पीलीभीत में खतरे में शारदा डैम, डेढ़ दशक बाद खोले आपातकालीन फाटक

कलीनगर में लगातार जर्जर होता जा रहा शारदा डैम खतरे में हैं। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग के अभियंताओं को डेढ़ दशक बाद पानी का दबाव कम करने के लिए डैम के आपातकालीन फाटक खोलने पड़े हैं। हालांकि अभियंताओं का दावा है कि खराबी के चलते मरम्मत के लिए फाटक खोले गए हैं। सूत्रों की मानें तो डैम की जर्जर हालत और शारदा नदी में बाढ़ की स्थिति को भांपते हुए फाटकों को खोला गया है। जनपद के तराई इलाके में 22 किलोमीटर लंबा शारदा सागर डैम है। इसका 17…

पीलीभीत में हत्यारोपियों की तलाश में जहानाबाद पहुंची उत्तराखंड पुलिस

पीलीभीत-उत्तराखंड के शहर हल्द्वानी में होटल व्यापारी की हत्या में नामजद दंपती की तलाश में उत्तराखंड पुलिस ने जहानाबाद क्षेत्र के गांव हैदरगंज में दबिश दी। दंपती घर में ताला लगाकर परिवार समेत गायब था। पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। उत्तराखंड के शहर हल्द्वानी के व्यापारी अंकित चौहान की दो दिन पूर्व हुई हत्या के मामले थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव हैदरगंज निवासी रामअवतार व उसकी पत्नी उषा देवी के खिलाफ हत्या के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी दंपती घटना के बाद से फरार है। बुधवार…

पीलीभीत में मंडी प्रशासन ने घटाए टमाटर के दाम, अब 80 रुपये किलो बिक रहा

पीलीभीत के लोगों की सुविधा के लिए शासन के आदेश पर मंडी प्रशासन ने किफायती दर पर टमाटर की बिक्री करने के लिए काउंटर खोला है। पहले यहां पर 100 रुपये प्रति किलो के भाव से टमाटर की बिक्री हो रही थी। अब आवक के कुछ बढ़ने के बाद 20 रुपये प्रति किलो दाम कम कर दिए। अब मंडी में 80 रुपये का भाव तय किया गया है। वहीं थोक व्यापारी के यहां अभी 120 से 130 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। टमाटर के भाव में एकाएक तेजी आने…

पीलीभीत में खांडसारी उद्योग के लिए छह महीने बाद भी नहीं मिल सकी एनओसी

पीलीभीत में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु एवं वाणिज्य बन्धु की समिति की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में हुई। बैठक के दौरान शिशिक्षुता प्रोत्साहन योजना की समीक्षा के दौरान निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप औद्योगिक इकाइयों में अप्रैन्टिस रखे जाने के लिए आईटीआई प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि 277 अप्रैन्टिस शिशिक्षुओं को औद्योगिक इकाइयों में रखा जा चुका है, शेष लक्ष्य शीघ्र ही इस माह के अन्त तक पूर्ण कर लिया जाएगा। निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा के दौरान के उद्यान विभाग…

पीलीभीत में ट्रक से भिड़ंत में इको सवार एक मासूम समेत सात लोग घायल

पूरनपुर-पीलीभीत मार्ग पर इको और ट्रक की टक्कर में इको में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीराें ने बमुश्किल घायलों को कार से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव दिलवारपुर निवासी राजेश्वरी देवी ने बताया है कि उनका भाई कमलेश जिला कारागार में बंद है। उससे मुलाकात करने के लिए वह अपने छह माह के बेटे अभि, बुआ अनीता देवी, दादी फूलमती, भाई धर्मवीर के साथ बुधवार को किराए पर इको करके पीलीभीत…

मोहर्रम के जुलूस पर ड्रोन से होगी निगरानी, ATS कमांडो भी रहेंगे तैनात

पहली मोहर्रम के दिन निकलने वाले शाही जरी के जुलूस को लेकर पुराने लखनऊ के 15 रूट पर यातायात का डायवर्जन किया गया है। यह डायवर्जन शाम 6 बजे से जुलूस समाप्ति तक लागू रहेगा। इसके चलते पक्कापुल चौराहे से बड़ा इमामबाड़ा, रूमी गेट चौराहा, घंटा घर तिराहा से छोटा इमामबाड़ा तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। दूसरी तरफ मोहर्रम के जुलूस के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। जुलूस रूट के साथ पुराने लखनऊ को 49 जोन और 106 सेक्टर में बांटा गया है।…

लखनऊ के जाबाज कैप्टन अंशुमान सिंह सियाचिन मेंशहीद, AFMC टॉप कर बने थे डॉक्टर

सियाचिन हादसे में शहीद हुए लखनऊ के जाबाज कैप्टन अंशुमान सिंह की इसी साल फरवरी में शादी हुई थी। अंशुमान मूल रूप से देवरिया के रहने वाले थे। लखनऊ के पारा मोहान रोड स्थित जिस घर में छह महीने पहले कैप्टन अंशुमान सिंह की शादी की शहनाई गूंजी थी, वहां अचानक से मातम पसर गया। बुधवार सुबह सेना मेडिकल कोर और कमांड अस्पताल के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी कैप्टन अंशुमान सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने पिता रवि प्रताप सिंह को कैप्टन अंशुमान सिंह के शहीद होने की खबर दी। कुछ देर…

2024 लोकसभा चुनाव में मोदी के सामने कौन होगा? जानिए

बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को दो दिन चली विपक्ष की मीटिंग में कुछ हासिल हुआ, तो वो है गठबंधन का नया नाम- INDIA यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस। सबसे बड़ा सवाल बना ही रहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी के सामने कौन होगा? इसे लीड कौन करेगा, अभी तय नहीं है।INDIA में शामिल 26 पार्टियां अब मुंबई में मिलेंगी। इसी में तय होगा कि विपक्षी गठबंधन का चेहरा कौन होगा। अगली मीटिंग की तारीख भी तय नहीं है। सारी बातें 11 मेंबर की को-ऑर्डिनेशन कमेटी तय…

7 साल बाद क्वींस पार्क में भिड़ंत, दोनों टीमों के बीच 100वां मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज शाम 7:30 बजे से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। मैच त्रिनिदाद (पोर्ट ऑफ स्पेन) के क्वींस पार्क मैदान पर होगा। टॉस शाम 7:00 बजे होना है। दोनों टीमों के बीच यह 100वां टेस्ट मैच होगा। दोनों देशों में पहला टेस्ट मैच 1948 में खेला गया था। दोनों टीमें करीब 7 साल बाद क्वींस पार्क मैदान पर टेस्ट मैच खेलेंगी। यहां दोनों के बीच आखिरी टेस्ट 2016 में खेला गया, जो ड्रॉ रहा था। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत…

सैकड़ों प्रदर्शनकारी बगदाद में स्वीडन की एम्बेसी में घुस गए, कुरान के जलाने का विरोध किया

इराक में गुरुवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारी बगदाद में स्वीडन की एम्बेसी में घुस गए और वहां आग लगी दी। वे स्वीडन में कुरान के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन का विरोध कर रहे थे। घटना में स्वीडन एम्बेसी के किसी भी स्टाफ को नुकसान नहीं पहुंचा है। इराक के विदेश मंत्रालय ने घटना की निंदा की है।उन्होंने कहा- सरकार ने सिक्योरिटी फोर्सेज को एम्बेसी की रक्षा करने और प्रदर्शन को लेकर जांच के निर्देश दिए हैं। शिया धर्मगुरु मुक्तदा सद्र के समर्थकों ने गुरुवार को प्रदर्शन की घोषणा की थी। वो…

NDA बनाम INDIA होगी 2024 की लड़ाई, जानिये

2024 की लड़ाई NDA बनाम INDIA होगी। क्योंकि दिल्ली में सत्ता की कुर्सी किसी भी गठबंधन को यूपी से ही मिलती है। लेकिन विपक्ष के INDIA में यूपी कहां है? ये सबसे बड़ा सवाल है। INDIA की अगुआई करने वाली कांग्रेस सबसे बड़े सियासी सूबे में अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। कांग्रेस यूपी में अस्तिव बचाने की लड़ाई लड़ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी का वोट शेयर 2.33% तक सिमट चुका है। इतिहास में पहली बार हुआ है, जब यूपी विधानपरिषद में कांग्रेस का एक…

जेनोसाइड का घिनौना सच सामने लाने का दावा किया,विवेक अग्निहोत्री ने ‘कश्मीर फाइल्स:अनरीपोर्टेड’ की अनाउंसमेंट कर दी

कश्मीर फाइल्स की दमदार सफलता के बाद विवेक अग्निहोत्री ने ‘कश्मीर फाइल्स:अनरीपोर्टेड’ की अनाउंसमेंट कर दी है। 19 जुलाई को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए डायरेक्टर ने खुद इस वेब सिरीज का ऐलान किया है। दरअसल ‘द कश्मीर फाइल्स’ बनाने के दौरान विवेक और उनकी टीम ने रिचर्स की थी। यह डॉक्यूमेंट्री वेब सिरीज उसी रिसर्च का हिस्सा है।विवेक ने ट्विटर पर ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ का एक छोटा ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- ‘इस जेनोसाइड को झूठ बताने वाले लोगों, आतंकवाद के समर्थकों और भारत के दुश्मनों ने द…

अपनी बायोपिक में खुद निभाएंगे राज कुंद्रा लीड रोल, बिजनेसमैन के पोर्न स्कैंडल पर आधारित होगी फिल्म

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा अब एक्टिंग में कदम रखने जा रहे हैं। राज जल्द ही एक ऐसी फिल्म बनाने जा रहे हैं, जो खुद उनकी बायोपिक होगी। सोर्सेस का दावा है कि यह फिल्म में राज मुंबई के आर्थर रोड जेल में बिताए दिनों और उनके अनुभवों पर आधारित होगी। दरअसल, 2021 में राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में अरेस्ट किया गया था, जिसके बाद वह 2 महीने तक मुंबई की आर्थर रोड जेल में रहे थे।इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने…

जौनपुर : लूट की योजना बना रहे चार अन्तर्जनपदीय लुटेरे गिरफ्तार

शाहगंज : क्षेत्र के चिरैया मोड़ स्थित कटार नहर पुलिया के पास बैठाकर लूट की योजना बना रहे चार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से अर्टिगा कार तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया। केस दर्ज कर सभी का चालान न्यायालय भेज दिया।जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक प्रभुनाथ यादव बुधवार की सुबह हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त नहर पुलिया के पास चास की संख्या में कार सवार बदमाश मौजूद हैं, जो…

जौनपुर : अवैध रूप से जा रही गेहूं लदी ट्रकों को एसडीएम ने पकड़ा

शाहगंज : नगर के सीसी रोड पर बुधवार को उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे दो ट्रक गेहूं बरामद किया है। एसडीएम ने उक्त कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना पर की। मंडी समिति की टीम मौके पर पहुंची और दोनों ट्रकों को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।नगर से सटे चिरैया मोड़ स्थित सीसी रोड पर बुधवार को उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार को मुखबिर से सूचना मिली सड़क के किनारे बिना कागजात के अवैध तरीके से गेहूं लदी दो ट्रकें खड़ी…

राजेंद्र कुमार का लकी चार्म बदनाम भूत बंगला था, बुरे दिनों में राजेश खन्ना को बेचा अपना घर

1960 के दशक में एक हीरो ऐसा था जिसने करीब दर्जन भर फिल्में बैक-टू-बैक ऐसी दीं, जिन्होंने थिएटर में सिल्वर या गोल्डन जुबली मनाई। इतनी जुबली हिट फिल्में की फैंस ने उस एक्टर का नाम ही रख दिया जुबली कुमार। इनका असली नाम था राजेंद्र कुमार। करियर की 80 फिल्मों में से 35 ऐसी फिल्में थीं, जिन्होंने सिनेमाघरों में 25 से लेकर 50 हफ्ते तक गुजारे। राजेंद्र कुमार फिल्मों में सफलता की गारंटी माने जाते थे। राजेश खन्ना के आने के पहले तक हिंदी सिनेमा में राजेंद्र कुमार ही सबसे…

औरैया: बाइक और ट्राली की भिड़ंत में बाइक सवार युवक हुआ घायल

एरवाकटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राहुल पुत्र जाहर सिंह एरवाकटरा सब्जी लेने आए थे वापस घर जा रहे थे तभी रास्ते में गल्ला की दुकान पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा टकराई बाइक जिससे बाइक सवार राहुल घायल हो गए सूचना पर पहुंची एरवाकटरा थाना की पुलिस ने घायल राहुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एरवाकटरा में भर्ती कराया वहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद राहुल की स्थिति नाजुक होने के कारण मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया

बरेली – गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा ले युवा – संगठन मंत्री उमाकांत

आज नगर आंवला के सरगम रिसोर्ट में हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय संगठन मंत्री आदरणीय उमाकांत जी भाई साहब का आगमन हुआ जिस पर सभी राष्ट्र रक्षकों ने संगठन मंत्री का जोश के साथ अभिनंदन किया। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और बताया कि किस तरीके से हमारे दोनों हिंदू प्रतापी राजा धर्म के लिए आजीवन संघर्ष किया लेकिन कभी भी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की । हिंदू समाज के युवाओं को भी अपने गौरवशाली इतिहास से सीख कर आत्मनिर्भर…

बरेली – उत्तराखंड की असिस्टेंट प्रोफेसर रीता पंत का प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में हुआ अतिथि व्याख्यान।

आंवला – एडी बेसिक विनय कुमार, बीएसए संजय सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी फरीदपुर विकास कुमार के निर्देशन में विकास खंड फरीदपुर के प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में सड़क सुरक्षा जागरूकता व स्वामी शिवानंद सरस्वती के शैक्षिक विचारों पर उत्तराखंड की असिस्टेंट प्रोफेसर रीता पंत का अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। राज्य अध्यापक पुरस्कार व राज्य आईसीटी पुरस्कार से सम्मानित विद्यालय के प्रधान अध्यापक डॉक्टर अमित शर्मा की नवाचारी पहल से यह आयोजन हुआ जिसमें जय अरिहंत एकेडमिक इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी, उत्तराखंड में बीएड विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर रीता पंत ने…

फर्रुखाबाद: कायमगंज में बिजली करंट लगने से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल

आजकल मौसम में नमी की बजह से बिजली के करंट लगने की घटनाएं अधिक हो रही हैं। बीते दिनों से यह घटनाएं लगातार हो रही है। कायमगंज क्षेत्र के गाँव खजुरिया निवासी विवेक पुत्र ग्रीश चंद्र शाक्य उम्र 20 बर्ष को घर में बिजली का करंट लग गया| जिससे विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया| जिससे देखते ही देखते परिवार में कोहराम मच गया | तो गाँव वासियों ने तत्काल आपातकाल कालीन एम्बुलेंस सेवा को सूचित कर बुलबा लिया और परिजनों ने तुरंत कायमगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती…