रूस ने 47 साल बाद चांद पर अपना मिशन लूना-25 लॉन्च कर दिया है। ये चांद के साउथ पोल पर उतरेगा। इस मिशन का मकसद चंद्रमा पर पानी की खोज करना है। 1976 के बाद रूस ने अब मून पर यान भेजा है। इसे अमूर ओब्लास्ट के वोस्तोनी कॉस्मोड्रोम से लॉन्च किया गया। यह जगह मॉस्को से करीब 5,550 किमी ईस्ट में है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के मुताबिक, लूना-25 चांद की ओर निकल चुका है। ये 5 दिन तक चांद की तरफ बढ़ता रहेगा। इसके बाद यह उसकी…
Day: August 11, 2023
खुद का नाम न देखकर मैं हैरान था,वापसी के लिए तैयार हूं:शिखर धवन
भारत के अनुभवी ओपनर शिखर धवन ने एशियन गेम्स खेलने वाली भारतीय क्रिकेट टीम में खुद चयन न होने पर प्रतिक्रिया दी है। इस लेफ्टी ओपनर ने कहा है कि मैं हैरान था, लेकिन मैं आने वाले समय में नेशनल टीम में वापसी करने के लिए दृढ़ निश्चय हूं। 37 साल के इस लेफ्टी ओपनर ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा- ‘टीम देखकर पहले हैरान था, फिर मुझे लगा कि सिलेक्टर्स की सोचने की प्रोसेस अलग होगी और इसे स्वीकार करना होगा।’धवन ने कहा- ‘खुश हूं कि ऋतु (गायकवाड़) टीम…
युवराज के बाद कोई टिका ही नहीं; श्रेयस फिट नहीं हुए तो वर्ल्ड कप में दिक्कतें आएंगी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले नंबर-4 की पोजिशन हमारे लिए सबसे बड़ी समस्या है। युवराज (सिंह) के रिटायरमेंट के बाद से इस पोजिशन पर कोई खिलाड़ी अपनी जगह पक्की नहीं कर सका। अगर श्रेयस अय्यर समय पर फिट नहीं हुए तो हमें एशिया कप और वर्ल्ड कप में बहुत दिक्कतें आएंगी।’ 36 साल के रोहित ने मुंबई में ‘ला लीगा’ के स्पेशल इवेंट में रिपोर्टर्स के सवालों के जवाब दिए। रोहित फुटबॉल लीग ‘ला लीगा’ के नए ब्रांड एम्बेसडर बनाए गए हैं।…
राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन स्कीम का किया उद्धाटन
राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन स्कीम का उद्धाटन किया। इसके तहत पहले फेज में 40 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन दिए जाएंगे। दूसरी तरफ 200 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत वाले कंज्यूमर्स का फ्यूल सरचार्ज पूरी तरह माफ करने का ऐलान भी हुआ है। इसके बदले राज्य सरकार बिजली कंपनियों को 2500 करोड़ देगी। पहले 200 यूनिट तक फ्यूल सरचार्ज माफ था। स्मार्टफोन योजना के तहत पहले फेज में 40 लाख और दूसरे फेज में 80 लाख फोन बांटे जाने हैं। फ्यूल सरचार्ज माफ होने से…
अविश्वास प्रस्ताव पर 2 घंटे बोले PM; विपक्ष के वॉकआउट के बाद मणिपुर का जिक्र
विपक्ष मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री के बयान की मांग कर रहा था। इसलिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। करीब 6 हजार 4 सौ शब्दों की स्पीच में मोदी ने सबसे ज्यादा 50 बार कांग्रेस का नाम लिया। वहीं 18 बार मणिपुर कहा। उन्होंने एक बार भी राहुल और सोनिया का नाम नहीं लिया। संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर PM मोदी ने 2 घंटे 12 मिनट जवाब दिया। PM ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए हमेशा शुभ रहा है। ये इंडिया गठबंधन…
कार्तिक आर्यन को महिला ने शादी के लिए किया प्रपोज
14वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ का प्रीमियर रखा गया। इस इवेंट में कार्तिक आर्यन भी शामिल हुए, जहां उन्हें एक महिला ने शादी के लिए प्रपोज किया है। यहां पहुंचकर उन्होंने फैंस से मुलाकात की और उनके सवालों के जवाब भी दिए। तभी एक महिला ने उनसे पूछा की क्या कार्तिक उनसे शादी करेंगे?। ये सुनकर एक्टर शरमा जाते हैं। थोड़ी देर बाद कार्तिक ने जवाब में कहा, ‘एक यहां प्रेम कहानी पूछ रहा है, एक ने शादी का प्रपोजल…
जिस बिल्डिंग की सफाई करते थे पिता, उसे खरीदा,सुनील शेट्टी की अनसुनी कहानी
सुनील शेट्टी आज 62 साल के हो चुके हैं। एक सफाई कर्मचारी के बेटे सुनील शेट्टी ने अपने हुनर से न सिर्फ देशभर में नाम, दौलत, शोहरत कमाई बल्कि वो सारी बिल्डिंग खरीद लीं, जहां उनके पिता कभी सफाई किया करते थे। एक फोटोशूट के जरिए फिल्मों में आए सुनील को लोगों ने इंडस्ट्री छोड़ने की सलाह दी थी, हालांकि बाद में वो 90 के दशक के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में शुमार हुए। 11 अगस्त 1961 को सुनील शेट्टी का जन्म मैंगलोर (अब कर्नाटक) के मुल्की शहर में हुआ। मिडिल…
जौनपुर : सास-ससुर व पति के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
शाहगंज दहेज की मांग को लेकर विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारने पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति, सास व ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी ज्योत्सना पाठक की शादी आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी आनंद तिवारी के साथ मार्च 2017 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग करने लगे। विवाहिता…
जौनपुर : नारी सशक्तिकरण और जागरूकता गोष्ठी सम्पन्न
शाहगंज : गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के आज़ाद उसरहटा स्थित अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज में महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमे बतौर मुख्य अतिथि कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी ने उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा की महिलाओं की सुरक्षा हेतू सरकार द्वारा प्रदत्त हेल्प लाइन के द्वारा महिला पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं।साइबर क्राइम मिशन शक्ति तथा अपराध नियंत्रण पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय की प्रबन्धक श्रीमती कहकशां खान रही।…
मैनपुरी में किशोर को सांप ने डसा:खेत में पानी लगाते समय डसा, जिला अस्पताल से सैफई किया रेफर, रास्ते में गई जान
मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में उसे समय कोहराम मच गया जिस समय खेत पर पानी लगाने गए किशोर की जहरीले सर्प के काटने से मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर की मौत के कारणों को जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामला भोगाव थाना क्षेत्र के गांव जवाहरपुर से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी विशाल कुमार पुत्र दिनेश कुमार अपने…
मैनपुरी में 22 दिन से जेल में निरुद्ध है प्रधान, प्रशासन ने सीज नहीं किए अधिकार
विकास खंड घिरोर का एक ग्राम प्रधान 22 दिन से जिला कारागार में निरुद्ध है। लेकिन पंचायत राज विभाग और प्रशासन की मेहरबानी के चलते अब तक उसके वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज नहीं आए। यहां तक कि ग्राम निधि खाते से भुगतान के लिए बनवाया गया डिजिटल सिग्नेचर (डीएससी) भी चालू है। इसे जिम्मेदारों की लापरवाही कहें या प्रधान पर मेहरबानी, लेकिन ये जो भी है नियम विरुद्ध ही है। ग्राम पंचायत बम्होरी अवाहार में यतेंद्र सिंह उर्फ लाला ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए थे। निर्वाचन के बाद से वे…
मैनपुरी में 33 हजार से ज्यादा आवासहीन परिवारों को मिला मकान, इस योजना से गरीबों को मिली खुशियां
अंत्योदय का संकल्प जताने वाली केंद्र सरकार इसको सिद्ध करने में सफल हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीबों के खुद के घर का सपने को साकार कर दिया है। मौसम की मार के बीच मुश्किलें झेलने वाले परिवारों को मुक्ति मिली है। जिले में बीते साल में शहर से लेकर देहात तक 33 हजार 330 गरीबों के घर इस योजना की मदद से बन चुके हैं। मैनपुरी,अंत्योदय का संकल्प जताने वाली केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार इसको सिद्ध करने में भी सफल हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना…
मैनपुरी में दामाद की हरकत देख भड़का ससुर: भूल गया वो बेटी का पति है, किया ऐसा हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
मैनपुरी के कस्बा किशनी के गांव कछपुरा महोली में ससुर ने अपने ही दामाद की पिटाई कर दी। बताया गया है कि पिता बेटी के घर आया था। उसके सामने ही दामाद और बेटी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान दामाद ने बेटी के साथ अभद्रता कर दी। ये देख वो भड़क गया और दामाद की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। यहां…
पीलीभीत में 11.24 लाख बच्चों को खिलाई जाएंगी एल्बेंडाजोल की गोली
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिलाधिकारी ने शहर के मोहल्ला तखान स्थित प्राथमिक विद्यालय में फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाते हुए इसके बारे में बताया। जिले में 1124940 बच्चों को गोलियां खिलाईं जाएंगी।जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने स्कूल में मौजूद बच्चों को बताया कि एल्बेंडाजोल की गोली खाने से कृमि रोग नहीं होता है। इस बीमारी से बचाने के लिए प्रदेश स्तर पर हर साल राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाता है, ताकि लोग बीमारी से दूर रहें। मुख्य…
पीलीभीत में सगाई के बाद दुष्कर्म, दहेज नहीं मिला तो शादी से इन्कार
पीलीभीत के शहर की एक कॉलोनी की युवती का आरोप है कि उसकी शादी पूरनपुर क्षेत्र के एक युवक से तय हुई थी। सगाई होने के बाद युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए और शादी नजदीक आते ही उसके परिजन व युवक दहेज की मांग करने लगे। बाद में मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इन्कार कर दिया गया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पूरनपुर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी…
फर्रुखाबाद:निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष ने टीम विस्तार के साथ पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया
10 अगस्त 2023 को निषाद पार्टी द्वारा हाथी खाना फतेहगढ़ में पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाई गयी।इस मौके पर वरिष्ठ समाज सेवियों ने पूर्व सांसद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। आयोजक अनिल कश्यप ने समाजसेवियों के साथ मिलकर केक काटकर वीरांगना फूलन देवी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया। वरिष्ठ समाजसेवी ओमबाबू बाथम ने अपने सम्बोधन में बताया की फूलन देवी का जन्म एक निम्न वर्ग में जन्म उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गाँव गोरहा का पूर्वा में…
पीलीभीत में बस्ती हाईवे पर टेंपो व वैन में भीषण भिड़ंत, 12 सवारियां घायल
पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार वैन की टेंपो में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना में करीब 12 लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभाष सिंह ने बताया एक उप निरीक्षक को जिला अस्पताल भेजकर घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हाईवे पर तेज रफ्तार ईको वैन ने सामने से आ रहे टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार 12 लोग…
पीलीभीत, फेसबुक के जरिए बिजनौर की युवती को प्रेमजाल में फंसाया, फिर किया दुष्कर्म
बिजनौर की युवती को बरखेड़ा क्षेत्र के एक युवक ने फेसबुक पर संपर्क होने के बाद प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद दोनों मोबाइल नंबर का आदान प्रदान कर बातचीत करने लगे। युवक ने शादी का झांसा देकर बुलाया और कई बार दुष्कर्म किया। बीते दिनों जब शादी का दबाव बनाया तो साफ इनकार कर दिया और धमकी देकर भगा दिया। बरखेड़ा पुलिस ने मामले में पहले सुनवाई नहीं की। अब आईजी के आदेश पर नामजद एफआईआर दर्ज की है। बरखेड़ा थाने में दर्ज की गई रिपोर्ट में जनपद…
पीलीभीत में शारदा नदी ही नहीं, ये दो पहाड़ी नदियां भी बनती हैं… पीलीभीत में बाढ़ की वजह
शारदा में मिलने वाली अन्य सहायक नदियों पर कोई भी बांध मौजूद नहीं हैं. ऐसे में पहाड़ों पर बारिश के बाद सहायक नदियों के सहारे पानी शारदा में मिलता है, जिस वजह से शारदा नदी विकराल रूप ले लेती है शारदा में मिलने वाली अन्य सहायक नदियों पर कोई भी बांध मौजूद नहीं हैं. ऐसे में पहाड़ों पर बारिश के बाद सहायक नदियों के सहारे पानी शारदा में मिलता है, जिस वजह से शारदा नदी विकराल रूप ले लेती है.. लगभग हर साल पीलीभीत में शारदा नदी से सटे इलाकों…
पीलीभीत में दिन भर होती रही बिजली कटौती, दौड़ती रहीं टीमें
पीलीभीत शहर में जगह-जगह फॉल्ट के बाद घंटों बिजली कटौती हुई। ऐसे में कई मोहल्लों के लोगों को परेशानी हुई। ऐसे में जानकारी मिलने पर विभागीय टीम एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले दौड़ती रही। बृहस्पतिवार की सुबह से ही बिजली की ट्रिपिंग लोगों को परेशान करती रही। मोहल्लों में फाॅल्ट होने के बाद कई घंटों तक वहां की बिजली प्रभावित हुई। ऐसे में लोगों को दैनिक कार्यों में काफी समस्याएं आईं। शहर में सबसे ज्यादा दिक्कत नई बस्ती, आवास विकास कॉलोनी, अवध नगर कॉलोनी, पकड़िया नौगवां, छोटा खुदागंज और लाल…
