सिद्धार्थनगर-एस0ओ0जी0, सर्विलांस व थाना बांसी पुलिस टीम द्वारा डिक्की तोड़कर रूपये निकालने वाले गिरोह के 02 शातिर सदस्य गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर -थाना बांसी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 352/22 धारा 379 भा0द0वि0 से सम्बंधित घटना जिसमें दिनांक 24-11-2022 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी तिलक राम मौर्या पुत्र रामबदन मौर्या निवासी विशुनपुर मुस्तहकम थाना बांसी द्वारा सेन्ट्रल बैक से पैसा निकाल कर अमर साइकिल स्टोर के बगल में बाइक खड़ी कर लधुशंका करने चले जाने पर मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर 1,20,000/-(रुपये एक लाख बीस हजार) निकाल लिए गये थे । उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के द्वारा एक विशेष पुलिस टीम को गठित किया गया था,…

प्रयागराज: रोजगार मेले में 169 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा लाल बहादुर शास्त्री पाॅलीटेक्निक, माण्डा, प्रयागराज में दिनांक 01.12.2022 को रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में आये हुए अभ्यर्थियों की प्री प्लेसमेंट काउंसिलिंग का भी आयोजन किया गया। रोजगार मेले में मुख्य अतिथि मा0 विधायक कोरांव राजमणि जी विशिष्ट अतिथि के रूप में वी0डी0ओ0 माण्डा अमित मिश्रा, सहायक प्रबन्धक उद्योग विकास पाण्डेय तथा सहायक निदेशक सेवायोजन रत्नाकर अस्थाना, जिला सेवायोजन अधिकारी चन्द्र कान्त सिंह, स0जि0रो0सहा0अधिकारी प्रशांत, विश्वमोहन द्विवेदी अनु0, भगवान दास, राम जी,…

जौनपुर:भारतीय स्टेट बैंक जौनपुर ने वृक्षारोपण के लिए टीडी कॉलेज को दिए 52 औषद्धीय पौधे

जौनपुर:तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,जौनपुर में आज भारतीय स्टेट बैंक टी.डी कॉलेज शाखा एवं क्षेत्रीय प्रधान कार्यालय भारतीय स्टेट बैंक जौनपुर की तरफ से महाविद्यालय कैंपस में वृक्षारोपण के लिए 52 औषधीय पौधे प्रदान किए गए। वृक्षारोपण का कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ)आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। वृक्षारोपण कार्यक्रम में एसबीआई टी.डी कॉलेज के प्रबंधक अंकित कुमार राय क्षेत्रीय प्रधान कार्यालय के मुख्य प्रबंधक श्री नितिन कुमार जी सम्मिलित हुए। वृक्षारोपण के पश्चात एनसीसी एवं NSS के छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह…

फर्रुखाबाद:एड्स दिवस पर गोष्ठी आयोजित, एड्स और टीबी के प्रति किया जागरूक, छूने या साथ खाने से नहीं फैलता है एड्स – डॉ रंजन

फर्रुखाबाद, 1 दिसम्बर 2022 विश्व एड्स दिवस पर गुरुवार को बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में छात्रों को एड्स और टीबी रोग के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया l इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ रंजन गौतम ने कहा कि एड्स यानि एक्वायर्ड इम्यूनो डिफिशिएंसी सिंड्रोम एक ऐसी बीमारी है जो रोगी के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता खत्म कर देती है। एचआईवी वायरस मानव शरीर में प्रवेश करने के बाद कई सालों तक निष्क्रिय रहता है। हालांकि इस दौरान वायरस…

फर्रुखाबाद:परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता को सारथी वाहन रवाना सीएमओ ने सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

फर्रुखाबाद, 1 दिसंबर 2022 पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के अंतर्गत परिवार नियोजन के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से गुरूवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार ने सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l अभियान के दौरान इन वाहनों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के प्रति जनमानस को जागरूक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चार दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी उद्देश्य से सारथी वाहन समुदाय में जागरूकता के लिए भेजे जा रहे हैं। इन वाहनों के माध्यम से आम जनमानस को…

प्रयागराज:जागरूकता से हुए एड्स के मरीज जिला अधिकारी विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली शामिल हुए हजारों एनसीसी नर्सिंग छात्राएं

 प्रयागराज। विश्व एड्स दिवस के मौके पर आज संगम नगरी प्रयागराज में जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर एड्स कंट्रोल सोसाइटी, एनसीसी कैटेड, स्कूली बच्चों,स्वास्थ्य कर्मियों और एनजीओ से जुड़े लोगों ने सुभाष चौराहे से लेकर हनुमान मंदिर तक जन जागरूकता रैली निकाली। हाथों में पोस्टर बैनर लेकर लोगों को जागरूक एड्स के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस बार मरीजों के प्रति समानता का भाव को लेकर जन जागरूकता रैली…

प्रयागराज:नगर पंचायत सिरसा में चुनावी सरगर्मी तेज

प्रयागराज: मेजा सिरसा नगर पंचायत सिरसा में भले ही निर्वाचन आयोग द्वारा आरक्षण लागू नहीं किया गया परंतु नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज से देखने को मिल रही है प्रत्याशी गण आम लोगों से मिलना जुलना जोरों पर चालू कर दिया है जिससे बाजार में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है चाहे वो अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हो चाहे सभासद अपनी अपनी आम जनमानस में मिलना जुलना जोड़ों पर चालू कर दिया है शिवकुमार संवाददाता तहसील मेजा प्रयागराज

बरेली – वरिष्ठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया के आदेश पर कैनन कंपनी के डुप्लीकेट प्रिंटर टोनर आशीर्वाद इंटरप्राइजेज पर हुआ मुकदमा दर्ज।

बरेली – आजकल हर चीज़ की डुप्लीकेसी मार्केट में मौजूद है और वो भी बिल्कुल हूबहू असली जैसी, रत्तीभर का फर्क़ भी देखने से नहीं पता चलता है। जब तक की कोई एक्सपर्ट उसकी बारीकी से जांच न करे। कुछ ऐसा ही वाक्या आजकल बरेली में पेश आया जब कैनन कंपनी के डुप्लीकेट टोनर आशीर्वाद इंटरप्राइजेज बटलर प्लाजा पर काफी समय से बिक रहे थे यह बात गुप्त सूत्रों के द्वारा कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर हरिराम शर्मा को पता लगने पर उन्होंने बरेली पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया को…

फर्रुखाबाद:विश्व एड्स दिवस पर जिला कारागार फतेहगढ़ में बंदियों को एड्स के प्रति चिकित्साधिकारी डॉ विजय अनुरागी ने किया जागरूक

फर्रुखाबाद ,आज विश्व एड्स दिवस पर जिला कारागार फतेहगढ़ बंदियों को एड्स के प्रति चिकित्साधिकारी डॉ विजय अनुरागी ने जागरूक करते हुए बताया की एड्स केवल और केवल असुरक्षित यौन संबंध एवम संक्रमित रक्त के चढ़ने से और संक्रमित इंजेक्शन से होता है। एड्स हाथ मिलाने , एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ रहने से एड्स नही फैलता। महिला बंदियों के समूह के मध्य एड्स दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ।इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री भीमसैन मुकुंद द्वारा भी बंदियों को जागरूक करते हुए बताया गया की…

फर्रुखाबाद:12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ की अलकुमनिशा ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

फर्रुखाबाद: 12 यू पी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ की एक्स कैडेट अलकुमनिशा ने 65 नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2022 में, जो चैंपियनशिप केरला में स्थित तिरुअनंतपुरम में आयोजित की गई थी, में कांस्य पदक जीतकर बिटिया ने जनपद तथा उत्तर प्रदेश राज्य का नाम रोशन किया।इस चैंपियनशिप में लगभग 2000 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें जूनियर व सीनियर प्रोन पोजीशन तथा 3 पी में ( प्रोन पोजीशन नीलिंग पोजिशन,तथा स्टैंडिंग पोजीशन में )जूनियर व सीनियर वर्ग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी,जिसमें 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ की एक्स केडिट अलकुमनिशा जो…

गौतमबुद्ध नगर:YEIDA द्वारा शासन को भेजा प्रस्ताव, नोएडा एयरपोर्ट के पास बने जिले का सबसे बड़ा साइबर क्राइम थाना

गौतमबुद्ध नगर: YEIDA द्वारा शासन को भेजा प्रस्ताव, नोएडा एयरपोर्ट के पास बने जिले का सबसे बड़ा साइबर क्राइम थाना- जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जिले का सबसे बड़ा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए यमुना अथॉरिटी 3500 वर्ग मीटर जमीन अलॉट करने जा रही है। यह साइबर क्राइम कोतवाली नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनाई जाएगी। यमुना अथॉरिटी साईबर कोतवाली के निर्माण के लिए जमीन से लेकर निर्माण कार्य कराने के लिए तैयारी कर रही है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन बनने का प्रस्ताव यमुना…

गौतमबुद्ध नगर: नोएडा प्राधिकरण लगाएगा बोर्ड, 01 दिसंबर से नोएडा में फ्री पार्किंग

गौतमबुद्ध नगर: नोएडा प्राधिकरण लगाएगा बोर्ड, 01 दिसंबर से नोएडा में फ्री पार्किंग- नोएडा की सड़कों पर करीब 58 जगह बनी पार्किंग में गुरुवार से लोगों को पैसे नहीं देने पड़ेंगे। यहां मुफ्त में वाहन खड़े कर सकेंगे। इसकी वजह यह है कि यहां जिन ठेकेदारों के पास पार्किंग का ठेका था, वह बुधवार को समाप्त हो गया। अब नए ठेके होने तक पार्किंग की व्यवस्था मुफ्त रहेगी। अगर कहीं पर पार्किंग शुल्क वसूला जाता हुआ मिला तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ प्राधिकरण एफआईआर दर्ज कराएगा।यहाँ होगे मुफ्त पार्किंग स्थलसेक्टर-25…

एनडीटीवी में उथल-पुथल के बीच चैनल के चर्चित पत्रकार रवीश कुमार का इस्तीफ़ा

समाचार चैनल एनडीटीवी के वरिष्ठ कार्यकारी संपादक रवीश कुमार ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. रवीश कुमार एनडीटीवी (हिंदी) के सबसे लोकप्रिय चेहरे में शुमार किए जाते हैं. पत्रकारिता जगत में अपने योगदान के लिए रवीश कुमार साल 2019 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं. इसके अलावा उन्हें दो बार रामनाथ गोयनका उत्कृष्टता पुरस्कार से भी नवाज़ा गया. हिन्दी पत्रकारिता के बहेद लोकप्रिय पत्रकार रविश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान कई प्रोग्राम होस्ट किए, जिनमें हम लोग, रवीश की रिपोर्ट, देश की…

75 घंटे तक चलेगा 75 जिलों में ‘सफाई अभियान’, नगर विकास मंत्री का ऐलान

एक दिसंबर से 75 घंटे के विशेष सफाई अभियान चलेगा। इस दौरान 75 जिलों में यह अभियान चलेगाा। नगर विकास औेर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि नवंबर के महीने में नगर सेवा अभियान चलाया जा रहा था। उसके बाद यह नया अभियान चलेगा। इस 75 घंटे के विशेष अभियान की मॉनिटरिंग भी लगातार मॉनिटरिंग सेल से की जाएगी। नगर विकास विभाग से संबंधित नगर सेवा अभियान 30 नवंबर तक था. पूरे एक महीने से साफ सफाई…

इंडियन योग फेडेरेशन के 2 दिवसीय इवेंट का लखनऊ विश्वविद्यालय में आगाज, 11 स्टूडेंट्स को मिला प्लेसमेंट

LU यानी लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार को फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन और इंडियन योग फेडरेशन, यूपी नेचुरोपैथी एंड योग टीचर्स एंड फिजिशियन एसोसिएशन के पाचन तंत्र में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा का प्रभाव के विषय पर 2 दिवसीय 18वें राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए योगासन- वज्रासन, पवनमुक्तासन, कोणासन, मार्जरीआसन, वक्रासन, विपरीतकरणी आसन, व अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायम और ध्यान के माध्यम से पेट सबन्धी समस्त रोगों के लिए फायदेमंद है। पतंजलि यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर निधीश यादव ने बताया कि योग में…

गाजियाबाद के युवक पर मुख्यामंत्री योगी को अपशब्द कहने पर एफआईआर

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में यूपी 112 के ऑपरेशनल कमांडर ने मुख्यमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि वॉट्सऐप चैटिंग करते हुए गाजियाबाद लोनी के युवक ने सीएम योगी के लिए अपशब्दों को प्रयोग किया।ऑपरेशनल कमांडर मनोज शुक्ल ने तहरीर में शिकायत में लिखा कि 27 नवंबर को संजय भाटी नाम के शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम के वॉट्सऐप नम्बर पर स्क्रीनशॉट भेजा था। इसमें गाजियाबाद लोनी के अमित कसाना की एक चैटिंग थी।जिसमें उसने यूपी के मुख्यमंत्री…

ISIS ने नए चीफ का ऐलान किया, ISIS का सरगना अबू हसन मारा गया

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया ( ISIS ) का चीफ अबू हसन अल हाशिमी मारा गया है। इसी संगठन के प्रवक्ता ने उसकी मौत की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दुश्मनों से लड़ाई के दौरान चीफ की मौत हो गई। 9 महीने पहले ही उसे संगठन का लीडर बनाया गया था।अबू हसन के मारे जाने के बाद संगठन के नए चीफ का भी ऐलान कर दिया गया है। अब ISIS का नया चीफ अबू अल-हुसैन अल-हुसैनी अल-कुरैशी होगा।ISIS प्रवक्ता ने चीफ की मौत की पुष्टि तो…

नेशनल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ने को तैयार दुनिया के आधे क्रिकेटर

दुनियाभर में एक के बाद एक शुरू हो रहीं फ्रेंचाइजी बेस्ड टी-20 लीग का असर खिलाड़ियों पर बढ़ता जा रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेटर्स की संस्था FICA ने अपने ताजा सर्वे में कहा कि 49% खिलाड़ी टी-20 लीग के लिए अपने देश के क्रिकेट बोर्ड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ने को तैयार हैं। FICA ने 11 देशों के 400 से ज्यादा खिलाड़ियों का सर्वे किया। इस सर्वे में और भी कई हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं।49% क्रिकेटर्स ने कहा- ‘वे आईपीएल, बीबीएल जैसी फ्रेंचाइजी लीग खेलने के लिए देश का…

आज से होगा श्रद्धा मर्डर केस का आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट, पुलिस को उसके व्यवहार पर शक

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट गुरुवार से रोहिणी के बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में होगा। टेस्ट में तीन से चार दिन लग सकते हैं। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने इसकी परमिशन दे दी है।फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम ने नार्को टेस्ट की तैयारियां पूरी कर ली हैं। नार्को टेस्ट के दौरान FSL टीम के साथ डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर नार्को टेस्ट बेनतीजा रहा तो पुलिस आफताब का ब्रेन मैपिंग टेस्ट करने की मांग भी कर सकती हैजांच में शामिल एक…

बुजुर्ग की गाय चोरी होने पर टावर पर चढ़ा, 6 घंटे बाद पुलिस ने गाय लाकर दी तो नीचे उतरा

चूरू के सरदारशहर में गाय चोरी होने के परेशान एक बुजुर्ग 12 बजे टावर पर चढ़ गया। सीएम अशोक गहलोत के दौरे से पहले हंगामे से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। DSP और थानाधिकारी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग दूलाराम (70) से समझाइश का प्रयास किया गया। लेकिन, लादूराम का कहना है कि गाय चोरी के मामले में मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद ही में टावर से नीचे उतरेगा। लादूराम सरदारशहर के रामनगर बास के वार्ड 1 का रहने वाला है। शाम को करीब 6 घंटे बाद…