आज दिनांक 10 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार को मीरगंज के गांव सजना में आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते हुए कदम के क्रम में एमसीएल लिमिटेड कंपनी का भूमि पूजन हुआ जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में स्मार्ट सिटी बरेली के स्मार्ट मेयर डॉ उमेश गौतम ने इस प्रोग्राम में दूर-दूर से आए भारी संख्या में सभी किसानों को संबोधित किया एवं भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को किसानों को समझाया जगह जगह पर माननीय महापौर डॉ उमेश गौतम जी का मीरगंज में जोरदार स्वागत हुआ इसी…
Day: February 10, 2023
बरेली – आंवला आपकी सेवा ट्रस्ट के तत्वधान में दो दिवसीय मिनी ओलंपिक का आयोजन 13 व 14 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
आंवला -आपकी सेवा ट्रस्ट के तत्वधान में दो दिवसीय मिनी ओलंपिक का आयोजन 13 व 14 फरवरी को किया जाएगा जिसकी ओपनिंग कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के द्वारा होगी जिसे लेकर ब्लाक प्रमुख यशवंत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस संदर्भ में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मिनी ओलंपिक का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल गुरुगांवा में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रथम दिन 100, 200, 400, 800, मीटर दौड़, कबड्डी, खो खो, लंबी कूद, जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। तो वही 14 फरवरी…
पीलीभीत:निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप करें राजस्व वसूली-जिलाधिकारी।
पीलीभीत / जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक गोमती सभागार में सम्पन्न हुई। कर करेत्तर की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर, स्टाम्प, परिवहन, विद्युत, सामाजिक वानिकी, टाइगर रिजर्व, बाढ़ खंड, मण्डी, खनन, राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के निर्धारित किये गए लक्ष्य के सापेक्ष अब तक की गई राजस्व वसूली की विभागवार समीक्षा की गई। स्टाम्प की समीक्षा के दौरान आईजी स्टाम्प को निर्देशित करते हुये कहा कि बडे बकाएदारों से लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कराना सुनिश्चित करें। एआईजी स्टाम्प को…
पीलीभीत:स्तरीय निवेश कुंभ का गांधी प्रेक्षागृह में किया गया आयोजन।
पीलीभीत स्तरीय निवेश कुंभ का आयोजन किया गया। पीलीभीत के गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 200 से ज्यादा निवेशकों ने लगभग 8000 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर किए। तीन दिन चलने वाले निवेश कुंभ में पहले दिन लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन सत्र का लाइव प्रसारण दिखाया गया।अधिकारियों ने इंवेस्टर्स के साथ बैठक कर निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उनकी समस्याओं के समाधान के बारे में चर्चा की। इस मौके पर निवेश कुंभ में विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी…
पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन एवं कानून एवं शन्ति व्यवस्था की बैठक सम्पन्न।
पीलीभीत: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कानून एवं शान्ति व्यवस्था/अभियोजन की समीक्षा बैठक गोमती सभागार में सम्पन्न हुई। अभियोजन सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पास्को, एससी एसटी एक्ट, बल्तकार, महिला/बच्चों अपराधों सम्बन्धी मुकदमों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि महिला/बच्चों सम्बन्धी अपराधों व बल्तकार सम्बन्धी प्रकरणों की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाये। अभियोजन सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा महिला पीडितों से सम्बन्धित मुकदमों को प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करते हुये उनका निस्तारण एवं…
पीलीभीत :पूरनपुर कोतवाली में आयोजित हुई पीस कमेटी बैठक
पूरनपुर। आगामी त्योहारों को लेकर सीओ ने पीस कमेटी की बैठक ली।जिसमें कई संभ्रांत लोग बैठक में पहुंचे। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने सभी को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए अपील कर पुलिस का सहयोग करने की बात कही।इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।शुक्रवार को कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव ने पहुँचकर पीस कमेटी की बैठक ली।बैठक में उन्होने आगामी शिवरात्रि,होली आदि त्यौहारों के वारे में दिशा निर्देश दिए।बैठक में सीओ ज्योति यादव ने कहा कि आगामी त्यौहार को सभी मिलजुल कर मनाएं।त्यौहार को…
पीलीभीत :सीएचसी पर गर्भवतियों का हुआ अल्ट्रासाउंड
पुरनपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत सीएचसी पर तीसरी तिमाही को गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच की गई।क्षेत्र की अधिकांश गर्भवती महिलाओं ने सीएचसी पर पहुंचकर ब्लड टेस्ट,यूरीन टेस्ट, ब्लड प्रेशर,हिमोग्लोविन और अल्ट्रा साउंड कराया। अल्ट्रा साउंड शहर के ही निजी पैथोलॉजी लैब होता है। जिसकी पर्ची सीएचसी से ही दी जाती है।इसके तहत अभियान का कैंप लगाया गया।जिसमे 35 महिलाओं का अल्ट्रा साउंड कराया गया। गर्भावस्था के दौरान की जाने वाली साबधनियो के वारे में जानकारी दी। कैंप में डा. प्रियंका चतुर्वेदी,पूनम काउंसलर,प्रियंका गंगवार सहित स्टाफ नर्स व…
बरेली – सिरौली पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम स्मेक पौनिया कारतूस के साथ बाइक एजेंसी मालिक को गिरफ्तार किया।
आंवला -सिरौली पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने ग्राम हरदासपुर में एक बाइक एजेंसी पर छापेमारी कर वहां से 500 ग्राम अफीम 200 ग्राम स्मेक पाउडर एक पौनिया व चार जिंदा कारतूस के साथ बाइक एजेंसी मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैमुखबिर की सटीक सूचना पर सूचना पर उपनिरीक्षक अहमद अली के नेतृत्व में सिपाही जफरुद्दीन सुबोधकुमार ने ग्राम हरदासपुर रामनगर रोड से मोनू गुप्ता उर्फ मुकेश गुप्ता की बाइक एजेंसी की घेराबंदी कर वहाँ ली गई तलाशी में उक्त समान बरामद किया । कोतवाल राजेश…
जौनपुर:शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग,लाखो का सामान जलकर हुआ राख
जौनपुर: सिपाह में इनवर्टर,बैटरी, कार बैटरी ,बाइक बैटरी की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई जिससे लाखो का सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिपाह में गौराबादशाह पुर निवासी प्रवीण यादव की एस यू इंटरप्राइजेज नाम से इनवर्टर बैटरी आदि की दुकान थी।नव फरवरी को प्रवीण यादव दुकान बंद करके अपने घर चले गए ,घर पहुंचे ही थे कि किसी ने फोन पर इन्हें सूचना दी की आपके दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई है जब ये भागकर दुकान पर पहुंचे तो फायर…
पीलीभीत :कोतवाली पहुंचकर मामले की पुलिस को दी तहरीर
पूरनपुर। दबंगई के बल पर अवैध रूप से पानी के निकास के लिए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।कार्यवाही के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला निवासी संजय भारती ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग उसके घर के सामने से जबरन पानी निकालने के लिए अवैध रूप से नाला बना रहे हैं। इससे पहले कोई पानी का निकास नहीं था। मोहल्ले के अलावा ग्राम प्रधान ने…
पीलीभीत :बिजली विभाग पर फर्जी निस्तारण करने का आरोप
पूरनपुर।बिजली विभाग के खिलाफ युवक ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की थी।डीएम ने संज्ञान लेते हुए शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।शिकायतकर्ता ने बताया कि एलआईसी ऑफिस से लेकर जसवंती राइस मील तक रोड के दोनों तरफ 11000 केवीय लाइन गुजर रही है।लाइनों के ऊपर नीचे बड़ी संख्या में पेड़ खड़े हैं,जो लाइनों को छू रहे हैं। इस संबंध में खमरिया पट्टी निवासी घनेंदर यादव ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड पूरनपुर के खिलाफ 12 नवंबर 2022 को शिकायती पत्र दिया था। लेकिन बिजली विभाग शिकायत का फर्जी…
पीलीभीत : ऑनलाइन पंजीकरण दस्तावेजों का परीक्षण दुरुस्त कराए जाने की मांग की
पूरनपुर : नगर के उप निबंधक कार्यालय में पिछले एक माह से कंप्यूटर खराब पड़ा हुआ है।इससे अधिवक्ताओं को बर्ष 2015 से 17 तक के ऑनलाइन होने के कारण पंजीकृत दस्तावेजों का परीक्षण नहीं कर पा रहे है। इसको लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना की मौजूदगी में डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रभारी रजिस्ट्रार को सौंपा गया।जिसमें कहा गया है कि कार्यालय में लगे कंप्यूटर दुरुस्त न होने और इन्डेक्ट अल्फाबेटिकल न होने से संपत्ति के संबंधित तलाश एवं मोईना नहीं…
फर्रुखाबाद:सीएमओ ने 11 वर्षीय प्रियांशी को एलबेंडाजॉल की गोली खिला अभियान का किया शुभारंभ
फर्रुखाबाद 10 फरवरी 2023 राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस हर साल 10फरवरी को मनाया जाता है जिसमें 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट से कीड़े निकालने की दवा खिलाई जाती है l इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम विजाधरपुर में बने प्राइमरी विद्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने कक्षा 4 की छात्रा प्रियांशी को एलबेंडाजॉल की गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया lसीएमओ ने बताया कि बच्चों के पेट में कृमि यानि कीड़ा है तो उसे तमाम तरह की परेशानियां हो सकती…
शाहजहांपुर: नगर जलालाबाद के सरैया चौराहे पर ट्रक चालक ने बाइक सवार के टक्कर मार दी जिससे बाइक पलटने से एक बच्ची की हुई मौत दो महिलाएं घायल
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद में आज दिन के 2:00 बजे के नगर सरवानिया मोड़ पर एक ट्रक का चेचिस ले जा रहे ट्रक के ड्राइवर ने एक बाइक चालक गंगाराम की बाइक के पीछे से टक्कर मार दी ।जिससे बाइक असंतुलित हुई और नीचे पलट गई। जिससे बाइक पर सवार दो महिलाएं ब्रज रानी एवं सीमा घायल हो गई ।जबकि एक महिला सीमा के गोद में एक बच्ची थी उछलकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया जिसकी कुचलकर मौत हो गई। मृत हुई बच्ची का…
प्रयागराज-पंजाब नेशनल बैंक हाटा मांडा प्रयागराज के पास करीब 300 मी0 की दूरी पर अबैध तरीके से चल रहे पंजाब नेशनल बैंक
प्रयागराज-पंजाब नेशनल बैंक हाटा मांडा प्रयागराज के पास करीब 300 मी0 की दूरी पर अबैध तरीके से चल रहे पंजाब नेशनल बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र सिरावल पोस्ट बेरी के सम्बन्ध में,प्रयागराज- तहसील कोरांव पंजाब नेशनल बैंक जो कि ग्राम हाटा मांडा प्रयागराज मे स्थित है, ठीक पंजाब नेशनल बैंक शाखा से करीब 300 मी0 की दूरी पर पंजाब नेशनल बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र जो कि बैंक ने अपने ग्राहकों के सुबिधा नुसार ग्राम सिरावल पो0 बेरी के नाम से पंजीकृत किया है, जबकि ग्राम सिरावल पोष्ट बेरी पंजाब नेशनल बैंक…
UKG में पढ़ने वाली बच्ची को ‘फेल’ कर दिया, पापा के शिकायत करने पर स्कूल वालों ने क्या कहा
UKG में पढ़ने वाली बच्ची के रिपोर्ट कार्ड में फेल लिखा मिला तो परिवार वाले हैरान रह गए. सरकार कहती है कि 8वीं क्लास तक के किसी भी बच्चे को फेल नहीं किया जा सकता है.यह मामला बच्ची के पिता ने फेसबुक पर वायरल कर दिया मामला कर्नाटक के पूर्व शिक्षा मंत्री तक पहुंच गया.
कोरबा ब्रेकिंग: लोगो की बढ़ी चिंता,शहर पहुंचा हाथियों का दल
कोरबा । जंगल-जंगल घूम रहा हाथियों का दल कोरबा शहर के नजदीक लगे इलाके में मौजूद है। जंगल के रास्ते चहल कदमी कर रहे हैं। हाथियों के लगभग 6 से 7 की संख्या में सर्वमङ्गला मंदिर के निकट ग्राम सोनपुरी, जटराज, पाली-पडनिया में रात में मौजूदगी रही। आज अलसुबह ये हाथी सड़क पार कर बरबसपुर से लगे भिलाई खुर्द निर्माणाधीन रेलवे लाइन मार्ग में नदी के आसपास देखे गए। अलसुबह इनके दल को ग्राम सोनपुरी- सर्वमङ्गला मार्ग पार करते लोगों ने देखा और वीडियो भी बनाया। नगर पालिक निगम क्षेत्र…
12 फरवरी को लोकभवन में होगा नागरिक अभिनन्दन समारोह, KGMU के 30 डॉक्टरों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
KGMU के 30 डॉक्टरों को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। मेहनती मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने वाले डॉक्टरों को यह सम्मान दिया जाएगा। 12 फरवरी को लोक भवन के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम होगा। नागरिक अभिनन्दन समारोह में इन डॉक्टरों का सम्मान किया जाएगा।कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने बताया कि वैसे तो KGMU के लगभग सभी डॉक्टर मेहनती हैं। ईमानदारी से मरीजों की सेवा कर रहे हैं। पर कुछ डॉक्टरों ने मरीजों के इलाज की दिशा में अलग से प्रयास किए। इनकी मेहनत का ईनाम स्वरूप सम्मान राष्ट्रपति के हाथों…
नेपाल व पड़ोसी राज्यों की सीमा पर बढ़ी पेट्रोलिंग, ATS-STF ड्रोन से करेगी निगरानी
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) और G-20 में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। आयोजन स्थल के चप्पे-चप्पे पर SPG से लेकर ATS के कमांडो तैनात हैं।STF के स्पेशल टीम से लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसी भी सक्रिय है। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों के साथ ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। आयोजन स्थल और आस-पास की CCTV कैमरों के साथ ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिटऔर जी-20 के चलते प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। इसके बाद से नेपाल के साथ ही यूपी से जुड़ी…
बच्ची को ट्रेन से बचाने ट्रैक पर कूदा, मैं अपने दोनों हाथ-एक पैर कटते देख रहा था, सरकार नौकरी का वादा कर मुकर गई
लखनऊ का रियाज पैर से लिखता है। उसके दोनों हाथ और एक पैर नहीं है। रेलवे ट्रैक पर एक बच्ची को बचाने के चक्कर में उसने अपने हाथ और पैर गंवा दिए। सीएम-पीएम से लेकर राष्ट्रपति तक ने सम्मान दिया। इस बहादुरी के लिए उसे दुनिया के तमाम देशों में अवार्ड्स दिए गए।सरकार ने वादा किया कि रियाज जब 12वीं पास कर लेगा तो उसे नौकरी दी जाएगी। अब उसे 12वीं पास किए 4 साल बीत चुके हैं। लेकिन आज तक नौकरी नहीं मिली।9 साल की उम्र में रियाज ने…
