जिलाधिकारी प्रयागराज की अध्यक्षता में इलाहाबाद -झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन 2023 के निर्वाचन के तैयारियों के सम्बंध में बैठक संपन्न

प्रयागराज जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों को पूरी तनमयता एवं कुशलता के साथ निर्वहन करते हुए निर्वाचक प्रक्रिया को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दिए निर्देश जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2023 की तैयारियों के सम्बंध में प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का सम्यक रूप से अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा…

प्रयागराज : नए साल पर राजीव ने अपनी पुस्तक जिलाधिकारी को किया भेंट

प्रयागराज रक्तदान महादान को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में अलख जगाने वाले और अब तक 89 बार रक्तदान कर राष्ट्रीय रक्तदाता राजीव मिश्रा ने अपनी पुस्तक रक्तदान में जिंदगी नव वर्ष के शुभ आगमन पर जिलाधिकारी को भेंट किया .यह पुस्तक देश और समाज के लोगों को समर्पित है ..राजीव ने इस पुस्तक को स्कूल कॉलेज में छात्रों को देकर रक्तदान के प्रति जागरूक किया जिससे कि 18 वर्ष के बाद रक्तदान के लिए प्रेरित हो..रक्तदान में जिंदगी पुस्तक को राजीव मिश्रा ने प्रयागराज, दिल्ली,मुंबई,चेन्नई,त्रिवेंद्रनाथ पुरम, केरला, इंदौर, भुनेश्वर…

गौतमबुद्ध नगर, YEIDA ग्रेटर नोएडा : पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक बनेगा कॉरिडोर

गौतमबुद्ध नगर, YEIDA ग्रेटर नोएडा : पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक बनेगा कॉरिडोर- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच चलने वाली पॉड टैक्सी को लेकर सोमवार को यानी कि आज लखनऊ में एक बैठक होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में डीपीआर अंतिम मुहर लग जाएगी। इसमें शासन के उच्च अधिकारी भी शामिल होंगे। इस बैठक में शामिल होने के लिए यमुना विकास प्राधिकरण के उच्च अधिकारी लखनऊ पहले ही पहुंच चुके हैं। शासन की अंतिम मुहर लगने के बाद रिक्वेस्ट फॉर…

गौतमबुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा मेट्रो प्रोजेक्ट, मल्टीमॉडल टांसपोर्ट हब और दादरी के बीच चलेगी मेट्रो, बोड़ाकी तक पहुंचा कॉरिडोर तो NMRC को लगे चार चांद, डीपीआर को पहले ही मिली मंजूरी-

गौतमबुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा मेट्रो प्रोजेक्ट, मल्टीमॉडल टांसपोर्ट हब और दादरी के बीच चलेगी मेट्रो, बोड़ाकी तक पहुंचा कॉरिडोर तो NMRC को लगे चार चांद, डीपीआर को पहले ही मिली मंजूरी- ग्रेटर नोएडा मेट्रो रूट बोड़ाकी तक बढाए जाने से अभी तक घाटे में चल रही मेट्रो की आमदनी कई गुना बढ़ जाएगी। बोड़ाकी में पहले से दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन निकल रही है। बोड़ाकी में रेलवे स्टेशन बना हुआ है। यहां पर कई ट्रैन के ठहराव हैं। बोड़ाकी तक मेट्रो पर पहुंचने पर अलीगढ, खुर्जा, दनकौर और अजायबपुर रेलवे स्टेशन…

पीलीभीत:उप जिलाधिकारी ने अत्यंत बुजुर्ग महिला को व्यक्तिगत रूप से आर्थिक सहायता प्रदान की

कलीनगर पीलीभीत,; गोमती देवी निवासी माधौटांडा की आर्थिक स्थिति सही नहीं, वह अत्यन्त बुजुर्ग है। वर्तमान में शीतलहर से बचाव हेतु उनके पास गर्म वस्त्र नही हैं एवं खाने पीने हेतु राशन नही है।उक्त के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी कलीनगर के द्वारा तत्काल गोमती देवी के घर जाकर व्यक्तिगत रूप से सहायता यथा कम्बल, शाल, चप्पल एवं राशन (चावल, आटा, तेल, चीनी इत्यादि) तथा रू. 2,000/- की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी।

पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के प्रशासकीय में प्राप्त धनराशि के व्यय के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रशासकीय मद में प्राप्त धनराशि के व्यय के सम्बन्ध में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक गोमती सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रशासनिक मद में प्राप्त धनराशि से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पी0एम0 किसान) योजना के अन्तर्गत आउटसोर्सिंग के माध्यम से कराई गयी डेटा इन्ट्री, स्टेशनरी एवं कार्टिज पर हुआ व्यय, तहसील स्तरीय कार्यक्रम तथा अन्य किसी किसी अत्यावश्यक प्रशासनिक व्यय का वहन एवं कृषकों के भूलेख का विवरण पी0एम0 किसान पोर्टल पर दर्ज कराये जाने की कार्यवाही…

पीलीभीत:जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के विधान परिषद के मतदेय स्थल एवं आचार संहित सम्बन्धी समीक्षा बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ विधान परिषद के मतदेय स्थल एवं आदर्श आचार संहिता के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक गोमती सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के निर्वाचन सम्बन्धित विभिन्न विन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में उन्होंने बताया जनपद में 13 मतदान स्थल बनाये गये है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उ0प्र0 विधान परिषद के 03 खण्ड स्नात एवं 02 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 12 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि…

फर्रुखाबाद:डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला एवं पुरुष को मिला कायाकल्प अवार्ड

फर्रुखाबाद, 2 जनवरी 2023 पिछले वर्ष की तरह इस साल भी कायाकल्प अवार्ड में जनपद फर्रुखाबाद ने अपना परचम लहरा दिया। सरकारी अस्पतालों के बेहतर रखरखाव को लेकर शुरू की गई कायाकल्प अवार्ड योजना से स्वास्थ्य इकाइयों का ‘कायाकल्प’ हो रहा है। जनपद फर्रुखाबाद के दोनों चिकित्सालय डॉ राम मनोहर लोहिया महिला व पुरुष चिकित्सालय को कायाकल्प अवार्ड प्राप्त हुआ है। कायाकल्प अवार्ड में बेहतर प्रदर्शन पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी नोडल क्वालिटी एश्योरेंस डॉ दलवीर सिंह का कहना है कि वह गौरान्वित महसूस कर रहे है कि जनपद के सभी…

जौनपुर: गरीबों महिलाओ में साड़ी वितरित कर मनाया गया स्वामी प्रसाद मौर्य का जन्मदिन

जौनपुर: समाजवादी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के जन्मदिन पर भावी नगरपालिका प्रत्यासी जगदीश प्रसाद मौर्य उर्फ गप्पू द्वारा गरीबों में साड़ी का वितरण किया गया। जौनपुर में समाजवादी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।उनके जन्मदिन पर जगदीश प्रसाद मौर्य उर्फ गप्पू ने अपने समर्थकों के साथ काशी राम इंटर कॉलेज शीतला चौकियां में गरीबों में कंबल वितरण किया गया।सर्व प्रथम जगदीश मौर्य द्वारा केक काटकर लोगो में वितरित किया गया, इसके बाद महिलाओ में साड़ी वितरित कर उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर…

गौतमबुद्ध नगर: शाबाश नोएडा पुलिस, पूरे उत्तर प्रदेश में यूपी 112 के रिस्पांस टाइम में गौतमबुद्ध नगर प्रथम स्थान पर रहा, दो बार मिला पीआरवी ऑफ द डे का अवॉर्ड

गौतमबुद्ध नगर: शाबाश नोएडा पुलिस, पूरे उत्तर प्रदेश में यूपी 112 के रिस्पांस टाइम में गौतमबुद्ध नगर प्रथम स्थान पर रहा, दो बार मिला पीआरवी ऑफ द डे का अवॉर्ड- बीते 16 माह से लगातार प्रथम स्थान पर रहा है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 17वी बार पहले स्थान पर अपनी पकड़ बरकरार रखी है। गौतमबुद्ध नगर में डायल 112 की 65 चार पहिया व 50 दोपहिया पीआरवी कॉलर की तुरंत सहायता के लिए प्रयासरत रहती हैं। गौतमबुद्ध नगर में प्रतिदिन लगभग 422 कॉलर्स के द्वारा पीआरवी के माध्यम से मदद…

गौतमबुद्ध नगर : ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर मिली लड़की की लाश, डीसीपी अभिषेक वर्मा की टीम जांच में जुटी

गौतमबुद्ध नगर : ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर मिली लड़की की लाश, डीसीपी अभिषेक वर्मा की टीम जांच में जुटी- ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर एक लड़की की लाश मिली है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि लड़की के हाथ, पैर और सिर कुचला हुआ मिला है। सूचना मिलने के बाद दादरी कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अभिषेक…

हरदोई: काकोरी नहर से बरामद हुआ युवक का शव, शिनाख्त हुई

हरदोई लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में नहर से एक शव बरामद हुआ। उसकी शिनाख्त पिहानी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव से लापता चल रहे रामेश्वर के रूप में परिजनों ने कपड़ों के आधार पर की। दरअसल अजीत कुमार ने गांव के वीरेन्द्र व सहदेव, हिल्लापुर निवासी ज्ञानू, महातिया व ननक्के के खिलाफ उसके खेत से गन्ना चोरी का मुकदमा 24 दिसंबर को दर्ज कराया था। अजीत ने लोगों पर ही अपने पिता रामेश्वर को गायब करने का शक जताया था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर…

मैनपुरी: साल के पहले दिन छाया रहा कोहरा, नहीं निकली धूप ग्राम रठेरा में अलाव से तापते दिखे युवा।

रविवार नए साल का पहला दिन था। अवकाश होने के चलते लोग घरों में ही सर्दी गलन और कोहरे के कारण कमरे में कैद बने रहे । सुबह से ही पूरा शहर और गांव घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। उन्हें उम्मीद थी कि दिन चढ़ने के साथ कोहर छटेगा और धूप खिल उठेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पूरे दिन कोहरे के चलते धूप नहीं निकली। सड़कों पर वाहन हेडलाइट जलाने के बाद भी रफ्तार नहीं पकड़ सके।वहीं दूसरी तरफ सर्दी ने भी लोगों को खूब बेहाल किया।…

दिल्ली में सड़क पर लहूलुहान पड़ी रही लाश, कार सवार लड़कों ने लड़की को 4 KM तक घसीटा

नए साल के जश्न के बीच राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के कंझावला इलाके में कार सवार कुछ युवकों ने एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे। लड़की कार के नीचे फंसी रही और करीब 4 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। उसके कपड़े तक फट चुके थे। लहूलुहान युवती सड़क पर पड़ी रही और दम तोड़ दिया। आउटर दिल्ली के DCP हरेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे पुलिस को…

स्मार्ट और हाईटेक टेक्नोलॉजी बेस एजुकेशन का मास्टर प्लान तैयार, 4600 हेल्थ एटीएम का होगा संचालन

साल 2023 में यूपी नए कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा हैं। मेडिकल और एजुकेशन के क्षेत्र में नई संभावनाओं के अपार अवसर हैं। योगी सरकार इस साल विभिन्न सेक्टर में तमाम ऐसे कार्य शुरू करने का दावा कर रही हैंइसमें चिकित्सा, कानून व्यवस्था, पर्यटन, शिक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट पर खासा फोकस किया गया हैं।नई टेक्नोलॉजी से शिक्षा के क्षेत्र में बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की आधारभूत संरचनाओं को मजबूत कर विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और स्मार्ट बनाने पर नये…

नए चेहरे…नया कप्तान और युवा जोश के साथ उतरेगी भारतीय टीम, नए साल में टीम इंडिया का पहला इम्तिहान

3 जनवरी को टीम इंडिया 2023 का पहला मुकाबला खेलेगी। हालांकि, कुछ चीजें बदली हुई होंगी। कुछ नए चेहरे, टी-20 का नया कप्तान और युवा जोश देखने को मिलेगा। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम नई रणनीति के साथ नजर आ सकती है। टीम इंडिया के लिए यह इस साल का पहला प्रोजेक्ट है। लिहाजा इसे युवाओं के टेस्ट के तौर पर भी देखा जा रहा है। होम सीरीज में युवाओं के सामने नई चुनौतियां होंगी। इसे टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों की शुरुआत भी…

10 सुरक्षाकर्मियों समेत 4 कैदियों की मैक्सिको की जेल पर हमले में मौत, 13 लोग घायल

मैक्सिको के जुआरेज शहर की एक जेल पर रविवार को कुछ हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। इसमें 10 सुरक्षाकर्मियों के साथ चार कैदियों की मौत हो गई। घटना में 13 लोग घायल हो गए। वहीं 24 कैदी जेल से भागने में कामयाब हुए। इससे पहले अगस्त 2022 में इसी जेल में दंगा हुआ था, जिसमें 11 लोगों ने जान गंवाई थी

जमकर की खरीदारी व लजीज़ व्यंजनों लुत्फ उठाया, गीतों व नृत्य से हुआ नये साल का स्वागत

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउण्ड अलीगंज में चल रहे 15वें यूपी महोत्सव की नवीं सांस्कृतिक सन्ध्या में गीतों व नृत्य से नये साल का स्वागत हुआ। रविवार को नवीं सांस्कृतिक सन्ध्या का उद्घाटन प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने उदबोधन में विनोद सिंह ने यू पी महोत्सव मे आए दर्शको को नववर्ष की शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कोविड प्रोटोकाल के तहत आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला…

राजधानी के स्कूलों में बदली क्लास की टाइमिंग, ठंड और कोहरे के चलते लिया गया फैसला

नए साल के पहले ही दिन ठंड मौसम की मार को देखते हुए स्‍कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। राजधानी लखनऊ के सभी पहली से 8वीं तक के क्लास के सभी स्कूलों के संचालन का समय 10 बजे से करने का आदेश दिए गए हैं। लखनऊ के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने डीएम से अनुमोदन लेकर इस आदेश को जारी किया हैं। इसके तहत सभी बोर्ड या माध्यम के स्कूलों में इस आदेश को कड़ाई से लागू करने को कहां गया हैं।

क्या गुरमीत अपनी वाइफ देबिना को भीड़ से बचाते वक्त हुए, जख्मी

गुरमीत चौधरी अपनी वाइफ देबिना बनर्जी को भीड़ से बचाते वक्त चोटिल हो गए। दरअसल गुरमीत और देबिना न्यू ईयर पार्टी से लौट रहे थे इसी दौरान वो दोनों फैंस के साथ बीच में फंस गए। लोगों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि आगे बढ़ने में परेशानी हो रही थी। देबिना को भीड़ से निकालते वक्त किसी ने गुरमीत के हाथ और पैर में खरोंच लगा दिया। खरोंच की वजह से गुरमीत के पैर से खून निकलने लगा। इस दौरान देबिना काफी परेशान नजर आ रही थीं। जब इस घटना…