कोरबा:ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार कार, तीन की मौत

कोरबा: दर्री थाना अंतर्गत नवनिर्मित दर्री डेम के पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें तेज रफ्तार कार सड़क पर बैठे मवेशी को ठोकर मारते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई. कार में सवार तीन युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई. ये घटना शनिवार देर रात की है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. जिला अस्पताल चौकी पुलिस भी आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.यश गोयल (28 साल), पिता- मनोज गोयल, एसएस ग्रिन कोरबा निवासी.दीपक सिंह (22 साल), पिता-…

मैनपुरी में फर्जी वकीलों की धर-पकड़ के लिए बनाई गई टीम, वादकारियों और न्यायिक अधिकारियों को गुमराह करने का काम

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मैनपुरी बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक दीवानी परिसर में अध्यक्ष आनंद कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। निर्णय लिया गया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्णय के तहत दीवानी में फर्जी तरीके से वकालत करने वालों को चिह्नित किया जाए। फर्जी वकीलों को पकड़ने के लिए पांच सदस्यों की टीम का गठन किया गया। बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि बिना पंजीकरण के कई लोग वकीलों की ड्रेस पहनकर वकालत कर रहे हैं। वकीलों की ड्रेस पहनकर वादकारियों तथा न्यायिक अधिकारियों को…

आज जानिए लखनऊ की सड़कों का हाल, किधर से जाएँ किधर से नहीं

वीवीआईपी और वीआईपी कार्यक्रम के चलते लखनऊ का ट्रैफिक दो जुलाई रविवार दोपहर 12 बजे से बदला रहेगा। बताया जा रहा है सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के बीच के शहीद पथ पर रास्ता और ट्राफिक में बदलाव किया गया है। खासकर दोपहर 12:00 बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्त होने तक किया ट्राफिक बदलाव जारी रहेगा।इस दौरान कानपुर रोड बिजनौर की तरफ…

अब छात्र 16 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे शिया पीजी कॉलेज में

शिया पीजी कॉलेज ने स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया है। अब छात्र 16 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। पहले लास्ट डेट 30 जून थी।LU यानी लखनऊ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध शिया पीजी कॉलेज में स्नातक स्तर के कई पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की तारीख बढ गई है। बीए, बीएससी बायो और गणित वर्ग और बीकॉम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अब छात्र 16 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। कॉलेज द्वारा आवेदन…

जन स्वाभिमान दिवस समारोह में आज गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे

2 जुलाई यानी आज अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की जयंती लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाई जा रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे। NDA के घटक दल के हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद…

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कवि उदय प्रताप सिंह होंगे सोने लाल पटेल जयंती पर शामिल

सपा की मुख्य सहयोगी दल अपना दल कमेरावादी फाउंडेशन के द्वारा सोनेलाल पटेल की जयंती पर जातीय जनगणना पर चर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया है। सभा के अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रकवि उदय प्रताप सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा पटेल और पल्लवी पटेल करेंगी। बता दें इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम कराए जाने की परमिशन ना मिलने के बाद लोहिया ट्रस्ट विक्रमादित्य मार्ग कार्यालय पर आयोजित किया जा रहा है।सोनेलाल पटेल का जन्म कन्नौज के ग्राम बुगलयी में एक किसान परिवार में 2 जुलाई 1950 को हुआ था। उन्होंने अपने…

17 साल के लड़के नाहेल की हत्या के बाद चौथे दिन भी फ्रांस में हिंसा जारी रही

फ्रांस में 17 साल के लड़के नाहेल की हत्या के बाद चौथे दिन भी देश में हिंसा जारी रही। इसके चलते राष्ट्रपति राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपना जर्मनी दौरा टाल दिया। उन्होंने जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर से बात की, इसके बाद अपना दौरा टालने का ऐलान किया। वे रविवार से तीन दिन के लिए जर्मनी के दौरे पर जाने वाले थे। उधर, शनिवार दोपहर नाहेल का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का ब्रिटिश सिंगर एल्टन जॉन के कॉन्सर्ट में एन्जॉय करने का वीडियो सामने आया।…

द एशेज के दूसरे टेस्ट में लाखों क्रिकेट फैन का दिल जीत लिया नाथन लायन ने

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लायन ने शनिवार को द एशेज के दूसरे टेस्ट में लाखों क्रिकेट फैन का दिल जीत लिया। एक दिन पहले बैशाखी के सहारे मैदान में एंट्री करने वाले नाथन लायन लंगड़ाते हुए बैटिंग करने उतर गए।इंग्लिश फैंस भी लायन के समर्थन में आ गए, जैसे ही नाथन पवेलियन की सीढ़ियों से लंगड़ाते हुए उतरे, ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम ‘लायन…लायन…’ के शोर से गूंज उठा। कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस भी लायन का डेडिकेशन देख भावुक हो उठे।जवाब है जीत की चाह और डेडिकेशन। ऑस्ट्रेलिया एशेज टेस्ट के…

जिम-जैम बिस्किट्स के लिए भीख मांगने को तैयार हो गई थी विद्या बालन, जानिए

विद्या बालन जल्द ही फिल्म नीयत में दिखाई देंगी। हाल ही में उन्होंने मैशेबल से बात करते हुए बताया कि एक बार उन्हें किसी ने भीख मांगने की चुनौती दी थी। विद्या ने ये डेयर स्वीकार कर ली और मुंबई के एक फाइव स्टार होटल के सामने करीब एक घंटा भीख मांगते हुए गुजारा। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में भीख मांगने का एक्सपीरिएंस शेयर किया।विद्या बालन ने कहा कि उन्होंने किसी से जिम जैम बिस्किट के लिए ये शर्त लगाई थी। उन्होंने बताया- मैं इंडियन म्यूजिक ग्रुप नाम के एक ग्रुप…

पहले डायरेक्टर, अब स्टार्स चुनते हैं अपना कोरियोग्राफर, कैसे होती फिल्मी गानों की कोरियोग्राफी

फिल्म मेकिंग में पिछले कुछ सालों में अगर सबसे ज्यादा कुछ बदला है, तो वो है गानों की कोरियोग्राफी। पहले फिल्मों के सेट पर ही गाने शूट हुआ करते थे, फिर दौर आया आउटडोर शूटिंग का और फिर विदेशी लोकेशंस पर। पहले साधारण स्टेप्स के साथ गाने फिल्माए जाते थे, अब एक एक्टर का अच्छा डांसर होना भी जरूरी है। फिल्मों में डांसिंग का दौर लाने का क्रेडिट दो एक्टर्स को जाता है, पहले मिथुन चक्रवर्ती और दूसरे गोविंदा। गोविंदा ने अपने डांस से लाखों लोगों का दिल जीता। उनके…

क्रिसमस तक 17 बड़ी फिल्में रिलीज होंगी बॉलीवुड में

बॉलीवुड के लिए अगले 6 महीने उम्मीदों से भरे हैं। क्रिसमस तक 17 बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जिनसे एक्सपर्ट 2500 करोड़ के बिजनेस का अनुमान लगा रहे हैं। इस दौरान लगभग सभी बड़े सितारों की फिल्में हैं। जुलाई में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज से शुरू हो रहा ये सिलसिला 22 दिसंबर को राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ तक जारी रहेगा।बॉलीवुड में इस दौरान दो बड़े क्लैश होंगे। एक 11 अगस्त को और दूसरा 1 दिसंबर को होता नजर आ रहा है। जहां 11…

बिहार में लगी तबादलों की झड़ी, 900 से ज्यादा अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी; विभागों में मचा हड़कंप

पटना/बिहार : शनिवार देर रात 175 राजस्व अधिकारियों और 261 सहायक कर आयुक्तों समेत कई महकमों में अधिकारियों के तबादले किए गए। राजस्व एवं भूमि सुधार में बड़े स्तर पर स्थानांतरण पदस्थापन हुआ है। 220 अंचलों में नए अंचलाधिकारी तैनात किए गए हैं। आधा दर्जन से अधिक अफसर फिर बदले नगर विकास एवं आवास विभाग ने पांच कनीय अभियंता समेत आधा दर्जन से अधिक अफसरों का तबादला किया है। राहुल कुमार, महावीर प्रसाद, निकेश कुमार व कमलनयन पाठक की सेवा बुडको को दी गई है। कार्यपालक पदाधिकारी रहे चंद्रशेखर सिंह…

मैनपुरी:टीचर्स सेल्फ केयर टीम अपने साथी दिवंगत शिक्षकों के परिवारों के लिए भगवान से कम नही

मैनपुरी, दस्तक चाणक्य, योगेश कुमार: जून माह के सहयोग में 4 शिक्षकों के परिवारों के नॉमिनी के खाते में 35 – 35 लाख जो लगभग 1 करोड़ 40 लाख की मदद मात्र 50 रुपए प्रति सदस्य से संभव हुई और अब तक १०६५ दिन में115 सहयोग लोगों का सहयोग हुआ जिसमें कुल राशि 24 करोड़ 64लाख 39 हजार भेजी गई । इस प्रकार मदद करके नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आपको बता दें की इस टीम को 26 जुलाई 2020 में विवेकानंद आर्य प्रयागराज से जो स्वयं भी शिक्षक हैं…

प्रयागराज :सहायक निदेशक सेवयोजन रत्नाकर अस्थाना

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज परिसर में दिनांक 05.07.2023 को प्रातः 10ः00 बजे एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया है । इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0, डस्की स्टलेन कनसलटेंसी सर्विस प्रा0लि0, जी0 4 एस0 सिक्योर साल्यूशन प्रा0लि0, सिवाशक्ति बाॅयोटेक्नालाजी लि0, पिंच सिक्योरिटी सर्विस एल0एल0पी0 एवं गोल्डेन फार्मा आर्गेनिक एग्रीकल्चर प्रा0लि0 इत्यादि द्वारा विभिन्न पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी । इस मेले में 18 से 45 वर्ष की आयु सीमा के हाई-स्कूल/इण्टर/स्नातक/परास्नातक/डिप्लोमा /आई0टी0आई0 उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।…

बरेली – गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र मुंशी नगर पर पांच कुंडीय यज्ञ होगा।

बरेली/मीरगंज – गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 3 जुलाई को गायत्री चेतना केंद्र मुंशी नगर में गुरु पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 2 जुलाई को गुरु पर्व की पूर्व संध्या पर मुंशी नगर एवं कुर्मांचल नगर कॉलोनी में शोभायात्रा निकाली जाएगी। गायत्री चेतना केंद्र बरेली के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी डीडी मिश्रा एवं गायत्री परिवार के जिला समन्वयक दिनेश पांडे और मीडिया प्रभारी डॉ मुदित सिंह ने सभी गायत्री परिजनों एवं आमजनमानस से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आवाहन किया है। शोभायात्रा 2 जुलाई को शाम 5:00 बजे…

बरेली – भाजपा नेत्री जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह ने कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर जाकर किया जनसंपर्क।

बरेली/मीरगंज – केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को भाजपा नेत्री जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह ने कस्बा फतेहगंज पश्चिमी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गांव अगरास, टिटौली, सोहरा, मढौली, खरसैनी, लाल कुआं, गौहाना, कुल्छा, विक्रमपुर, खुर्रामपुर, कुरतरा में जाकर घर-घर जनसंपर्क किया। और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं नीतियों की जानकारी देने के साथ जन उपलब्धियों के पत्रक वितरण किए इस अवसर पर लोगों को जनसंपर्क अभियान से जुड़ने के लिए 9090902024 पर मिस कॉल करा कर…

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बंधाई की हुई बौछार, संतोष यादव ने लंबी उम्र की दुआ की ।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 1 जुलाई को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चारों तरफ से बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं. नेताओं समेत कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. अलग-अलग तरीके से खुशियां जताई जा रही हैं. सपा दफ्तर के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी. वहीं आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर…

हरदोई:अपर जिला जज ने जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया

हरदोई :अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज दिनांक 01/07/ 2023 को जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया। अपर जिला जज द्वारा बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त की तथा अपर जिला जज द्वारा जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि बंदियों की…

फर्रुखाबाद:जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की संचारी रैली अभियान

फर्रुखाबाद ,1 जुलाई 2023 जनपद में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ। अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी संजय सिंह ने जिलाधिकारी कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर की| यह रैली मुख्य मार्गों से होते हुए डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में समाप्त हुई l इसके साथ ही जिले के सभी विकास खंडों से भी रैली निकाल संचारी रोगों के प्रति जन समुदाय को जागरुक किया गया lमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान…

फर्रुखाबाद :तहसील कायमगंज में उपजिलाधिकारी ने तहसील दिवस में सुनी फरियादियो की समस्या,हुआ 9 शिकायतों का निस्तारण

तहसील-दिवस में उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार ने फरियादियो की शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। क्षेत्र के रमेश चंद्र पुत्र रामनाथ ने तहसील दिवस में तालाब पर अबैध कब्ज़ा कर मकान बनाने की शिकायत की है।उन्होंने कहा कि गाटा संख्या 459/0.109 हे0 जो कि तालाब है। गांव के विपिन कुमार,शिवकुमार,मनोज कुमार,पुत्र रामस्वरूप,।रामरतन,रामनिवास पुत्र इतवारी।,इतवारी,अमरसिंह पुत्र ननकू ने तालाब पर अबैध कब्ज़ा कर मकान बना लिये हैं तथा गांव के पानी का निकास हमारे खेत में कर दिया है जिससे उसमें खड़ी फसल…