पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बंधाई की हुई बौछार, संतोष यादव ने लंबी उम्र की दुआ की ।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 1 जुलाई को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चारों तरफ से बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं. नेताओं समेत कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. अलग-अलग तरीके से खुशियां जताई जा रही हैं. सपा दफ्तर के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी. वहीं आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर…

हरदोई:अपर जिला जज ने जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया

हरदोई :अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज दिनांक 01/07/ 2023 को जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया। अपर जिला जज द्वारा बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त की तथा अपर जिला जज द्वारा जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि बंदियों की…

फर्रुखाबाद:जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की संचारी रैली अभियान

फर्रुखाबाद ,1 जुलाई 2023 जनपद में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ। अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी संजय सिंह ने जिलाधिकारी कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर की| यह रैली मुख्य मार्गों से होते हुए डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में समाप्त हुई l इसके साथ ही जिले के सभी विकास खंडों से भी रैली निकाल संचारी रोगों के प्रति जन समुदाय को जागरुक किया गया lमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान…

फर्रुखाबाद :तहसील कायमगंज में उपजिलाधिकारी ने तहसील दिवस में सुनी फरियादियो की समस्या,हुआ 9 शिकायतों का निस्तारण

तहसील-दिवस में उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार ने फरियादियो की शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। क्षेत्र के रमेश चंद्र पुत्र रामनाथ ने तहसील दिवस में तालाब पर अबैध कब्ज़ा कर मकान बनाने की शिकायत की है।उन्होंने कहा कि गाटा संख्या 459/0.109 हे0 जो कि तालाब है। गांव के विपिन कुमार,शिवकुमार,मनोज कुमार,पुत्र रामस्वरूप,।रामरतन,रामनिवास पुत्र इतवारी।,इतवारी,अमरसिंह पुत्र ननकू ने तालाब पर अबैध कब्ज़ा कर मकान बना लिये हैं तथा गांव के पानी का निकास हमारे खेत में कर दिया है जिससे उसमें खड़ी फसल…

पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षसम्पूर्ण समाधान दिवस में 47 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा मौक पर 05 का हुआ निस्तारण।

पीलीभीत: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा की अध्यक्षता में तहसील बीसलपुर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 47 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित…

पीलीभीत:डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में इनरव्हील क्लब ऑफ पूरनपुर पल्स द्वारा शहर के डॉक्टर्स को सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित।

पूरनपुर डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में इनरव्हील क्लब ऑफ पूरनपुर पल्स द्वारा शहर के डॉक्टर्स को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। क्लब की प्रेसिडेंट श्वेता गुप्ता चार्टर प्रेसिडेंट पूनम अग्रवाल ने शहर के सम्मानित डॉक्टर्स का सम्मान किया जिसमें डॉ अनिकेत गंगवार MOIC पूरनपुर, डॉक्टर सुधाकर पांडे , डॉक्टर प्रिया पांडे, डॉ अनुभव गुप्ता, डॉ मनदीप सिंह , डॉ एस एस चंदी , डॉ किरण अग्रवाल, डॉ प्रवीण गुप्ता, प्रियंका चतुर्वेदी, डॉक्टर रनदीप कौर चंदी, डॉक्टर नीरज खंडेलवाल आदि लोगों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

औरैया: संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ स्वास्थ्य केंद ऐरवा कटरा

औरैया: राज्य सभा सांसद माननीय गीता शाक्य  जी ने ऐरवा कटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फीता काट कर  संचारी रोग नियंत्रण अभियान के जन जागरुकता।अभियान का शुभारंभ किया इस अभियान के अंतर्गत 1 जुलाई से 31 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले में भ्रमण कर लोगों को संचारी रोग व अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेगी। इस मौके पर जानकारी देते हुए ऐरवा  कटरा अधीक्षक माननीय डॉ मोहित कुमार ने बताया कि जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान पूरे महीने भर चलाया जाएगा।…

फर्रुखाबाद:- विनम्रता परन्तु दृढ़ता से अपनी ड्यूटी करें होमगार्ड्स जवान।

फर्रुखाबाद:- आज दिनांक 01 जुलाई 2023 को प्रातः जिला कमाण्डेन्ट, होमगार्ड्स डी0एन0 सिंह द्वारा जनपद में यातायात ड्यूटी पर नियोजित हो रहे होमगाड्स जवानों की जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स कार्यालय पर आयोजित परेड का निरीक्षण किया गया। जिसमें जवानों के वर्दी टर्न आउट चेक किया गया साथ ही सैलूट, दाहिने – वांये मुड़ का और अन्य परेड की विविध अभ्यास भी कराया गया। अधिकांश होमगार्ड्स द्वारा उच्च कोटि की वर्दी धारण की गई थी। जिला कमाण्डेन्ट द्वारा बताया गया कि प्रत्येक 3–3 वर्ष होमगार्ड्स जवानों को सरकार द्वारा वर्दी बनवाने हेतु…

पहाड़ में गश्त के दौरान नीचे गिरे बीएसएफ के एसआई, हो गई मौत, दो दिन में था रिटायरमेंट

गुवाहाटी में पहाड़ में गश्त के दौरान बीएसएफ के एसआई 35 फीट नीचे गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। दो दिन में वह सेवानिवृत्त होने वाले थे। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले बीएसएफ के एसआई का गुवाहाटी में हुए हादसे में निधन हो गया। वह दो दिन बात रिटायर होने वाले थे। इससे पहले वह पहाड़ियों में गश्त करते समय करीब 35 फीट नीचे गिर गए। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। पार्थिव…

मैनपुरी; मक्का के खेत में असलहा की खेती, फिर पहुंची पुलिस, दृश्य देखकर खिसक गई पैरों तले जमीन

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक मक्का के खेत में अवैध असलहा बनाए जा रहे थे। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर एक कारीगर को गिरफ्तार किया है। मौके से एक देसी राइफल, रिवाल्वर, दो बने तमंचा, अधबने व उपकरण आदि बरामद हुए। एसपी ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अंगदपुर में अवैध असलहा बनाए जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली प्रदीप सेंगर ने टीम के साथ शुक्रवार की सुबह गांव अंगदपुर…

बरेली: महिला पीसीएस अधिकारी के मामले में होमगार्ड के ज‍िला कमांडेंट के खि‍लाफ जांच रिपोर्ट का इंतजार, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

बरेली में तैनात महिला पीसीएस अधिकारी के साथ मिलकर उसके पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप को लेकर होमगार्ड के जिला कमांडेंट मनीष दुबे के विरुद्ध चल रही विभागीय जांच अगले सप्ताह पूरी होगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद होमगार्ड मुख्यालय की तरफ से मनीष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट इसी सप्ताह आनी थी, लेकिन कई जिला कमांडेंट के तबादले के चलते एक सप्ताह लेट हो गई है। इस बाबत डीजीपी होमगार्ड विजय कुमार मौर्य का कहना है कि मामले की जांच कर रहे डीआईजी संतोष…

सपा के पूर्व MLC लीलावती कुशवाहा और उनकी बेटियों पर हमले के मामले में एक्शन, दो हिरासत में लिए गए

समाजवादी पार्टी की पूर्व विधान पार्षद लीलावती कुशवाहा शुक्रवार को अयोध्या जिले में एक पैतृक आवास पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में घायल हो गईं. पुलिस ने यह जानकारी दी. उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पूर्व सदस्य कुशवाहा और उनकी दो बेटियां इस विवाद में घायल हो गईं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार हो रहा है. घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आरके नैय्यर ने सआदतगंज थाना प्रभारी अरविंद पटेल को लाइन हाजिर किया है, जबकि विवाद में शामिल दो लोगों को हिरासत में ले लिया…

जब रेस्टोरेंट में बैठकर शख्स ने पी बीयर, बिल आया तो चकरा गया शराबी

रेस्टोरेंट खाना खाने गए एक फैमिली को तब झटका लगा, जब उन्हें बिल पकड़ाया गया. बिल देखने के बाद परिवार को समझ में ही नहीं आ रहा था कि इतनी सी बीयर और ब्रेकफास्ट का इतना तगड़ा बिल कैसे आ सकता है. परिवार के सभी लोग परेशान हो गए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर बिल की फोटो शेयर कर रेस्टोरेंट पर कई तरह के आरोप लगाए. शख़्स द्वारा शेयर किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. मिरर यूके में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक ब्रिटिश परिवार छुट्टियां…

नोएडा: शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, लोग हुए हैरान

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां सुहागरात के दूसरे दिन ही दुल्हन मां बन गई. जिसके बाद परिवार वाले दुल्हन के चरित्र पर कई तरह के सवाल उठाने लगे. ऐसे में दुल्हन ने ससुराल वालों को ऐसा जवाब दिया, वह तो किसी को ही नहीं पच रहा है. आइए जानते हैं कि दुल्हन ने क्या जवाब दिया. यह मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के गांव का है. जहां एक शख्स की शादी सिकंदराबाद की रहने वाली एक लड़की से हुई…

आप भी ध्यान दें : चलती कार में 8 साल की बच्ची को सांप ने काटा

बारिश के दिनों में घर छोड़िए कार भी सुरक्षित नहीं रह गई है. अलीगढ़ के रहने वाले वाले एक शख्स की कार से जहरीला सांप निकला है. सांप सिर्फ निकला नहीं बल्कि एक 8 साल की बच्ची को काट भी लिया. जैसे ही इसकी भनक परिवार को लगा, सबकी हालत पतली हो गई. अलीगढ़ का एक परिवार कार में सवार होकर मथुरा के गोवर्धन मुड़िया मेले से लौट रहे था. पूरा परिवार गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने के बाद घर लौट रहा था. लोग अनजान थे कि उनके साथ एक…

सीतापुर : स्वास्थ्यकर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर

शहर कोतवाली इलाके में सब्जी लेने गए एक स्वास्थ्यकर्मी को एक युवक ने गोली मार दी। आननफानन उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। रसूलपुर गांव निवासी बालकराम (45) सीएचसी मिश्रिख में अकाउंटेंट है। पुलिस के मुताबिक वह घर से सब्जी लेने गया था। तभी लौटते समय अज्ञात युवक ने असलहे से उसके पीठ में गोली मार दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शहर कोतवाल…

हरदोई : दरोगा का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल

अतरौली थाने में तैनात दरोगा का बिना वर्दी के रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने संडीला सीओ को जांच सौंपी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में थाने पर तैनात दरोगा बिना वर्दी पहने ही एक व्यक्ति से रुपये से लेते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 21 जून की दोपहर को कोचिंग पढ़ने गई थी और…

सिख गुरुओं के बलिदान की गौरवपूर्ण विरासत-ए-खालसा तीर्थस्थल सरोजनी नगर में स्थापित होने के लिए मुख्यमंत्री योगी को पत्र

बीते वर्ष आलमबाग गुरूद्वारे की ओर से आयोजित सिख सम्भाचरण मेला व सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिख गुरुओं के इतिहास को संजोनें के लिए लखनऊ में विरासत-ए-खालसा म्यूजियम की स्थापना किये जाने की घोषणा की थी। इस संबंध में सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में विरासत-ए-खालसा तीर्थस्थल की स्थापना के लिए प्रयास शुरू करते हुए भूमि भी चिन्हित कर ली है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस कार्य के लिए अपनी विधायक निधि से 25 लाख की धनराशि का सहयोग भी…

फर्रुखाबाद:आयरन लेडी दीपाली भार्गव का हुआ गैर जनपद ट्रांसफर

जनपद में लंबे समय से तैनात नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव का हुआ तबादला,एडीएम बिजनौर के पद नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव का हुआ तबादला,एसडीएम शाहजहांपुर सतीश चंद्र को बनाया नया नगर मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद,नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव के कार्यकाल में शहर में वृहद स्तर पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान,कई दशकों से त्रिपोलिया चौक पर अवैध रूप से बनी पांच मंजिला टाइम सेंटर की बिल्डिंग भी नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव के नेतृत्व में हुई जमीदोज,नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने कई सत्ता पक्ष के नेताओं के अवैध अतिक्रमण को भी हटवाया,बड़े स्तर पर अवैध…

बरेली – मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत सांसद संतोष कुमार गंगवार ने भाजपा नेताओं के साथ किया जनसंपर्क।

फतेहगंज पश्चिमी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में 2024 में होने वाले चुनाव में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता पूरी तरह से उतर चुके हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर पब्लिक संवाद किया और घर-घर जाकर जनसंपर्क शुरू कर दिया। आज कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा के पूर्व सभासद भाजपा नेता ठाकुर संजीव सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता संरक्षक संजीव शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व केंद्र मंत्री भाजपा सांसद संतोष कुमार गंगवार ने फतेहगंज पश्चिमी मंडल के बूथों पर जाकर जनसंपर्क किया। जानकारी के अनुसार महा…