5 दिन में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है ग़दर-2

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर-2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म रिलीज के 5 दिन में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इसी बीच सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह अपनी टीम के साथ फिल्म की सक्सेस का जश्न मना रहे हैं।वीडियो में सनी प्राइवेट जेट ये अंदर दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लू शर्ट के साथ व्हाइट जीन्स पहनी हुई है। उनके आस पास टीम ले लोग भी दिखाई दे रहे…

नेपोटिज्म के मुद्दे पर कंगना हर रोज मेरी क्लास लगातीं :सांसद चिराग पासवान

सांसद और पूर्व अभिनेता चिराग पासवान ने कंगना रनोट के साथ 2011 में एक फिल्म में काम किया था। चिराग ने कहा कि वे बहुत शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने कंगना के साथ बहुत पहले काम कर लिया था। अगर उन्होंने इस वक्त कंगना के साथ काम किया होता, तो हर रोज नेपोटिज्म के बारे में सुनना पड़ता। चिराग ने कहा कि कंगना जिस तरह नेपोटिज्म का मुद्दा उठाती हैं, वे हर रोज उनकी क्लास लगातीं। चिराग ने कहा कि नेपोटिज्म से आपको प्लेटफॉर्म मिल सकता है, लेकिन सफलता मिलेगी कि…

मैनपुरी में कूलर छूते ही लगा करंट:महिला की मौके पर ही मौत, कूलर का स्विच ऑफ करने गई थीं

मैनपुरी में एक घर में चल रहे कूलर का स्विच ऑफ करते समय उसमें आ रहे करंट की चपेट में आकर महिला की मौके पर मौत हो गई। हालांकि बेहोशी की हालत में आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मामला कुरावली थाना क्षेत्र के नाना मऊ गांव से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी मीना देवी पत्नी स्वर्गीय अमरनाथ सिंह अपने घर में चल रही कूलर का स्विच…

पीलीभीत में स्वास्थ्य शिविर में हुई 95 महिलाओं की जांच

बीसलपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर 95 महिलाओं की डायबिटीज, हीमोग्लोबिन, यूरिन, एचआईबी, बीडीआरएल, एचबीएसएजी और मलेरिया आदि की जांचें हुईं। जांच करने वालों में विजय कुमार, हसनैन अली, राममिलन मौर्य और विमलेश तिवारी शामिल रहे। शिविर सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चला। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लेखराज गंगवार ने शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की संख्या ज्यादा रही।

पीलीभीत में कपड़े की दुकान में आग लगने से हजारों का नुकसान

पीलीभीत में न्यूरिया क्षेत्र के गांव टाह में चौराहे पर स्थित कपड़े की दुकान में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर दुकान स्वामी मौके पर पहुंचा। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हजारों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। दुकानदार ने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है। कपड़ा व्यापारी फिरोज अंसारी ने बताया कि सोमवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात किसी ने उनकी दुकान में आग लगा दी। इससे हजारों रुपये…

पीलीभीत के मधो टांडा में आदमखोर टाइगर का आतंक, घात लगाकर कर रहा इंसानों का शिकार

मधो टांडा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांव रानीगंज के रहने वाले 55 वर्षीय राममूर्ति मंगलवार को जंगल से सटे इलाके में गन्ने के खेत में पानी लगाने के लिए अपने भाई के साथ घर से निकले थे, पानी लगाते समय अधेड़ पर जंगल से निकले बाघ ने हमला बोल दिया और उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में लगातार आदमखोर बाघ की दहशत बरकरार है. यहां पर एक बार फिर बाघ ने इंसान को निवाला बना लिया है. खेत में पानी लगाते समय किसान पर अचानक झपट्टा मार कर बाघ जंगल…

पीलोभीत के खेत से लापता हुआ किसान, खोजबीन करते जंगल पहुंचे ग्रामीण तो मुंह में शव दबाए मिला बाघ

टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या के बीच मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी जारी है। मंगलवार शाम खेत पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहे किसान को बाहर निकला बाघ पड़क कर ले गया। देर रात तक खोजबीन के बाद सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए ग्रामीणों ने ग्रामीण खोजबीन करते हुए जंगल के अंदर पहुंचे तो बाघ किसान के शव को मुंह में दबाए घूमता दिखाई दिया। मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बाघ के चुंगल से शव को छुड़ाया और जंगल के बाहर…

बरेली – स्वयं सेवी संगठन लक्ष्य टीम द्वारा मनाया गया अवंतीबाई का जन्म दिन।

बुधवार को स्वयं सेवी संगठन लक्ष्य ने नगर के एमके लान में अवंतीबाई लोधी के जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मंडल संरक्षक ताराचंद लोधी व छेदालाल अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान ताराचंद लोधी ने विचार व्यक्त करते हुए अवंतीबाई के वलिदान को याद करते हुए बताया कि वह आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों से लोहा लिया था। जिलाध्यक्ष धनसिंह ने लक्ष्य के स्वंय सेवियों को उनके कार्यों को बताते हुए शिक्षा के लक्ष्य को बेहतर बनाने की अपील की। इस…

प्रयागराज-सेमिनार में राष्ट्रीय एड्स नियन्त्रण कार्यक्रम की दी गई जानकारी मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज,प्रयागराज परिसर में स्थित, प्रीतमदास प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ एक सेमिनार

जनपद प्रयागराज में ‘नाको‘ द्वारा पायलट परियोजना के अन्तर्गत एलीमनेशन आफ वर्टिकल ट्रांसमिशन आफ एचआईवी एंड सिफलिस से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज, प्रयागराज परिसर स्थित, प्रीतमदास प्रेक्षागृह में हुये एक सेमिनार में राष्ट्रीय एड्स नियन्त्रण कार्यक्रम (छ।ब्च्द्धए किशोर अनुकूल स्वास्थ्य क्लीनिक ;।थ्भ्ब्द्ध एवं थ्ंउपसल च्संददपदह में कार्यरत कार्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जनपद प्रयागराज में ‘नाको‘ द्वारा पायलट परियोजना के अर्न्तगत एडस के प्रति जागरूक किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि किस प्रकार से एडस से बचकर सुरक्षित रहा जा…

हरदोई : प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम से अभिभावक व विद्यालय के स्टाफ का मन मोह लिया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर में 77 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के प्रति समर्पित ग्राम प्रधान श्री रामस्वरूप ने झंडा रोहण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम करके सबका मन मोहित कर दिया। अप्रैल माह से लगातार उपस्थित कक्षा सात के छात्र शिवा को ग्राम प्रधान ने पुरस्कृत किया वह इसी क्रम में 10 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सहायक अध्यापक का प्रियंका श्रीवास्तव ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में पूर्ण जानकारी दी। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बच्चों को स्कूली…

फर्रुखाबाद:जिलाध्यक्ष ने पार्टी के संस्थापक डॉ. संजय निषाद के चित्र के समक्ष केक काट मनाया निषाद पार्टी का स्थापना दिवस

फर्रुखाबाद, आज 16 अगस्त 2023 को निषाद पार्टी की स्थापना के अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल कश्यप ने जिला कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की। बैठक मैं पार्टी के संस्थापक डॉक्टर संजय निषाद कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के चित्र के समक्ष केक काटकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। जिला अध्यक्ष अनिल कश्यप ने बताया कि निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल डॉक्टर संजय निषाद जी के नेतृत्व में 16 अगस्त 2016 को स्थापित किया गया था I यह भारत में एक राजनीतिक दल है इसे निषाद पार्टी के…

फर्रुखाबाद:-अवैध तमंचा सहित अभियुक्त गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:-पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जहानगंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त सदन कुमार दुबे पुत्र विष्णु सेवक दुबे निवासी- झिझुकी थाना जहानगंज को 01 अदद तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 मिस कारतूस सहित किया गिरफ्तार।

हरदोई:“सौगंध मुझे इस मिट्टी की,मैं देश नहीं मिटने दूंगा,मैं देश नही झुकने दूँगा”

लहरा लो तिरंगा हर घर में प्यारे,मना लो आजादी का अमृत महोत्सव सारे”कश्यप ट्रेडर्स फर्म ने अपनी रजिस्टर्ड दुकान पर ध्वजारोहण किया हरदोई: आजादी के अमृत महोत्सव के मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत मण्डी सचिव अशोक वर्मा ने ध्वजारोहण किया इसके उपरांत समस्त स्टाफ को संबोधित करते हुए ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक कार्य करने की बात कही इस दौरान रिटायर्ड बड़े बाबू विजयपाल वर्मा के कार्य मुक्ति के बाद ध्वजारोहण के समय मंडी से लगाओ होने के नाते 15 अगस्त के दिन कार्यक्रम में मौजूद रहते हुए मंडी…

हरदोई :वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत 7738435 पौधों का किया गया रोपण:- प्रभागीय निदेशक

हरदोई : प्रभागीय निदेशक सा0 वा0 वन एवं वन्य जीव प्रभाग शशिकान्त अमरेश ने बताया है कि वर्ष 2023-24 मे वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत जनपद मे वन विभाग व अन्य कार्यदायी विभागों, मा0 सासंद, मा0 विधायकगण, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण, स्वयं सेवी संस्थाए, नेहरू युवा केन्द्र, एन0सी0सी0/एन0एस0एस0, स्कूली छात्र-छात्राओं के सहभागिता सेे कुल आवंटित लक्ष्य 7735708 के सापेक्ष 22 जुलाई 2023 को 6534315 पौध तथा 15 अगस्त 2023 को 1204120 कुल 7738435 पौधों का रोपण कराया गया है, जो कि 100.4 प्रतिशत है।

हरदोई :जिला महिला अस्पताल में हुआ बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ5.53 लाख बच्चे पीयेंगे विटामिन ए की खुराक

हरदोई :जनपद में बुधवार से बाल स्वास्थ्य पोषण माह(बीएसपीएम) की शुरुआत हुई। इसके तहत नौ माह से पाँच साल तक के  बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई जाती है। इसी क्रम में शुभारंभ कार्यक्रम जिला महिला अस्पताल में आयोजित हुआ द्य कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा (मधुर) द्वारा  फीता काटकर किया गया। इस मौके पर  नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने कहा कि एक समाज तभी मजबूत बनेगा जब नींव मजबूत हो अर्थात सभी बच्चेंस्वस्थ हो, इसलिए बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए…

हरदोई :जिला गंगा समिति द्वारा 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा हर घाट तिरंगा कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

हरदोई : जिला गंगा समिति, हरदोई (राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे, स्वच्छता एवं पेय जलापूर्ति विभाग) के तत्वावधान में हर घर हर घाट तिरंगा कार्यक्रम (13 से 15 अगस्त 2023) के अन्तर्गत विकास खण्ड दृ सांडी के गंगा ग्राम कटरी छोछपुर में 13 अगस्त को घाट पर हाट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, सार्वजनिक बैठक, हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कैलाश चन्द्र, जीतेन्द्र कुमार वर्मा, प्रियांशु अवस्थी, पंकज कुमार, सुबी, विपिन ने नुक्कड़ नाटक नदी सरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण पर आधारित नुक्कड़ नाटक कर जनता का मन मोह…

हरदोई : शकुंतला देवी इंटर कॉलेज मे स्वतन्त्रता दिवस का आयोजन हुआ सम्पन्न

हरदोई : जनपद की सवायजपुर तहसील मे संचालित शकुंतला देवी इंटर कॉलेज मे स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पे आयोजित कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रबंधक राजवर्धन सिंह राजू एवं संस्थापक राजेंद्र सिंह सोमवंशी ने ध्वजरोहन के साथ साथ दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।माँ शारदे की वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरआत हुई फिर नन्हा मुन्ना राही हूँ पर बच्चो की प्रस्तुति ने खूब तालिया बटोरी।विद्यालय प्रबंधक राजवर्धन सिंह राजू ने बताया की शिक्षा से जीवन का विकास होता है और मानसिक विकास से ही जीवन सफल होता है।आज़ादी…

हरदोई :विवेकानन्द यूथ अवार्ड के लिए 30 अगस्त तक प्रस्ताव प्रेषित करें

जिला यूवा कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष में व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत विवेकानन्द यूथ अवार्ड के लिए राज्य स्तर पर चयनित होने पर एक पदक, प्रमाण पत्र, स्वामी विवेकानन्द की एक प्रतिमा तथा पचास हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। उन्होने कहा है कि जनपद के ऐसे व्यक्तिगत व्यक्ति जो समाजिक कार्यो से जुड़े हो वह समाजिक संस्थायें एवं अपने समाजिक कार्यो की बुकलेट, फोटोग्राफ्स सहित 03 प्रतियों में 30 अगस्त 2023 तक जिला युवा कल्याण कार्यालय में प्रेषित करें।

हरदोई :76वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

हरदोई: विगत 15 अगस्त 2023 को जनपद मंे 76वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्टेªट परिसर में महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर ध्वजारोहण किया, ध्वजारोहण के साथ ही परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के साथ राष्टगान गाया।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर जवानों एवं उनके परिवारीजनों का सभी को सम्मान…

हरदोई :अच्छा कार्य करे वाले पुरुष एवं महिला, बंदियों को प्रभारी अधीक्षक ने सम्मानित किया

विगत 15 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला कारागार, हरदोई में प्रातरू 10रू16 बजे प्रभारी अधीक्षक संजय कुमार सिंह कारापाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के समय कारागार के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। तत्पश्चात सर्किल में कारागार में निरूद्ध एकत्र बंदियों एवं कारागार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में कारागार में निरूद्ध सिद्धदोष बन्दी भगवन्नू उर्फ भगवानदीन पुत्र इतवारी से ध्वजारोहण कराया गया। कारागार के अच्छे एवं श्रेष्ठ कार्य करने वाले कुछ अधिकारियों/कर्मचारियों/हेड जेल वार्डरों/जेल वार्डरों को प्रभारी अधीक्षक द्वारा प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।…