फर्रुखाबादआज उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर पुलिस महानिदेशक के संदेश को पढ़कर सुनाया और संदेश के अनुकरण हेतु सभी पुलिसकर्मियों को प्रेरित भी किया राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान हुआ पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए पुलिस अधीक्षक मीणा जी ने पुलिस महानिदेशक के संदेश के पालन करने को भी पाठ पढ़ाया
Day: November 23, 2022
रायपुर:- भारतीय स्टेट बैंक नेवरा शाखा ने किया पेंशनरों का सम्मान।
(सौरभ यादव)तिल्दा-नेवरा:- भारतीय स्टेट बैंक शाखा नेवरा के शाखा प्रबंधक नीतेश श्रीवास के अभिनव पहल के तहत शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी साथियों का शाल, श्रीफल और गुलाल लगाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष रामावतार पांडे, सचिव सेवादास वैष्णव, कोषाध्यक्ष जवाहरलाल सिरमौर, एस. एन. गुप्ता, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष अभिमन्यु वर्मा, संरक्षक लालूराम वर्मा, परसराम वर्मा, तुलसी राम वर्मा, राजूलाल वर्मा, छबीराम वर्मा, मोतीलाल वर्मा, रामकुमार वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, बालाराम वर्मा,लीलाधर वर्मा,…
रायपुर:- दीपक तिवारी ट्रेनिंग के बाद फिर से वन विभाग कष्ठागार का प्रभार ले रहे हैं
(सौरभ यादव)तिल्दा-नेवरा:- वन विभाग के दबंग अफसर डिप्टी रेंजर दिपक तिवारी जो की 45 दिन के ट्रेनिग पूरी करने के बाद फिर से तिल्दा नेवरा के वन विभाग कष्ठागार का प्रभार ले रहे है | आपको बता दे की तिवारी जी वन विभाग का दबंग अधिकारी है । उन्होने अपने कार्यो को बखुबी निभाया है। उनकी कार्यो को देखते हुए तिल्दा नेवरा में उनकी प्रशंसा करने वाले की कमी नही हैं | डिप्टी साहब तिवारी जी ने तिल्दा नगर के अलावा गांव में भी कई ऐसे काम किये है | जो…
रायपुर:-आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल बैकुंठ में पालको ने किया धरना प्रदर्शन स्कुल की प्राचार्य नीरजा पीयूष तिवारी को तत्काल बर्खास्त करने की कर रहे है मांग
तिल्दा-नेवरा:- लगातार दूसरे दिन भी पलकों का रहा धरना प्रदर्शन एक तरफ जहां आदित्य बिड़ला ग्रुप द्वारा अपने संस्थान में कार्यरत मजदूरों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए नित नए प्रयास किए जा रहे हैं वही आदित्य बिड़ ला पब्लिक स्कूल की प्राचार्य नीरजा पियूष तिवारी के अड़ियल रवैया और हिटलरशाही की वजह से लोगों में खासी नाराजगी दिखाई दे रही है उसे तत्काल बर्खास्त करने की मांग किया जा रहा है प्राचार्य नीरजा पियूष तिवारी की वजह से आदित्य बिड़ ला ग्रुप का नाम खराब हो रहा…
रायबरेली :नैनो यूरिया का उपयोग करके किसान अपनी फसलों से कैसे अधिक से अधिक उपज लें एवं मृदा संरक्षण को भी बचाया जा सके इस पर एक कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया
डलमऊ/रायबरेली :नैनो यूरिया का उपयोग करके किसान अपनी फसलों से कैसे अधिक से अधिक उपज लें एवं मृदा संरक्षण को भी बचाया जा सके इस पर एक कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया इफको स्टेट ऑफिस लखनऊ से आए विशेषज्ञों ने किसानों को नैनो यूरिया के उपयोग के विषय में जानकारी दी। विकासखंड डलमऊ के साधन सहकारी समिति बरारा बुजुर्ग में ब्लाक प्रमुख शिवराम रावत की अध्यक्षता में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें नैनो यूरिया का उपयोग करने से वातावरण के साथ-साथ मृदा भी कैसी सुरक्षित रहेगी इस…
गौतमबुद्ध नगर: यमुना एक्सप्रेसवे पर इको गाड़ी का फटा टायर , चार लोग घायल एक की मौत
गौतमबुद्ध नगर: यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी का फटा टायर , चार लोग घायल एक की मौत, यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की दोपहर जेवर टोल के पास एक तेज रफ्तार इको कार आगे का टायर फटने से हाईवे पर पलट गई। हादसे मे कार मे सवार दो महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।नोएडा सेक्टर-63 के छीजारसी निवासी राजकुमार और राजेश मूलरूप से अलीगढ के गांव सालपुर के रहने वाले हैं। उनको मंगलवार को नोएडा से मथुरा किसी काम से जाना था। मंगलवार की दोपहर राजकुमार, राजेश, पुष्पा…
फर्रुखाबाद:- समर्पण सेवा समिति का निशुल्क जांच एवं दवा वितरण कैम्प का आयोजन किया गया ।
कायमगंज के सी पी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल व समर्पण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में नगर के मोहल्ला जटवारा में बशीर उर रहमान की गद्दी के सामने निशुल्क चिकित्सीय परीक्षण, परामर्श व दवाई वितरण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल के अनुभवी चिकित्सक डॉक्टर शिवम त्रिपाठी व डॉक्टर संजय सिंह की मौजूदगी में 218 मरीजों का उपचार किया गया।कैंप का शुभारंभ सदस्य राज्य महिला आयोग डॉ मिथिलेश अग्रवाल द्वारा किया गया। शिविर में मोहल्ला जटवारा, चिलौली, पृथ्वी दरवाजा, नई कॉलोनी, नो नियमगंज, मेहंदीबाग सहित आसपास गांव से आए राहगीरों ने…
फर्रुखाबाद:हर माह की 15 तारीख को स्वास्थ्य इकाइयों पर मनेगा निक्षय दिवस
फर्रुखाबाद ,23 नवम्बर-2022 । देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से नित नए कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में अब निर्णय लिया गया है कि टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, गुणवत्तापूर्ण इलाज और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर माह की 15 तारीख को प्रदेश की स्वास्थ्य इकाइयों पर निक्षय दिवस मनाया जाएगा। किसी भी महीने में 15 तारीख को अवकाश की स्थिति में निक्षय दिवस अगले कार्य दिवस पर मनाया जाएगा।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश…
दिल्ली एनसीआर:दिल्ली में कहा यूपी में कानूनराज कायम, उद्योगों को पूरी सुरक्षा और हर संसाधन देंगे
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023” के आयोजन की औपचारिक घोषणा की है। इसके लिए मंगलवार को दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश को एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की मुहिम के तहत फरवरी में इन्वेस्टर्स समिट होगी। मुख्यमंत्री ने दुनियाभर के औद्योगिक निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।योगी सरकार का दावा है कि ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट (GIS-2023) के पहले ही 6 महीनों में 55 कंपनियों से 45 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव आ गए हैं।योगी सरकार…
पीलीभीत :राजकीय इंटर कॉलेज में अध्यापकों की कमी को लेकर जिला पंचायत प्रतिनिधि ने राज्यपाल को सौंपा पत्र
कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव गभिया सराय में 1990 से राजकीय इंटर कॉलेज संचालित है जो कि लगभग 20 किलोमीटर क्षेत्र में मात्र एकलौता कॉलेज है इस कॉलेज में लगभग 14 00 छात्र व छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं और 10 वर्षों से सिर्फ 3 अध्यापकों के सारे यह कॉलेज चल रहा है छात्रों की शिक्षा में बाधा उत्पन्न ना हो इसको लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को कॉलेज में अध्यापक बढ़ाने को लेकर अवगत कराया गया उसके बावजूद भी अभी तक कॉलेज में अध्यापकों की संख्या नहीं बढ़ सकी…
मैनपुरी: पैरामिलेट्री फोर्स के आगमन पर कस्बा इंचार्ज आदेश भारद्वाज ने किया जोरदार स्वागत
लोकसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन के लिए जहां बहुत ही सतर्कता पूर्ण जिम्मेदारी है वही उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा चुनाव में पैरामिलेट्री फोर्स का आगमन जगह-जगह हो चुका है सूत्रों की माने तो प्रशासन के द्वारा शासन व्यवस्था को इस प्रकार मजबूत किया जाएगा कि पक्ष और विपक्ष में किसी प्रकार की कोई भी समस्या ना बन पाएगी इस मौके पर आदेश भरद्वाज द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों का स्वागत किया गया इस मौके पर आर एस एजुकेशनल के प्रबंधक आशीष यादव मौजूद रहेआपको बताते चलें मैनपुरी लोकसभा…
आगरा: माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय, आँवलपेड़ा के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन सम्पन्न
माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय, आँवलपेड़ा आगरा के तत्वावधान में प्राचार्य डॉ यशोधरा शर्मा के निर्देशन एवं डॉ उमेश कुमार शाक्य, प्रभारी सड़क सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजन में आयोजित जनपदस्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिताओं में आंवलखेड़ा को छात्राओं का बोलबाला रहा । निबन्ध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तीनों प्रतियोगिताओं में राजकीय महाविद्यालय आंवलखेड़ा आगरा की क्रमशः प्रीती बाला सागर, करिश्मा चौहान एवं शिवानी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इन प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान क्रमश: बीनू सिंह, बी वी आर आई महाविद्यालय बिचपुरी,…
जौनपुर : नाबालिग युवती को भगाने के मामले में अपहरणकर्ता को पुलिस ने दबोचा
खेतासराय(जौनपुर) : दो माह पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में सोमवार की शाम मयूराबाद प्रयागराज से पुलिस टीम ने लडक़ी के साथ अपहरणकर्ता को धरदबोचा । मेडिकल मुआयना के पश्चात लड़की को परिवार वाले को हवाले कर दिया । आरोपित को अपहरण, बलात्कार व अन्य धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया ।सीओ शाहगंज चोब सिंह ने बताया कि खेतासराय थाना क्षेत्र के उक्त गांव में क़रीब दो माह पहले इन्द्रसेन बिन्द ने एक नाबालिग लड़की को भगा ले गया । परिजनों की…
गौतमबुद्ध नगर: एकजुटता मजबूत रिश्तों की आधारशिला रही है भारत और अफ्रीकी देशों के रिश्ते एक अनोखी मिसाल
गौतमबुद्ध नगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा एकजुटता मजबूत रिश्तों की आधारशिला रही है भारत और अफ्रीकी देशों के रिश्ते एक अनोखी मिसाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथान का उद्घाटन किया है। यह कार्यक्रम 22 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगा। लगातार 36 घंटे यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, “भारत और अफ्रीका देशों के रिश्ते एक अद्भुत मिसाल है। उपनिवेशवाद के खिलाफ एकजुटता और हमेशा मजबूत रिश्तों की आधारशिला रही है।…
गौतमबुद्ध नगर: विश्व में लहरा यूपी का परचम, पूरे दुनिया में एक अनोखी पहल, यूपी सरकार दे रही स्टार्टअप को बढ़ावा, भ्रमण करें अफ्रीकन अथिति
योगी आदित्यनाथ कहा यह कार्यक्रम पूरी दुनिया में एक अनोखी पहल है, जो भारत को अफ्रीका के मजबूत संबंधों को एक नया आयाम प्रदान करने में समर्पित होगा। यह आयोजन भारत-अफ्रीका के छात्र-छात्राओं को भारत में शिक्षा और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसरों का फायदा उठाने का मौका देगा। अफ्रीका के विभिन्न देशों से भारत में आए छात्र-छात्राएं और भारत के युवा इस कार्यक्रम में चुनौतीपूर्ण समस्याओं का समाधान करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर किया जा रहा है। उनका मानना…
न्यूजीलैंड में भी फ्लॉप हुए पंत, पढ़िए पूरी खबर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को नेपियर में खेला गया तीसरा टी-20 मैच टाई रहा। इस नतीजे के साथ ही भारत ने तीन मुकाबलों की सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया। 3 मैचों की इस सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। दूसरा मैच भारत ने जीता और तीसरा टाई रहा। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से मिली करारी हार के बाद यह जीत सुकून देने वाली है। हालांकि, एक समस्या ऐसी है जो वर्ल्ड कप में भी…
गौतमबुद्ध नगर: कंट्रोल होगा क्राइम और ट्रैफिक शहर भर में लगेंगे सीसी टीवी कैमरे
प्राधिकरण और आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों ने परियोजना के लिए साइट सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया है। जिससे पता लगाया गया है कि शहर में किन-किन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पिछले महीने प्राधिकरण ने दिल्ली के आई आई टी संस्थान के विशेषज्ञों को परियोजना के लिए एक अनुमान तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञ डीपीआर तैयार कर रहे हैं। अगले करीब एक महीने में डीपीआर दे देंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक सलिल यादव ने कहा, “सर्वेक्षण का काम पहले ही पूरा हो चुका…
फर्रुखाबाद:- मालगाड़ी पटरी से उतरी ,दुर्घटना होते- होते बची।
फर्रुखाबाद के हरसिंगपुर गोवा रेलवे स्टेशन के पास पूर्वी क्रासिंग से करीब दोपहर के समय कासगंज की ओर से आरही गिट्टी लदी मालगाड़ी पटरी से उतर गई । मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व मालगाड़ी गिट्टी लेकर हरसिंहपुर गोवा स्टेशन पर आयी थी। आज मंगलवार को दो से ढाई बजे के बीच यह मालगाड़ी फर्रुखाबाद की ओर रवाना हुई। बमुश्किल 100 मीटर चलने के बाद क्रासिंग के निकट मालगाड़ी के पहिये उतर गए। चालक ने होशियारी दिखाते हुए गाड़ी रोक कर बड़ी दुर्घटना होने से रोक दिया। घटना की…
गाजीपुर : मां शारदा चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में 20 वां स्थापना दिवस मनाया गया ।
गाजीपुर। स्थानीय दुल्हपुर जलालाबाद मे मां शारदा चिल्ड्रन पब्लिक इंटर कॉलेज जलालाबाद गाजीपुर मे दिन मंगलवार को 20 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसके अंतर्गत विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की पूजा कथा, हवन ,भोज इत्यादि का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज के प्रबंधक श्री लालजी सिंह यादव ने मां सरस्वती एवं विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय नरेंद्र मौर्या जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय नरेंद्र मौर्या जी को याद…
प्रयागराज : बच्चों के अन्दर वशिष्ठ क्षमता को निखारने मे शिक्षकों की महती भूमिका- मुख्य विकास अधिकारी
दिव्यांग बच्चो की समावेशी शिक्षा के क्रियान्वयन हेतु मंगलवार को जनपद स्तरीय कार्यशाला जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गयी, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि ने कार्यक्रम की शुरूआत/शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा (समकित शिक्षा) द्वारा किया गया, जिसमे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री प्रवीण कुमार तिवारी ने आये हुए अतिथियांे, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी गण, समस्त एस0आर0जी/ए0आर0पी0, एन0सी0सी0 कैडिट एवं एन0एस0एस0 कैडेट, नोडल शिक्षकों आदि का सभी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में जिला दिव्यांग…
