मुख्यमंत्री ने जनपद में हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ प्रभावित ग्रामों का लिया जायजा । मुख्यमंत्री द्वारा निरीक्षण के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्र/राहत शिवरों की ली जानकारी। आपदा के कारण जिन लोगों को भी नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा वितरण में 24 घण्टे से अधिक समय नहीं लगना चाहिये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। बाढ़ आपदा के समय यह सरकार आपके साथ खड़े होकर के हर सम्भव मदद करेंगी ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तहसील अमृतपुर क्षेत्र मैं जमापुर रोड पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान गंगा…
Day: August 28, 2023
फर्रुखाबाद:-बाढ़ से जान गवाने वाले किसान भाइयों को मिले 50-50 लाख मुआवजा- भाकियू
फर्रुखाबाद:-भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कायमगंज तहसीलदार आलोक कटियार को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने 7 मांगों को मुख्य रूप से उठाया है। ज्ञापन की साथ मांगे निम्न प्रकार है-: ज्ञापन देते समय कानपुर मंडल प्रभाकांत मिश्रा, जिला अध्यक्ष अरविंद शाक्य, लक्ष्मी शंकर जोशी, संजय यादव, सतराम वर्मा, योगेंद्र सिंह, पुजारी कटियार, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, रामबरन सिंह, सुधीर कटियार, अनिल, सत्यम, अरुण कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, दिनेश कटियार, अंशुल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद:फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का मॉप अप राउंड दो सितंबर तक, छूटे हुए और प्रतिरोधी परिवारों को खिलाई जायेगी फाइलेरिया रोधी दवा -सीएमओ
फर्रुखाबाद, 28 अगस्त 2023 जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाये गये ‘सर्वजन दवा सेवन’ अभियान के तहत लोगों को घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया गया। अभियान का सोमवार को समापन हो गया, लेकिन जो परिवार किन्हीं कारणों से छूट गए हैं और जिन्होंने प्रतिरोध करते हुए अभी तक फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन नहीं किया है , उनके लिए मॉप राउंड चलाया जा रहा है। मॉप अप राउंड मंगलवार से शुरू होगा और दो सितंबर तक चलेगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ अवनीन्द्र कुमार…
मैनपुरी : बनारस के युवक ने बेटी को जाल में फंसाया, फरीदाबाद ले गया अपने साथ; मां बोली- इस बात का है डर
मैनपुरी के एक मोहल्ला निवसी 14 वर्षीय किशोरी को बनारस का रहने वाला एक युवक अगवा कर ले गया। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नहीं लग सका। मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहां का है मामलाकोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री शहर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा है। कुछ दिन पूर्व बनारस का रहने वाला राकेश कुमार…
मैनपुरी में युवक सिर के बल नाली में गिरा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,परिवार मे मचा कोहराम
मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में उस समय कोहराम मच गया, जिस समय दावत खाकर लौट रहे युवक का चलते समय वैलेंस खराब होने से सिर के बल नाली में गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण और परिजन आनन-फानन मे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर दौड़े। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी परिजनों को हुई वैसे ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया…
पीलीभीत के असम हाईवे पर हुए हादसे की रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत में शुक्रवार की देर शाम असम हाईवे पर बरहा के रहने वाले सूबेदार और उसकी पत्नी खेमवती को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में सूबेदार की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बेटे राजकुमार की तहरीर के पर ट्रक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। गांव बरहा के रहने वाले राजकुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसकी माता व पिता खेत से काम कर वापस आ रहे थे। इसी दौरान भाजपा कार्यालय के समीप गजरौला की…
पीलीभीत में सड़क पर दुकान का बोर्ड रखने को लेकर मारपीट
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दुकान का बोर्ड लगाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच आपसी संघर्ष हो गया. संघर्ष इतना विध्वंस था कि दोनों लोग एक दूसरे के पर लाठी डंडों से टूट पड़े और हमलावर हो गए. वहीं किसी ने इसका पूरा वीडियो बना लिया और उसको सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक पीलीभीत के शहर कोतवाली क्षेत्र में आने वाली जमा मस्जिद के पास दो मेडिकल संचालकों के बीच सड़क पर बोर्ड रखने को लेकर कहा सुनी हो…
पीलीभीत में पुलिस का गैंगस्टर पर एक्शन, एक करोड़ की संपत्ति कुर्क, जानिए क्या है पूरा मामला
यूपी के पीलीभीत जनपद के बीसलपुर तहसील इलाके में शाहजहांपुर के गैंगस्टर के आरोपी की संपत्ति को कुर्क किया गया है। लगभग एक करोड़ रुपये की संपति कुर्क करने के बाद शाहजहांपुर पुलिस वापस लौट गई। गैर जनपद की पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जिलाधिकारी के आदेश पर की गई कार्रवाईदरअसल, बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी विनोद सिंह पर शाहजहांपुर के थाना निगोही में वर्ष 2022 में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। उस मुकदमे की विवेचना कांठ थाना प्रभारी…
पीलीभीत के नौगवां पकडिया आदर्श नगर पंचायत घोषित
पीलीभीत के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत नगर पंचायत नौगवां पकड़िया का चयन किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने प्रस्ताव को संस्तुति देते हुए नगर पंचायत नौगवां पकड़िया को आदर्श नगर पंचायत के रूप में वर्ष 2023- 24 के लिए चयनित किया है। पूरे प्रदेश से 14 नगर पंचायतों को इस योजना के तहत चयनित किया गया है। ईओ संतोष चतुर्वेदी ने यहां इस आशय की जानकारी दी।
इटावा: सरसई नावर हजारी महादेव मंदिर में आठवे सोमवार को उमडी श्रद्धालुओं की भीड़
ताखा सरसई नावर में हजारी महादेव मंदिर में आठवे सोमवार को श्रद्धालुओं ने काफी संख्या में हजारी महादेव मंदिर में भीड़ उमड़ी श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार लगी वहीं मौके पर डाक कावड को लेकर काफी संख्या में टोली बनाकर भगवान शिवा पर गंगाजल चड़ाया कावड़ सिंगीरामपुर से गंगा जल लेकर हजारी महादेव मंदिर सरसई नावर में डाक कावड चढ़ाई वही मौके पर मेला का भी धूमधाम से आयोजन हुआ और पुलिस व्यवस्था में वेरीकेटिग लगाकर श्रद्धालुओं को कतार में जाने को कहा श्रद्धालु भगवान शिव के आराम से दर्शन कर…
मैनपुरी: शाकाहारी के प्रचारक परम संत एवं जय गुरुदेव संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जी महाराज का भव्य स्वागत
चतुरीपुर गॉव मे शाकाहारी के प्रचारक परम संत बाबा जय गुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी एवम जय गुरुदेव संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज जी महाराज का चतुरीपुर आगमन पर मैनपुरी जिले के जिला अध्यक्ष श्री पंचम सिंह यादव के यहाँ उनके निज निवास गांव चतुरीपुर किशनी मैनपुरी में बाबा जी का स्वागत किया लोगों ने बाबा जी के ऊपर फूल बरसाए वही श्री रामदीन सिंह यादव,मनीराम यादव, दर्शन सिंह ,साहूकार ,सहदेव शिशुपाल, प्रदीप सुभाष सनोद शिवनाथ बलवीर अभि लाल अमर सिंह बहादुर सिंह चंदन सिंह मिलाप सिंह एवम…
रेलवे का दावा-लखनऊ के आगे अवैध सिलेंडर ट्रेन में रखा गया, कोच में कोयला-लकड़ी मिली
तमिलनाडु के मदुरै जंक्शन के पास शनिवार को ट्रेन के प्राइवेट कोच में आग लग गई थी। इस मामले में जीआरपी ने यूपी के सीतापुर स्थित भसिन ट्रैवल एजेंसी के खिलाफ केस दर्ज किया।ट्रैवल एजेंसी संचालक ने IRCTC के जरिए कोच बुक किया था। इस कोच में UP के 63 लोग सफर कर रहे थे, जो दक्षिणी राज्यों की यात्रा पर निकले थे। 26 अगस्त की तड़के हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक झुलस गए। घायलों में 8 लोग गंभीर रुप से घायल हैं।हादसे…
कासगंज जनपद के बाड़ पीड़ित क्षेत्रों में राहत सामग्री का हुआ वितरण
कासगंज जनपद के बाड़ पीड़ित क्षेत्र जैसे इंदा जसनपुर मिहौला गांव में आज खाद्य एवं रसद विभाग के इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल और नायब तहसीलदार अरविंद गौतम क्षेत्रीय लेखपाल लावस्तर
फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अचानक फर्रुखाबाद में दौरा
यूपी के फर्रुखाबाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ का कल अचानक दौरा लगने से हड़कंप मच गया जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ 1 महीने से अधिक समय से चल रही बाढ़ के प्रभावितों को राहत सामग्री बाटकर उनके जख्मों पर मरहम लगाने सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं फर्रुखाबाद पहुंच रहे हैं जिले में सीएम का कार्यक्रम लगने के बाद जिला प्रशासन समेत कानपुर मंडल के कमिश्नर आईजी फर्रुखाबाद पहुंच गए और सामग्री वितरण स्थल का कमिश्नर आईजी डीएम एसपी समेत जिले के आला अधिकारियों ने निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं…
जूनियर डाक्टर को अपर निदेशक के पद पर किया गया तैनात, डाक्टरों में रोष
उत्तर प्रदेश में ट्रांसफर पोस्टिंग में मनमानी एक फैशन बनता जा रहा है। लखनऊ के प्रतिष्ठित SGPGI के निदेशक आरके धीमान पर वहीं के फैकल्टी फोरम ने मनमानी का आरोप लगाया है। SGPGI में अपर निदेशक का पद आईएएस का होता है। इस पर प्रदेश सरकार किसी आईएएस अफसर की तैनाती करती है, लेकिन SGPGI निदेशक ने नियमों को दरकिनार करते हुए वरिष्ठता क्रम में बहुत ही नीचे डॉ. नारायण प्रसाद को अपर निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया, जोकि नियम विरुद्ध है। डॉ. नारायण प्रसाद के नए कार्यभार को…
LBS छात्रावास के कमरे में भरभरा कर गिरा प्लास्टर, छात्र घायल
लखनऊ विश्वविद्यालय के LBS यानी लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास की कमरा नंबर 118 में रविवार की दोपहर प्लास्टर टूटकर छात्र के ऊपर गिर पड़ा। जिससे छात्र के पैर में चोट आई है। छात्र को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया।LBS के प्रथम तल के कमरे में की छत से प्लास्टर गिरने से पीड़ित छात्र के पैर में काफी चोट आयी। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कमरे का प्लास्टर भरभरा कर गिरने से स्टूडेंट्स में चिंता है। छात्रों ने कहा कि घटना बड़ी थी। ऐसी लापरवाही से किसी…
यूपी में अखिलेश यादव ने पटेल, मौर्य, चौहान, बिंद, निषाद और राजभर का हक छीना है।” – ओम प्रकाश राजभर
घोसी उपचुनाव में दिए गए ओम प्रकाश राजभर के इस बयान ने सूबे में जातीय सियासत की चिंगारी सुलगा दी है। सवर्णों के खिलाफ स्वामी प्रसाद मौर्या की जहरीली जुबान तो आग बरसा ही रही थी, अखिलेश यादव के PDA और जातीय जनगणना ने इसे और हवा दी।इसके काउंटर में उतरे राजभर ने अहीरों की बुद्धि पर सवाल खड़े कर दिए। घोसी से शुरू हुए इस सियासी घमासान से संकेत साफ है कि 2024 तक जातीय जहर और ज्यादा घोला जाएगा। प्रदेश की 80 सीटों की सियासत इसी के इर्द-गिर्द…
युद्धाभ्यास के दौरान ऑस्ट्रेलिया में US मिलिट्री हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 सैनिकों की मौत
ऑस्ट्रेलिया में युद्धाभ्यास के दौरान रविवार 27 अगस्त को अमेरिकी मिलिट्री का वी-22 ऑस्प्रे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें सवार 23 सैनिक बुरी तरह घायल हो गए। जिनमें से 3 सैनिकों की बाद में मौत हो गई। बाकियों की हालत गंभीर है।सैनिकों को बचाने के लिए कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हादसा स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर डार्विन शहर के तिवि आईलैंड के तट पर हुआ। मिलिट्री एक्सरसाइज में फिलिपींस और इंडोनेशिया भी शामिल थे।ऑस्ट्रेलियन डिफेंस फोर्स यानी ADF ने बताया कि इस…
4 अक्टूबर को वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी : नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही आयोजित कराने की चर्चाएं
भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी 4 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगी। ओपनिंग सेरेमनी शहर में कहां होगी, ये अब तक तय नहीं है, लेकिन इसे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही आयोजित कराने की चर्चाएं चल रही हैं।इसी स्टेडियम में अगले दिन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ओपनिंग मैच भी खेला जाएगा। दोनों टीमें 2019 के पिछले वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी भिड़ी थींवर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत के 10 शहरों में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का ओपनिंग और फाइनल मैच…
कभी हाथ जोड़कर लोगों से काम मांगा : अनु मलिक
सिंगर की मानें तो वे आज जिस मुकाम पर हैं उसका श्रेय उनके पिता सरदार मलिक को जाता है। बता दें, सरदार मलिक उर्फ सारंगा मेन अपने वक्त के जाने माने इंडियन फिल्म म्यूजिक डायरेक्टर थे। हालांकि उनके बुरे वक्त में किसी ने उनका साथ नहीं दिया था। अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए अनु मलिक कहते हैं- मैं अपनी सक्सेस का श्रेय अपने पिताजी को देता हूं क्योंकि उनके आंसुओं ने अनु मलिक को बनाया। उन्होंने बहुत दर्द देखा था, उनके पास पैसे नहीं थे, काम नहीं…
