पीलीभीत में महिला ने कुल्हाड़ी से पति के किए 5 टुकड़े

पीलीभीत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति के कुल्हाड़ी से 5 टुकड़े कर दिए और फिर उन्हें नहर में बहा दिया. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपनी पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. आरोपी ने ये काम पति को पलंग से बांधकर किया और शव के पांच टुकड़े कर नहर में बहा दिए. पुलिस को अभी तक लाश के टुकड़े नहीं मिल पाए हैं. महिला ने…

सुभासपा को पहला चुनाव जीतने में 15 साल लगे, 2 और पार्टियां होंगी शामिल

8 महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी से पाला बदलने का सियासी खेल शुरू हो गया है। यूपी में जो कल अखिलेश यादव के साथ खड़े होकर योगी आदित्यनाथ को कोस रहे थे, वह अब योगी के साथ खड़े होकर अखिलेश पर निशाना साधने की तैयारी में हैं। ये क्षेत्रीय पार्टियां जब भी ‘एकला चलो’ की नीति से आगे बढ़ीं, मुंह की खानी पड़ी। लेकिन जैसे ही किसी के साथ हुईं, दोगुनी ताकत के साथ आगे बढ़ी। हालांकि कुछ ऐसे भी रहे, जिन्हें काबिल दोस्त नहीं मिले…

सतना जिले के मैहर ब्लॉक में सुप्रसिद्ध शारदा देवी धाम में दर्शनार्थियो की जेब पर डाका डाल रहा दामोदर रोपवे

अंधेर नगरी चौपट राजा आज यह कहावत देवी जी धाम में सटीक बैठ रही क्योंकि इन दिनों देवी जी धाम में कोई भी नियमो को मानने को तैयार नहीं अब हम बात कर रहे देवी जी धाम में संचालित दामोदर रोपवे जो अपनी मनमानी व तानाशाह के आगे सबको तुक्ष्य समझता है यही कारण है की अवैधानिक कारण बताकर विगत कई वर्षों से नाजायज किराया बढ़ा रहा जबकि अनुबंध की शर्तो में साफ स्पष्ट है की दामोदर रोपवे के आर्थिक क्षति से समिति को कोई लेना देना नही होगा लेकिन…

वेतन न मिलने के कारण धरने पर बैठें शिक्षक , इलाज के पैसे न होने के कारण बहराइच में शिक्षक की मौत

“ये भी शिक्षक हैं। इनके पढ़ाए स्टूडेंट्स ने भी बेमिसाल कामयाबी हासिल की हैं। इनके परिवार का गुजारा भी उसी वेतन से होता हैं। जिसे एक बैठक में अपर मुख्य सचिव के मौखिक आदेश पर साल भर पहले से रोक दिया गया हैं। प्रदर्शन के साथ हम याचना कर रहे हैं। विरोधी दलों के नेताओं को ससम्मान मंच पर जगह न देकर वापस किया हैं। 2 दशक से सेवाओं के बदले वेतन पाने वाले शिक्षकों का अचानक से कैसे वेतन रोक सकते हैं? इस पर सोचना चाहिए? बावजूद इसके हम…

शिवपाल यादव के निजी सचिव (PS) अंकुश शर्मा को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया, जमकर हुआ बवाल

लखनऊ में देर रात पुलिस ने सपा नेता शिवपाल यादव के निजी सचिव (PS) अंकुश शर्मा को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। पुलिस को अंकुश की गाड़ी से एक संदिग्ध पैकेट मिला था। जिसके बाद अंकुश को पुलिस गौतमपल्ली थाने लाई और पूछताछ करने लगी। इसकी जानकारी होने पर शिवपाल यादव समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए और हंगामा कर छुड़ा ले गए। शिवपाल यादव के गौतमपल्ली थाने पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। सोशल मीडिया पर कई कार्यकर्ता एक-दूसरे से थाने पहुंचने…

छत्तीसगढ़ : फिर किसकी गलती मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे यात्रियों की परेशानी और बढ़ी।

अकलतरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है मुंबई से हावड़ा रेल मार्ग पूरी तरीके से बाधित है रायगढ़ की ओर जाने वाली एक मालगाड़ी अकलतरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 11 डिब्बे पटरी से उतर गई इससे आवागमन पूरी तरह से बाधित है बिलासपुर से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनें चल रही है जबकि मुंबई से हावड़ा आने वाली ट्रेनें बाधित है दुर्ग जंक्शन पर कई गाड़ियों को रोक दिया गया है।जनशताब्दी एक्सप्रेस को आज बिलासपुर तक रोक दिया गया यात्रियों में काफी परेशानी का…

लखनऊ एयरपोर्ट से पकड़ा गया मुकीम, यूपी एटीएस ने बताया ISI का संदिग्ध

यूपी एटीएस ने गुरुवार रात ISI के संदिग्ध एजेंट मुकीम लखनऊ एयरपोर्ट से पकड़ा है। बताया जा रहा है कि मुंबई वाली फ्लाइट से लखनऊ पहुंचा था। सूत्रों के मुताबिक एटीएस की पूछताछ में रिमांड के दौरान गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी रईस ने उसको अपना सहयोगी बताया था। हालांकि एटीएस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।सूत्रों के मुताबिक गोंडा के तरबगंज बीनपुरवा रामापुर गांव निवासी मुकीम रईस के संपर्क में था। रईस की गिरफ्तारी के बाद एटीएस उसकी तलाश कर रही थी।उसको एटीएस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के…

मोटर साइकिल में रखा गया था सीरिया में बम, 6 की मौत, 23 घायल

सीरिया में गुरुवार रात हुए एक विस्फोट में कम से कम छह लोग मारे गए और 23 अन्य घायल हो गए। बम एक मोटर साइकिल में रखा गया थाविस्फोट दमिश्क के ग्रामीण इलाके में असायदा जैनब शहर को निशाना बनाकर किया गया। आंतरिक मंत्रालय ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही संबंधित पुलिस और अधिकारी विस्फोट स्थल पर पहुंच गए हैं।39 साल के एक प्रत्यक्षदर्शी इब्राहिम ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, हमने एक बड़ा विस्फोट सुना और लोग भागने…

जिस गेंद पर ईशान को जीवनदान, उसी पर पंड्या रनआउट

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज जीत से किया है। पहला वनडे भारतीय टीम ने 5 विकेट से अपने नाम किया। बारबाडोस के केनिंगटन ओवल मैदान पर गुरुवार को हुए इस मैच में कई रोचक मोमेंट्स देखने को मिले।मीडियम पेसर मुकेश कुमार की डेब्यू कैप मिली। बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव विकेटकीपर संजू सैमसन की जर्सी पहनकर खेलते दिखे। कोहली, गिल और रवींद्र जडेजा ने शानदार कैच पकड़े, तो 14वें ओवर की पहली बॉल पर ईशान किशन का कैच छूट और इसी बॉल पर हार्दिक पंड्या…

ग़दर की शूटिंग के दौरान वैनिटी का दरवाजा खटखटाने लगे थे लोग

अमीषा पटेल ने गदर 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कुछ दिलचस्प बातों से पर्दा उठाया है। उन्होंने गदर की शूटिंग का वाकया याद करते हुए कहा कि एक बार लोगों की भीड़ उनके सेट और वैनिटी वैन पर पत्थर बरसाने वाली थी।दरअसल वे सभी गदर की शूटिंग कर रहे थे। रात का वक्त था। तभी कुछ लोग सेट पर आ गए और अमीषा की झलक पाने की जिद करने लगे। उनकी जिद थी कि जब तक अमीषा को देखेंगे नहीं तब तक वहां से हिलेंगे नहीं। जिस वैनिटी में…

सेट पर एक्टर धनुष को देख लोगों ने मजाक उड़ाया- वो ऑटो ड्राइवर हीरो है?

एक्टर धनुष आज 40 साल के हो चुके हैं। शेफ बनने का सपना देखने वाले धनुष अपने भाई की सलाह पर फिल्मों में आए और मशहूर हुए। धनुष साउथ सिनेमा में पहचान बना ही रहे थे कि उन पर इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या का दिल आ गया। जिंदगी बदलती चली गई और कामयाबी मिलती गई। एक साल पहले एक ऐसा दंपती सामने आया, जिसने दावा किया कि धनुष उन्हीं का बेटा है। इससे कुछ समय पहले धनुष की कुछ प्राइवेट तस्वीरें भी लीक हुईं, जिससे उनकी छवि…

कौन थी ? एक्ट्रेस लीला नायडु, शराब, कंगाली से हुई मौत

एक ऐसी एक्ट्रेस जिनके चेहरे से लोगों की नजरें नहीं हटती थीं तभी ये 10 साल तक दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल रहीं। ये एक्ट्रेस लीला नायडू थीं। लीला की खूबसूरती से प्रभावित होने वालों में राज कपूर और ऋषिकेश मुखर्जी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे। राज कपूर ने लीला को अपनी फिल्म में लेने के लिए कई जतन किए लेकिन उन्हें 3 बार नाकामी हाथ लगी। वहीं, ऋषिकेश मुखर्जी भी लाख कोशिशों के बाद ही लीला को फिल्म अनुराधा में कास्ट करने में सफल हो…

फर्रुखाबाद:फर्स्ट रेफरल यूनिट राजेपुर में पहली बार हुआ ऑपरेशन से प्रसव,जिले में सीएचसी कायमगंज, राजेपुर, कमालगंज और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय (महिला) में है एफआरयू

फर्रुखाबाद, 27 जुलाई 2023 फर्स्ट रेफरल यूनिट राजेपुर में गुरुवार को पहली बार  सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। राजेपुर ब्लॉक के ग्राम रामप्रसाद नगला निवासी गोपाल की पत्नी सुषमा को प्रसव पीड़ा होने पर आशा कार्यकर्ता ने गुरुवार को सुबह करीब सात बजे भर्ती कराया। चिकित्सकीय जांच करने पर पता चला कि गर्भस्थ शिशु के पेट में गंदा पानी चला गया है। इसके साथ ही उसकी पोजीशन भी तिरछी है। बिना ऑपरेशन के प्रसव कराने पर जच्चा-बच्चा की जान को खतरा हो सकता था। चिकित्सकों ने सिजेरियन करने का…

कुशवाहा भवन के तथागत हाल राबर्ट्सगंज में संस्थापक सदस्य समाजसेवी स्वर्गीय रामनिवास कुशवाहा का श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

कुशवाहा भवन के तथागत हाल राबर्ट्सगंज में संस्थापक सदस्य समाजसेवी स्वर्गीय रामनिवास कुशवाहा जी का श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया. जिसमे अध्यक्ष कुशवाहा समिति मोहन कुशवाहा पूर्व विधायक चकिया जितेंद्र कुमार जी व पूर्व विधायक सत्यनारायण जैसल ,निशांत कुशवाहा ,डॉ ओम प्रकाश मौर्य ,राम अवतार चौहान, टॉम गिरी , प्रेम भारती , डा शिव शंकर राव, पंकज कुशवाहा, डा दिनेश सिंह , शशिकांत वर्मा , उमेश कुशवाहा, भागीरथी मौर्या, रविकांत कुशवाहा ,रवि सावक , स्मिता कुशवाहा , आदि लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने विचार व्यक्त किए l

राष्ट्रीय कवि संगम लखनऊ उत्तर ईकाई की बैठक सम्पन्न

लखनऊ: राष्ट्रीय कवि संगम लखनऊ उत्तर इकाई की मासिक कवि गोष्ठी बुधवार को श्रीमती अनीता मौर्या नवजात के संयोजन व संस्था के राष्ट्रीय मंत्री साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। मुख्य अतिथि श्रमिक विद्यापीठ के पूर्व निदेशक श्रीपति रस्तोगी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती लक्ष्मी रस्तोगी अधिवक्ता उच्च न्यायालय एवं श्रीमती कनक वर्मा ने मां वीणावादिनी के चित्र पर माल्यार्पण कर कवि गोष्ठी का शुभारंभ किया। श्रीमती ममता प़कज ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संचालन युवा हास्य कवि अमित चौहान ने किया। इनके अतिरिक्त श्याम जीत सिंह श्याम,…

हरदोई: योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप पात्रों को लाभान्वित किया जाएः-जिलाधिकारी

हरदोई: आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा बैठक हुई। सहायक निदेशक मत्स्य धर्मवीर चौहान ने बैठक का एजेंडा रखा। जिलाधिकारी ने कहा कि योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप पात्रों को लाभान्वित किया जाए। पट्टे की शर्तों का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, उपनिदेशक कृषि डॉ नंदकिशोर, लीड बैंक प्रबंधक अरविन्द रंजन व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित…

बरेली – ब्लॉक रामनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरसेर सिकंदरपुर में नहीं बदला आरक्षण निर्विरोध चुनी गई मीरा देवी कोटेदार।

बरेली/आंवला – व्लाक रामनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरसेर सिकन्दरपुर आज कोटेदार को लेकर ग्राम प्रधान चमेली देवी व प्रधानपति सुन्दर लाल वर्मा एडीओ पंचायत व सचिव की अध्यक्षता में कोटेदार के चयन के लिए खुली बैठक हुई जिसमें अनारक्षित दिव्यागं व हाईस्कूल अरक्षित सीट रखी गई जिसमें ग्राम पंचायत बरसेर सिकंदरपुर से मीरा देवी पुत्री रामबाबू ने अपना आवेदन किया जो कि दिव्यांग कोटे से थी इनके अलावा बर सेर सिकंदरपुर से अन्य कोई आवेदन नहीं पहुंचा था इसी के चलते ग्रामीणों ने मीरा देवी को अपना कोटेदार चुना…

प्रयागराज-जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन पानी की टंकी व नवनिर्मित स्मृति वाटिका का किया निरीक्षण जिलाधिकारी ने बिछायी गयी पाईप व निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने के दिए निर्देश

प्रयागराज-जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन पानी की टंकी व नवनिर्मित स्मृति वाटिका का किया निरीक्षण जिलाधिकारी ने बिछायी गयी पाईप व निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने के दिए निर्देश, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने गुरूवार को ग्राम सभा सेमरा विकास खण्ड बहादुरपुर में निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बिछायी गयी पाईप व निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय ग्राम प्रधान के द्वारा बिछायी गयी पाईप की गहराई मानक के अनुसार न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने खुदायी कराकर…

फर्रुखाबाद:डीएमओ सहित स्वास्थ्य अधिकारियों ने परखी दस्तक अभियान की हकीकत,आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर दे रहीं हैं दस्तक ,संचारी रोगों के प्रति कर रहीं जागरूक

फर्रुखाबाद, 27 जुलाई 2023 जिले में एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है।  प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी डॉ आर सी माथुर(डीएमओ), उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक कटारिया, जिला समुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह ने ब्लॉक नवाबगंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम कनासी का बृहस्पतिवार को भ्रमण कर दस्तक अभियान की हकीकत को जाना और लोगों को आगामी 10 अगस्त से शुरू हो रहे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्वजन दवा सेवन अभियान के बारे में जानकारी दी l साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनासी…

प्रयागराज-रोजगार मेले का आयोजन 31 जुलाई को

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा विधान सभा क्षेत्र फूलपुर में स्थित हनुमान इण्टर कालेज, लाहुरपुर, हनुमानगंज, प्रयागराज परिसर में दिनांक 31.07.2023 को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। इस मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियां डी0एस0एस0 ग्रुप, डस्की स्टैलियन कन्सल्टेंसी सर्विस प्रा0लि0, डिजर्ब कैरियर केयर प्रा0लि0, रोहित हाईब्रीड सीड प्रा0लि0, एल0आई0सी0 आॅफ इण्डिया, शिवशक्ति बाॅयोटेक्नालाॅजी लि0, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0 आदि द्वारा कुल 526 रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी । इस मेले में हाई-स्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई0/डिप्लोमा उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से…