बरेली :सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ घंटों में बरेली की सरजमीं पर आ रहे हैं. मगर, इससे पहले समाजवादी पार्टी के महानगर संगठन के महासचिव एवं नगर निगम के पार्षद गौरव सक्सेना ने सीएम योगी आदित्यनाथ को कागज की नाव पेश करने की ख्वाहिश जाहिर की है. उन्होंने कागज की नाव बनाकर बरेली की जनता की ओर से सप्रेम भेंट करने की बात कही है.
Month: October 2022
बरेली :गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व निकाला गया संकीर्तन
बरेली । गुरुद्वारा सुभाष नगर गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया जो कचहरी चौकी चौराहा होता हुआ पटेल चौक कुमार टॉकीज से होता हुआ कुहडापीर गुरुद्वारे पर समाप्त हुआ उसके बाद गुरु का लंगर बाटा गया।
बरेली :दीवाली कार्यक्रम मे एक दिया शहीदों के नाम जला शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में दीपावली के मौके पर शनिवार को रोटरी भवन में हुए एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विजय बहादुर सक्सेना, विशिष्ट अतिथि सुरेश बाबू मिश्रा सहित क्लब के सैकड़ों सदस्यों ने उन शहीदों को नमन करते हुए शहीदों के नाम से एक- एक दीया जलाया जिन्होंने देश की खातिर लड़ते हुए अपने जान की बाजी लगा दी। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने देश के जवानों को नमन करते हुए कहा कि दीपावली का त्यौहार मनाते…
बरेली :ब्राह्मण महासभा का परिचय सम्मेलन हुआ सम्पन्न
बरेली । आज दिनांक 30 अक्टूबर को मिनी बायपास स्थित सेविंग क्लब में हुआ जिसमें 300 लड़के 300 लड़कियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया मुख्य अतिथि कैलाश जी महाराज हरिद्वार वाले रहे और महापौर उमेश गौतम भी उपस्थित रहे
बरेली :लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य कवि सम्मेलन हुआ
बरेली 30 अक्टूबर।कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में स्थानीय बदायूं रोड स्थित अर्बन बैंक के पीछे किशन बेधड़क के संयोजन में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 147वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष श्री रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की।मुख्य अतिथि हिमांशु श्रोत्रिय ‘निष्पक्ष’ एवं विशिष्ट अतिथि डॉ महेश मधुकर रहे।माँ शारदे एवं लौह पुरुष सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण से अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मां शारदे की वंदना शिव रक्षा पांडेय ने…
बरेली :फतेहगंज पश्चिमी पुलकित मेहनत लाई रंग, महीनो से फरार स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बा निवासी कुख्यात स्मैक ड्रग तस्कर (गैंगस्टर) को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने गश्त के दौरान कई महीनों से फरार चल रहे गैंगस्टर के आरोपी फतेहगंज पश्चिमी मोहल्ला नई बस्ती निवासी राशिद पुत्र बुन्दन को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, अभी दो तस्कर और फरार चल रहे हैं, यह सब आरोपी स्मैक तस्करी के मामले में वांछित रहे थे, पुलिस ने इनके यहां कई बार दबिश दी मगर कामयाबी हाथ नहीं…
बरेली: लीलौर की प्राचीन झील पर स्थित मंदिर ठाकुर द्वारा मंदिर पर 40 दिन का महायज्ञ आयोजन
आंवला के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव लीलौर की प्राचीन झील के ठाकुर द्वारा मंदिर पर आज से 40दिनों का महयज्ञ होना शुरू होगा जिसमे दूर दराज से श्रडालू और महंत उपस्थित रहेंगे,मंदिर के महंत नर्मदादास त्यागी ने बताया की यह महायज्ञ क्षेत्र की सुख समृद्धि और शांति के लिए किया जाएगा
बरेली :छठ पूजा रामगँगा पर घाट पहुंचे श्रद्धांलू, किया दीपदान
बरेली :छठ पूजा के दिन आज बरेली के श्रद्धांलुओं ने माँ रामगँगा घाट पर पहुंच कर अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि और शांति मांगी और दीपदान किया इस अवसर पर भक्तो ने पवित्रदायनी माँ गंगा ने मे डुबकी लगा कर दीपदान किया
बरेली :दबिश देने गयी पुलिस ने माँ बेटे का सिर फोडा, एसएसपी ने दरोगा किया सस्पेंड
दबिश देने गई पुलिस ने मां बेटे का सिर फोड़ा, और जबरन बेटे को जीप में डालने और मां को बाल पकड़कर घसीटने के आरोप में बरेली एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया, जानकारी के अनुसार शाही थाना पुलिस ने अजीबोगरीब कारनामा कर दिया एक्सीडेंट के जिस मुकदमे में गिरफ्तारी का प्रावधान ही नहीं था, उसके बाद बावजूद हल्का दरोगा महेश चंद बसावनपुर गांव में जयंती के घर दबिश देने पहुंच गया, आरोप है कि जयंती के ना मिलने पर दरोगा ने उसके बेटे अर्जुन को मारपीट कर जीप…
बरेली – प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में धूम-धाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस याद किये गये भारत रतन वल्लभभाई पटेल।
आँवला – बीएसए श्री विनय कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी, फरीदपुर श्री शशांक शेखर मिश्रा के निर्देशन में शासन के निर्देशानुसार विकास खंड फरीदपुर के प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में धूम-धाम से राष्ट्रीय एकता दिवस व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। राज्य अध्यापक पुरस्कार, राज्य नवाचारी शिक्षक पुरस्कार व राज्य आईसीटी पुरस्कार से पुरस्कृत विद्यालय के प्रधान अध्यापक, डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि लौह पुरुष सरदार पटेल जी के चित्र पर समस्त शिक्षकों व कक्षा प्रमुखों, निपुण-विद्यार्थियों, बाल संसद व आईसीटी…
बारिश की वजह से भारत के अगले मैच का समीकरण बिगड़ सकता है
साउथ अफ्रीका के हाथों भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पहली हार का सामना करना पड़ा। रविवार को टेंबा बावुमा की टीम ने भारत को 5 विकेट से पटखनी देकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 का ताज छीना। ग्रुप स्टेज में भारत के अब दो मैच बाकी है और सेमीफाइनल में भारत को आसानी से प्रवेश करना है तो इन दोनों ही मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। मगर मौसम को देखकर ऐसा लग रहा है कि भारत की सेमीफाइनल की राह आसान नहीं होने वाली है। दरअसल, टीम…
गौतमबुद्ध नगर: आज ग्रेनो पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, करोडों की परियोजनाओं की देंगे सौगात
गौतमबुद्ध नगर: आज ग्रेनो पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे। वह नॉलेज पार्क-पांच में हीरानंदानी ग्रुप की डाटा सेंटर परियोजना का उदघाटन करेंगे। इसके बाद मंगलवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यूपीसीडा की 1670 करोड की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे। वह नॉलेज पार्क-पांच में हीरानंदानी ग्रुप की डाटा सेंटर परियोजना का उदघाटन करेंगे। इसके बाद मंगलवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यूपीसीडा की 1670 करोड की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।मुख्यमंत्री के आगमन को…
फर्रुखाबाद: थाना जहानगंज महिला हेल्पडेस्क ने पति-पत्नी समझौता कराकर मिसाल पेश की
30 अक्टूबर 2022 पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में थाना जहानगंज महिला हेल्प डेस्क के द्वारा रिंकी देवी पति बबलू निवासी कोरीखेड़ा थाना जहानगंज आपसी सुलह समझौता करा कर पति पत्नी खुशी-खुशी साथ-साथ रहने को राजी हो गए। प्रोजेक्ट नई किरण के अंतर्गत विखरे परिवार को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें थाना जहानगंज महिला हेल्प डेस्क के द्वारा सफलता हासिल कर मिसाल पेश की। रिंकी देवी का आरोप था कि मेरे पति एवं देवर नन्हे शराब पीकर गन्दी – 2 गाली देते…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की फिटनेस का राज? उनकी जुबानी
ब्रिटेन को ऋषि सुनक के रूप में नया प्रधानमंत्री मिल चुका है। कोरोना महामारी और फिर रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध ने ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को काफी पीछे धकेल दिया है। ऐसे में ब्रिटेन की सत्ता संभाल चुके सुनक के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद सुनक राष्ट्र को संबोधित भी कर चुके हैं। किंग चार्ल्स से ज्यादा अमीर कहे जाने वाले पीएम ने अपनी फिटनेस को लेकर भी लोगों का ध्यान खींचा है।पिछले साल जब वो हैरी स्टीबिंग्स के साथ द ट्वेंटी मिनट वीसी पॉडकास्ट में…
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल
आज एक बार फिर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंटरनेशनल मार्केट में लंदन ब्रेंट क्रूड रविवार को 95.77 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। अमेरिकी क्रूड 0.79 प्रतिशत गिरकर 88.38 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। घरेलू स्तर पर तेल बेचने वाली कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) की कीमतों में आज भी टिकाव रहा है। जिसकी वजह से दिल्ली (Delhi Petrol Diesel) में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। बता दें, देश में…
आज जा सकते हैं PM मोदी रोड शो रद्द करके मोरबी, 132 लोगों की मौत
गुजरात के मोरबी शहर में रविवार शाम हुए पुल हादसे में मरने वालों की संख्या 132 पहुंच गई है। कुछ घायलों की स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मोरबी जा सकते हैं। इस दौरान उनके घायलों और मृतकों के परिवार वालों से मिलने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, पीएम मोदी गुजरात और राजस्थान के तीन दिन के दौरे पर हैं। हादसे के चलते उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। सोमवार को अहमदाबाद में मोदी की ओर से…
कितना मुश्किल था रणबीर कपूर के लिए शिवा का रोल, किस तरह की किरदार की है तैयारी?
साल 2022 की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र – पार्ट वन शिवा’ 4 नवंबर को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। दर्शक हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में इस फिल्म का मजा ले पाएंगे। फिल्म की OTT रिलीज से पहले रणबीर कपूर ने बताया है कि उन्होंने फिल्म में अपने सुपर पावर्स से लैस किरदार की तैयारी किस तरह की थी, और उन्हें इसमें क्या चुनौतियां पेश आईं?किरदार और फिल्म की तैयारियों के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने बताया, ‘शिवा पेपर्स…
मैनपुरी : ग्राम रठेरा में रामलीला का आयोजन कल से हुआ शुरू |
मैनपुरी तहसील के ग्राम रठेरा की रामलीला कमेटी की ओर 30 अक्तूबर से सरकारी जूनियर हाई स्कूल के मैदान में रामलीला का मंचन शुरू हो गया हैं। शाम आठ बजे मंचन का शुभारंभ किया गया। रामलीला कमेटी का दावा है कि इस वर्ष मंच को भव्य रूप दिया गया है। कमेटी के सचिव आशीष यादव ने बताया कि रामलीला मंचन के लिए क्षेत्र में उत्साह है। रामलीला का उद्धघाटन गांव के समाजसेवी डा राजेंद्र यादव ने फीता काट कर किया। इस मौके पर डा हेतराम सिंह, चौब सिंह लेखपाल, संजीव…
कौन सा बॉलीवुड एक्टर करेगा कांतारा के हिंदी रीमेक में लीड रोल? ऋषभ शेट्टी ने दिया जवाब
साउथ की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘कांतारा’ 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म तब से लेकर अभी तक सिनेमाघरों में काबिज है और करोड़ों कमा चुकी है। फिल्म का हिंदी वर्जन भी अच्छी कमाई कर रहा है। ऐसे में क्या बॉलीवुड में इस फिल्म का हिंदी रीमेक बनाया जाएगा? अगर हां तो कौन सा एक्टर इस फिल्म में लीड रोल प्ले करने के लिए सही रहेगा? ऋषभ ने ऐसे कुछ सवालों का जवाब दिया।फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले एक्टर ऋषभ…
Thank God लागत भी नहीं निकाल पा रही , कितना रहा बिजनेस आइये जानते हैं
अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म ‘थैंक गॉड’ (Thank God) का जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो यह काफी चर्चा में थी। लेकिन फिर जब बॉक्स ऑफिस के आंकड़े आने शुरू हुए तो ऐसा लगा कि फिल्म विवादों की भेंट चढ़ गई है। दरअसल फिल्म के कुछ किरदारों और सीन्स को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी।रिलीज डे पर फिल्म को 8 करोड़ 1 लाख रुपये की ओपनिंग मिली थी, जो कि इसके साथ ही रिलीज हुई फिल्म ‘राम सेतु’ से थोड़ी कम थी। माना ये जा…
