सर्पदंश से बचाव के उपाय, सर्पदंश की स्थिति में क्या करें, क्या न करें पर दिशा निर्देश जारी। सर्पदंश से मृत्यु के उपरांत सहायता राशि पाने के लिए पोस्टमार्टम जरुर कराएं। सर्पदंश से सतर्क रहें, सुरक्षित रहें…….एडीएम। 31 जुलाई से 6 अगस्त तक मनाया जाएगा सर्प दंश सुरक्षा सप्ताह 27 जुलाई 2023, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) पूजा मिश्रा ने बताया है कि सर्पदंश की घटनाओं को जन जागरूकता एवं व्यापक चिकित्सा प्रबन्धन द्वारा न्यूनीकृत किया जा सकता है। उन्होने बताया कि शासन द्वारा सर्पदंश से बचाव के उपाय, सर्पदंश की स्थिति…
Month: July 2023
हरदोई :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला पोषण समिति की बैठक
हरदोई : आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि पोषण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। पोषण ट्रैकर ऐप पर शत प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित की जाए। निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए। सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युत संयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों को सुपोषित की श्रेणी में लाने के लिए विशेष प्रयास किये जायें। स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों को ससमय पोषाहार की आपूर्ति…
हरदोई :चयनित अभ्यर्थी 03 अगस्त तक संस्थान में प्रवेश लेना सुनिश्चित करेंः-प्रधानाचार्य
हरदोई जिला ब्यूरो प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदोई आर0के0 श्रीवास्तव ने बताया है राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र-2023 के प्रथम चरण में चयनित अभ्यार्थियों की प्रवेश सूची राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद उ०प्र० लखनऊ द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को प्राप्त हो गयी है, प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रवेश प्रक्रिया 27 जुलाई से 03 अगस्त 2023 की सांय 05.00 बजे तक सम्पादित की जानी है । अतः प्रथम चरण चयन परिणाम में चयनित अभ्यर्थी 03 अगस्त 2023 की सांय 05.00 बजे तक अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, अंकपत्रों…
हरदोई :शीतगृहों से आलू की निकासी कराये-जिला उद्यान अधिकारी
हरदोई जिला ब्यूरो जिला उद्यान अधिकारी ने सूचित किया है, कि जिन कृषकों का आलू शीतगृहों में भण्डारित है, वह शीतगृहों से आलू की निकासी करा लें क्योंकि वर्तमान में आलू का बाजार भाव अच्छा चल रहा है। बाजार में आलू की आवक से ही आलू बाजार भाव नियंत्रित होते हैं। यदि एक साथ समस्त कृषकों द्वारा आलू निकासी की जायेगी तो स्वाभाविक है कि बाजार में आवक अधिक हो जायेगी और मूल्यों में भी गिरावट आयेगी। यदि आलू की निकासी इसी गति से चलती रही तो शीतगृहों में आलू…
हरदोई :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठकआयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य मे तेजी लायी जाएः-जिलाधिकारी
हरदोई जिला ब्यूरो आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत ससमय भुगतान किया जाए। परिवार नियोजन कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जाए। ई कवच पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य मे तेजी लायी जाए, आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को नियमित टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा…
हरदोई :28 जुलाई को होगा रोजगार मेले का आयोजन।
हरदोई जिला ब्यूरो जिला सेवा योजन अधिकारी मीता गुप्ता ने अवगत कराया है कि शासन की मंशा अनुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु 28 जुलाई 2023 को प्रातः 10 बजे से एक रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां प्रतिभाग रही है, जो हाईस्कूल, इंटरमीडियट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा तथा कौशल विकास के प्रशिक्षित योग्यताधारी 18 से 40 वर्ष आयु के पुरूष एवं महिला अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।उन्होने कहा है कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन sewayoian.up.nic.in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते है। अभ्यर्थी समय…
हरदोई :प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर किसान सम्मान निधि की क़िस्त को किसानों के खाते में भेजी
हरदोई : आज कृषक सभागार, संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केन्द्र बिलग्राम चुंगी में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा उर्वरक बिक्री केन्द्रों को किसान समृद्धि केन्द्रों के रूप राष्ट्र को समर्पण कार्यक्रम तथा सल्फर कोटेड यूरिया (यूरिया गोल्ड) के शुभारंभ एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं क़िस्त के हस्तांतरण का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान बन्धु उपस्थित रहे। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सीकर से बटन दबाकर किसान सम्मान निधि की क़िस्त को किसानों के खाते में हस्तांतरित किया उन्होंने अपने संबोधन में…
हरदोई :डीएम की अध्यक्षता में समूहों को लोन के लिए मेगा कैम्प का आयोजन किया गया
हरदोई जिला ब्यूरो 26 जुलाई 2023 देर सांय जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह कि अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत चलाये जा रहे, स्वयं सहायता समूहों को लोन के लिए मेगा सी0सी0एल0 कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 632 समूहों को 379200000 रूपये की धनराशि की बैंको से सी0सी0एल0 ऋण कीस्वीकृति एवं वितरण किया गया। बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा 365 समूहों को 21900000 आर्यावर्त बैंक से 108 समूहों को 64800000 का वितरण कराया गया। समूह की महिलाओं सी0सी0एल0 की धनराशि से ग्राम में…
हरदोई:सड़कों का चौड़ीकरण हो जाने से जनपद को विकास में गति मिलेगी:-जितिन प्रसाद।
आज विधान सभा हरदोई की ग्राम पंचायत सधई बेहटा में रू0-6757.87 लाख की 30 परियोजनाओं की शिलापटों का शिलान्यास एवं लोकापर्ण मुख्य अतिथि के रूप में मा0 लोक निर्माण मंत्री श्री जितिन प्रसाद एवं मा0 आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री श्री नितिन अग्रवाल ने बटन दबाकर किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूदाय को सम्बोधित करते हुए मा0 पीडब्लूडी मंत्री ने कहा कि रद्वेपुरवा सकतपुर, पलिया शाहजहांपुर, हरदोई लखनऊ मार्ग तथा पिहानी से साण्डी तक सड़कों का चौड़ीकरण हो जाने से हरदोई, शाहाबाद व सवायजपुर विधान सभा की आम जनता के…
फर्रुखाबाद :मेजर एस.डी.सिंह विश्वविद्यालय का हुआ उद्धघाटन
मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय का हुआ उद्घाटन। विश्वविद्यालय का उद्घाटन माननीय उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय फर्रुखाबाद में शिक्षा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कुलाधिपति डॉक्टर अनार सिंह की सराहना करते हुए कहा। की अपने पिता शिक्षाविद बाबू सिंह दद्दू जी के सपने को साकार करते हुए यूनिवर्सिटी खोली है। उन्हें विश्वास है नया विश्वविद्यालय फर्रुखाबाद व आसपास के क्षेत्रों के लिए शिक्षा की नई रोशनी लेकर आएगा। कुलाधिपति डॉक्टर अनार सिंह ने उच्च शिक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए…
रीवा : थाना प्रभारी को सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह ने मारी गोली
रीवा में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सिविल लाइन थाने के सब इंस्पेक्टर ने अपने ही थाना प्रभारी को गोली मार दी। घटना दोपहर 3 बजे की है। थाने में हुई इस फायरिंग की घटना से शहर में सनसनी फैल गई। गोली थाना प्रभारी के सीने में लगी है। सब इंस्पेक्टर ने गोली क्यों मारी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस के बड़े अफसर घटना स्थल पर पहुंच गए थे और मामले की जांच की जा रही थी। रीवा के सिविल लाइन…
बरेली: हुल्लापुर चौराहा से हरदोई रोड पर दो बाइक सवार की डीसीएम से तेज रफ्तार से टक्कर हो गई
दिनांक 27 जुलाई सुबह 11 बजे हुल्लापुर चौराहा से हरदोई रोड पर दो बाइक सवार लड़के जिनकी उम्र लगभग 8साल,और 14 साल के आसपास है। दोनो बाइक से फर्रुखाबाद को का रहे थे अचानक डीसीएम से तेज रफ्तार से टक्कर हो गई जिसमे छोटे बच्चे का एक पैर और सिर पर काफी चोट आई,और दूसरे का एक पैर बिल्कुल चतिग्रस्त हो गया और सिर पर भी गंभीर चोट आई जिसकी बचने की उम्मीद कम है।पास ही के लोगो ने आकर दोनो को राहत पहुंचाई।एंबुलेंस को बुलाया और जिला अस्पताल ले…
सतना: स्वास्थ्य केन्द्र में धांधली जारी , कौन करे सुनवाई?
सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ डॉ करुणेन्द्र सिंह होम्योपैथी के डॉ हैं , जिनका एकछत्र राज्य चलता है । डॉ. साहब ओ पी डी में बैठकर बाहर ( मेडिकल स्टोर ) की दवाइयां लिखते हैं। तथा मेडिकल स्टोर से डॉ मोटी मोटी रकम वसूलते हैं , और इनके पास मेडिकल स्टोर के कर्मचारी चिपके रहते है, और तो और सूत्र बताते है कि इनडोर भर्ती 100 /- गरीब मरीजों से बसूल किया जाता है। और गरीब लोगों को खून की महंगी जाँच लिखते हैं । उचेहरा स्वास्थ्य केन्द्र…
AAP सांसद राघव चड्ढा के सिर पर संसद भवन में चोंच मार गया कौवा
संसद का मानसून सत्र जारी है. संसद की कार्यवाही बार-बार स्थगित की जा रही है. विपक्ष मणिपुर पर चर्चा चाहता है और इसी के लिए बार-बार हंगामा हो रहा है. इसी बीच मंगलवार को आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि संसद के बाहर राघव चड्ढा के सिर पर एक कौवा चोंच मार जाता है. राघव इस कौवे से बचने की कोशिश भी करते हैं लेकिन कैमरामैन ने इतनी देर में अपना काम…
साले से फोन पर कहा-तुम मेरे अंतिम संस्कार की तैयारी कर लो, दरोगा ने सरकारी पिस्टल से खुद को मारी गोली
लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात दरोगा ज्ञान कुमार (54) ने बुधवार सुबह सरकारी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने आत्मघाती कदम लखनऊ के न्यू हैदराबाद स्थित घर में उठाया। जान देने से पहले अपने साले को फोन कर जानकारी दी थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। परिजन घटना को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस घटना के पीछे बीमारी और पारिवारिक कलह के बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।मूल रूप से कन्नौज…
निकायों में खराब स्ट्रीट लाइटों तत्काल बदला जाए, नगर विकास मंत्री ने जारी किया आदेश
प्रदेश में सभी निकाय में सफाई व्यवस्था देखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त होगा। वह उसकी मॉनिटरिंग करेगा। इसके अलावा खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाए। बुधवार को नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने यह आदेश जारी किया।उन्होंने कहा कि सभी नगर निकायों में साफ-सफाई, सुन्दरी करण व्यवस्थापन एवं कूड़ा उठान के साथ विकास कार्यों की निगरानी व मॉनिटरिंग के लिए शीघ्र ही नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे। इससे कार्यों की गुणवत्ता का पता चले और विकास…
मैनपुरी में परवान चढ़ी थी पृथ्वीराज- संयोगिता की मोहब्बत, डाला था यहां डेरा, जानें इतिहास
मैनपुरी के इतिहास में संयोगिता और पृथ्वीराज चौहान की प्रेम कहानी के किस्से घर घर सुने जाते हैं। संयोगिता के प्रेम संबंध दिल्ली के राजा पृथ्वीराज चौहान के साथ हो गए थे। जानिए पूरा इतिहास—– पड़ोसी जनपद कन्नौज में उस समय राजा जयचंद थे। उनकी पुत्री संयोगिता के प्रेम संबंध दिल्ली के राजा पृथ्वीराज चौहान के साथ हो गए। लेकिन इन प्रेम संबंधों को कन्नौज के राजा जयचंद स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने पृथ्वीराज से संयोगिता के विवाह का प्रस्ताव ठुकरा दिया। कन्नौज के राजा ने प्रस्ताव…
मैनपुरी में डरा धमकाकर किशोरी साथ किया दुष्कर्म, दोषी को 10 वर्ष कारावास की सजा
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक गांव से किशोरी को 16 साल पहले डरा धमकाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले को स्पेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह ने 10 साल की सजा सुनाई है। उस पर 17 हजार हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। उसको हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 साल की किशोरी को उसके पड़ोस में रहने वाली महिला श्रीदेवी 12 सितंबर 2007 को शौच के बहाने अपने साथ ले गई। गांव के…
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिखाएंगे हरी झंडी, यूपी के 27 जिलों से होकर गुजरेगी पसमांदा यात्रा
2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी आज से पसमांदा स्नेही यात्रा निकालेगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे।पिछले साल से बीजेपी पसमांदा समाज के लोगों को रिझाने की कवायद कर रही है। यही कारण है कि बीजेपी का अल्पसंख्यक मोर्चा लगातार पसमांदा मुसलमानों के साथ संवाद स्थापित करने का काम कर रहा है।2024 लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने…
ड्रोन कैमरे से होगी मोहर्रम की लाइव निगरानी, लखनऊ में आज बदला रहेगा यातायात
लखनऊ में आठवीं मोहर्रम पर गुरुवार को पुराने लखनऊ और आसपास के इलाकों की ड्रोन से लाइव निगारानी की जाएगी। वहीं जूलुस मार्ग पर पुलिस-पीएसी को भी तैनात किया गया है। दूसरी तरफ शिया समुदाय की ओर से दरियावाली मस्जिद, जिन्नातों वाली मस्जिद से गुफरानमाब इमामबाड़ा चौक तक निकाले जाने वाले जुलूस के चलते शाम सात बजे से जुलूस समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।सीतापुर रोड की ओर से आने वाले बड़े / छोटे वाहन और रोडवेज बस डालीगंज रेलवे कासिंग से पक्का पुल होते हुये पक्का पुल, जिन्नातों…
