हरदोई: हरदोई पत्रकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वैभव लाल में संपन्न हुई। बैठक में नई कमेटियों के गठन,सदस्यता अभियान सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्र ने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य पत्रकारों में आपसी सामान्य स्थापित करना और एक दूसरे के सुख दुख में साथ रहने का है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का किसी भी दशा में किसी भी स्तर पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वरिष्ठ…
Day: August 27, 2023
हरदोई :मेला महोत्सव का पोस्टर हुआ लांच, दिसम्बर में आयोजित होगा भव्य हरदोई मेला महोत्सव
हरदोई : सांस्कृतिक चेतना को जगाने के उद्देश्य से विगत सात वर्षो से लगातार आयोजित हो रहे हरदोई मेला महोत्सव के आठवें सीजन का पोस्टर लांच हुआ।जिसमे शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।रविवार को शहर के नमः लान में दिसम्बर में आयोजित होने वाले हरदोई मेला महोत्सव 2023 का भव्य पोस्टर लांच किया गया। जिसमें जनपद के ऐतिहासिक ,धार्मिक व सांस्कृतिक स्थल के साथ मेला का लोगो अंकित है। इस अवसर पर बोलते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा की हरदोई मेला महोत्सव जनपद की सांस्कृतिक चेतना को जगाए…
रायबरेली:तीस किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार
रायबरेली: मिल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ/द्रव्यों की बिक्री/तश्करी के विरुद्ध कृत कार्यवाही में थाना पुलिस तथा थाना एन्टीनारकोटिक जनपद बाराबंकी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्तगण राजेन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ पिंटू मिश्रा पुत्र रामकौशल मिश्रा निवासी मंगली मिश्र का पुरवा थाना मिलएरिया रायबरेली तथा आदर्श कुमार चौरसिया पुत्र महेश कुमार निवासी टेकारी दांदू थाना डीह रायबरेली को कुल-30 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ थाना क्षेत्र के शारदा नहर ओवर ब्रिज के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिनके विरूद्ध थाना स्थानीय…
फर्रुखाबाद:क्षेत्रीय मंत्री भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा सभी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बूथ 144 बनखडिया पर पीएम मोदी के मन की बात को सुना
फर्रुखाबाद,आज फतेहगढ़ में क्षेत्रीय मंत्री भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा सभी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बूथ 144 बनखडिया पर मोदी जी के मन की बात को सुना । मोदी जी ने देश के वैज्ञानिकों को चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई दी । देश के युवाओं को खेल जगत में आगे आने का आवाहन किया।शशांक शेखर क्षेत्र मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं विशेष तौर पर ध्यान रखा जाता है महिलाओं को हर प्रकार की सुविधा को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही…
फर्रुखाबाद:-कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगणों को चोरी की 82 मिक्सर ग्राइंडरो सहित किया गिरफ्तार ।
फर्रुखाबाद:-पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा चोरी के माल सहित दिनांक 27 अगस्त 2023 को 03 अभियुक्तगण कुलदीप पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम बराहिमपुर थाना मेरापुर जनपद फतेहगढ़ उम्र 22 वर्ष, विपिन पुत्र रामविलास निवासी ग्राम लुखुरपुरा बक्तावर थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर उम्र 28 वर्ष तथा विनोद यादव पुत्र कुमार निवासी ग्राम बरना खुर्द थान जहानगंज जनपद फतेहगढ़ उम्र…
हरदोई : गूगल शीट पर प्रतिदिन भरी जाये आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति:- जिलाधिकारी
हरदोई: विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य मे तेजी लाई जाए। कार्ड बनाने की प्रगति गूगल शीट पर प्रतिदिन भरी जाए। विकास खण्ड की भाँति ग्राम स्तर पर भी डाटा को पासवर्ड प्रोटेक्टेड बनाया जाए तथा सूचना पूर्ण सावधानी के साथ भरी जाए। खण्ड विकास अधिकारी आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य की निरंतर निगरानी करें। कार्य की धीमी प्रगति वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए।…
हरदोई : बालीबाल प्रतियोगिता में सहारा स्पोर्टिस, शाहाबाद व पायका ए ने जीते मैच:-मन्जू शर्मा।
हरदोई : उप क्रीड़ा अधिकारी मन्जू शर्मा ने बताया है कि विगत दिवस 26 मार्च 2023 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्पोर्ट स्टेडियम बालक वर्ग की आयोजित बालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन यातायात निरीक्षक अनिल कुमार यादव ने किया।उन्होने बताया कि प्रथम मैच सहारा स्पोर्टिग व पायका के मध्य खेला गया जिसमें सहारा स्पोर्टिग विजय हुआ, दूसरे मैच में शाहाबाद टीम ने अलमामैटार्स को हरा विजय प्राप्त की तथा तीसरे मैच में पायका ए ने कौढ़ा टीम को हराकर विजय हासिल की और इसके उपरान्त विजय टीमों को यातायात…
बेसिक शिक्षा निदेशक ने किया जवाब तलब, 38 जिलों के BSA से मांगा गया खर्च का ब्यौरा
बेसिक शिक्षा निदेशक ने प्रदेश के 38 BSA से वित्तीय वर्ष 2022-23 में परिषद द्वारा संचालित प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में कराई गई परीक्षाओं के दौरान किए गए व्यय और भुगतान से जुड़ी जानकारी तलब की हैं। साथ ही बाकी बची धनराशि का भी ब्यौरा मांगा गया हैं।बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से 38 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि परीक्षाओं में उपभोग की गई धनराशि का प्रमाण पत्र एवं अवशेष राशि के लिए मांग पत्र निर्धारित प्रारूप अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया…
CM योगी समेत भाजपा पदाधिकारी होंगे शामिल, भाजपा कार्यालय में सुनेंगे ‘मन की बात’
लखनऊ में रविवार को भाजपा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यशाला का शुभारंभ करेगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, CM योगी सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे। 28 अगस्त से 15 सितंबर तक भाजपा 75 जिलों में जिला स्तरीय कार्यशाला अभियान चलाएगी। इससे पहले भाजपा कार्यालय में सभी लोग पीएम मोदी के मन की बात सुनेंगे।भाजपा अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को बढ़ाने के लिए शंखनाद अभियान शुरू करेगी। अभियान की सफलता के लिए सोशल मीडिया और IT विभाग की प्रदेश स्तरीय संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला में पार्टी…
शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे, NSUI छात्रों ने किया जोरदार स्वागत
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे। इस दौरान NSUI के छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया। विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर अजय राय ने सबसे पहले सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद छात्रों ने उन्हें काशी विश्वनाथ प्रतिमा भेंट की।दरअसल, शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हनुमान सेतु में बजरंग बली का दर्शन करने पहुंचे। फिर उन्होंने गोमती तट पर बने हनुमंत धाम जाकर दर्शन किया। इसके बाद NSUI छात्रों के साथ उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर का रुख किया।परिसर पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने…
लखनऊ के शहीद पथ के पास बनेगा भारतीय नौसेना का शौर्य संग्रहालय
लखनऊ के शहीद पथ के पास भारतीय नौसेना का शौर्य संग्रहालय बनेगा। पुलिस मुख्यालय के पास करीब 8 एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है। यह गोमती नदी के भी नजदीक है। पर्यटन विभाग ने 24.43 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही स्वीकृति मिलने पर सितंबर में आधारशिला रखी जा सकती है।यहां सेवामुक्त युद्धपोत INS गोमती की मिसाइल, टारपीडो व कैनन समेत अन्य उपकरणों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय नौसेना के बेड़े में 34 वर्ष तक शामिल INS गोमती उत्तर प्रदेश को दिया गया है।भारतीय नौसेना का शौर्य…
राष्ट्रपति के अलावा कोई पद मंजूर नहीं: भारतवंशी बिजनेसमैन विवेक रामास्वामी
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवारों की दौड़ में भारतवंशी बिजनेसमैन विवेक रामास्वामी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इमर्शन कॉलेज के नए सर्वे के मुताबिक वे फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डी-सेंटिस की बराबरी पर पहुंच गए हैं।रामास्वामी और डी-सेंटिस 10-10% वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 56% के साथ पहले स्थान पर हैं। जून में ट्रम्प 59%, डी-सेंटिस 21% और पेंस 6% पर थे, जबकि रामास्वामी सिर्फ 2% पर थे। तब से अब तक रामास्वामी को 8% का फायदा हुआ। डी-सेंटिस को…
ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत की महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने गोल्ड जीता, भारतीय मेंस टीम पाकिस्तान से हारी
भारत की विमेंस ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने शनिवार को इतिहास रच दिया। इंटरनेशनल ब्लाइंड स्पोर्ट्स फेडरेशन (IBSA) वर्ल्ड गेम्स 2023 के फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराकर गोल्ड मेडल जीता।बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए फाइनल में भारत की विमेंस टीम ने बारिश से बाधित मैच में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 114 रन बनाए और फिर भारत ने 3.3 ओवर में 42 रन बनाकर जीत हासिल…
पीलीभीत की हॉकी टीमों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
शाहजहांपुर में आयोजित मंडल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में पीलीभीत के दियूरी जूनियर हाईस्कूल और अवंतीबाई कॉलेज की टीम ने परचम लहराया। दोनों टीमों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। ये टीमे दो सितंबर को झांसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। गांधी स्टेडियम में 22 अगस्त को जिला स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में बेसिक स्तर पर जूनियर हाईस्कूल दियूरी और माध्यमिक स्तर पर अवंतीबाई कॉलेज की टीम ने जीत हासिल कर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश किया था। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता…
मैनपुरी में राकेश टिकैत का भाजपा पर हमला, बोले, 2047 तक किसानों की जमीन उद्योगपतियों को देगी सरकार
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बोला भाजपा पर हमला। सरकार से किसानों को नलकूप पर 18 घंटे बिजली दिलाने की मांग की। मैनपुरी के बरनाहल में पंचायत के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं। राकेश टिकैत ने कहा कि बेसहारा जानवर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार को किसान विराेधी करार देते हुए कहा कि इससे बचकर रहना होगा। इस सरकार की योजना 2047 किसानों…
मैनपुरी में डिंपल यादव बोलीं- गठबंधन के नाम ‘इंडिया’ से ही डर गई भाजपा
मैनपुरी में सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। भाजपा सरकार को न्यायालय पर भी भरोसा नहीं है। न्यायालयों के आदेशों के खिलाफ सरकार काम कर रही है। चुनाव के समय लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं। महिला अपराधों के प्रति सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। शुक्रवार को सांसद आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। सांसद ने कहा…
इटावा: ए. आर. टी.ओ. बृजेश कुमार व यात्रायात् विभाग के टी.एस.आई. सूबेदार सिंह ने चालान चेकिंग अभियान चलाया
परिवहन विभाग के अधिकारी द्वारा चलाया गया सदन चेकिंग अभियान इस चेकिंग के अंतर्गत परिवहन विभाग व यात्रायात् पुलिस द्वारा दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चालकों को लेकर ड्राइविंग के संयुक्त रूप से चेकिंग की गई जिसमें 9 वहानो का चलन भी किया गया वहीं पर तीन वहानो बिना कागज के पकड़े गए जिनको मोटर यान अधिनियम में निहित प्रावधानों के अंतर्गत सीज किया गया वहीं मौके पर हेड कांस्टेबल बृजपाल व हेड कांस्टेबल गुड्डू सिंह चंदेल व हरिओम शर्मा ब शिवराज…
आइये जानते हैं ऋषिकेश मुखर्जी को, और उनकी जिंदगी के कुछ किस्से
हिंदी सिनेमा के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक ऋषिकेश मुखर्जी की आज 17वीं डेथ एनिवर्सरी है। उन्होंने गुड्डी, आनंद, मिली, चुपके-चुपके, सत्यकाम, गोलमाल, नमक हराम जैसी बेहतरीन फिल्में बनाईं। अपनी फिल्मों में वह मिडिल क्लास की कहानियों को बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाते थे। उनकी यही बात उन्हें बाकी फिल्म निर्देशकों से अलग बनाती थी।कोई बड़ा स्टार अगर सेट पर लेट आता था तो कई बार शूटिंग भी कैंसिल कर देते थे। धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना जैसे स्टार्स को सेट पर डांटने से भी नहीं हिचकिचाते थे, लेकिन तब…
ऑनलाइन गेमिंग एड का विरोध करने मन्नत पहुंचे प्रदर्शनकारी, भारी पुलिस बल तैनात
शनिवार दोपहर मुंबई में शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर भारी पुलिस पुलिस बल तैनात किया गया। यहां कई प्रदर्शनकारी अचानक शाहरुख के गेमिंग ऐप के विज्ञापन करने का विरोध करने पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक इस तरह के ऐप युवाओं को गुमराह करते हैं। ऐसे में सेलेब्स को इस तरह के एड नहीं करने चाहिए।शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे मन्नत के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की गई। यह कोशिश अनटच इंडिया फाउंडेशन नामक संगठन के कार्यकर्ताओं ने की। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को विरोध करने…
“साउथ में मेहनत करते हैं, टेकन फॉर ग्रांटेड नहीं लेते हैं, हमें उनसे यह सीखना चाहिए: परेश रावल
परेश रावल ड्रीम गर्ल में अपने रोल की वजह से सुर्खियों में हैं। परेश ने 37 सालों के करियर में तकरीबन 150 से भी अधिक फिल्में की हैं। बात सपोर्टिंग रोल की हो या सीरियस, परेश ने हमेशा खुद को साबित किया है।अंदाज अपना-अपना के तेजा हों या हेरा फेरी के बाबू भाई, वेलकम के ‘डॉ. घुंघरू’ हों या ओ माई गॉड के कांजी लालजी, इन्होंने हर किरदार बखूबी निभाया है।हिन्दी सिनेमा का यह दौर कैसा चल रहा है जहां ‘गदर-2’ और ‘omg-2’ दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल…
