हीरो ने पिछले महीने बेचे इतने ज्यादा टू-व्हीलर्स, देखें होंडा-टीवीएस का रिकॉर्ड

आंकड़ों के जरिये बताएं तो टू-व्हीलर्स कंपनियों ने नवंबर 2022 में 18 लाख से ज्यादा बाइक्स और स्कूटर बेचे, जो कि 23 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ है। इन सबसे हीरो मोटोकॉर्स के 6.36 लाख टू-व्हीलर्स बेचे और यह सबसे बड़ी कंपनी है। इसके बाद होंडा, टीवीएस, बजाज, सुजुकी, रॉयल एनफील्ड, यामाहा, ओला, एम्पियर, ओकिनावा और हीरो इलेक्ट्रिक जैसी कंपनियों के टू-व्हीलर्स खूब बिकते हैं। नवंबर 2022 टू-व्हीलर्स सेल्स रिपोर्ट देखें तो हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले महीने 6,36,064 टू-व्हीलर्स बेचे, जो कि नवंबर 2021 की 5,59,486 यूनिट के मुकाबले…

पीलीभीत :गांव में नाली निर्माण ना होने से सरकारी स्कूल गेट से आबादी तक सड़क पर भरा पानी की समस्या पर बच्चों ने किया प्रदर्शन

पूरनपुर,जेठापुर में परिषदीय कंपोजिट स्कूल के मुख्य गेट से आबादी तक पक्की सड़क पर गंदगी और जलभराव है। इससे बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों को भी आवागमन में दिक्कत उाठानी पड़ रही है। स्कूल के बच्चों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। आरोप है कि इस समस्या के निस्तारण के लिए जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र देकर समस्या के निस्तारण की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पूरनपुर विकासखंड के गांव जेठापुर के लोगों पक्की सड़क…

पीलीभीत :राजीव गांधी सचिवालय पर अवैध कब्जे का आरोप

पूरनपुर। ग्रामीण रोजगार अधिनियम में संशोधन के माध्यम से गांव में संसाधन उपलब्ध कराने के लिए राजीव गांधी सेवा केंद्र का निर्माण कराए गए हैं। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में भवन वन चुके हैं।ग्राम पंचायत कबीरपुर कसगंजा में बने राजीव गांधी सचिवालय भवन पर ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा है।जिसके चलते कोई भी बैठक संपन्न नहीं हो पा रही है।कसगंजा का यह भवन लगभग 11 लाख से अधिक धनराशि में बना है।भवन के अंदर बैठक करने व कार्यालय कक्ष सहित कई सुविधाएं हैं।भवन के अंदर सरसों धनिया सहित कई…

पीलीभीत :खडंजा निर्माण कार्य में अडंगा लगाने का आरोप

पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव बलरामपुर निवासी प्रेम कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य है।उसने वताया कि ब्लॉक प्रमुख निधि से रोड पर खडंजा का निर्माण कार्य शुरू कराया था।आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू होते ही गांव के ही रहने वाले दबंग किस्म के कुछ लोग खड़ंजा डालने में वाधा डाल रहे हैं। विरोध पर गाली गलौच कर मारपीट पर आमादा हो जाता है।पीडित ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में कई लोगों के हस्ताक्षर भी हैं।

निर्धारित समय सीमा के बाद पत्रावली प्रस्तुत करने पर 11 अल्ट्रासाउंड केंद्रो का किया गया रजिस्ट्रेशन निरस्त : जिलाधिकारी प्रयागराज

प्रयागराज : जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में 22 नए अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों के रजिस्ट्रीकरण, 6 पुराने अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों के नवीनीकरण तथा 11 अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों के द्वारा निर्धारित समस सीमा के बाद पत्रावली प्रस्तुत किए जाने पर निरस्त किए जाने तथा 4 नए सेंटरों के स्थान परिवर्तन का अनुमोदन जिला सलाहकार समिति के द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अरूण तिवारी को प्रत्येक माह में अल्ट्रासाउण्ड…

पीलीभीत:ग्रामीणों द्वारा कोटेदार पर कम गल्ला देने का आरोप लगाया था जांच करने पहुंचे अधिकारी

पूरनपुर थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव गोरा में ग्रामीणों ने कोटेदार पर खाद्यान्न वितरण में अनियमितताएं किए जाने का आरोप लगाया।शिकायतों के बाद उप जिलाधिकारी के आदेश पर गुरुबार को तहसीलदार जांच करने गांव पहुंचे,यहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने कोटेदार नूर बानो के खिलाफ खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरते जाने की बात कही।जिन लोगों ने पूर्व में शिकायतें की हैं। उन लोगों को बुलाकर जांच पड़ताल की गई।जांच में ग्रामीणों द्वारा आरोपों को वारी वारी सुना गया। राशन कार्ड शिकायतकर्ता साबिर ने बताया कि कम गल्ला दिया…

बरेली – पठान’ का विरोध सड़कों पर, करणी सेना जिलाध्यक्ष के बिगड़े बोल, तालाबंदी की दी धमकी।

बरेली – फ़िल्में हमारे समाज का आईना होती हैं हमारे देश की फ़िल्में सदा से ही नई पीढ़ी को मार्ग दिखाती रहीं हैं पर विगत कई वर्षों से अपनी “कुत्सित मानसिकता” के चलते फ़िल्म इंडस्ट्री (बालीवुड) के कुछ लोग हिन्दू व सनातन धर्म के नैतिक मूल्यों का हनन कर रहें हैं, जिसका ताज़ा उदाहरण ‘आदि पुरुष व पठान’ फ़िल्म का रिलीज हुआ ट्रेलर है उनकी इस मानसिकता के चलते सनातन समाज से जुड़े लोगों का मन दुःखी है, हालांकि विरोध के स्वर हर तरफ से उठ रहे हैं बरेली में…

बरेली: महाराणा प्रताप जिनको पूरा सम्मान नहीं दिया गया – जगदीश चन्द्र सक्सेना।

बरेली – क्या आपने कभी पढ़ा है कि हल्दीघाटी के बाद अगले 10 साल में मेवाड़ में क्या हुआ..इतिहास से जो पन्ने हटा दिए गए हैं उन्हें वापस संकलित करना ही होगा क्यूंकि वही हिन्दू रेजिस्टेंस और शौर्य के प्रतीक हैं. इतिहास में तो ये भी नहीं पढ़ाया गया है की हल्दीघाटी युद्ध में जब महाराणा प्रताप ने कुंवर मानसिंह के हाथी पर जब प्रहार किया तो शाही फ़ौज पांच छह कोस दूर तक भाग गई थी और अकबर के आने की अफवाह से पुनः युद्ध में सम्मिलित हुई है.…

पीलीभीत:गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत सशक्तिकरण,आत्मरक्षा एवं घरेलू हिंसा पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

पूरनपुर नगर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत सशक्तिकरण,आत्मरक्षा एवं घरेलू हिंसा पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।प्राचार्य डा.सुधीर कुमार शर्मा ने अतिथियों का अभिवादन एवं स्वागत कर कहा कि छात्राओं को निर्भय होकर अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करना चाहिए।मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने महिलाओं के लिए जन कल्याण योजनाएं,महिला स्वावलंबन,महिला सुरक्षा,व आत्मरक्षा के बारे में विस्तार से बताया।सुश्री जयश्री जिला समन्वयक महिला कल्याण विभाग ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया,व…

प्रयागराज : महाकुंभ टूरिज्म मे 204 करोड़ रुपए का निवेश का हुआ करार

प्रयागराज , 16 दिसंबर : उत्तर प्रदेश सरकार एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थ व्यवस्था का लक्ष्य लेकर निवेश को प्रोत्साहन देने में तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति भी इसी का एक अंग बनकर निवेशकों को आकर्षित करने में सहयोग दे रही है । प्रयागराज में महाकुम्भ को देखते हुए पर्यटन में 204 करोड़ रूपये के निवेश के करार से इसकी शुरुआत हुई है |महाकुम्भ में पर्यटन क्षेत्र में 204 करोड़ रूपये के निवेश से शुरुआत :प्रयागराज में वर्ष 2025 में लगने जा रहे…

पीलीभीत:जनपदीय मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के बाद थाना पूरनपुर पर पंजीकृत धारा 363, 342, 328 भादवि व 3(2)5 एससीएसटी एक्ट व 17 पॉक्सो एक्ट के अभियोग में मा0 न्या0 ने 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को आजीवन कारावास व 215000/-रुपये (दो लाख पन्द्रह हजार रुपये) के अर्थदण्ड की सुनाई सजा।

पीलीभीत वादी की तहरीर के आधार पर थाना पूरनपुर पीलीभीत पर मुकदमा अपराध संख्या 195/21 धारा 363, 342, 328 भादवि व 3(2)5 एससीएसटी एक्ट व 17 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कराया। गहन विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्य एवं सबूत के साथ अभियुक्त 1. हर्षित पाण्डेय व शिवानी मिश्रा पत्नी हर्षित पाण्डेय नि0गण मो0 गणेश गंज बिलजीघर के पास थाना पूरनपुर का चालान माननीय न्यायालय कर दिनांक 28-05-2021 को आरोप पत्र प्रेषित किया गया। माननीय न्यायालय पीलीभीत में विचारण की कार्यवाही संपन्न हुई और विचारण के दौरान पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय में…

पीलीभीत:प्रमुख सचिव द्वारा जिला अस्पताल का किया गया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत उ.प्र. शासन के प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग आलोक कुमार अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचे। इस दौरान प्रमुख सचिव द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर प्रभारी सीएमएस पुरूष से भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी ली। इमरजेंसी वार्ड में आए मरीज किस वार्ड में भर्ती हैं और उन्हें प्राइमरी ट्रीटमेंट के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों की एग्जाममिंग रिपोर्ट देखी। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के प्रपत्र पत्रों को भी देखा गया। इस दौरान उन्होंने पूछा…

पीलीभीत:अधूरी पुलिया से ग्रामीण परेशान ठेकेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन

पीलीभीत।पूरनपुर,विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत शेरपुर कला के नवदिया में क्षेत्र पंचायत से ठेकेदार द्वारा बनाई गई पुलिया ठेकेदार अधूरी छोड़कर चला गया।जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बताया है यहां से निकलने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए अधूरा किया गया पुलिया निर्माण को पूरा कराने की मांग की है।अधूरी पुलिया के चलते नालियों का पानी भर जाने के साथ कीचड़ से राहगीरों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस पुलिया वाले रास्ते से किसान अपने खेत पर…

बरेली – कस्बा सिरौली जिंदगी से जंग हारा जीशान, इलाज के दौरान हुई मौत।

बरेली – नगर पंचायत सिरौली एक सप्ताह पहले अपने मोसेरे चाचा की बारात में गया जीशान को दिल्ली में एक अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी जिससे बह गंभीर रूप से घायल हो गया।सिरौली के मोहल्ला फरजंद नगर के रहने बाले दीनमोहम्मद के 15 वर्षीय जीशान एक सप्ताह पहले अपने चाचा की शादी समारोह शामिल होने के लिए दिल्ली गया हुआ था। शादी समारोह समापन होने पर वह अपने साथी के साथ कमरे पर जा रहा था इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे आमने सामने से टक्कर मार दी।…

पीलीभीत: पुलिस मुख्यालय को प्राप्त हुए 06 नये वाहनों का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

पीलीभीत पुलिस मुख्यालय, लखनऊ द्वारा पीलीभीत को 06 नये वाहन प्राप्त हुए हैं जिनमें 03 बोलेरो गाड़ी, 01 बोलेरो कैम्फर व 02 अपाचे मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने पुलिस लाइन पीलीभीत में सभी नये वाहनों का निरीक्षण किया गया व एचसीएमटी पीलीभीत को सभी नये वाहनों को महत्वपूर्ण ड्यूटियों में लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

बरेली- सिरौली नगर पंचायत में आवारा घुमंतू पशु के हमले से मासूम बुरी तरह घायल

बरेली – जनपद बरेली के सिरौली में आवारा घुमंतू पशुओं का आतंक देखने को मिल रहा है। जहां नगर के मोहल्ला प्यास के डॉक्टर नाजिम बेग के 5 वर्षीय बेटे मिर्जा हसनैन को खेलते समय आवारा पशु ने हमला कर दिया। इसी दौरान पास में खड़े हुए व्यक्ति ने आवारा पशु को वहां से भगाया और मिर्जा हसनैन को गोद में लेकर घर पहुंचा। यहां आपको बता दें कि सिरौली में आवारा पशुओं ने जमकर आतंक मचा रखा है। आए दिन आवारा पशुओं के हमलों से लोग चोटिल हो रहे…

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत किया गया प्रशिक्षित

फर्रुखाबाद, 16 दिसम्बर 2022 “राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम” के अन्तर्गत शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में स्टेक होल्डर के साथ प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई| इस दौरान सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम,2003 ( कोटपा) के बारे में प्रशिक्षित किया गया| तम्बाकू मुक्त जिला अभियान को सफल बनाने में उनसे सहयोग की अपील की गयी| अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रंजन गौतम ने तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया कि हर वर्ष लगभग नौ लाख भारतीय तम्बाकू सेवन के कारण जान गंवाते हैं जो क्षय रोग,…

फर्रुखाबाद:12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के एनसीसी कैडेट्स ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर मनाया विजय दिवस

फर्रुखाबाद,16 दिसंबर 2022 को 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कर्नल रोमिल शर्मा के दिशा निर्देशन में लगभग 125 एनसीसी कैडेट्स ने शहीद स्मारक पर उपस्थित होकर स्वच्छता अभियान चलाते हुए कर्नल भूपेंद्र सिंह, स्टेशन कमांडर सिखलाई कर्नल सी एस अग्रवाल तथा जिलाधिकारी महोदय के साथ शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी तथा उनकी वीर गाथाओं को मंच के माध्यम से गाया।दिनांक 16 दिसंबर 2022 को 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के लगभग 125 एनसीसी केडिट, फतेहगढ़ स्थित शहीद स्मारक पर अपने विद्यालय म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़…

84 दिन में 3 मामलों में कोर्ट ने सुनाई 22 साल की सजा, कभी CBI ने कर दिया था केस वापस, जानिए मुख्तार अंसारी के बारे में

पूर्वांचल के सबसे बड़े डॉन मुख्तार अंसारी को गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। ये सजा कांग्रेस नेता अजय राय के बड़े भाई अवधेश राय मर्डर केस और एडिशनल एसपी पर किए गए हमले समेत कुल 5 मामलों में सुनाई गई है। पिछले 84 दिन के अंदर कोर्ट मुख्तार अंसारी को अलग-अलग मामले में 3 बार सजा सुना चुकी है।22 सितंबर 2022 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने 7 साल और अगले ही दिन उन्हीं…

अब तक 53 लोगों की बिहार में शराब से मौत, थाने से जब्त स्प्रिट गायब

बिहार के छपरा में जहरीली शराब कांड में अब नया खुलासा हुआ है। यहां थाने में जब्त स्प्रिट के कंटेनर से बड़ी मात्रा में स्प्रिट गायब है। शक है कि इसी से यह जहरीली शराब बनी थी, जिसे पीकर मौतें हुईं। यह कहीं और से नहीं बल्कि थाने से सप्लाई की गई थी। इस बात का सबूत के तौर पर ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर एक्साइज डिपार्टमेंट के मुख्य सचिव केके पाठक को भेजा है।शिकायत के बाद मुख्य सचिव हरकत में आए और जांच के लिए ज्वाइंट कमिश्नर कृष्णा पासवान और…