कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं की जानकारी दी। अधिशासी अभियंता शारदा नहर ने कहा कि किसान भाई कुलाबों से ही सिंचाई करें। नहर को न काटें। किसानों ने कई स्थानों पर टेल तक पानी न पहुंचने की शिकायत की जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। जर्जर तारों की समस्या पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जर्जर तारों को बदलने या ठीक करने के लिए आवश्यक कार्रवाई…
Month: August 2023
हरदोई :मुख्य विकास अधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षणआर0आर0सी0 सेन्टर का निर्माण एक सप्ताह में कम्पलीट करवाकर संचालन करायेंः-मुख्य विकास अधिकारी।
खण्ड बिलग्राम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बच्चों से किताब पढ़वाकर उनका शैक्षक स्तर एवं विद्यालय की साफ-सफाई तथा भोजन की गुणवत्ता की जॉच की। कक्षा-03 की छात्रा सोनाली, साधना, प्रथम एवं साधना द्वितीय से हिन्दी की किताब का पहला पाठ पढवाने पर तीनों बच्चों किताब नहीं पढ़ सके इसके साथ ही कक्षा-05 के बच्चे साधारण भिन्न का योग भी नही कर सके। बच्चों के शैक्षिक स्तर पर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गयी। प्राथमिक विद्यालय का दिव्यांग शौचालय अत्यंत ही गन्दा पाया गया। मुख्य विकास…
फर्रुखाबाद:बाल स्वास्थ्य पोषण माह शुरू,नौ माह के बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाकर सीएमओ ने किया अभियान का शुभारंभ
फर्रुखाबाद, 16 अगस्त 2023 जिले में बुधवार को बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान की शुरुआत हुई l यह अभियान 16 सितंबर तक चलेगा l इसके अंतर्गत नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जायेगी l इसी क्रम में नवदिया स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ अवनीन्द्र कुमार ने नौ माह के बच्चे हर्ष को विटामिन ए की खुराक पिलाकर विटामिन ए संपूरण अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, रतौंधी समेत अन्य…
एटा : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आसपुर टोल प्लाजा पर मनाया गया गणतंत्र दिवस
जनपद एटा के आसपुर टोल प्लाजा पर कल स्वतन्त्रता दिवस पर ध्वजारोहड़ किया गया. इस दौरान जमकर देशभक्ति नारे लगाए गए. यहां आगंतुकों ने स्वतन्त्रता दिवस पर अपनी अपनी बात रखी. सभी ने एक दूसरे को बधाई देने के बाद देश के लिए बलिदान देने वाले सपूतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया । इस दौरान आने जाने वाले सड़क यात्रियों को यातायात के नियम भी बताये गए. साथ ही बताया गया की, पांच एक्सप्रेसवे वाला यूपी वर्तमान में 13 एक्सप्रेसवे के निर्माण के साथ आगे बढ़ रहा…
फर्रुखाबाद:मुझे भोजन की आवश्कता तम्बाकू की नहीं,तंबाकू नियन्त्रण कार्यक्रम के तहत शिक्षकों का किया गया उन्मुखीकरण
16 अगस्त 2023 “राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम” के अन्तर्गत बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में माध्यमिक शिक्षा से शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम,2003 ( कोटपा) के बारे में प्रशिक्षित किया गया।इस दौरान सीएमओ डॉ अवनीन्द्र कुमार ने सभी शिक्षकों से अपने स्कूल को तंबाकू निषेध क्षेत्र घोषित करने और स्कूल के आस पास तंबाकू न बिकने देने के साथ ही खुद भी तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई lसीएमओ ने कहा कि तंबाकू का…
पीलीभीत : स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया आजादी का पर्व
पूरनपुर माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मैं 77 वे स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर प्रबंधक हरिबल्लभ गुप्ता ने कॉलेज के प्रांगण में ध्वजारोहण किया इस पावन अवसर पर विद्यालय के भूमि प्रदाता स्वर्गीय रामस्वरूप व रामदुलारी का भी जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष संजय गुप्ता प्रबंधक हरि बल्लभ गुप्ता प्रधानाचार्य संजय मिश्रा ने इंटरमीडिएट में उत्तर प्रदेश की मेरिट सूची में 9th पोजीशन एवं जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र करण साहनी को 31000 रुपए का…
सीतापुर : बाबा छोटे लाल बाल विधालय रामा भारी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिसवां: बाबा छोटेलाल बाल विद्यालय रामा भारी में स्वधीनता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण व राष्ट्रगीत के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। ध्वजारोहण विद्यालय के संरक्षक खुशी राम मौर्य ने किया। अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंधक कमलेश मौर्य मृदु ने कहा लाखो लोगों के बलिदानों से प्राप्त स्वाधीनता की रक्षा व देश को सशक्त व वैभव संपन्न बनाने का दायित्व हम सभी का है। देश का प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्य का पालन ईमानदारी व निष्ठा के साथ करे तभी देश का उत्थान होगा। अमृत महोत्सव पर हम सबको…
बरेली – विकासखंड मझगवां के ग्राम पंचायत कल्यानपुर के प्राथमिक विद्यालय में जल जीवन मिशन ट्रेनर मुकेश पाण्डेय के द्वारा स्वच्छता क्लब का गठन किया गया।
विकासखंड मझगवां के ग्राम पंचायत कल्याणपुर के प्राथमिक विद्यालय में जल जीवन मिशन के द्वारा कोऑर्डिनेटर अजय कुमार विश्वकर्मा मास्टर ट्रेनर मुकेश पाण्डेय के द्वारा स्वच्छता क्लब का गठन किया गया जिसमें अध्यापक भरत कुमार को समूह अध्यक्ष, प्रिया, हरपाल को विद्यालय स्वच्छता प्रभारी, प्रेमचन्द स्वच्छता प्रभारी, दीपक पेय जल प्रभारी, अंजली को कक्षा प्रभारी बनाया गया। तथा उनको उनके कार्यों को बताया गया, की विद्यालय की स्वच्छता, पेय जल की बचाव तथा पेड़ पौधों सुरक्षा का दायित्व दिया गया। तथा ट्रेनर मोनिका जी द्वाराउच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता पेयजल…
फर्रुखाबाद:- तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल , राहगीरों ने भिजवाया हॉस्पिटल ।
घटना मऊदरवाजा थाना क्षेत्र बरौन की है जहां फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे लोडर संख्या UP76 K7193 ने अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP76 AN 9501 को टक्कर मार दी । मोटरसाइकिल पर सवार सौरभ और उसका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को राहगीरों ने लोहिया अस्पताल भिजबाय । मौका पाकर लोडर चालक अपने दोनों साथियो समेत लोडर घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया ।
श्रीलंका में आर्थिक संकट से मुस्लिमों को फायदा
‘2019 की बात है, तारीख थी 21 अप्रैल। दिन रविवार था। श्रीलंका के तीन शहरों में एक के बाद एक 6 ब्लास्ट हुए। ब्लास्ट करने वाले मुस्लिम संगठन से जुड़े थे। इसके बाद तो सरकार और लोग हमें शक की नजरों से देखने लगे। मुसलमानों से सामान खरीदना बंद कर दिया, हमारे ऑटो में नहीं बैठते थे। कई जगह मस्जिदें तोड़ दी गईं। पर जब से देश में आर्थिक संकट आया है, सब बदल गया। अब लोगों का ध्यान जिंदा रहने पर है। इसलिए वो नफरत खत्म हो गई।’ ये…
सिगरेट से खेलने पर हुई थी सैफ की पिटाई
16 अगस्त 1970, आज से ठीक 53 साल पहले, नई दिल्ली में एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और नवाब मंसूर अली खान के घर पहली संतान का जन्म हुआ। नाम रखा गया सैफ अली खान पटौदी। ये पटौदी खानदान के 10वें नवाब हैं। पिता नवाब मंसूर अली खान ने राजशाही के साथ-साथ क्रिकेट को अपना प्रोफेशन बनाया, लेकिन सैफ ने मां शर्मिला के नक्शेकदम पर फिल्मी दुनिया चुनी। पहली फिल्म की शूटिंग शुरू की ही थी कि पहले दिन सेट पर 7 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह को दिल दे बैठे और…
इटावा : ताखा ग्राम पंचायत सचिवालय पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
मुख्य अतिथि बतौर किया। ध्वजारोहण में ग्राम पंचायत अधिकारी शिवम कुमार, दिलीप कुमार व ग्राम पंचायत सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उसके बाद बैठक हुई। जिसमें तय किया गया जिन ग्रामों में विकास कराया गया है। अब उन ग्रामों में विकास नहीं होगा और बताते चलें यह बड़ी पंचायत होने के कारण एक साथ सभी ग्रामों में विकास कार्य नहीं हो सकता इसलिए जो गांव बचे है उन में विकास कार्य किया जाएगा । बाद बैठक समापन होने के बाद मिष्ठान वितरित किया गया।
15 अगस्त पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी गदर-2
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर-2 ने रिलीज के पांचवे दिन भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म ने इंडिपेंडेंस डे पर 55 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में 15 अगस्त के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 229 करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 290.59 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। जल्द ही यह 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। गदर-2 को लेकर यह…
भारत के खिलाफ सीरीज में वापसी कर सकते हैं कमिंस
बाईं कलाई की चोट से उबर रहे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मंगलवार को कहा, उनका लक्ष्य भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करना है। वर्ल्ड कप से पहले 22 सितंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में 27 से 31 जुलाई के बीच खेले गए पांचवें ऐशेज टेस्ट मैच के दौरान कमिंस की कलाई में फ्रैक्चर हो गया था और उन्हें छह सप्ताह के आराम की सलाह…
टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड रवाना हुई टीम
टीम इंडिया तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए मंगलवार को आयरलैंड के लिए रवाना हुई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और कप्तान जसप्रीत बुमराह ने फ्लाइट के अंदर की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटोज में बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह शामिल हैं। सीरीज का पहला मुकाबला 18 अगस्त को मलहाइड में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ आयरलैंड में टी-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त से होगी। तीनों टी-20 मुकाबले मलाहाइड में…
फर्रुखाबाद: निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस पर सर्व समाज सद्भभावना 77 मीटर तिरंगा रेली निकली
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस पर सर्व समाज सद्भभावना 77 मीटर तिरंगा रेली का आयोजन निषाद पार्टी के द्वारा बृहम्मदत्त दिवेदी स्टेडियम से कचहरी तिराहा फतेहगढ कोतवाली मार्ग से होते हुये फतेहगढ चौराहा से जेएनवी रोड भीमराव अबेंडकर मूर्ति तक किया गया मानव श्रृंखला बनाकर हाथो मे 77 मीटर का तिरंगा लेकर युवा और बुजुर्गों बच्चो सहित कई महिलाए देश भक्ति के रंग में रंगे थे देश भक्ति नारो के साथ सभी देश भक्तो का जोश देखते ही बना रहा था सभी देश के अमृत महोत्सव कार्यक्रम…
2024 से पहले गठबंधन की अग्निपरीक्षा
5 सितंबर को घोसी उपचुनाव के लिए होने जा रहे मतदान में बीजेपी और सपा गठबंधन के लिए पहली परीक्षा होने जा रहा है। जहां बीजेपी में सुभासपा नए गठबंधन के तौर पर जुड़ी है। तो वही सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समीकरण की भी 2024 लोकसभा चुनाव से पहले परीक्षा होगी। सपा को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को बीजेपी ने घोसी उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। 18 महीने में सपा छोड़कर दोबारा से बीजेपी में शामिल होकर घोसी उपचुनाव जीतना दारा सिंह…
PM मोदी ने देश को 3 गारंटी दीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर 10वीं बार तिरंगा फहराया और देश को 3 गारंटी दी। इसके अलावा PM ने अगले साल भी लाल किले पर तिरंगा फहराने की बात कही। जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री अहंकार दिखा रहे हैं। वे अगले साल अपने घर पर झंडा फहराएंगे। मोदी ने इन 3 गारंटी का जिक्र किया। पहली- 5 साल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। दूसरी- शहरों में किराए पर रहने वालों को बैंक लोन में रियायत मिलेगी। तीसरी- देशभर…
मैनपुरी में झाड़ियों में शव मिलने का मामला,गला घोंटकर हुई युवक की हत्या, घास में छिपाकर भाग गए हत्यारे, पुलिस कर रही तलाश
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दिन पहले मिले युवक के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है। मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजन को कोई अंदेशा नहीं है कि बेटे की हत्या किसने की होगी ? मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला पुनी गांव का है। गांव निवासी आकाश (19) शनिवार की शाम से लापता था। तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। इस पर रविवार को परिजन…
मैनपुरी के जेल में बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों का हंगामा, बोले- कारागार में की गई हत्या
थाना कुरावली के नगला भूषण निवासी एक युवक की संगत परिस्थितियों में जेल में मौत हो गई। जेल अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि युवक की जेल में हत्या की गई है। थाना कुरावली का नगला भूषण निवासी, जयवीर, उम्र लगभग 35 वर्ष 1 महीने से जेल में बंद था। जयवीर को थाना करार पुलिस ने 16 जुलाई को मादक पदार्थ रखने के आरोप में जेल भेजा था। जयवीर की जिला अदालत से जमानत खारिज हो गई थी।…
