फर्रूखाबाद:विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान आज से,जिला मुख्यालय से संचारी रोगों से जागरूक करने के लिए निकलेगी रैली

फर्रुखाबाद, 31 मार्च  2023 जिले में शनिवार से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह शुरू हो रहा हैl इस अभियान के तहत प्रदेशवासियों को वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों व लू आदि से बचाव व उपचार के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसी बीच 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी संचालित किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आशा संगिनी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमुख भूमिका में घर-घर जाकर अभियान सफल बनाएंगी।…

फर्रुखाबाद:बैंड बाजाओं के साथ धूमधाम से निकाली गई मईया की शोभायात्रा

फर्रुखाबाद, आज 31 मार्च 2023 कोधूमधाम और बैंड बाजाओं के साथ निकाली गई जगत माता की शोभायात्रा आधा किलोमीटर दूर तक पेट के बल पर सैकड़ों भक्तों ने लगाई परिक्रमा नवरात्रि के मौके पर माता रानी की शोभा यात्रा भव्य आयोजन किया गया। दर्जनों रथ पर माता दुर्गा के तमाम स्वरूपों को सुसज्जित किया गया बैंड बाजों की धुन पर भक्तों ने जमकर डांस किया वही महिलाएं भी पीछे नहीं रही।फतेहगढ़ स्थित भारत माता मंदिर से मां भगवती की विशाल शोभायात्रा निकाली गई इस शोभायात्रा में मां भगवती के स्वरूप…

बांदा : ग्राम ब्योंजा में मानसिक विक्षिप्त रिश्तेदार ने वृद्ध को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

मामला आज दिन शुक्रवार को बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ब्योंजा के सामने आया है जहां मानसिक विक्षिप्त रिश्तेदारों ने 65 वर्षीय वृद्ध को डंडे से बेरहमी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हुआ है वहीं जांच पड़ताल करने के उपरांत क्षेत्राधिकारी बबेरू राकेश कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि मृतक मुरलिया उम्र 65 वर्ष की हत्या उक्त रिश्तेदार रज्जू उम्र 20 वर्ष निवासी खोही थाना…

कासगंज के सोरों ब्लॉक के मानपुर नगरिया में दुर्गा मंदिर के पास लगा रामनवमी का मेला

जनपद कासगंज में कल दिनांक 30/3/2023को दुर्गा मंदिर पर रामनवमी के मेले का आयोजन हुआ मेले में कई तरह की खाने पीने की दुकानें और कॉस्मेटिक की दुकानें काफी सजी हुई थी आस पास के ग्रामीणों ने रामनवमी के अवसर पर जमकर खरीदारी और बच्चों ने अपने लिए खेल खिलौने आदि खरीदे पुलिस कप्तान सौरव दीक्षित की आदेशानुसार मेले में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था काफी चुस्त दुरुस्त रही चौकी इंचार्ज मानपुर नगरिया के आशीष जी लगातार भ्रमण कर किसी तरह की कोई घटना न हो इसका जायजा लिया पुलिस कर्मियोंबको…

सीतापुर नगर पालिका में महिला ही बनेगी अध्यक्ष, नैमिषारण्य का आरक्षण बदला देखे पुरे जिले का समीकरण

जनपद के 11 नगर निकायों के अध्यक्ष पद का आरक्षण बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया गया। बीती पांच दिसंबर को जारी हुई आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना के सापेक्ष बृहस्पतिवार को जारी आरक्षण में बड़ा बदलाव हो गया। चार नगर पंचायतों और तीन नगर पालिकाओं में आरक्षण बदल गया है। अब जिले के 11 नगर निकायों में से पांच के अध्यक्ष पद ही अनारक्षित रह गए हैं, जबकि दिसंबर में जारी आरक्षण में इनकी संख्या छह थी। सीतापुर नगर पालिका परिषद के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पूर्व में…

फर्रुखाबाद में निकाय अध्यक्षों को मनचाहा मिला आरक्षण, लड़ सकेंगे चुनाव देखे लिस्ट

निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को जारी हुए सीटों के आरक्षण से निवर्तमान अध्यक्षों में कहीं खुशी- कहीं गम का माहौल है। कुछ निकाय अध्यक्ष तो फिर से चुनावी रण में अपना भाग्य आजमाएंगे। वहीं कुछ के अरमानों पर पानी फिर गया है। इस बार भाजपा को दो निकायों में नए दावेदार उतारने होंगे। निकाय अध्यक्ष पद के लिए दिसंबर 2022 में जारी हुए आरक्षण में इस बार कुछ फेरबदल किया गया है। गुरुवार को निर्वाचन आयोग से जारी की गई निकायों की आरक्षण सूची कुछ निवर्तमान अध्यक्षों के लिए…

बरेली – ब्लाक रामनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर में परीक्षा फल वितरण से खिल उठे बच्चों के चेहरे।

आंवला – दिनांक 31/03/023 को उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर में वार्षिक परीक्षा फल वितरण किया गया विद्यालय में परीक्षा फल पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे ग्राम प्रधान अजय पाल सिंह यादव ने कक्षा आठ के बच्चों को परीक्षा फल वितरण किए इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ओंमकार शर्मा , स० ह० अध्यापक मुकेश कुमार , एवं सोनम उपस्थित रही सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं प्रेषित की और वही बच्चों को आशीर्वाद दिया कि आगे भविष्य में आप अच्छे से पढ़ाई कर अपने विद्यालय व अपने मां-बाप का नाम…

जनरल सर्जरी और गेस्ट्रो मेडिसिन विभाग की ओपीडी में आने वाले मरीजों की बढ़ेगी परेशानी, दो डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के दो डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। इसमें जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. अरशद अहमद और गेस्ट्रो मेडिसिन विभाग में तैनात डॉ. अंकुर शामिल हैं। डॉक्टरों के इस्तीफे से मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. अरशद अहमद को पाइल्स, फिशर समेत दूसरी गंभीर बीमारियों के इलाज में महारथ हासिल है। आम तौर पर रोजाना OPD में 250 से 300 मरीज देखते हैं। वहीं एक साल से ज्यादा तक यानी 2024 तक ऑपरेशन की वेटिंग है।डॉ.अरशद के पास देश भर से…

दसवीं से ऊपर के 16 लाख स्टूडेंटस को मिले 1227 करोड़ का स्कोलरशिप , DBT से जारी हुए 1316 करोड़

राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश के 21.66 लाख छात्रों को 1316 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति उनके खाते में सीधे भेज दी है। इनमें दसवीं तक के 5 लाख 58 हजार 705 छात्रों को 88.18 करोड़ और दसवीं से ऊपर के 16 लाख 7 हजार 593 को 1227.89 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति दी गई हैं।समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने गुरुवार को बताया कि सभी पात्र छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति की आवेदन शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित न किए जाने या अन्य तकनीकी कारणों से व्यवधान हैं। उनके लिए पुनः…

वार्ड नंबर 1-73 के बीच हुआ बदलाव, 37 वार्ड नंबर में पहले वाला आरक्षण लागू, पढ़िए रिपोर्ट

वार्ड आरक्षण को लेकर लखनऊ में नई सूची आ गई है। पिछली सूची की तुलना में 14 वार्ड में आरक्षण व्यवस्था बदल गई है। नए सर्वे में लखनऊ के करीब 10 फीसदी वार्ड के आरक्षण में बदलाव आया है। हालांकि यह बदलाव वार्ड एक से 73 के बीच है। वार्ड नंबर 73 के बाद 110 नंबर तक किसी भी वार्ड में बदलाव नहीं किया गया है।अब इसके बाद जल्द ही चुनाव की आचार संहिता की तारीख आ सकती है। सूची आने के साथ ही गुरुवार रात से ही पार्षद प्रत्याशी…

27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, बिजनौर रहा सबसे ठंडा शहर, पढ़िए खबर

यूपी में फिर मौमस में बड़ा बदलाव हुआ है। मार्च महीने में यह तीसरी बार है जब मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की सुबह बादलों से घिरी रही। सुबह 5:30 के बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। अंधेरा छा गया। इसके बाद गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। आज सुबह…

5 दिन की यात्रा पर US जायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा का खाका तैयार हो गया है। वह जून के तीसरे सप्ताह में लगभग 5 दिन के लिए जाएंगे। तब अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। बतौर प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली आधिकारिक अमेरिकी यात्रा है।इससे पहले मनमोहन सिंह की 24 नवम्बर 2009 की स्टेट विजिट हुई थी। तब बराक ओबामा राष्ट्रपति थे। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने भास्कर को बताया प्रधानमंत्री को राजकीय यात्रा का न्योता राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिया था। पिछले 2 महीने से दोनों पक्ष यात्रा की…

4 बार की विजेता चेन्नई से डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात भिड़ेगी, पढ़िए खबर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का आगाज आज होने जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 6 बजे ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी। इसके बाद शाम 7:30 बजे से डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और 4 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।IPL में पूरे 4 साल बाद ओपनिंग सेरेमनी होगी और 3 साल बाद टूर्नामेंट होम और अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा। यानी कि टीमें 7 लीग मैच अपने घरेलू ग्राउंड और बाकी लीग मैच विपक्षी टीम के घरेलू ग्राउंड पर खेलेंगी।…

ऐश्वर्या ने 10 करोड़..विक्रम ने 12 करोड़ लिए पोन्नियन सेल्वन-1 में, पढ़िए खबर

ऐश्वर्या राय, विक्रम और तृषा स्टारर फिल्म पोन्नियन सेल्वन-2 का मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है। कहानी वहीं से स्टार्ट होगी जहां से पहला पार्ट खत्म हुआ था। फिल्म का ट्रेलर जितना भव्य है, इसके स्टारकास्ट ने फीस भी उतनी ही तगड़ी ली है। फिल्म के पहले पार्ट के लिए ऐश्वर्या राय ने 10 करोड़ की भारी-भरकम फीस चार्ज की थी। वहीं चियान विक्रम को सबसे ज्यादा 12 करोड़ मिले थे। तृषा कृष्णन को फिल्म में राजकुमारी की भूमिका निभाने के लिए ढाई करोड़ मिले थे।लीजेंड्री डायरेक्टर मणिरत्नम की…

सीतापुर ; दो बच्चों का पिता अविवाहित लड़की को लेकर हुआ फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मे दो बच्चों का पिता अविवाहित लड़की को लेकर फरार हो गया, पीड़ित परिवार ने बताया घटना को बीते 19 दिन हो चुके हैं, पर अभी तक उनकी पुत्री का कोई पता नही चल सका है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इस्लामनगर निवासी रंजीत पासी पुत्र रुदा ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है,कि गांव के ही निवासी धर्मवीर पुत्र अवधेश उसकी अविवाहित बहन को कही बहला-फुसलाकर भगा ले गया है, परिजनों ने काफ़ी खोजबीन करी पर उसका कही अता…

डिटॉल की बोतल में भरकर पीती थीं शराब मीना कुमारी, जानिए कुछ खास

ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी को गुजरे आज 51 साल हो चुके हैं। हीरो इनके साथ फिल्में करने से डरते थे कि कहीं वो फिल्म में अनदेखे न रह जाएं। रानी की तरह जिंदगी जीती थीं, बिस्तर में रोज गुलाब के फूल बिछाकर सोती थीं और इंपाला कार से घूमा करती थीं, जो उस समय किसी के पास नहीं थी। दिलीप कुमार जैसे कलाकार भी इनके सामने सहम जाते थे और मधुबाला जैसी अदाकार भी इनकी फैन थी।इन सबके बावजूद मीना की 38 साल की जिंदगी दर्दनाक रही। बचपन में पिता…

तहसील सदर में सीतापुर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रामायण पाठ का हुआ भव्य आयोजन हवन आरती

तहसील सदर में कल आरम्भ हुई रामायण पाठ का आज शाम विधि विधान से आरती एवम हवन पूजन कर सम्पन्न हुई।इस अवसर पर सीतापुर प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पत्रकार बंधुओ ने जनपद की शांति एवं खुशहाली की कामना किया।लगभग 27 घण्टे अनवरत भगवान की पाठ के माध्यम से आराधना, अनुनय विनय याचना की गई।इस रामचरितमानस को सम्पन्न कराने में आचार्य श्री अनुज कुमार मिश्र ने कहा कि यह रामचरितमानस के पाठ से देश कल्याण, लोक कल्याण, जन कल्याण होता है।उन्होंने कहा कि भारतवर्ष के प्रभु श्रीराम पूज्य देव…

फिल्म बाबा फ्लॉप होने के बाद लगा साउथ फिल्मों में मेरा करियर खत्म हो गया : मनीषा कोइराला

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान कहा कि साल 2002 में रजनीकांत की फिल्म बाबा में फ्लॉप होने के बाद साउथ इंडस्ट्री में उनका करियर खत्म हो गया। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें मनीषा ने लीड रोल निभाया था। यूट्यूब चैनल O2 इंडिया से बात करते हुए, अभिनेता ने कहा- ‘बाबा शायद मेरी आखिरी बड़ी तमिल फिल्म थी। उस वक्त ये बहुत बुरी तरह फ्लॉप हुई थी, तो मुझे लगा कि साउथ फिल्मों में मेरा करियर पूरी तरह से खत्म हो गया और हुआ…

यूपी में निकाय चुनाव का रास्ता साफ

उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव का रास्ता का साफ हो चुका है। यूपी शासन की ओर से इस संबंध में आज आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। आरक्षण पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति व महिला वर्ग को शामिल किया गया है। वहीं शासन ने आरक्षण के संबंध में संभावित आपत्तियों को 6 अप्रैल से पहले दर्ज कराने के लिए कहा है।गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में होने वाला नगर निकाय चुनाव ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को लेकर काफी विवादास्पद हो गया था। चुनाव आयोजित करवाने के लिए दिसंबर…

पीलीभीत: रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने चांट फिरोजपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर उप जिलाधिकारी पूरनपुर आशुतोष कुमार गुप्ता के निर्देशन में आंगनबाड़ी केंद्र में सामान वितरित किया

पूरनपुर रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने चांट फिरोजपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर उप जिलाधिकारी पूरनपुर आशुतोष कुमार गुप्ता के निर्देशन में आंगनबाड़ी केंद्र में सामान वितरित कियासंस्था के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया उप जिलाधिकारी पूरनपुर के निर्देशन में चांट फिरोजपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में क्लब की तरफ से एक सीलिंग फैन बच्चों के बैठने के लिए चटाई एक वाटर कूलर बच्चों के खेलने के लिए खिलौने आदि प्रदान किए गए मौके पर सीडीपीओ नीरज कुमार , आंगनबाड़ी प्रमुख रेखा तथा आंगनबाड़ी का अन्य स्टाफ एवं केंद्र में…