लखनऊ:डॉ. कमलेश्वर सिंह, प्रोफेसर, प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग, केजीएमयू को आईडीए, लखनऊ शाखा द्वारा चरण प्लाजा, हजरतगंज में अतिथि वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया

डॉ. कमलेश्वर सिंह, प्रोफेसर, प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग, केजीएमयू को आईडीए, लखनऊ शाखा द्वारा 3 मई 2023 को चरण प्लाजा, हजरतगंज में अतिथि वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया I उन्होंने प्रो. (डॉ.) अनिल चंद्रा, डेंटल फैकल्टी, केजीएमयू की स्मृति में इम्प्लांट लोडिंग प्रोटोकॉल पर व्याख्यान दिया। डॉ. कमलेश्वर ने विभिन्न मरीजों में डेंटल इम्प्लांट लोडिंग की पद्धतियों को प्रस्तुत किया। नवीनतम प्रगति के साथ दंत प्रत्यारोपण को पारंपरिक तकनीक की तुलना में तुरंत बहाल किया जा सकता है, जिसमें लगभग 3 से 6 महीने का समय लगता है। इम्प्लांट लोडिंग…

पीलीभीत :विधायक बाबूराम पासवान का धुआंधार जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता को वोट दिलाने का किया आव्हान

पूरनपुर। भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता के हित में विधायक बाबूराम पासवान ने मतदाताओं से वोट देने की अपील की है उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आव्हान किया और लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि कमल वाला बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता को विजयी बनाना है और इस प्रकार जाति संप्रदाय और बंटवारे की राजनीति करने वाली कांग्रेसी और बसपाई मानसिकता का सफाया कर देगी कार्यकर्ताओं को पूर्ण मनोयोग से कार्य कर प्रत्यासी को बड़ी जीत दिलानी होगी विकास की रफ्तार को गति देने के लिए नगर…

फर्रुखाबाद:नवजात के लिए पूर्ण आहार है मां का दूध, छह महीने तक केवल स्तनपान ही करवाएं-डीपीओ

फर्रुखाबाद ,3 मई 2023 मां के दूध में नवजात के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक तत्व होते हैं। जिन शिशुओं को जन्म से कम से कम दो साल तक स्तनपान कराया जाता है वह अन्य शिशुओं की तुलना में कम बीमार पड़ते हैं l इसी की अलख समुदाय में जगाने के लिए पानी नहीं, केवल स्तनपान अभियान चलाया जा रहा है l यह अभियान 1मई यानि सोमवार से शुरू हुआ जो 30 जून तक चलेगा यह कहना है ज़िला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद का lडीपीओ ने बताया कि…

बरेली – नगर पंचायत सिरौली में भाजपा प्रत्याशी निशा शर्मा के प्रचार प्रसार में पहुंचे युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री लक्ष्मीकांत अवस्थी का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

आंवला – नगर पंचायत सिरौली में भाजपा प्रत्याशी निशा शर्मा के प्रचार प्रसार में पहुंचे युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री व युवाओं के प्रेरणा स्रोत आदरणीय रूद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी का नगर पंचायत सिरौली मैं निकाय चुनाव हेतु आना हुआ उन्होंने युवा बैठक को संबोधित किया और आगामी युवा मोर्चा के कार्यक्रमों पर कामकाजी विचार व्यक्त किए व युवाओं के साथ कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई महामंत्री ने कहा प्रचार प्रसार पर अच्छी तरह ध्यान दिया जाए ताकि नगर पंचायत सिरौली की सर जमीन पर एक बार फिर भाजपा का परचम लहराए…

बांदा : जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने लगाई जिलाधिकारी से न्याय की गुहार

आपको बता दे पूरा मामला जिला कलेक्ट्रेट परिसर बांदा का है जहां पर आज ग्राम सिलेहटा , ग्राम पोस्ट मोहन पुरवा तहसील व जिला बांदा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर बताया कि ग्राम सिलेहटा‌ में 2017 से प्रचलित चकबंदी की चक पैमाइश की तैयारी फिर से है ‌ लेकिन विगत ढाई वर्षो से लंबित चकबंदी अधिकारी बांदा के यहां चक अपत्तियां व बंदोबस्त अधिकारी बांदा के यहां लंबित अपीलों का निस्तारण अभी तक नहीं किया जा रहा है वर्ष अप्रैल 2022 में इन्हीं लंबित वादों की…

मैनपुरी में खेत से घर जाते समय हुआ हादसा, कार की टक्कर से किसान की मौत

मैनपुरी के थाना क्षेत्र में खेतों की रखवाली करके घर वापस लौट रहे किसान को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद लेकर जा रहे थे। रास्तें में ही किसान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला औछा थाना क्षेत्र के अमरसिंह गांव का है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सत्यवीर पुत्र राम प्रकाश…

पीलीभीत : अग्नि पीड़ित परिवार के सदस्यों को एसडीएम ने उपलब्ध कराई सहायता सामग्री।

कलीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम मटैया लालपुर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से नकदी सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ राख उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला ने पीड़ित परिवार को अपने निजी स्तर से सहायता सामग्री उपलब्ध कराई। इसके अलावा एक अन्य गांव के चार लोगों को आग से नुकसान पर सहायता दी। विगत मार्च महीने में तराई क्षेत्र के मटैया लालपुर गांव के नेत्रहीन रमेश के घर में आधी रात को बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से 80 हजार नकद,चार मोबाइल,अनाज, कपड़े, बिस्तर, सहित गृहस्थी…

भले ही मैं अध्यक्ष पद से हट रहा हूं, लेकिन सार्वजनिक-राजनीतिक जीवन से रिटायर नहीं हो रहा हूं : शरद पवार

शरद पवार मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में अपनी आत्मकथा ‘लोक भूलभुलैया संगति’ का विमोचन करने आए थे। इस्तीफे का ऐलान होते ही हॉल में मौजूद NCP कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे, कुछ रोते भी नजर आए। एक कमेटी बना दी गई है, जो नया अध्यक्ष चुनेगी। NCP की स्थापना के वक्त से ही शरद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, वे 24 साल से पार्टी संभाल रहे थे। राजनीति में वे 64 साल से हैं।शरद पवार ने मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में अपनी पॉलिटिकल बायोग्राफी ‘लोक भूलभुलैया संगति’ का विमोचन…

मेयर चुनाव में लखनऊ व्यापार मंडल ने बीजेपी प्रत्याशी का समर्थन करने का किया ऐलान, पढ़िए रिपोर्ट

लखनऊ के सबसे बड़े व्यापारी संगठन लखनऊ व्यापार मंडल ने मेयर चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी का समर्थन करने का ऐलान किया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलने और संगठन की मांगों को पूरा करने के आश्वासन मिलने के बाद यह ऐलान किया गया है। हालांकि इसके बाद भी संगठन में एक बड़ी राजनीति खाई नजर आ रही है। एक तरफ अध्यक्ष, महामंत्री समेत कई पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम से मिलकर समर्थन देने का ऐलान किया है। वहीं, व्यापार मंडल के दूसरे सबसे बड़े पदाधिकारी वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा समाजवादी…

राजनीति गंदी जगह है, इसमें आने से ढोलक बजाना ही अच्छा था : यूपी की पहली किन्नर मेयर…

निकाय चुनाव में अपना परचम फहराने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 10 महानगरों सहित कुल 37 जिलों में पहले चरण का मतदान 4 मई को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होनी है। तारीख के करीब आते ही इससे जुड़े कई दिलचस्प किस्से-कहानियां याद आने लगती हैं। ऐसा ही एक किस्सा है गोरखपुर का। जब यूपी में पहली बार एक किन्नर आशा देवी मेयर बन गईं। उस वक्त कई दिग्गज नेताओं की जमानत तक जब्त हो गई। तो चलिए पहले चरण…

चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई, 20 हजार सुरक्षा कर्मी रहेंगे तैनात

लखनऊ में गुरुवार को 770 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पोलिंग स्टेशन के आस-पास करीब 20 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी की कंपनी तैनात रहेगी। जबकि मतदान केंद्रों की CCTV से निगरानी की जाएगीमंगलवार को पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर ने मतदान के दौरान पुलिस को सक्रिय रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन में मातहतों को सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति पूर्ण ढंग से चुनाव कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि हर छोटी से छोटी सूचना को…

दो महिलाओं के बीच हो रहा पकिस्तान में मुकाबला, पढ़िए रिपोर्ट

पाकिस्तान की सियासत में अब नया मुकाबला दो महिलाओं के बीच हो रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी अब पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) की वाइस प्रेसिडेंट मरियम नवाज के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कराने जा रही हैं। मरियम पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और वर्तमान प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की भतीजी हैं। मरियम कई महीनों से आरोप लगा रही हैं कि इमरान जब प्रधानमंत्री थे, तब सरकारी ठेके दिलाने के नाम पर वसूली बुशरा बीबी ही करती थीं, और इसके तमाम सबूत मौजूद हैं। बुशरा…

LSG v/s CSK का आज तीसरी बार मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से मैच खेला जाएगा। लखनऊ और चेन्नई IPL इतिहास में तीसरी बार आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार भिड़ेंगी। इससे पहले सीजन के छठे मैच में दोनों का सामना हुआ था, तब चेन्नई को 12 रन से जीत मिली थी।कप्तान केएल राहुल और तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के चोटिल होने के कारण लखनऊ कमजोर पड़…

कैसे हुई अनुपम खेर की फिल्मों में डेब्यू, आइये जानते हैं

अनुपम खेर ने फिल्म सारांश से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने एक हफ्ते में 57 फिल्में साइन की थी, लेकिन इस फिल्म में उन्हें काम महेश भट्ट को श्राप देने के बाद मिला। उन्हें शूटिंग के 10 दिन पहले ही फिल्म से निकाल दिया गया था और उनके जगह संजीव कुमार को कास्ट किया गया था।दरअसल, फिल्म अर्थ के बाद महेश भट्ट दूसरी फिल्म सारांश (1984) बना रहे थे। जिसके लिए उन्होंने पहले अनुपम खेर को एक बूढ़े व्यक्ति के रोल के लिए कास्ट…

बीते 10 सालों में बेटे ने ढंग से खाना नहीं खाया, सूरज पंचोली की माँ ने क्या कहा

जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली को बरी कर दिया था। स्पेशल कोर्ट ने 10 साल बाद ये फैसला सुनाया। बेटे के बरी होने के बाद मां जरीना वहाब का एक बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा- जो कष्ट मैंने इन 10 सालों में सहा, वो किसी भी दूसरी मां को नहीं सहना पड़ा। बता दें, जिया ने 3 जून 2013 को मुंबई के अपने फ्लैट में सुसाइड किया था। जिसके बाद जिया की मां की शिकायत पर एक्टर और बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया गया था। बाद…

फिल्म बनाने के जुनून में दादा साहब की चली गई थी आंखों की रोशनी, लोग पागल कहते थे : चंद्रशेखर

3 मई 1913, भारत के लिए एतिहासिक दिन साबित हुआ, जब दादा साहेब फाल्के की बनाई भारत की पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र रिलीज हुई। पहली फिल्म बनाने के लिए दादा साहेब फाल्के ने अपने घर के बर्तन, फर्नीचर और पत्नी के गहने तक गिरवी रख दिए, तो लोग उन्हें पागल और सिरफिरा कहने लगे। भारत में सिनेमा का नामोनिशान नहीं था तो फाल्के खुद लंदन गए और फिल्म मेकिंग सीखीइसके बाद भी उनका सफर आसान नहीं था। हीरोइन बनना इतना असभ्य पेशा था कि रेड लाइट एरिया में काम करने…