पीलीभीत में दो अफसरों की खींचतान में नपा विकास भवन का बाबू

पीलीभीत में पंचायती राज विभाग में तैनात सफाईकर्मियों की अफसरों के यहां से संबद्धता खत्म करने के लिए नोटिस जारी होने के बाद अब दो अधिकारियों के बीच जंग शुरू हो गई है। इस जंग में विकास भवन का एक बाबू निपट गया है। दरअसल, इस बाबू ने ही नोटिस तैयार किए थे। डीएम के अनुमोदन पर डीडीओ ने उसका बीसलपुर तबादला कर दिया है। गांवों में तैनात करीब 26 सफाईकर्मी अपना मूल तैनाती स्थल छोड़कर जिला मुख्यालय पर अधिकारियों की सेवा कर रहे है। इनमें कई तो अधिकारियों के…

पीलीभीत में शार्ट सर्किट से स्टेट बैंक के जनरेटर में लगी आग

कलीनगर में बिजली का तार टूटकर गिरने से हुए शार्ट सर्किट से स्टेट बैंक के जनरेटर में आग लग गई। इससे भगदड़ मच गई। आपूर्ति बंद होने के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, सपहा गांव में परचून की दुकान में आग लगने से करीब दो लाख का सामान जलकर राख हो गया। कलीनगर कस्बे में स्टेट बैंक की शाखा है। भवन के बाहर जनरेटर लगा है। सोमवार रात बैंक के ऊपर से गुजर रहा तार टूटकर जनरेटर पर गिर गया। इससे जनरेटर में आग लग गई। लोगों ने…

मैनपुरी में सीएचसी पर लगा वाटर कूलर खराब, हैंडपंप से आ रहा गंदा पानी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोधना पर वाटर कूलर और हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण यहां आने वाले मरीज और तीमारदार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोधना स्थित लगा वाटर कूलर एक सप्ताह से अधिक समय से खराब पड़ा हुआ है। वाटर कूलर खराब है, वहीं यहां लगे हैंडपंप भी खराब हैं। हैंडपंप से बदबू युक्त गंदा पानी निकलता है। इससे लोग इसका पानी नहीं पी सकते हैं।…

पीलीभीत :जलस्तर में कमी आई तो शारदा नदी ने कटान से तबाही मचाई

पूरनपुर में शारदा नदी का जलस्तर कम होने पर गांव चंदिया हजारा और आसपास के गावों के लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि जलस्तर कम होने के बाद नदी तेजी से कटान कर तबाही मचा रही है। 12 किसानों की 36 एकड़ गन्ने की फसल लील चुकी शारदा नदी के निशाने पर अब गांव चंदिया हजारा के निरापद मिस्त्री का खेत है। 24 घंटे में निरापद के खेत में खड़ा दो बीघा गन्ना नदी में समा गया है। रविवार शाम नदी के उफनाने से गांव चंदिया हजारा के 1400…

सूर्यवंशम के सेट पर मां के साथ जाते थे ईशान खट्टर,अमिताभ बच्चन के बारे में बताई एक दिलचस्प बात

ईशान खट्टर ने अमिताभ बच्चन के बारे में एक दिलचस्प बात बताई है। सूर्यवंशम की शूटिंग के वक्त ईशान अपनी मां नीलिमा अजीम के साथ सेट पर जाते थे। उस वक्त वो दो या तीन साल के रहे होंगे। ईशान ने कहा कि वे सूर्यवंशम के सेट पर अमिताभ बच्चन की दाढ़ी खींचते थे। बिग बी भी काफी चाव से उन्हें खिलाते थे। ईशान के मुताबिक, एक बार उनके एडमिशन में उनकी मां नीलिमा को काफी दिक्कत आ रही थी। जब बिग बी को यह पता चली तो वे पर्सनली…

डॉन-3 में नहीं होंगे शाहरुख खान, फैंस ने कहा- शाहरुख नहीं तो डॉन नहीं

फरहान अख्तर ने डॉन-3 की अनाउंसमेंट कर दी है। हालांकि इस बार फिल्म में शाहरुख खान नहीं होंगे। फरहान ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। फरहान ने लिखा कि उन्होंने शाहरुख के साथ डॉन सीरीज की दो फिल्मों में काम किया। ये दोनों फिल्में उनके दिल के काफी ज्यादा करीब हैं। अब वे डॉन की लिगेसी को नए एक्टर के साथ आगे ले जाना चाहते हैं। हालांकि डॉन-3 में लीड एक्टर कौन होगा, फरहान ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। वैसे…

इमरान खान पांच साल चुनाव नहीं लड़ सकेंगे:तोशाखाना केस में सजा के बाद अयोग्य घोषित

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इलेक्शन कमीशन ने पांच साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। इसके मायने ये हुए कि पाकिस्तान तहरीक-ए-पाकिस्तान (PTI) चेयरमैन इमरान खान इस साल या अगले साल होने वाले जनरल इलेक्शन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। माना जा रहा है कि उनकी पार्टी चीफ का ओहदा भी छोड़ना पड़ेगा। शनिवार को इस्लामाबाद के सेशंस जज ने खान को 3 साल सजा के साथ एक लाख रुपए (पाकिस्तानी करेंसी) जुर्माना अदा करने का भी हुक्म दिया था। इस वक्त इमरान अटक जेल में…

पीलीभीत , जहानाबाद में कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव

थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव गौनेरीदान में महिला का शव कमरे के अंदर कुंडे से लटका मिला। महिला के पति की कुछ दिन पूर्व ही हादसे में मौत हो चुकी है। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नवाबगंज के गांव रिछौला चौधरी की रहने वाली प्रेमवती पत्नी शंकर लाल ने बताया कि उनकी पुत्री उमेंद्रा देवी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव गौनेरीदान के मानव गंगवार…

तिलक को फिफ्टी के लिए एक रन चाहिए था, पंड्या ने छक्का जमाकर जिताया

भारत ने टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बड़ी आसानी से जीत लिया। कप्तान हार्दिक पंड्या ने एमएस धोनी की तर्ज पर सिक्स जमाते हुए भारतीय टीम को 7 विकेट की जीत दिला दी, लेकिन इस सिक्स ने युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा से लगातार दूसरे मुकाबले में फिफ्टी जमाने का मौका छीन लिया। जब पंड्या ने सिक्स जमाया, तब टीम इंडिया को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे और वर्मा 49 रन पर नाबाद थे। तिलक ने इसी सीरीज से डेब्यू किया था और पिछले मुकाबले में अर्धशतक भी जमाया…

भारत ने 7 विकेट से जीता तीसरा टी-20:पंड्या ने छक्के से जिताया, सूर्या ने खेली 83 रन की विस्फोटक पारी

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी के संकेत दिए हैं। टीम ने तीसरा टी-20 मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया है। कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम को सिक्स मारकर जिताया। इस जीत के बाद सीरीज का स्कोर 2-1 हो गया है। सीरीज का चौथा मुकाबला 12 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में खेला जाएगा। गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में वेस्टइंडीज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बनाए। 161 रन का टारगेट भारतीय टीम ने सूर्याकुमार यादव और तिलक…

बरेली – मान्यता प्राप्त शिक्षण संसथाओं के‌ संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश ‌के आवाहन पर प्रदेश के अधिकांश स्कूल कालेज रहे बन्द।

बरेली – मान्यता प्राप्त शिक्षण संसथाओं के‌ संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश ‌के आवाहन पर प्रदेश के अधिकांश स्कूल कालेज बन्द रहे और समिति ने बरेली, पीलीभीत व रामपुर में मुख्यमंत्री को आजमगढ़ में जेल भजे गए प्नसिपल व टीचर को तत्काल रिहा करने की‌ मांग करते हुए जिलाधिकारियों को ज्ञापन दिया। बरेली में जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया। जगदीश चन्द्र सक्सेना प्रदेशाध्यक्ष बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश व उपाध्यक्ष कायस्थ चित्रगुप्त महासभा उत्तर प्रदेश।मोबाइल – 9219196917 रिपोर्टर परशुराम वर्मा

बरेली – भाजपा नेत्री जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह ने कस्बे में किया में जनसंपर्क।

बरेली/मीरगंज – भाजपा नेत्री जिला पंचायत सदस्य ने लोगों से किया जनसंपर्क। जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को भाजपा नेत्री जिला पंचायत सदस्य तेजस्वी सिंह ने कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के व्यापारियों से जनसंपर्क किया उसके बाद कस्बे के कई मोहल्लों में घर घर जा जाकर माताओं बहनों और बुजुर्गों और युवाओं से जनसंपर्क कर भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्टी को वोट करने की अपील की। इसके साथ ही 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को…

बरेली – रामनगर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर में पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छता संबंधी बैठक का आयोजन किया गया।

बरेली/आंवला – राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से रामनगर के ग्राम पंचायत महमूदपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर मास्टर ट्रेनर्स अनिल प्रजापति, मोनिका, कोऑर्डिनेटर अजय कुमार विश्वकर्मा पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी बैठक का आयोजन किया। जिसमें जल समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान हीराकली, बाल विकास परियोजना अधिकारी मीना पुष्कर आगनबाड़ी ऊषा देवी, मुन्नी देवी, मोहिनी देवी, सहायिका राकेश देवी, धरावती, एवं उपस्थित गांव की महिलाओं को अनिल प्रजापति द्वारा जल संरक्षण एवं जल की महत्वता के बारे मे बताया गया…

प्रयागराज-रोजगार मेले में 421 अभ्यर्थिंयों को हुआ चयन

माॅडल कैरियर सेन्टर (विश्वविद्यालय सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केन्द्र) तथा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में विधान सभा क्षेत्र करछना में स्थित प्रयाग इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी एण्ड मैनेजमेंट, बेन्दौ, करछना, प्रयागराज परिसर में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में मुख्य अतिथि कमलेश कुमार द्विवेदी प्रतिनिधि ब्लाॅक प्रमुख करछना, प्रयागराज द्वारा बेरोजगार नवयुवकों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी एवं सेवायोजन कार्यालय के सार्थक प्रयास को सराहा गया। इस कार्यक्रम में उप प्रमुख पंकज सिंह एवं सहा0जि0रो0स0 अधिकारी प्रशान्त, जिला उपाध्यक्ष भाजपा…

कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा ब्लॉक के बरोना गांव के लोगो का हाल बेहाल ,लोग पलायन करने को मजबूर

जनपद कासगंज में पिछले दिनों आईं बाढ़ से कई गांव तरसी खंडारी नगला नवाबगंज नगरिया बरी बगवास नगला डामर पीतमनगर हड़ोरा निविया मिहौला इंदाझासनपुर कादरगंज ककदरगंज खाम के कई दर्जनों गांव में पानी भर गया था गंगा के रौद्र रूप और तेज बहाव के कारण कई जाने चली गई पशुओं का चारा भी गायब हो गया किसान एक तरह से बर्बाद हो गया किसान की फसल तबाह हो गई किसान सब कुछ बर्दास्त कर रहा है जब आज गंगा का जल घटने से कई गांव कटान में है जिनमे मुख्य…

पीलीभीत में आजमगढ़ की घटना के विरोध में बंद रहे निजी स्कूल

पीलीभीत में आजमगढ़ की घटना के विरोध में मंगलवार को जिले भर में निजी स्कूल बंद रहे। चिल्ड्रन गर्ल्स कॉलेज आजमगढ़ की प्रधानाचार्य और शिक्षक को रिहा करने की मांग को लेकर इंडिपेंडेंट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। बेसिक शिक्षक कल्याण समिति ने भी सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि आजमगढ़ में छात्रा के खुदकुशी करने की घटना दुखद है। स्कूल की प्रिंसिपल और कक्षा अध्यापक की बिना उचित जांच के गिरफ्तारी करना निंदनीय…

मैनपुरी:- मालवाहक वाहन सावरिया भरकर दुर्घटनाओं को दे रहे दावत ,प्रशासन मौन ।

मैनपुरी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आदेशो की धचिया उड़ाते नजर रहे है पिकअप और ट्रेक्टर । जिले में सबरी लाद कर माल वाहक वाहन फर्राटा भरते दिखाई दे रहे है । आज भोगॉव क्षेत्र में पशु मेला होने पर पशु व्यापारी पिकअप और अन्य वाहनों में पशु भरकर पिकअप के ऊपर लोगो को बैठे नजर आये । वाहनों की छत पर बैठे लोग खुद और दूसरों की जान जोखिम में डालते नजर आए ।  मुख्यमंत्री योगी ने जहां एक ओर ट्रेक्टरों और मालवाहक वाहनों में सावरिया भरने को मना किया…

हरदोई:मतदेय स्थल के सम्बन्ध में आपत्ति एवं सुझाव 11 अगस्त तक उपलब्ध करायेः-अपर जिलाधिकारी

अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में अवस्थित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 154-सवायजपुर, 155-शाहाबाद, 156-हरदोई, 157-गोपामऊ (अ0जा0), 158-साण्डी (अ0जा0), 159-बिलग्राम-मल्लावां, 160-बालामऊ (अ0जा0) तथा 161-सण्डीला के मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशन 08 अगस्त, 2023 को कर दिया गया है। उन्होंने जनसामान्य से कहा है कि मतदेय स्थल के सम्बन्ध में यदि कोई आपत्ति एवं सुझाव हो तो लिखित रूप से सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को 11 अगस्त 2023 तक करा सकते है।

हरदोई:शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को दिया जायेगा प्रशिक्षणः-सुष्मिता सिंह

हरदोई : जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया है कि शासन द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को स्वावलम्बी बनाने हेतु कौशल सुधार प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से चयन हेतु आवेदन पत्र 20 अगस्त 2023 तक आमंत्रित किये जा रहे है। इच्छुक अभ्यर्थी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, सिनेमा चौराहा लखनऊ रोड से आवेदन पत्र का प्रारूप प्राप्त कर आवेदन कर सकते है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त अभ्यर्थी अपना स्वयं का उद्योग स्थापित कर सकते है। इसका प्रशिक्षण प्राचार्य मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र डालीगंज लखनऊ मे होगा।

हरदोई:मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और नायकों के नाम की लगाई जाएंगी पट्टिकाएंः-प्रशान्त तिवारी

हरदोई: नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी ने बताया है। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में संशोधन होने के कारण अमृत कलश यात्रा( ग्राम-विकास खण्ड-राज्य और राष्ट्रीय राजधानी) तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गयी है। शिलाफलकम की स्थापना परिषदीय विद्यालयों में ही की जाएगी। जिन जगहों पर परिषदीय विद्यालय (ज्यादातर जगहों पर विद्यालय हैं) नही हैं वहाँ पंचायत भवन में स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव’’ के समापन समारोह के अन्तर्गत ‘‘मेरी माटी, मेरा देश, एवं ‘‘हर घर तिरंगा -2023 अभियान को भव्य एवं…