आशा कार्यकर्ताओं का काम काबिले तारीफ : जिलाधिकारीनवभारत सभा भवन में आयोजित हुआ आशा सम्मेलन24 आशा कार्यकर्ता, तीन आशा संगिनी और तीन बीसीपीएम का किया गया सम्मानकायमगंज के बीसीपीएम विनय मिश्र को मिला प्रथम पुरस्कारराष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आशा दिवस के उपलक्ष्य में शहर के नवभारत सभा भवन में बुधवार को आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया | मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव और जिलाधिकारी संजय सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया l कार्यक्रम का संचालन जनपद एआरओ हरिमोहन कटियार…
Day: August 23, 2023
फर्रुखाबाद:-थाना जहानगंज पुलिस द्वारा हत्या में वांछित 02 अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद:-पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अरुण कुमार के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जहानगंज पुलिस टीम द्वारा वांछित 02 अभियुक्तगण शेर सिंह पुत्र कामता प्रसाद उम्र करीब 50 वर्ष तथा ऊषा देवी पत्नी शेर सिंह उम्र करीब 43 वर्ष निवासीगण ग्राम जैतपुर थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़ को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 23 अगस्त 2023 को बघार नाला से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त ने…
बरेली – रामनगर ब्लाक की लीलौर बुजुर्ग की ग्राम प्रधान पर लाखों के घोटाले का आरोप जांच में पहुंचे युवा कल्याण विभाग आधिकारी पाई गई खामियाँ।
*ग्राम पंचायत लीलौर बुजुर्ग में झमाझम बारिश में भी अधिकारी करते रहे जांच* बरेली/आंवला – बरेली जनपद की तहसील आँवला के रामनगर ब्लाक में ग्राम प्रधान लीलौर बुजुर्ग पर 34 लाख 33 हजार 979 धन गवन करने का आरोप लगाया गया हैरामनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत लीलौर बुजुर्ग में आरोप लगाया गया कि। ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला किया गया है जिसकी जांच करने पहुचे युवा कल्याण विभाग अधिकारी नरेश कुमार चौहान और अधिशासी अभियन्ता सलमान खान जिसमें निम्न प्रकार की खामियाँ पाई गई जिसमें प्रधान ने अपनी मनमर्जी…
हरदोई:एग्रीजंक्शन (वन स्टॉप शॉप) के लिए करें आवेदन
हरदोई: उप निदेशक कृषि डॉ0 नन्द किशोर ने बताया है कि कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना में कृषि क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराये जाने हेतु उच्च गुणवत्ता के बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, माइक्रोन्यूट्रियन्टस, वर्मीकम्पोस्ट, कीटनाशक तथा जैव कीटनाशकों सहित समस्त कृषि निवेशो की आपूर्ति आदि सेवाओं को एक छत के नीचे उपलब्ध कराये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद में एग्रीजंक्शन (वन स्टॉप शॉप) के 03 केन्द्रो की स्थापना हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। योजनान्तर्गत प्रति प्रोजेक्ट लागत रू0…
हरदोई:09 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जनपद न्यायाधीश ने की जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक।
हरदोई: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह द्वारा 09 सितंबर 2023 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जनपद न्यायाधीश द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने पर बल दिया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी/नोडल अधिकारी को विभिन्न…
हरदोई :विकास खण्ड माधौगंज के प्राथमिक विद्यालय पिलखना में शिक्षा चौपाल का आयोजन कर किया गया अभिभावकों को किया जागरूक
हरदोई : निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति एवं जनसमुदाय की भागीदारी बढाने के उद्देश्य से राज्य परियोजना कार्यालय उ.प्र. द्वारा प्रत्येक माह 3 अलग-अलग ग्रामों में शिक्षा चौपाल का आयोजन कराने के निर्देश दिये गए हैं। उसी क्रम में जनपद हरदोई के विकास खण्ड माधौगंज के प्राथमिक विद्यालय पिलखना में 22 अगस्त को खण्ड शिक्षा अधिकारी माधौगंज गिरिजेश कुमार के दिशा-निर्देशन में शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। शिक्षा चौपाल में जिला हरदोई से एस आर जी शशांक मिश्रा व विकास खण्ड के एआरपी नीरज कुमार व कुलदीप कुमार…
हरदोई :प्राथमिक विद्यालय भैनामऊ मे बाल संसद का हुआ गठन
हरदोई : विकास खंड माधवगंज के प्राथमिक विद्यालय आज दिनांक 23-08-2023 को विकास खंड माधवगंज के प्राथमिक विद्यालय भैनामऊ मे बाल संसद का गठन किया गया इसमें प्रधानमंत्री रिचा वर्मा और शिक्षा मंत्री प्रियंका देवी को बनाया गया | चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नोडल अधिकारी महेश चंद्र प्रधान अध्यापक दीप्ति पटेल सहायक अध्यापक अलका वर्मा संजू मिश्रा ने चुनाव कराया | चुनाव में रिचा वर्मा ने सौम्या से 11 मत अधिक पाकर प्रधानमंत्री बनी | सलमा को जल एवं पर्यावरण मंत्री बनाया गया | स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री हिना…
पर्वतारोही अभिनीत ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा,अभिनीत ने जनपद और देश को किया गौरवान्वितः- जिलाधिकारी
हरदोई : एक मात्र पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (ऊंचाई 18510फीट) पर 22 अगस्त को सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर तिरंगा फहराकर जनपद एवं देशवासियों को पुनः गौरवान्वित किया है। पर्वतारोही अभिनीत ने माउंट एल्ब्रुस पर 77 वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 77 फीट का तिरंगा फहरा कर रिकॉर्ड बनाया है। पर्वतारोही अभिनीत चढ़ाई के लिए रात को दस बजे निकले थे, रास्ते में बर्फीली हवाएँ और हड्डियों को जमा देने वाले ठंड जैसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पर्वतारोही ने अपने…
मैनपुरी में झोलाछाप के उपचार से दस वर्षीय बालक की मौत, मृतक के पिता की शिकायत पर शुरू हुई कार्रवाई
नगर में संचालित झोलाछाप के गलत उपचार के बाद दस वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई थी। मृतक के पिता की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोटिस देकर झोलाछाप को अभिलेखों की जांच कराने के निर्देश दिए गए किंतु उसने जवाब ही नहीं दिया जिसके बाद एसीएमओ द्वारा उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर कोतवाली में तहरीर दी गई है। नगर में संचालित झोलाछाप के गलत उपचार के बाद दस वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई थी। मृतक के पिता की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोटिस देकर झोलाछाप…
मैनपुरी में पेचकस से गोदकर दोस्त की हत्या: घर से बुलाकर ले गए, गले, सिर व पेट पर किए ताबड़तोड़ वार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह साथियों ने पेचकस से गोदकर दोस्त की हत्या कर दी। एक दिन पहले उनके बीच झगड़ा हुआ था। आरोपी दोनों दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला कुरावली थाना क्षेत्र के भीमनगर मोहल्ले का है। मोहल्ला निवासी अश्विनी कुमार (22) का सोमवार को मोहल्ले के ही रहने वाले सनी और ऋषभ से झगड़ा…
मैनपुरी में शिवपाल सिंह यादव ने BJP पर साधा निशाना
स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने की घटना पर सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ये काम भाजपा करवा रही है। मैनपुरी के करहल में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर के अहीरों पर दिए गए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। शिवपाल ने कहा कि ओपी राजभर का कोई ठिकाना नहीं है। सरकार विरोध प्रदर्शन भी खत्म करना चाहती है जनपद बरेली में हुई 90 किसानों पर हुयी एफआईआर…
मैनपुरी में बारिश के बीच भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर पांच लोग घायल; दो की हालत नाजुक
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की शाम तेज बारिश के बीच एक दीवार भरभराकर गिर गई। मलबा में दबकर पांच लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दो गंभीर घायल महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल रहा। हादसा भोगांव थाना क्षेत्र के माधौनगर में हुआ। यहां मंगलवार की शाम ओमपाल के पुत्र प्रशांत के जन्मदिन का समारोह चल रहा था। वहीं तभी अचानक तेज बारिश होने…
आज शाम 7:30 बजे से डबलिन के द विलेज मैदान पर खेला जाएगा,भारत-आयरलैंड टी-20 मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला
टीम इंडिया 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। ऐसे में भारतीय टीम के पास आयरलैंड के खिलाफ लगातार तीसरी बार क्लीन स्वीप करने का मौका है। भारत ने 2018 और 2022 में आयरलैंड का वाइट वाश किया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया के पास सीरीज हारने का दवाब नहीं होगा। ऐसे में टीम कुछ एक्सपेरीमेंट कर सकती है और तेज गेंदबाज आवेश खान और विकेटकीपर जितेश शर्मा को मौका मिल सकता है।आवेश खान और जितेश कुमार को आयरलैंड के खिलाफ मौका मिल सकता है। अब तक…
बदायूं: जिलाधिकारी ने की मनरेगा के कार्यों की समीक्षा
बदायूं: जिलाधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में मनरेगा के कार्यों की समीक्षा बैठक की।अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी बीडीओ व एपीओ सम्रगता, सक्रियता व सजगता के साथ कार्य करें।30 अगस्त तक कार्य में सुधार करें अन्यथा कार्यवाही को तैयार करें तैयार रहें।उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन के लिए मनरेगा एक सशक्त माध्यम है।उन्होंने मनरेगा के कार्यों से असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने मनरेगा के कार्यों की समीक्षा करते हुए मानव दिवस सृजन, एनएमएमएस ऐप के…
कोरबा: फोरलेन सड़क के नीचे मिला एंकर सलमा का अवशेष
कोरबा: 5 वर्ष पहले लापता न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना लश्कर के शव का अवशेष फोरलेन पर एक जगह से बरामद हो गया है। सलमा की हत्या करने के बाद शव को यहां दफना दिया गया था। आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस मानकर चल रही थी कि मौके से कंकाल जप्त होगा। अवशेष की खोज की कार्यवाही को देखने मौके पर लोगों का मजमा लगा रहा।कोरबा में निजी न्यूज चैनल की एंकर सलमा सुल्तान वर्ष 2018 में लापता हो गई थी और अगले वर्ष इस बारे में कुसमुंडा पुलिस…
फर्रुखाबाद:- नगर पालिका बार्ड नंबर मे बारिश मे कीचड युक्त जलभराव सडक दे रही अनहोनी हादसे को न्योता ।
फर्रुखाबाद:- नगर पालिका परिषद फर्रूखाबाद के बार्ड नंबर 2 विवेकानंद नगर मे मुख्य मार्ग से हैपी मोटर से सुशील वर्मा के मकान से काली तलैया तक सडक निर्माण ना होने से बार्ड के बाशिंदे कीचड युक्त गड्ढे से निकलने पर मजबूर है। बारिश मे सडक के तालाब बन जाने से सडको पर दो दो फीट तक बारिश का पानी चलता है। जिससे परेशान नागरिको ने तीसरी बार निर्वाचित चैयरमैन वत्सला अग्रवाल से सडक का निर्माण कराने जाने की गुहार लगाई है । बार्ड नंबर दो विवेकानंद नगर मे विकास कार्य…
बरेली – UP मे चंद्रयान-3 के संबंध में 23 अगस्त को शाम 5:15 से 6:15 तक खुलेंगे शैक्षणिक संस्थान।
बरेली – उत्तर प्रदेश राज्य परियोजना निदेशक और महानिदेशक स्कूल शिक्षा के कार्यालय द्वारा 23 अगस्त को शाम 5:15 से 6:15 तक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चंद्रयान-3 ( Chandrayaan-3 ) के लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाने को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं।जारी किए गए आदेश में लिखा है कि…भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण की खोज चंद्रयान-3 मिशन के साथ एक उल्लेखनीय मील के पत्थर तक पहुँच गई है, जो चन्द्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। यह भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण…
यूपी में ज्योति मौर्या जैसा एक और मामला, 25 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा कनाडा, अब फोन तक नहीं उठाती
पीलीभीत के युवक ने लाखों रुपये खर्च कर पत्नी को कनाडा भेजा। वहां शिफ्ट होने के बाद पत्नी ने उससे बात करना बंद कर दिया। ससुरालियों से शिकायत करने पर उन्होंने युवक को घर में घुसकर पीटा। सामान भी तोड़ दिया। पुलिस ने पत्नी सहित पांच के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। यूपी में ज्योति मौर्या जैसा एक और मामला सामने आया है। पीलीभीत के पूरनपुर में रहने वाले एक युवक ने लाखों रुपये खर्च कर पत्नी को विदेश (कनाडा)…
पीलीभीत में फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
बीसलपुर में कर्ज अदा कर देने के बाद भी चेक न लौटाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक को नामजद किया गया है। शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के गांव भुंडी निवासी अजय गंगवार ने बताया कि उन्होंने 31 दिसंबर 2019 को बीसलपुर की एक फाइनेंस कंपनी से कुछ कर्जा लिया था। उन्होंने 30 दिसंबर 2022 को कर्जा अदा कर दिया। कर्जा देते समय फाइनेंस कंपनी ने बतौर जमानत अजय से हस्ताक्षरयुक्त दो ब्लैंक…
पीलीभीत में थाने पहुंचे पीड़ित को पुलिस ने पीटकर भगाया, एसपी से शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण
पीलीभीत में बीती रात मेला देखने गए पीड़ित परिवार पर पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने हमला बोल दिया। हमले के दौरान 5 साल की मासूम बच्ची समेत 2 लोग घायल हो गए। आरोप है कि घायल जब न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंचे तो पुलिस ने मनमानी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। जब पीड़ित पक्ष ने जब विरोध किया तो पुलिस ने पीड़ित पक्ष को ही मारपीट कर थाने से भगा दिया। पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ दर्जनों ग्रामीण एकजुट होकर एसपी कार्यालय पहुंचे हैं और पुलिस अधीक्षक…
