर्रुखाबाद,आज 26 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को कायमगंज स्थित सीपी गेस्ट हाउस में भाजपा के पुनःनवनियुक्त जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक ने की एवं कार्यक्रम की संयोजक पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य मिथिलेश अग्रवाल रही। कार्यक्रम आरंभ होने से पूर्व कायमगंज नगर मंडल ग्रामीण मंडल शमशाबाद मंडल कपिल मंडल के पदाधिकारी ने पुनःनवनियुक्त जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता का माल एवं शॉल पहनकर स्वागत किया।कार्यक्रम संयोजक डॉ मिथिलेश अग्रवाल ने कहा भाजपा का पूरा संगठन कार्यकर्ताओं पर आधारित है…

फर्रुखाबाद:निषाद पार्टी के पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनिल कश्यप को माल्यार्पण कर दी शुभकामनाएं

फर्रुखाबाद, आज 26 सितम्बर 23 को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निशाद पार्टी ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित किये। इस क्रम में फर्रुखाबाद जिले में अपने विभिन्न अनुसांगिक संगठनों के जिलाध्यक्ष मनोनीत किये। इसमे पार्टी के मुख्य जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप, जिलाध्यक्ष संगठन राहुल कश्यप, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा संदीप बाथम, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती दुर्गेश बाथम, जिलाध्यक्ष आई टी सेल राय सिंह कश्यप, जिलाध्यक्ष द ग्रेट निशाद युवा वाहिनी नीरज कश्यप, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद अजीत बाथम को बनाया गया। जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप के पिछले…

मैनपुरी में बच्चे लगा रहे स्कूलों में झाड़ू, शिक्षक फरमा रहे आराम; शासन की मंशा को लग रहा पलीता

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शासन की मंशा है कि परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिले। लेकिन, जिले के अधिकारियों की अनदेखी और शिक्षकों की हठधर्मिता के कारण परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। सोमवार को औंछा क्षेत्र के स्कूल में बच्चे स्कूल परिसर में झाड़ू लगाते दिखे। सोमवार की सुबह 9 बजे प्राथमिक विद्यालय नगला कन्हई पर प्रधानाध्यापक अजीत सिंह, सहायक अध्यापक फराह अनुपस्थित थे। मौके पर कुछ ही छात्र उपस्थित थे। कुछ बच्चे कमरों में झाडू लगा रहे थे। यहां उपस्थित शिक्षामित्र राजकुमार आराम…

मैनपुरी में फंदे से लटकता मिला राज मिस्त्री का शव, सात महीने पहले बच्चों को लेकर घर छोड़ गई पत्नी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक राज मिस्त्री ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय घर में कोई नहीं था। सोमवार की सुबह घरवालों ने फंदे से लटकती लाश देखी तो चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके जानकारी ली। कुरावली थाना क्षेत्र के गांव रोसिंगपुर निवासी सत्यवीर (40) राज मिस्त्री था। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। वह शराब पीने का आदी हो चुका था। करीब सात माह पहले इस…

मैनपुरी के स्कूल में घुसा सात फीट लंबा सांप, देखकर सहमे बच्चे; पकड़ने के लिए बुलानी पड़ी वन विभाग की टीम

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को कंपोजिट विद्यालय में करीब सात फीट लंबा सांप निकल आया। इसे देखकर बच्चों में भय व्याप्त हो गया। शिक्षक और अन्य स्टाफ के लोग भी सहम गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम परिसर से सांप पकड़कर ले गई। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। बेवर ब्लॉक क्षेत्र के तिगवां ग्राम पंचायत के माधौनगर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में सोमवार की सुबह छात्रों का आना शुरू हो गया था। शिक्षक व स्टाफ के लोग भी मौजूद…

मैनपुरी में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में टुकड़ों में मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र में उस समय कोहराम मच गया जिस समय संदिग्ध परिस्थितियों में टेंम्पो चालक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों के पास पड़ा मिला। परिजन शव के टुकडे़-टुकडे़ देख रोने बिलखने लगे। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई कर मौत के कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला शहर कोतवाली के फर्दपुर गांव का…

पीलीभीत के गांव मथना में गुरुद्वारे के समीप पहुंचा बाघ, राहगीरों के थम गए कदम, इलाके में दहशत

पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी से लोगों में दहशत है। आए दिन आबादी के निकट बाघ देखा जा रहा है। रविवार को एक बाघ गांव मथना जपती में गुरुद्वारा के नजदीक पहुंच गया। पीलीभीत के कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव मथना जपती में बाघ की दहशत कम नहीं हो सकी है। रविवार शाम एक बाघ माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर गुरुद्वारे के निकट पहुंच गया। मुख्य मार्ग के निकट बाघ की मौजूदगी देख खलबली मच गई। ग्रामीणों के अलावा मार्ग से गुजरने वाले राहगीर भी डर गए। एक…

पीलीभीत से वाराणसी तक बदलेगी गोमती नदी की तस्वीर, शासन ने बनाया नया नियम

जिस गोमती नदी पर बने रिवर फ्रंट को लखनऊ की शान कहा जाता है. वह लंबे अरसे से प्रदूषण और अतिक्रमण के चलते दम तोड़ती जा रही है. लेकिन, अब शासन की ओर से एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. इसके तहत पीलीभीत से वाराणसी तक नदी के दोनों ओर 100 मीटर क्षेत्र को फ्लड प्लेन जोन घोषित कर दिया गया है. जिले के माधोटांडा इलाके में स्थित गोमती उद्गम स्थल से वाराणसी तक जाने वाली गोमती नदी में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण व प्रदूषण को रोकने के लिए पर्यावरण…

पीलीभीत के मामूली विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, तलवारें लहराईं

पीलीभीत के माधोटांडा कस्बे में सोमवार को मामूली विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। दूसरे पक्ष के कई युवक तलवारें और लाठियां लेकर दुकान पर पहुंचे और वहां काम करने वाले एक युवक को पीट दिया। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ की। घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। माधोटांडा कस्बे के मुख्य मार्ग पर शहनबाज अली की टेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। दुकान पर कस्बे का ही दीपक गिरि काम करता है। दीपक का कहना है…

पीलीभीत में गन्ना भुगतान और छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर दिया धरना

पीलीभीत के शहर से लेकर गांव तक छुट्टा पशुओं की समस्या और बजाज चीनी मिल से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने की मांग को लेकर भाकियू ने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन सौंपा गया। कार्रवाई न होने पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी। रामलीला मैदान में धरना देने के लिए जुटे भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल सचिव मुरलीधर कश्यप ने कहा कि छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही जानलेवा बन गए हैं। पशुओं को पकड़ने गोआश्रय स्थलों में भेजने का कोई…

मैनपुरी से दिल्ली नेशनल हाईवे पर बोलोरो लोडर पलटा, चालक की मौत; दो घायल

मैनपुरी के कुरावली में नेशनल हाईवे पर मंडी के निकट खाली बोलोरो लोडर के पलटने से वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए शाम तक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो लोग घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है। यहां की है घटनासोमवार की रात लगभग 2:00 बजे भोगांव से हाथरस की ओर जा रहा खाली बोलोरो पिकअप लोडर के चालक को नींद की झपकी आ गई। इस वजह से लोडर पुलिया…

मेट्रो में अंकल का टशन, स्टाइल से सुलगाई बीड़ी,मित्रों वालों के छूटे पसीने

दिल्ली मेट्रो में एक बुजुर्ग चाचा ने ऐसी ठसक दिखाई है, जिसे देखकर लोग हैरान है. चाचा को दरवाजे के पास साइड वाली सीट मिली. चाचा को फुर्सत मिली तो तत्काल बीड़ी और मासिच निकाल ली. स्टाइल से बीड़ी सुलगाई और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने लगे. टशनी अंकल के इस स्टाइल को देखकर उनके साथी यात्री असहज हो गए. कुछ लोगों को हंसी भी छूट गई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो लोग हैरान रह गए. लोगों का कहना है कि कैसे कोई दिल्ली मेट्रो…

अनोखा मामला यहां अचानक ‘कुत्ता’ बन भौंकने लगे 1000 लोग

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को देखकर आप बिल्कुल हैरान रह जाएंगे. आप यही सोचते रह जाएंगे कि इंसान ‘कुत्ता’ बनकर क्यों बैठे हुए हैं, वो भी 1 हजार लोग साथ में ऐसी हरकतें क्यों कर रहे हैं. वीडियो देखकर लग रहा है कि सभी के अंदर कुत्ते की आत्मा आ गई है. आपको यह भी बता दें कि यहां सभी लोग अपने चेहरे पर कुत्ते का मास्क लगाए हुए हैं. यह वीडियो जर्मनी की राजधानी बर्लिन का है. यहां के पॉट्सडैमर प्लात्ज रेलवे स्टेशन पर 1000 लोग इकट्ठा…

बरेली – नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो लोग हुए घायल।

बरेली/मीरगंज – फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे ठिरिया खेतल के पास रॉन्ग साइड से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।वहां उनकी नाजुक बताई जा रही है। वहां खड़े लोगों ने एंबुलेंस को फोन कर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार एजाज पुत्र अबरार एवं समीर पुत्र सफी अहमद निवासी नंदओसई थाना सीबीगंज। पथरी की दवा लेने नल नगरिया मीरगंज जा रहे थे। नेशनल हाईवे खिरिया खेतल गांव के पास…

वोट के बदले नोट मामले में फिर से सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में वोट के बदले नोट मामले में फिर से सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सात न्यायाधीशों की संविधान पीठ शीर्ष न्यायालय के 1998 के आदेश पर पुनर्विचार करेगी। यह आदेश उन सांसदों और विधायकों को कार्रवाई से छूट देता है जिन्होंने संसद और राज्य विधानमंडलों में धन लेकर वोट या बयान दिया हो। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के जरिये सूचित किया गया है कि पीठ मामले की सुनवाई चार अक्टूबर से शुरू करेगी।वोट के बदले नोट मामले में फिर से सुनवाई…

हरदोई: हरदोई के हरियावां थाने में तैनात दरोगा को एंटीकरप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा

हरदोई में सोमवार को हरियावां थाने में तैनात एक दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। बताते चले कि रामअशीष सब इंस्पेक्टर थाना हरियावां में विवेचना में एक आरोपी का नाम निकालने के बदले वह दस हजार रुपए की मांग कर रहे थे। हरियावां थाने के गुलरिया गांव निवासी इकबाल ने बताया कि गांव के ही मोमिना के साथ उसकी मां फिरोजा का झगड़ा हुआ था। बकरी के विवाद को लेकर दोनों लोग झगड़ गए थे, जिसके बाद मोमीना ने एक…

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा ने किया शिक्षा निदेशालय, मुख्यालय, प्रयागराज का निरीक्षण बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की गई,

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनन्द द्वारा शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद विभिन्न विषयों पर अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रोजेक्ट अलंकार की समीक्षा की गई। निदेशालय प्रांगण की सड़क का निर्माण, निदेशालय कार्मिकों हेतु वाशरूम का निर्माण, सरोजनी नायडू मार्ग से शिक्षा निदेशालय, बोर्ड ऑफिस साइड के गेट के बीच लगभग 50 मीटर सड़क का निर्माण, कर्मचारियों के मेडिकल, टी०ए० बजट एवं विभागीय मुकदमों में व्यय होने वाली धनराशि की पूर्ति अनुपूरक बजट से करने हेतु…

जिला कारागार गोरखपुर में विश्व शतरंज महासंघ एवं इंडियन ऑयल द्वारा ऑल इंडिया प्रतियोगिता मैच का आयोजन हुआ

गोरखपुर- 25 सितंबर को जिला कारागार गोरखपुर में विश्व शतरंज महासंघ एवं इंडियन आयल द्वारा परिवर्तन प्रिजन टू प्राइड ऑल इंडिया प्रतियोगिता के तहत ट्रायल मैच का आयोजन हुआ इंडियन आयल द्वारा सर्वप्रथम जेल में निरुद्ध बंदियो को ऑनलाइन शतरंज ट्रेनिंग दी गई और उनमें प्रतियोगिता में शामिल होने लायक कौशल विकास किया गया इन प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य खेल भावना का विकास सामुदायिक भावना विकसित करना तथा आपसी भाईचारा विकसित करना है इससे विभिन्न संस्कृतियों के बंदी एक दूसरे के संपर्क में आकर अपना व्यक्तित्व विकास कर रहे…

इलाहाबाद संग्रहालय में श्रीमती आनंदीबेन पटेल, माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश एवं अध्यक्ष इलाहाबाद संग्रहालय समिति ने संग्रहालय कार्यकारिणी व संग्रहालय समिति के बैठकों की अध्यक्षता की।

इलाहाबाद संग्रहालय में आज 25.9.2023 को श्रीमती आनंदीबेन पटेल, माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश एवं अध्यक्ष इलाहाबाद संग्रहालय समिति ने संग्रहालय कार्यकारिणी व संग्रहालय समिति के बैठकों की अध्यक्षता की।इसके पूर्व माननीय महोदया का संग्रहालय के प्रवेश द्वार पर निदेशक संग्रहालय राजेश प्रसाद ने समिति के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ पुष्प भेंट कर स्वागत किया पुनः अध्यक्ष महोदया द्वारा संग्रहालय के मुख्य प्रवेश द्वार का शुभारंभबटुकों द्वारा मंत्रोच्चार के मध्य किया।इसी क्रम में संग्रहालय की नव निर्मित आजाद वीथिका,मूल सेंगोल की प्रतिकृति,नव संयोजित जन संशोधन प्रणाली व पुनर्संयोजित केन्द्रीय कक्ष…

अवैध प्लाटिंग को एलडीए ने किया ध्वस्त, सख्ती से पेश आ रही सरकार

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के आदेश पर शहर में अवैध निर्माण/प्लाटिंग के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। सोमवार को प्रवर्तन जोन-एक की टीम ने चिनहट में आबादी क्षेत्र में की जा रही एक अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।प्रवर्तन जोन-1 की जोनल अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया, राजेश कुमार पांडेय व अन्य की ओर से चिनहट की गंगा विहार कालोनी में भवन संख्या-92/ख के बगल में लगभग 5000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का काम किया जा रहा था। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत…