नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की मतगणना सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज विकासखण्ड अमरिया व राजकीय ड्रमण्ड इण्टर कालेज परिसर स्थित मतगणना स्थल पर पहुंचकर चल रही तैयारियों का मौके पर जायजा लिया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना हेतु वार्डवार बनाई गई टेबिल, स्ट्रांगरूम, वैरिकेटिंग व्यवस्था, मतगणना एजेन्ट गैलरी का निरीक्षण करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि समस्त उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये तथा बैठने हेतु टेन्ट की व्यवस्था कराई जाये।…
Day: May 9, 2023
पीलीभीत : नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस लाईन में हुई बैठक सम्पन्न।
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक श अतुल शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस के जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक पुलिस लाइन में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों व पुलिस बल को निर्देश दिये कि जिनकी ड्यूटी मतदान में लगी है वह प्रातः 9ः00 बजे अपनी अपनी रवानगी स्थल पर पहुॅचे। उन्होंने कहा कि सभी टीम भावना के साथ कार्य करते हुये निर्वाचन को सकुशल…
पीलीभीत : जिले में 06 केंद्रों पर होगी पीसीएस (प्रा0) परीक्षा- 2023, जिलाधिकारी ने ली तैयारी बैठक।
जिले के 06 केन्द्रों पर 14 मई को होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस प्रारंभिक) परीक्षा-2023 को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है। जिले में पहली बार इस बड़ी परीक्षा का आयोजन हो रहा है। आज जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने परीक्षा के लिए बनाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक की बैठक कलक्ट्रेट गांधी सभागार में ली। जिलाधिकारी ने पीसीएस परीक्षा को शुचिता के साथ सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बताया कि उप्र लोक सेवा आयोग…
बरेली – आंवला नगर पालिका में सपा प्रत्याशी सैयद आबिद अली बीजेपी प्रत्याशी संजीव सक्सेना पर पढ़ रहे भारी सैयद आबिद अली को मिला अपार जनाधार।
आंवला – आंवला नगरपालिका से सपा प्रत्याशी सय्यद आबिद अली ने शहर में कई जनसभाएं की जिसमे उन्हे जनता का भी खूब साथ मिल रहा है , मंच पर समाजवादी पार्टी के सभी नेतागण मौजूद रहे । समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं ने 11 मई को साइकिल पर मोहर लगाकर वोट की अपील की जिसमे साथ में मौजूद समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप , पूर्व जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव , पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव , पूर्व विधायक पंडित आर के शर्मा , सपा वरिष्ठ युवा नेता अमित…
जनपद फर्रुखाबाद में होने वाले नगर पालिका के चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी
जनपद फर्रुखाबाद में होने वाले नगर पालिका के चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी बड़ी जोर के साथ चुनाव मैदान में मुमताज बेगम जो कांग्रेस प्रत्याशी के रूप उनके समर्थन में उनके समर्थन में जगह जगह हर वार्ड में मुमताज का स्वागत किया जा रहा है कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में आने से फर्रुखाबाद चुनाव में प्रत्याशियों के हौसले पस्त हो गए आप 11 तारीख को जनता करेगी फैसला कौन बनेगा नगर का अध्यक्ष 13 को सब मालूम पड़ जाएगा
जौनपुर : दूषित भोजन से घराती बाराती बीमार
शाहगंज : तहसील क्षेत्र के राजापुर गांव से गई बारात में शामिल करीब 100 से ज्यादा बराती फूड प्वाइजिंग के शिकार हो गए । बरातियों का लगातार हो रही उल्टी और दस्त से हाल बेहाल था । गंभीर हालत में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है ।जानकारी के मुताबिक शाहगंज तहसील के गोरारी बाजार के पास स्थित राजापुर गांव निवासी धीरज राजभर पुत्र स्व. रामचेत की बारात रविवार रात सुल्तानपुर जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र स्थित सिरकिनपुर…
फर्रुखाबाद:मोहल्ला वार्ड नंबर 14 गीतापुरम यहां पिछले 5 वर्षों में कोई कार्य नगर में नहीं कराया
जनपद फर्रुखाबाद नगर फतेहगढ़ मोहल्ला वार्ड नंबर 14 गीतापुरम यहां पिछले 5 वर्षों में कोई कार्य नगर पालिका द्वारा नहीं कराया गया गीतापुरम के नगर वासियों ने बताया कि हमारे मोहल्ले में नाला में गंदा पानी वह सड़कें टूटी पड़ी हुई है इसे नगर पालिका द्वारा कोई भी कार्य नहीं कराया गया जबकि हमने सभासद व चेयरमैन कई बार अवगत कराया लेकिन मोहल्ले में कोई भी कार्य नहीं कराया गया जिससे मोहल्ले वासियों में रोष व्याप्त है
प्रयागराज- उच्च न्यायालय इलाहाबाद में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है
सचिव, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, इलाहाबाद ने बताया है कि दिनांक 21.05.2023 (दिन रविवार) को मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद में लम्बित मोटर दुर्घटना प्रतिकर से सम्बंधित अपीलें, पारिवारिक मामले, द्वितीय अपील (सेकेण्ड अपील) एवं ऐसे वाद जो मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद के समक्ष विचाराधीन है तथा सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये जा सकते है, को नेशनल लोक अदालत में सूचीबद्ध कर निस्तारित किया जायेगा।विद्वान अधिवक्तागण व वादकारीगण से अपेक्षा की जाती है कि…
बरेली – सिरौली नगर पंचायत से कांग्रेस प्रत्याशी मिर्जा अशफाक सकलैनी की पत्नी को मिल रहा अपार समर्थन।
आंवला – सिरौली नगर पंचायत सिरौली से चेयरमैन प्रत्याशी कांग्रेश के दमदार प्रत्याशी मिर्जा अशफाक सकलैनी की पत्नी को हर जाति और मजहब से ऊपर उठकर अपार समर्थन मिल रहा है जिसकी तस्वीरें हमें देखने को मिली जिसमें मोहल्ला साहूकारा गंगा मंदिर के पास जिस समय मिर्जा अशफाक सकलानी लोगों से वोट मांग रहे थे तो लोगों ने भारी तादाद में उनका स्वागत किया और उन्हें अपने घर में बिठाकर जीत का आशीर्वाद दिया इन दिनों मिर्जा अशफाक सकलैनी की पत्नी कांग्रेस की दमदार प्रत्याशियों के रूप में सिरौली नगर…
बरेली – नगर पंचायत सिरौलीे में बसपा प्रत्याशी ने बड़ी ही दमदारी के साथ डोर टू डोर जाकर जनता से मांगे वोट।
बरेली/आंवला – सिरौली बताते चलें कि नगर पंचायत सिरौली में बहुजन समाज पार्टी ने श्रीमती अन्नु बाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया है तो वही भारतीय जनता पार्टी निशा शर्मा मैदान में है समाजवादी पार्टी से निवर्तमान चेयरमैन परवीन फातिमा मैदान में है जिसमें आज श्रीमती अन्नू बाल्मीकि के समर्थक इस समय बरसात हो रही थी उस समय छाता लगा लगा कर लोग वहां पर पहुंच रहे थे उधर बसपा के समर्थकों ने अन्नु बाल्मीकि के पक्ष में वोट करने की अपील की और डोर टू डोर जनता से वोट मांगे जहां…
संजय शेरपुरिया के रिमांड का आखिरी दिन, गुजरात में भी लोगों को ठगा
महाठग संजय शेरपुरिया ने गुजरात में नौकरी और सरकारी मदद दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी की थी। सोमवार को विभूतिखंड पुलिस जब उसको लेकर गुजरात पहुंची तो उसकी ठगी के कई शिकार लोग भी पहुंच गए। जांच में सामने आया है कि उसने गांधीनगर, अहमदाबाद और सूरत में उसने कई व्यापारियों और अफसरों से काम कराने के नाम पर पैसे ठगे हैं। वहीं नौकरी के नाम पर सैकड़ों युवाओं से लाखों की ठगी का खुलासा होने के बाद अपना ऑफिस बंद कर दिल्ली भागा था।आज शाम चार बजे…
4 जून से 16 जुलाई तक रहेगी समर वेकेशन, एग्जाम और एडमिशन प्रोसेस चालू रहेगा
LU यानी लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर के सभी विभागों और एफिलिएटेड महाविद्यालयों के छात्रों को 4 जून से 16 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जाएगा। लेकिन इस दौरान परीक्षा और प्रवेश संबंधित कार्य चलता रहेगा। सोमवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजय मेधावी ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया। कुलसचिव ने बताया कि इससे पूर्व सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और प्राचार्य सिलेबस को पूरा करना होगा। वही प्रशासनिक,परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े शिक्षकों को नियमानुसार प्रतिकर अवकाश भी देय होगा।
भारतीय मूल की इंजीनियर की टेक्सास शूटिंग में हत्या, गनमैन ने शॉपिंग मॉल में की थी फायरिंग
टेक्सास में शनिवार को हुई मास शूटिंग में मरने वाले 9 लोगों में एक भारतीय मूल की महिला भी शामिल थी। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक उसका नाम एश्वर्या थाटिकोंडा था। जो पेशे से इंजीनियर थीं और एक प्राइवेट कंपनी के साथ बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर जुड़ी हुई थीं। जिस वक्त हमलावर ने फायरिंग की एश्वर्या उस वक्त मॉल में अपनी दोस्त के साथ शॉपिंग करने गई थीं। एश्वर्या का परिवार हैदराबाद का रहने वाला है। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि एश्वर्या की दोस्त को भी गोली लगी…
आठ साल से नहीं जीती मुंबई के खिलाफ वानखेड़े पर विराट की टीम, जानें
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच लीग स्टेज का 54वां मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। मुंबई के खिलाफ इस मैदान पर बेंगलुरु की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है। ऐसे में इस मैच में उसकी कोशिश हार के क्रम को तोड़ने की होगी। इस मैदान पर उसे पिछली जीत 2015 में मिली थी। वानखेड़े पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले हुए हैं। इनमें मुंबई को…
अपनी तारीफ से क्यों घबराई वसुंधरा बोलीं- मेरी तारीफ गहलोत का बड़ा षड्यंत्र
सियासी संकट के वक्त सरकार गिराने में सहयोग नहीं देने पर CM अशोक गहलोत के पूर्व CM वसुंधरा राजे की तारीफ करने पर विवाद हो गया है। राजे ने गहलोत पर निशाना साधते हुए उनकी तारीफ को षड्यंत्र बताया है। राजे ने रविवार देर रात लिखित बयान जारी कर कहा, ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 2023 में होने वाली हार से भयभीत होकर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है, जिनकी ईमानदारी और सत्य निष्ठा सब जानते हैं।’ राजे ने कहा, ‘जीवन में मेरा जितना अपमान गहलोत…
जानिए मणिपुर हिंसा का सच , 60 निर्दोष लोगों की जान चली गई, 231 लोगों को चोटें आईं
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मणिपुर हिंसा के चलते विस्थापित हुए लोगों पर चिंता जाहिर की। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि यह मानवीय संकट है। विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। राहत कैंपों में दवाओं और खाने-पीने जैसी जरूरी चीजों का इंतजाम हो। साथ ही राज्य में धार्मिक स्थलों की हिफाजत के लिए भी कदम उठाए जाएं। मणिपुर में 3 मई को दिन पहले एक रैली के दौरान मैतेई और नगा-कुकी समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी। हिंसा में 60 लोगों…
क्या बंगाल फाइल्स भी बनेगी, द केरल स्टोरी को पश्चिम बंगाल में किया बैन
फिल्म द केरल स्टोरी को पश्चिम बंगाल में बैन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर फिल्म की स्क्रीनिंग हुई तो राज्य की शांति-व्यवस्था बाधित हो सकती है। उन्होंने मुख्य सचिव को दिए आदेश में कहा है कि अगर कोई आदेश का उल्लंघन करते दिखे तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए। सरकार की तरफ से जारी आदेश में भी यही कहा गया है कि अगर किसी थिएटर में फिल्म चल रही हो तो उसे तत्काल हटा लिया जाए। ममता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
फिल्मों को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस यामी गौतम , पढ़िए रिपोर्ट
एक्ट्रेस यामी गौतम के करियर में विक्की डोनर, बाला, उरी, काबिल जैसी सफल फिल्मों के अलावा वैसी फिल्में भी रही हैं, जो उनके कंधों पर टिकी थीं। अ थर्सडे, लॉस्ट और ‘चोर निकल के भागा’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। यामी ने अपनी खुशी और आगे की रणनीति दैनिक भास्कर से साझा की।देखिए जिन फिल्मों का आपने नाम लिया वो तो बहुत बड़ी फिल्में हैं। वैसी फिल्मों की व्युअर शिप के लिहाज से हमारी फिल्म का नाम जुड़ जाना बहुत बड़ी बात है। नेटफ्लिक्स पर इंटरनेशनल यह सबसे ज्यादा…
विजय देवरकोंडा साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं, कभी विजय के घरवाले ढूंढते थे नौकरी
साउथ स्टार विजय देवरकोंडा आज 34 साल के हो चुके हैं। विजय साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं, हालांकि अब वो अर्जुन रेड्डी, डियर कॉमरेड, गीता गोविंदम और लाइगर के जरिए देशभर में पहचान बना चुके हैं। विजय से पहले उनके पिता इंडस्ट्री का हिस्सा थे, हालांकि कामयाबी न मिलने पर उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी थी। विजय भी पिता की राह पर इंडस्ट्री से दूर रहना चाहते थे, हालांकि जब उन्हें कॉलेज की पढ़ाई करते हुए बसों के धक्के खाने पड़े तो उन्होंने एक्टर बनने का फैसला किया।9 मई 1989…
