कासगंज : जनपद के बाढ़ पीड़ित गांव में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी

आज 19जुलाई 2023को समाज बादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हाफिज गांधी ने बाढ़ पीड़ित गांव में पहुंचे जहां गंगा के किनारे बसे हुए गांव नगला हंसी राजेपुर कुर्रा नरदोली आदि गांव में पहुंचे और वहां के लोगों के दर्द को समझा उन्होंने बताया की काफी गांव है जिसमे पानी भर गया है जहां के लोगों का जन जीवन व्यस्त हो गया है गांव में पानी आने से पशुपालक भी परेशान है आनेजाने का संपर्क मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है लोगों और पसुयों में बीमारी आदि का खतरा बड…

हरदोई :सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

हरदोई :सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन दयाशंकर ने बताया है कि शासन द्वारा 17 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में आज साण्डी तिराहे पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा दो पहिया वाहन की हेलमेट (चालक एवं पीछे बैठी सवारी सहित) सीटबेल्ट, मोबाइल फोन, गलत दिशा में वाहन का संचालन करने के विरूद्ध लोगों को जागरूक करते हुए प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की गई तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम हरदोई के साथ मिलकर संयुक्त रूप से चालको को…

हरदोई :सम्भावित बाढ़ प्रभावित नदियों एवं गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर लें और बाढ़ के कारण किसी भी क्षेत्र में जनहानि न होने दें…

हरदोई : विकास भवन सभागार में उ0प्र0 विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबन्धन जांच समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए मा0 सभापति श्री उमेश द्विवेदी ने जनपद उन्नाव तथा हरदोई के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्भावित बाढ़ प्रभावित नदियों एवं गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर लें और बाढ़ के कारण किसी भी क्षेत्र में जनहानि न होने दें। उन्होने कहा कि बाढ़ चौकियों पर राजस्व, चिकित्सा, पंचायत, पशु, पूर्ति आदि संबंधित विभाग के कर्मचारियों की रोस्टर के अनुसार डियुटी लगायी जाये और समय-समय पर गांववासियों को नदियों का जल…

फर्रुखाबाद:दस्तक मीडिया ग्रुप के पत्रकार एवं सुगत मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को गुलदस्ता व प्रतीक चिन्ह भेंट किया

फर्रुखाबाद:- आज जिला फर्रुखाबाद में सुगत मीडिया एंड आर्टिस्ट एसोसिएशन तथा दस्तक मीडिया ग्रुप के पदाधिकारियों ने धर्मवीर सिंह शाक्य के निर्देशन में नवागंतुक फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक  विकास कुमार से भेंट कर जनपद आगमन की बधाई और स्वागत किया। इसके साथ ही सुगत मीडिया एसोसिएशन जिलाध्यक्ष कुलदीप बाथम की अनुपस्थिति में जिला उपाध्यक्ष सम्राट सिंह ने सुगत मीडिया एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का परिचय नवागंतुक एसपी विकास कुमार से कराया । इस अवसर पर पदाधिकारियों ने गुलदस्ते और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य संवाददाता व…

हरदोई : प्रशिक्षक हेतु 25 जुलाई तक करे आवेदन

उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया है कि खेल निदेशालय लखनऊ के द्वारा 16 खेलों (हाँकी, तैराकी, वालीबाल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, कुश्ती, बाक्सिंग, हैण्डबाल, जूडो एवं तीरंदाजी) के 44 छात्रावास में प्रशिक्षण हेतु 32 अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मानदेय रू0 1.50 लाख प्रतिमाह पर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी/प्रशिक्षक की तैनाती किये जाने के लिए (हॉकी को छोड़कर) आवेदन मांगे गये हैं। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी/प्रशिक्षक की पात्रता हेतु शैक्षिक योग्यता न्यूनतम स्नातक तथा अन्तर्राष्ट्रीय खेलों यथा ओलम्पिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स एवं वर्ल्ड कप/वर्ल्ड चौम्पियनशिप (प्रत्येक चार…

हरदोई : विकास भवन में जनपदीय आंकड़ा संग्रहण कार्यशाला सम्पन्न।

विगत दिवस विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय सांख्यिकीय आंकड़ा संग्रहण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए सर्वेक्षणों में एकत्र किए गए आंकड़े बहुत महत्वपूर्ण हैं। सर्वेक्षणों में एकत्र आंकड़े नीति निर्माण एवं कार्यक्रम मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, ग्रामीण विकास और आर्थिक विकास के लिए एक अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण विशेष रूप से विनिर्माण, व्यापार और अन्य…

हरदोई : 1 अगस्त को होगा जनता दर्शन।

नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार आम जनमानस की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों के अनुश्रवण हेतु मा0 आयुक्त महोदया लखनऊ मण्डल द्वारा 01 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह् 02 बजे तक कलेक्टेªट सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम मे आम जनमानस की दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याएं यथा बिजली, पानी, सड़क मा0 प्रधानमंत्री/मा0 मुख्यमंत्री आवास, जल निकासी, दैवी आपदा, वरासत, सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जा, भूमि विवाद, विभिन्न प्रकार की पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली से मिलने वाले राशन आदि की…

फर्रुखाबाद:- अमेठी जदीद मे ग्राम पंचायत सदस्यो ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोला,डी एम को शिकायत कर की जांच की मांग।

अमेठी जदीद के ग्राम पंचायत सदस्यों ने 16बिन्दुओ का शिकायत पत्र डी एम संजय कुमार  को देकर उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित , जांच पूरी ना होने तक सभी खातो पर रोक लगाने की मांग की है । बढपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत अमेठी जदीद मे ग्राम पंचायत सदस्यो तौफीक, मोबीन,रुखसाना, जियाउर रहमान, जहीर खान, जुल्फिकार, नयाब खां मोहम्मद शाहिद ,सियाराम ने ग्राम प्रधान श्यामलता के खिलाफ डीएम संजय कुमार सिंह को शिकायत पत्र देकर उच्च जांच कराये जाने की मांग की है।ग्राम पंचायत सदस्यो द्वारा दिये गये शिकायत में  …

IPS अधिकारी मनोज यादव होंगे रेलवे सुरक्षा बल के प्रमुख, संजय चंदर की लेंगे जगह

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनोज यादव को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई। हरियाणा कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी मनोज 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे संजय चंदर का स्थान लेंगे। आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने आरपीएफ के महानिदेशक के पद पर यादव की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह 31 जुलाई, 2025 तक अपनी सेवा देंगे। वहीं, एक अन्य आदेश के अनुसार इंटेलिजेंस…

औरैया: ट्रैक्टर ड्राइवर डीजल लेकर पेट्रोल पंप से भागा पुलिस ने पकड़ा

एरवा कटरा बैहवा इंडेन पेट्रोल पंप सोनालिका ट्रैक्टर के ड्राइवर शीलू यादव ₹1000 का डीजल लेकर बिना पैसे दिए वहां से भागे तो वहीं पेट्रोल पंप मालिक प्रदीप कुमार ने पुलिस को सूचना दी कुदरकोट पुलिस ने सोनालिका ट्रैक्टर ड्राइवर का पीछा करते हुए बिधूना की ओर गए जब कुदरकोट पुलिस ने पकड़ नहीं पाया तो बिधूना पुलिस को सूचित किया तो ट्रैक्टर ड्राइवर में एरवाकटरा की ओर ट्रैक्टर को घुमा दिया उसके बाद एरवाकटरा पुलिस को सूचित किया एरवाकटरा पुलिस ने कुदरकोट मोड़ पर डंपर से रास्ता जाम कर…

प्रार्थना में बेहोश होकर गिरीं पांच छात्राएं: अस्पताल में कराया गया भर्ती

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक निजी स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान गर्मी के चलते पांच छात्राओं की हालत बिगड़ गई। तीन छात्राओं को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिजन ने स्कूल प्रशासन पर अधिक समय तक प्रार्थना कराने और गर्मी से बचाव के इंतजाम नहीं होने के आरोप लगाए हैं। शहर के सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को प्रार्थना सभा के दौरान एक-एक कर गर्मी से परेशान होकर छात्राएं जमीन पर गिरने लगीं। शिक्षक और प्रधानाचार्य जब तक कुछ समझ पाते तब…

मैनपुरी में छात्राओं से छेड़छाड़, आरोपियों की तलाश

स्कूल संचालक की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्टमैनपुरी में किशनी थाना कस्बा स्थित एक विद्यालय की छात्राओं के साथ बाइक सवार भाई आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। जानकारी होने के बाद संचालक की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के प्रबंधक ने बताया कि विद्यालय में आसपास के गांव की कई छात्राएं पढ़ती हैं। बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने के लिए कई वाहन लगे हुए हैं। वाहन किशनी के जटपुरा…

मैनपुरी के गांव नगला छेड़ी में टिनशेड पर उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह नहाने के बाद टिनशेड पर कपड़े डालते समय युवक को करंट लग गया। बचाने आई मां भी झुलस गई। युवक की मौत हो गई जबकि मां की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना से घर में चीख-पुकार मची है। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला छेड़ी गांव की है। गांव निवासी प्रवेश यादव (28) मंगलवार की सुबह नहाने के बाद घर में डाले गए टिनशेड पर कपड़े सुखाने के लिए डाल रहा था। टिनशेड…

पीलीभीत में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

कलीनगर में घर में अकेली विवाहिता का शव मंगलवार सुबह बरामदे में लगे पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। जानकारी होने पर पति घर आया। पति ने अपने बहनोई पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माधोटांडा के ग्राम धुरिया पलिया निवासी मुख्तार सिंह काफी समय से काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। बेटा भी देहरादून में रहकर काम कर रहा था। घर पर पत्नी राजवीर कौर (45) अकेली थी। सोमवार रात खाना…

पीलीभीत में बीसलपुर में हुई झमाझम बारिश, बिजली उपकेंद्र में भरा पानी

बीसलपुर में मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे से पौन घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई, लेकिन जलभराव ने मुसीबत भी बढ़ा दी। बिजली उपकेंद्र परिसर में भी पानी भर गया। तेज बारिश से नगर के डाकखाना रोड, इंदिरा पार्क के पास वाली गली, मोहल्ला दुबे में होली मैदान, गोविंद आश्रम के पीछे वाले मैदान, मोहल्ला दुर्गाप्रसाद और बाजार कटरा के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश बंद होने…

पीलीभीत में शारदा के तटवर्ती गांवों में अलर्ट, लेखपाल कर रहे निगरानी

पूरनपुर में शारदा नदीं में उफान के बाद तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों ने घरों का सामान ऊंचे स्थानों पर रखना शुरू कर दिया। कटान से बचाव के काम बंद हो गए हैं। निगरानी के लिए हलका लेखपालों को मौके पर भेजा गया है। गांव चंदिया हजारा में अनाउंस कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। शारदा का जलस्तर बढ़ने से कई दिन से लाखों रुपये खर्च कर कराए गए कार्य नदी की भेंट चढ़ गए हैं। पानी बढ़ने पर मंगलवार को…

पीलीभीत में चेक बाउंस होने के मामलों में दो दोषियों को जेल

पीलीभीत में धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार यादव ने दो दोषियों को क्रमश: छह माह और एक साल कैद की सजा सुनाई है। दोनों आरोपियों को 2.40 लाख रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया है। पहला मामला गजरौला थाना क्षेत्र के पिण्डरा उर्फ देवीपुर निवासी जसमेर सिंह ने दर्ज कराया था। जसमेर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि गजरौला थाना क्षेत्र के पिपरिया भजा निवासी ओमप्रकाश को अपनी जमीन ठेके पर दी थी। ओमप्रकाश ने ठेके का 50 हजार…

पीलीभीत में धान के खेत में बाघ देख लोगों ने मचाया शोर

पूरनपुर में गांव डूडा कॉलोनी नंबर नौ के समीप धान के खेत में बाघ देख लोगों ने शोर-शराबा किया। इसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर माला रेंज की टीम मौके पर पहुंची। बाघ की निगरानी को टीम लगाई गई है। हरदोई ब्रांच नहर पटरी पर कई दिनों से बाघ की चहलकदमी बनी हुई है। नहर के 13 मील पर बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है, लेकिन बाघ उसके नजदीक नहीं पहुंच रहा है। मंगलवार को बाघ हरदोई ब्रांच नहर की पश्चिमी पटरी…

पीलीभीत में किशोरी को ले जाने के मामले में परिवार के समर्थन में पहुंचे हिंजामं कार्यकर्ता

पीलीभीत में वन स्टाप सेंटर पर रखी गई एक किशोरी के मामले में पुलिस पर आरोपी पक्ष की मदद और पीड़ित परिवार की अनदेखी करने का आरोप लगाया। दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति की भूमिका का शोर मचा तो हिंदू जागरण मंच के तमाम कार्यकर्ता भी पहुंचे गए और विरोध किया। इस दौरान एक दरोगा से तीखी बहस भी कुछ कार्यकर्ताओं की हो गई। हालांकि बाद में मामला किसी तरह शांत हुआ। इस दौरान वन स्टाप सेंटर के बाहर महिला पुलिस बल मुस्तैद रहा और घंटों भीड़ जमा रही। बताते…

प्रयागराज-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैैठक में जिलाधिकारी ने जहां पर भी दुर्घटनाएं हो रही है या हुई है, वहां पर साइनेज, रम्बल स्ट्रीप, ब्रेकिंग लाइट, स्पीड-ब्रेकर जो आवश्यक हो, लगाये जाने के निर्देश दिए। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने जानकारी ली कि सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं कहां पर हुई है। उन्होंने एक टीम का गठन कर रिपोर्ट देने को कहा है। जिलाधिकारी ने बगहा क्रासिंग पर एन0एचआई0 के साइट अभियंता…