मुख्तार को 10, अफजाल को 4 साल की सजा:बसपा सांसद अफजाल की संसद सदस्यता जाएगी

माफिया मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर मामले में गाजीपुर की MP/MLA कोर्ट ने 10 साल और उनके भाई बसपा सांसद अफजाल को 4 साल की सजा सुनाई है। मुख्तार पर 5 लाख और अफजाल पर 1 लाख रुपए का जुर्माना कोर्ट ने लगाया है। बांदा जेल में बंद मुख्तार की पेश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई, जबकि अफजाल खुद कोर्ट पहुंचे थे। अफजाल अंसारी को दो साल से ज्यादा की सजा हुई है। ऐसे में उनकी संसद सदस्यता जाना तय है। शासकीय अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है। अफजाल…

पीलीभीत : दौड़ेगी साइकिल या खिलेगा फूल, निर्दलीय सर पर तो नहीं सजेगा ताज

पूरनपुर। नगर चुनाव नजदीक आते प्रत्याशियों ने दुआ सलाम, जय सियाराम करना शुरू कर दिया है वोटरों को लुभाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं दारू मुर्गा बकरा की पार्टियां दे रहे हैं प्रत्याशी पार्टी के दम पर चुनाव जीतने की तैयारी में जुटे प्रत्याशी वोटरों को लुभाने में वायदे कर लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पाले में देने के लिए उनके रिश्तेदारों से संपर्क वोट दिलाने का दवाब बना रहे हैभारतीय जनता पार्टी से पूर्ण…

गौतमबुद्ध नगर : केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला, चार जिलों के लगभग 237 गांवों की बदलेगी सूरत, बसेंगे दो बड़े नए शहर “न्यू नोएडा और न्यू ग्रेटर नोएडा”

गौतमबुद्ध नगर : केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला, चार जिलों के लगभग 237 गांवों की बदलेगी सूरत, बसेंगे दो बड़े नए शहर “न्यू नोएडा और न्यू ग्रेटर नोएडा”- सीईओ ऋतु महेश्वरी के मुताबिक केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने मंजूरी देते हुये बड़ा फ़ैसला लिया है। अब जरूरी कानूनी औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। अगले 3 महीने का लक्ष्य तय कर लिया गया है।केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने दो नए शहर बसाने की योजना पर काम शुरू हो हुआ गया है।…

जौनपुर : राजस्व निरीक्षक बदरे आलम हुए सेवानिवृत्त

शाहगंज ; क्षेत्र के सरायमोहिद्दीनपुर के राजस्व निरीक्षक रहे बदरे आलम सेवानिवृत्त हुए।तहसील परिसर में उनके लिए विदाई कार्यक्रम रखा गया। माल्यार्पण तथा अंगवस्त्र पहनाये जाने के बाद उन्होंने अपने विदाई भाषण में कार्यकाल याद करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।इस मौके पर नायब तहसीलदार कस्बा अमीत सिंह,नायब तहसीलदार लपरी शैलेन्द्र कुमार,नायब तहसीलदार सरपतहां संदीप गुप्ता,अशोक मिश्र,संजय कुमार,विकाश सिंह,दिनेश सैनी,सुमन कुमारी तथा अन्य बड़ी संख्या में राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल उपस्थित रहे।

जौनपुर : हौसलाबुलन्द चोरों ने विद्यालय से पार किया मोटर व पंखा

शाहगंज : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बकुची गांव स्थित बेबी गार्डन पब्लिक स्कूल में हौसलाबुलंद चोर हैंडपम्प में लगा पानी का मोटर, कक्षाओं से 5 पंखा, फर्नीचर आदि उठा ले गए। सुबह विद्यालय पहुंचे प्रबंधक ने क्लास रूम के टूटे ताले देख घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। मामला दर्ज न होने पर जनसुनवाई के तहत शिकायत दर्ज कराई है।जानकारी के मुताबिक नगर के एराकियाना मोहल्ला निवासी खुर्शीद अख्तर पुत्र जावेद अख्तर बकुची में बेबी गार्डन पब्लिक स्कूल चलाते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात चोरों ने बाउंड्रीवॉल फांदकर…

प्रयागराज-जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बिशप जाॅनसन स्कूल में मतदान कार्मिंकों के चल रहे प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री शुक्रवार को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत बिशप जाॅनसन स्कूल पहुंचकर मतदान कार्मिंको के चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों की उपस्थिति तथा मास्टर ट्रेनरों द्वारा कराये जा रहे प्रशिक्षण की ईवीएम मशीन चलवाकर निरीक्षण किया तथा साथ ही मास्टर ट्रेनरों को निर्देशित किया कि सभी को सही से जानकारी रहे। मतदान कार्मिंकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज…

एक्सीडेंटल गाड़ियों का चेचिस और इंजन नंबर लगाकर बेचते थे, दो कार चोर गिरफ्तार

चोरी की लग्जरी कारों में एक्सीडेंटल गाड़ियों का चेचिस और इंजन नंबर डालकर बेचने वाले दो कार बाजार के मालिकों को विभूतिखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह लोग इलेक्ट्रानिक डिवाइस की मदद से डुप्लीकेट चाभी बनाकर गाड़ियां चोरी करते थे। इसके बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कर बिहार, दिल्ली, मध्यप्रदेश और नेपाल में बेचते थे। दोनों की निशानदेही पर आठ कार बरामद की गई हैं।डीसीपी पूर्वी ह्रदेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हरदोई अशरफ टोला निवासी अनुभव त्रिपाठी और लखनऊ हुसैनगंज का शाहिद अली कार बजार चलाते हैं।इनके पास से…

11 स्कूलों ने दिया प्रेजेंटेशन, स्कूलों के सामने जाम की ड्रोन से होगी निगरानी

छुट्टी के समय जाम की समस्या से निपटने के लिए शहर के 11 प्रमुख स्कूलों ने प्रेजेंटेशन दिया। मंडलायुक्त, JCP और डीएम की मौजूदगी में स्कूलों ने जाम के कारण गिनाए । जयपुरिया की ओर से बताया गया कि डिवाइडर खुला होने के कारण जाम लगता है। सीएमएस गोमती नगर ने बताया कि ठेलों, खोमचों के कारण ट्रैफिक रुकता है। सेंट एग्निस के बाहर अतिक्रमण जा की वजह से जाम लग रहा है। इन समस्याओं को दूर करने के अधिकारियों ने निर्देश दिए।सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की ओर से बताया…

POCSO एक्ट में WFI चीफ बृजभूषण के खिलाफ 2 FIR, अन्य बालिग खिलाड़ियों के आरोपों पर दर्ज की गई एफआईआर

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो FIR दर्ज की गई हैं। दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग रेसलर से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरी FIR अन्य 6 महिला रेसलर्स के यौन शोषण के आरोप में दर्ज हुई है।21 अप्रैल को एक नाबालिग समेत 7 महिला रेसलर्स ने बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत की थी। केस ना दर्ज होने पर रेसलर्स ने…

जस्टिस केएम जोसेफ और बीवी नागरत्ना की बेंच ने हेट स्पीच पर बिना शिकायत एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश

जस्टिस केएम जोसेफ और बीवी नागरत्ना की बेंच ने कहा कि हम धर्म के नाम पर कहां पहुंच गए हैं? यह दुखद है। कोर्ट ने कहा- ऐसे मामलों में कार्रवाई करते हुए बयान देने वाले के धर्म की परवाह नहीं करनी चाहिए। इसी तरह धर्मनिरपेक्ष देश की अवधारणा को जिंदा रखा जा सकता है। कोर्ट ने अपने 2022 के आदेश का दायरा बढ़ाते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह निर्देश दिए हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड सरकार को ये आदेश दिया था।…

सूडान से 121 भारतीयों को वायुसेना ने रात में निकाला, 8 कमांडो ने ऑपरेशन को दिया अंजाम

भारतीय वायुसेना ने युद्ध में धधक रहे सूडान की जमीन पर उतरकर अपनी तरह का पहला ऑपरेशन चलाया है। गरुड़ कमांडो की सुरक्षा में C-130J सुपर हर्क्यूलिस विमान रात में सूडान की एक जर्जर हवाई पट्‌टी पर उतारा गया। वहां से 121 भारतीयों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित जेद्दाह पहुंचाया गया। घना अंधेरा होने की वजह से पायलट्स ने नाइट विजन गॉगल्स की मदद से यहां विमान को लैंड कराया।वायुसेना के अफसर ने बताया कि यह साहसिक ऑपरेशन 27-28 अप्रैल की रात को चलाया गया था। जानकारी मिली थी कि खार्तूम…

लखनऊ ने 9 खिलाड़ियों से पंजाब के खिलाफ गेंदबाजी कराई

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शुक्रवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के बैटर्स ने विस्फोटक बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 257 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। टीम के 3 बैटर्स ने 179 से ज्यादा और 3 ने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 201 रन ही बना सकी।मार्कस स्टोइनिस को भी जीवनदान मिला, निकोलस पूरन और दीपक हुड्डा एक ही गेंद पर रनआउट होने से बच गए। लियाम लिविंगस्टोन और आयुष बडोनी में बहस हुई और स्टोइनिस बॉलिंग करते…

स्पेशल कोर्ट ने सूरज से कहा- आपके खिलाफ सबूत काफी नहीं, जिया सुसाइड केस में सूरज पंचोली बरी

CBI की स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली को बरी कर दिया। फैसले के वक्त सूरज कोर्ट रूम में मौजूद थे। कोर्ट ने कहा, ‘आपके खिलाफ सबूत काफी नहीं हैं, इसलिए बरी किया जाता है।’ सूरज पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। जिया ने 3 जून 2013 को मुंबई के अपने फ्लैट में सुसाइड किया था। अब घटना के 10 साल बाद इस पर फैसला आया है। जिया की मां की शिकायत पर एक्टर और बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को…

पहली फिल्म में रोल कटा तो पूरी रात रोए इरफ़ान, आज उनकी पुण्य तिथि पर जानिए कुछ खास

आज इरफान खान की तीसरी पुण्यतिथि है। 29 अप्रैल, 2020 को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर की वजह से उनका 54 साल की उम्र में निधन हो गया था। भले ही वो हमारे बीच नहीं है, मगर उनका नाम हमेशा बाॅलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में लिया जाएगा।NSD से शुरू हुआ उनका एक्टिंग सफर 30 सालों तक जारी रहा। इरफान ने कुल 69 फिल्मों में काम किया और पद्मश्री समेत कई सम्मान से नवाजे गए, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया।फिल्मों से प्यार इतना गहरा था कि उसके…

कौन है इंदुरानी जिसने चलाया गोविंदा का घर, मीना कुमारी भी थीं कर्जदार

1931 में रिलीज हुई फिल्म आलम आरा के बाद बोलती फिल्मों का दौर आया, तो कई नए कलाकारों को हिंदी सिनेमा से जुड़ने का मौका मिला। इन नए कलाकारों में से एक थीं इंदुरानी। असली नाम तो इनका इशरत जहां था, लेकिन मुस्लिम परिवार की इशरत जब फिल्मों में आईं तो पिता ने इन्हें इंदु नाम दिया। पहले तो पिता इंदुरानी को फिल्मों में भेजने के खिलाफ थे, लेकिन जब वो जुआरी बने तो उन्होंने अपने खर्च के लिए बेटियों को हथियार बनाया। इंदुरानी फिल्मों में आईं और अपने हुनर…

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को करायी गई शुक्रवार की परेड।

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई तथा उसके पश्चात सभी पुलिसकर्मियों को परेड कराई गई। यूपी 112 की गाड़ियों को चेक किया गया तथा उनके चालकों से गाड़ी की समस्याओं के संबंध में पूछा गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों के बैरिकों एवं शौचालयों का निरीक्षण किया गया। प्रतिसार निरीक्षक को बैरिकों की साफ-सफाई तथा सामान को व्यवस्थित ढंग से रखवाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस लाइन के स्टोर का भी निरीक्षण किया गया एवं अभिलेखों को…

पीलीभीत :उद्योग बन्धुओं की समस्याओं का त्वरित किया जाये निस्तारण-जिलाधिकारी।

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला बन्धु समिति/निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित आवेदन पत्रों की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की समीक्षा के दौरान अपर मुख्य अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम रूपपुर कृपा नत्थोदवी रोड के पास क्षतिग्रस्त लिंक रोड़ की मरम्मत हेतु वर्ष 2023-24 की कार्ययोजना में सम्मिलित है, धनराशि प्राप्त होने के उपरान्त कार्य करा दिया जायेगा। बैठक में उद्यमी/मोदी नेचुरल के प्रतिनिधि को निर्देश दिये गये कि फैक्ट्री से निकल रहे गन्दे पानी जल भराव की समस्या निजात पाने…

पीलीभीत :जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कारागार में स्थित अस्पताल, भोजनालय, बैरक 09,10,11,12 व महिला बैराक का जायजा लिया गया। महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान महिला कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। बैरक के निरीक्षण के दौरान कैदियों से बातचीत करते हुये उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल निरीक्षण के दौरान बीमार कैदियों से बातचीत करते हुये उनके स्वास्थ्य के बारे…

प्रयागराज- जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशप जानसन स्कूल में मतदान कर्मियों के चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया

प्रयागराज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री शुक्रवार को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत बिशप जाॅनसन स्कूल पहुंचकर मतदान कार्मिंको के चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों की उपस्थिति तथा मास्टर टेªनरों द्वारा कराये जा रहे प्रशिक्षण की ईवीएम मशीन चलवाकर निरीक्षण किया तथा साथ ही मास्टर टेªनरों को निर्देशित किया कि सभी को सही से जानकारी रहे। मतदान कार्मिंकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। सुन्दर लाल जिला ब्यूरो…

बरेली – आंवला तहसील क्षेत्र के स्टंटबाजों को हीरोगीरी दिखानी पड़ी भारी।

आंवला – मशहूर होने के लिए तरह-तरह की उटपटांग हरकत करते हुए नवयुवकों द्वारा उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की प्रवृति ने सभी हदों को पार कर दिया है। दरअसल शोसल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार हुए तीन लड़के बिना किसी हेलमेट के तेज स्पीड मोटरसाइकिल से स्टंट करते नजर आ रहे हैं शोसल मीडिया पर स्टंट वीडियो बनाकर हीरोगीरी दिखाने का आजकल सिरफिरों के सिर पर इस कदर भूत सवार हो गया है कि न तो वे अपनी जान की…