फर्रुखाबाद : बघार से गड़िया गांव होते हुए देव रामपुर क्रासिंग और आईटीआई चौराहे की तरफ जाने वाले रोड़ पर बने रेलवे अन्डरपास पुलिया और जसमयी मुर्हास कन्हैया रोड़ अन्डरपास पुलिया में नाव चलाने योग्य पानी भरा हुआ है| जहां क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि इस पुलिया में पानी में डूब कर दो लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है| और बताया पुलिया में पानी भरने का कारण है पुलिया की दीवारों के बाहर पुलिया की खुदाई में निकली मिट्टी नहीं लगायी गई थी| उस निकली हुई मिट्टी को ठेकेदारों…
Day: August 26, 2023
फर्रुखाबाद:कायमगंज की नर्सरी में पल रहे हैं डेंगू के लार्वा,प्रभारी सहायक जिला मलेरिया अधिकारी ने लार्वा निरोधक दवा डलवाकर किया नष्ट
फर्रुखाबाद ,26 अगस्त 2023 जिले के कायमगंज ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली नर्सरी में डेंगू के लार्वा पौधों के साथ पनप रहे हैं l सहायक जिला मलेरिया अधिकारी नरजीत कटियार ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव करा कर मौके पर ही नष्ट किया lनरजीत ने बताया कि बरसात का मौसम संक्रामक बीमारियों को फैलाने में मुफीद साबित होता है l लोगों की लापरवाही के कारण घरों में कूलर में भरे हुए पानी में, फ्रिज की ट्रे में घरों में लगे पौधे के गमलों, छत…
फर्रुखाबाद:भाजपा फतेहगढ़ मंडल की बैठक आज कुसुम बैंकेंट हाल मसेनी पर हुई संपन्न
फर्रुखाबाद,भाजपा फतेहगढ़ मंडल की बैठक कुसुम बैंकेंट हाल मसेनी पर संपन्न हुई जिसमें भाजपा सरकार में 2024 में लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत से प्रदेश संगठन ने पूरे प्रदेश में वोटर चेतना अभियान चलने का निर्णय लिया। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता नव मतदाता बनाने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाएगी जिसके अंतर्गत बूथ के प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता बनाने के लिए संपर्क करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष के…
फर्रुखाबाद:फर्रुखाबाद डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में बी- पैक्स सदस्यता महा अभियान 2023 के अंतर्गत कन्नौज एवं फर्रुखाबाद का संयुक्त जागरूकता सम्मेलन हुआ आयोजित
फर्रुखाबाद,आज 26 अगस्त 2023 को दिन शनिवार फतेहगढ़ स्थित फर्रुखाबाद डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में बी- पैक्स सदस्यता महा अभियान 2023 के अंतर्गत कन्नौज एवं फर्रुखाबाद का संयुक्त जागरूकता सम्मेलन आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता कोऑपरेटिव बैंक उपाध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत ने की। जिसमें जनपद फर्रुखाबाद से मुख्य अतिथि डायरेक्टर आनंद किशोर द्विवेदी एवं जनपद कन्नौज से मुख्य अतिथि विनय शर्मा ने उपस्थित सभी सदस्यों को संबोधित किया।मुख्य अतिथि पीसीफ डायरेक्टर आनंद किशोर द्विवेदी ने कहा 2014 में केंद्र में बीजेपी सरकार बनने के बाद सहकारिता के क्षेत्र में नई…
हरदोई :बंदर को भगाने के लिए दौड़ने पर बिजली के तार की चपेट में आने से किशोरी की मौत
हरदोई : हरदोई:- कोतवाली हरपालपुर में जीजा के यहां आई साली फूलमती पुत्री रामचंद्र उम्र 15 वर्ष बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई बताया जा रहा है कि फूलमती छत पर बंदर भगाने के लिए गई थी इसी के चलते वह बिजली के तार की चपेट में आ गई और मौके पर ही मृत्यु हो गई एडिशनल एसपी ने बताया कि मृतक्का फूलमती का सब पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश टीबी कंट्रोल एम्प्लॉय वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर टीबी संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
आज 26 अगस्त 2023 को लंबित मांगे पूरी न होने पर आज दूसरे दिन उत्तर प्रदेश टीबी कंट्रोल एम्प्लॉय वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर टीबी संविदाकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जताया। गौरतलब है कि लखनऊ में आयोजित सम्मेलन में मांगे पूरी न होने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया था, इस निर्णय के क्रम में आज दूसरे दिन ज़िला क्षय रोग केंद्र, लोहिया हॉस्पिटल, सिविल हॉस्पिटल लिंजीगंज के अलावा पूरे ज़िले में अलग अलग टीबी केंद्रों के सभी संविदा कर्मियों ने काली पट्टी पहन…
मैनपुरी में लोगों को चपत लगा फरार हुआ पोस्टमास्टर,जमाकर्ताओं नें करोड़ों रुपए के घोटाले का लगाया आरोप, डाक अधीक्षक बोले- की जा रही जांच
प्रदेश की जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र में एक डाक विभाग में तैनात गांव के पोस्टमास्टर पर करोड़ों का घोटाला करने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है की पोस्ट मास्टर नें रुपए जमा कर्ताओ की किताबों में रुपए की फर्जी एंट्री कर विभाग में रुपए जमा नहीं किए। पोस्ट मास्टर लोगों की गाड़ी कमाई को लेकर फरार हो गया। हालांकि पोस्ट मास्टर के गायब होते ही गांव में खलबली मच गई है। ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से शिकायत कर आरोपी पोस्ट मास्टर के खिलाफ कार्रवाई कर…
मैनपुरी में युवक की गला दबाकर हत्या, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
यूपी के मैनपुरी जिले में प्रेम संबंधों के चलते युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। बताते चलें कि बीते 12 अगस्त को आकाश पुत्र शुगर सिंह घर से लापता हो गया था। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदा का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो 14 अगस्त को गांव के ही कुछ दूरी पर खेत में आकाश शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज…
मैनपुरी में तीन साल पहले भतीजी से दुष्कर्म के दोषी चाचा को आजीवन कारावास
मैनपुरी जनपद के थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 साल पहले चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी थी. इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज पॉस्को एक्ट जितेंद्र मिश्रा ने की. उन्होंने दोष सिद्ध होने पर दोषी को उम्र कैद के साथ 11,500 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई. पूरा मामला बरनाहल थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ था. यहां के निवासी पीड़िता के पिता ने अपने सगे छोटे भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. आरोप लगाया था कि 24 जून…
पीलीभीत वरुण गांधी ने पीलीभीत में उतारी युवा ब्रिगेड
वरुण गांधी इन दिनों पीलीभीत में काफी सक्रिय हो गए हैं. 2024 को देखते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में आने वाली पांचों विधानसभा का दौरा शुरू कर दिया है. पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी अक्सर बीजेपी के खिलाफ अपने तेवरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. ऐसे में इस तरह की भी चर्चा है कि बीजेपी इस बार उनका टिकट काट सकती है, लेकिन वरुण गांधी भी पीछे नहीं है. तमाम कयासों के बीच उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है. पीलीभीत…
पीलीभीत में गोली लगने से घायल युवक की मौत:डबल मर्डर करके जेल गए पिता और दो बेटे पैरोल पर आए थे बाहर, जमीनी रंजिश में गईं 3 जानें
पीलीभीत में डबल मर्डर के आरोप में पैरोल पर बाहर आए तीन आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की उपचार के दौरान बरेली के अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 26 फरवरी 2009 को जमीन के विवाद के चलते बीसलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अखोला गांव के रहने वाले रमेश चंद्र ने अपने बेटे शिवलेश और कुश्लेष के साथ…
पीलीभीत सिटी मजिस्ट्रेट ने हटवाया अतिक्रमण
पीलीभीत में अतिक्रमण कर खोली गई डेयरी से हो रही परेशानी की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर जाकर अतिक्रमण को हटा दिया है। डेयरी संचालक को सफाई को लेकर भी कडे निर्देश दिए गए हैं। शहर के बिलगंवा रेलवे क्रासिंग के पास संचालित एक डेयरी को लेकर आसपास के लोगों ने शिकायत डीएम से की थी। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर…
पीलीभीत में चोर को पांच साल की सजा, 10 हजार का जुर्माना
पीलीभी में तविशेष न्यायधीश (गैंगस्टर एक्ट) चंद्रमोहन मिश्र ने चोरी के मामले के दोषी को 10 हजार रुपये के अर्थ दंड सहित पांच वर्ष की सजा से दंडित किया है। थाना पूरनपुर में तैनात उप निरीक्षक कमरुल ने 28 फरवरी 1997 को थाना निगोही, शाहजहांपुर के ग्राम ईशापुर के खेमसिंह व उसके गैंग के साथियों तिलक सिंह, श्रीकृष्ण ब्रिंदावन आदि के विरुद्ध चोरी कर जनता में भय व्याप्त करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचना आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। सुनवाई के दौरान आरोपित खेम सिंह ने न्यायालय में…
बरेली – बकरी चराने गए नहाते हुए 12 वर्ष के बच्चे की अरिल नदी में डूबने से हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।
बरेली/आंवला – जनपद बरेली के तहसील आंवला के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव बेल बोझी में बरेली और बदायूं का बॉर्डर है। गांव के रामदास श्रीवास्तव का 12 वर्षीय पुत्र राहुल श्रीवास्तव अनिल नदी पर बकरी चराने गया था। तभी वह अरिल नदी में नहाने लगा नदी में जल का तेज बहाव होने के कारण वह डूब गया वहां जानकारी होने पर एक व्यक्ति पहुंचा। जिसने सूचना दी सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से 3 घंटे के बाद राहुल को नदी से बाहर निकाला गया परंतु तब…
हरदोई:प्राथमिक विद्यालय राघौपुर में शिक्षा चौपाल का किया गया आयोजन
हरदोई: निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति एवं जनसमुदाय की भागीदारी बढाने के उद्देश्य से विकास खण्ड माधौगंज के प्राथमिक विद्यालय राघौपुर में 25-08-2023 को खण्ड शिक्षा अधिकारी माधौगंज गिरिजेश कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। शिक्षा चौपाल में विकास खण्ड के एआरपी नीरज कुमार व कुलदीप कुमार सिंह, ग्राम प्रधान, विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन व वंदना से हुई। उसके बाद बच्चों के द्वारा प्रेरक गीत से लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित एआरपी…
हरदोई:अगस्त माह की शिक्षक संकुल बैठक हुई सम्पन्न।
हरदोई : न्याय पंचायत सदरपुर की मासिक शिक्षक संकुल बैठक संविलियन विद्यालय रोशनपुर में आयोजित हुई । बैठक का शुभारंभ एस आर जी शशांक मिश्र व ए आर पी कुलदीप सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से की। एस आर जी द्वारा सभी शिक्षकों के साथ अकादमी रणनीति 2023-24 एवं उजाला, मोटिवेशनल वीडियो तथा क्विज पर चर्चा की गई । ए आर पी ने बैठक में मौजूद सभी शिक्षको को निपुण भारत मिशन पर विशेष बातचीत व प्रत्येक विद्यालय के निपुण बच्चों के नाम पर समीक्षा , कायाकल्प…
हरदोई:राजनैतिक दल के ईवीएम मशीनों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैः- प्रियंका सिंह
हरदोई :आज मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी तथा अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने निर्वाचन कार्यालय के एफ0एल0सी0 हाल में रखी ईवीएम मशीन एवं वीपी पैडों के रख- रखाव एवं सफाई व्यवस्था आदि को देखा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एफएलसी हाल में नामित अधिकारियों द्वारा ईवीएम मशीनों का प्रथम रैडमाईजेशन चेकिंग की जा रही है और ईवीएम मशीनों के सम्बन्ध में कोई भी राजनैतिक दल के प्रतिनिधि आदि ईवीएम मशीनों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सकते है।जिलाधिकारी ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एवं अन्य…
हरदोई:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की स्थापना की
हरदोई:अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश राज कुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आज राजकीय सम्प्रेषण गृह हरदोई का निरीक्षण व बच्चो के अधिकार/बच्चो के लैगिंक उत्पीड़न अधिनियम विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अपर जिला जज द्वारा बच्चो के अधिकारों व लैगिंक उत्पीड़न अधिनियम के विषय में किशोरो को अवगत कराया गया तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त…
हरदोई:बैंक खातें को आधार से लिंक करायेंः-कमल नयन सिंह।
हरदोई जिला ब्यूरो। जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने जनपद के समस्त प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 477909 लाभार्थियों को सूचित किया है कि भविष्य में दो गैस सिलेण्डर की सब्सिडी रु० 914. 50 रूपये प्रति सिलेण्डर की दर से खाते में भुगतान किया जाना प्रस्तावित है। सिलेण्डर की पहली किस्त इस दिवाली तक खाते में भेज दी जायेगी। इसके लिये लाभार्थियों के बैंक खाता को आधार से लिंक/एन०पी०सी०आई० कराने की कार्यवाही तेजी करने को कहा गया है। सब्सिडी उन्हीं लाभार्थियों को प्राथमिकता कि आधार पर प्राप्त होगी जिनके बैंक…
हरदोई:09 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।
हरदोई जिला ब्यूरो जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राज कुमार सिंह के द्वारा 09 सितंबर 2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से वादों का निस्तारण कराए जाने हेतु विश्राम कक्ष में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे ने बताया कि 09 सितंबर 2023 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, धारा-138 एन0आई0 एक्ट, मोटर दुर्घटना मामले, वैवाहिक मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, विद्दुत एवं जल बिल (अशमनीय वादों को छोड़कर) सिविल वाद…
