मीरगंज/बरेली – कस्बा मीरगंज में स्वास्थ विभाग की टीम ने मारा छापा। ‌

मीरगंज – कस्बा मीरगंज में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों ने छापा मारा स्वस्थ विभाग अधिकारियों ने एक लैब का निरीक्षण किया जिसमें बैठा हुआ टेक्नीशियन से कुछ दस्तावेज दिखाने को कहां गया वह दस्तावेज नहीं दिखा पाया इस कारण लैब को सीज कर दिया स्वास्थ विभाग की टीम में सीएमओ बलविंदर सिंह, एसीएमओ हरपाल सिंह, नोडल अधिकारी , सीएचसी अधीक्षक अमित पवार मौजूद रहे . रिपोर्टर ओम प्रकाश वर्मा मीरगंज

पीलीभीत : नेहरू युवा केन्द्र, पीलीभीत द्वारा आज जिला युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन स्प्रिंगडेल कॉलेज, पीलीभीत में किया गया

पीलीभीत नेहरू युवा केन्द्र, पीलीभीत द्वारा आज जिला युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन स्प्रिंगडेल कॉलेज, पीलीभीत में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल उ0प्र0 शासन संजय सिंह गंगवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में युवाओं को अधिकार से पूर्व अपने कर्तव्य पर चर्चा करने तथा नेहरू युवा केन्द्र की स्थापना का उद्देश्य बताते हुये युवा में विद्यमान शक्ति एवं क्षमता को पहचानकर स्वरोजगार की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री अरुण शुक्ला ने…

पीलीभीत : आवंटित गन्ना क्षेत्रफल के अतिरिक्त बाहर का गन्ना कदापि न क्रय किया जाये।

पीलीभीत मा. राज्यमंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उ.प्र. शासन संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में आज को पूर्वान्ह 11ः00 बजे जिला गन्ना कार्यालय कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी, पीलीभीत, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, पीलीभीत, बीसलपुर, पूरनपुर, बरखेड़ा एवं मझोला, सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति लि., पीलीभीत, बीसलपुर, पूरनपुर एवं मझोला, मुख्य गन्ना अधिकारी, चीनी मिल बीसलपुर एवं पूरनपुर उपस्थित रहे। मा. राज्यमंत्री द्वारा पेराई सत्र 2022-23 में कृषकों के पास गन्ना क्षेत्रफल अनुसार ही उपज बढ़ोत्तरी लगाये जाने के निर्देश दिये गये।…

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा संचारी रोग नियंत्रण समीक्षा बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। संचारी व दस्तक अभियान के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान शिक्षा विभाग को निर्देशित करते हुये कहा कि अभियान के अन्तर्गत समस्त विद्यालयों के प्रांगण व आसपास की साफ सफाई के कार्यों में तेजी लाई जाये और साथ ही साथ पास की नालियों में दवाईयों का छिड़काव कराया जाये, यदि कहीं पर जलभराव की स्थिति हो उसको भी ग्राम प्रधान के…

प्रयागराज: नगर पंचायत कोरांव में नगर निकाय चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

नगर पंचायत कोरांव में नगर निकाय चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न हुआ ।जिसके मुख्यअथिति माननीय श्री विभव नाथ भारती जी ( जिलाअध्यक्ष ) यमुनापार प्रभारी श्री ओंकार नाथ केशरी जी किसान मोर्चा के जिलाअध्यक्ष श्री अरुण प्रताप सिंह जी नगर पंचायत कोरांव के चुनाव प्रभारी श्री जीतेन्द्र सोनकर जी पूर्व ब्लाक प्रमुख कोशाम्बी जिला महामंत्री श्री राजेश शुक्ला जी जिला महामंत्री श्री ज्ञान सिंह जी व श्री तुलसीदास राणा जी श्री बबुआन द्विवेदी जी मण्डल अध्यक्ष कोरांव श्री संजय सिंह पटेल जी भैया रामकृष्ण केशरी जी भैया श्री आनन्द…

आँवला/बरेली – शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु बरेली मण्डल से मांगानुरूप धनराशि शासन अवमुक्त करे- जगदीश चन्द्र सक्सेना।

आँवला – शिक्षा के अधिकार के अन्तर्गत शुल्क प्रतिपूर्ति जोकि पिछले पांच वर्षों से स्कूलों को नहीं मिली है। कभी मिली भी तो नगण्य की अधावधि भुगतान हेतु बरेली मण्डल की मांगानुरुप शासन द्वारा धनराशि अवमुक्त किये जाने हेतु मा उच्च न्यायालय में याचिका योजित करने हेतु सदस्य स्कूलों की सहमति न मिलने के कारण आज मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर मांग दर्ज करा दी गई है।उक्त जानकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष…

आँवला/बरेली – रामलीला से सामाजिक सदभावना और समरसता को मिलता है बढ़ावा- विज़ेंद्र सिंह यादव।

आँवला – ग्राम रामनगर में रामलीला मंचन कार्यक्रम का ब्लाक रामनगर के पूर्व ब्लाक प्रमुख विजेंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। रामलीला मंचन के दौरान श्री यादव ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के बताए रास्ते पर चलने की बात कही उन्होंने कहा हर घर में राम जैसे आदर्शवादी व आज्ञावादी लोग हो, भरत जैसे भाई हों, और सीता जैसी नारी हो तो ये कलयुग ही सतयुग बन जाएगा मगर आज जिस तरह के हालात हैं उसे देखते हुए तो जटायु भी हम लोगों से…

आँवला/बरेली – सिरौली नगर पंचायत में बड़े धूमधाम से निकाली गई वाल्मीकि शोभा यात्रा।

आँवला – सिरौली नगर पंचायत कस्बा सिरौली में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष में शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर हिंदू रक्षा दल की टीम एवं नगर सिरौली के प्रबल दावेदार अतुल गुप्ता ने शोभायात्रा में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जिसमें हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष आशीष कठेरिया, मंडल अध्यक्ष रवि पाल, जिला मंत्री विवेक गुप्ता , कार्यालय प्रभारी मोतीराम कश्यप, मनोज प्रजापति नगर अध्यक्ष अनिल प्रजापति। आदि लोग सम्मिलित रहे। रिपोर्टर परशुराम वर्मा

फर्रुखाबाद:इटावा के डॉ. सूर्यकान्त ने लहराया अपनी प्रतिभा का परचम दुनिया के सर्वोच्च वैज्ञानिकों में हुए चयनित

फर्रुखाबाद,17 अक्टूबर-2022 किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त ने दुनिया के सर्वोच्च वैज्ञानिकों की श्रेणी में चयनित होकर अंतरराष्ट्रीय ख्याति अर्जित की है। डॉ. सूर्यकान्त को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची (स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय कैलीफोर्निया, अमेरिका द्वारा चयनित वैज्ञानिकों की ग्लोबल रैकिंग के अनुसार) में शामिल किया गया है। इटावा के मूल निवासी डॉ. सूर्यकान्त इससे पहले भी अपने शोध और सराहनीय चिकित्सा सेवाओं के बल पर प्रतिभा का परचम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर फहरा चुके हैं। इसके साथ ही वह आईएमए-एएमएस…

फर्रुखाबाद:आफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में सांसद एवं जिलाधिकारी ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर पी0एम0 किसान सम्मान सम्मेलन का किया शुभारम्भ

फर्रुखाबाद, दीपावली से पहले प्रधानमंत्री ने किसानों को दिया तौहफा, पूसा दिल्ली में आयोजित पी0एम0 किसान सम्मेलन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत 12वीं किस्त जारी की। सांसद मुकेश राजपूत ने कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक योजना है। इस योजना के अन्तर्गत छोटे और सीमान्त किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान सशक्त बनाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है। छोटे किसानों के लिए यह योजना अत्यन्त उपयोगी सिद्ध हुई है।…

फर्रुखाबाद: म्युनिसपल इंटर कॉलेज में छात्रों को संचारी रोगों के प्रति किया जागरूक 21 तक चलेगा दस्तक अभियान

फर्रुखाबाद ,17 अक्टूबर 2022 विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सोमवार को जिले के म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में गोष्ठी हुई। आयोजन में सहायक जिला मलेरिया विभाग ने छात्रों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक कियाlजिला मलेरिया अधिकारी डॉ राजेश माथुर ने बताया कि आजकल विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। इसी क्रम 7 अक्टूबर से शुरू हुआ दस्तक अभियान जारी रही है। अभियान के दृष्टिगत में जनपदवासियों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अच्छी सेहत के छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान…

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर की बैठक सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर के यशस्वी नगर अध्यक्ष अभिषेक खरे, महामंत्री मनीष गुप्ता , महामंत्री विजय शर्मा के अथक प्रयासों से व्यापार प्रकोष्ठ का निरंतर विस्तार हो रहा है . उसी कड़ी में जानकीपुरम विस्तार मंडल 3 व्यापार प्रकोष्ठ का गठन हुआ . गठन की प्रथम मीटिंग में मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक खरे , मनीष गुप्ता ,विजय शर्मा मंडल अध्यक्ष उत्तर दो लवकुश त्रिवेदी की उपस्थिति में मंडल कार्यकारिणी गठित की गई. यहां संयोजक शरद श्रीवास्तव, सह संयोजक पुनीत श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव , आदित्य सिंह…

औरैया : बेस्ट ई एम ई ऑफ द इयर पुरस्कार से सम्मानित हुए औरैया के ई एम ई बृजमोहन त्रिपाठी

औरैया: अच्छे व्यवहार एवं कुशल नेतृत्व के लिए जाने वाले एंबुलेंस अधिकारी ई एम ई बृजमोहन त्रिपाठी को कल लखनऊ स्थित संस्था कार्यालय पर बेस्ट ई एम ई ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। और आज उनका औरैया जिला में भव्य स्वागत किया गया एंबुलेंस में कार्यरत समस्त कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित होने पर शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश भेजें वहीं अधिकारी ने इस पुरस्कार की प्राप्ति के लिए औरैया जिला में कार्यरत समस्त एंबुलेंस कर्मचारी को श्रेय दिया उन्होंने कहा की उनकी टीम का सहयोग एवं पूर्ण योगदान…

प्रयागराज : उ0नि0 नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला) तथा समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती- 2020-21

उ0नि0 ( पुरुष/महिला) व सकमकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2020-21 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थीयो के चिकित्सीय परीक्षण व अभिलेखों की सविक्षा एवम चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन के संबंध में सूचना – दि0, 17/10/2022 से दि0, 22/10/2022 तक तथा दि0,28/10/2022 से दि0, 31/10/2022 तक उ0नि0 नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला) व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2020-21 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थीयो के चिकित्सीय परीक्षण अभिलेखों की संविक्षा तथा चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन पारिक्षेत्रिय मुख्यालय प्रयागराज जनपद प्रयागराज के पुलिस लाइंस के जिम्नेजीयम मे की जायेगीl1, प्रयागराज अभ्यर्थीयो की सख्या 50 चिकित्सकीय परीक्षण दि0…

बरेली – सिरौली नगर पंचायत के एआईएमआईएम के प्रत्याशी को पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी‌।

आँवला – उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली की नगर पंचायत सिरौली में एआईएमआईएम के चेयरमैन प्रत्याशी सैयद शाह आलम को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है। पत्र में सैयद शाह आलम को सम्बोधित गाली गलौच के साथ साथ कस्वा छोड़कर चले जाने अथवा जान से मारने की धमकियां वर्णित हैं। विदित हो कि सैयद शाह आलम उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अनुमोदित लोक न्याय संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तथा शिक्षा स्तर में भी नगर पंचायत के सभी प्रत्याशियों…

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए आज 6ठी बार होगा चुनाव, मल्लिकार्जुन खड़गे या शशि थरूर?

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को यानी आज वोट डालेंगे। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे कई डेलीगेट कर्नाटक के बेल्लारी के संगनाकुल्लू कैंप में मतदान करेंगे। वहीं, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य पार्टी मुख्यालय में बने पोलिंग बूथ में मतदान करेंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी सहित करीब 40 अन्य भारत यात्रियों के साथ संगनाकल्लू कैप में मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि 17 अक्तूबर को भारत जोड़ो यात्रा…

फर्रुखाबाद : कक्षा नौ की छात्रा से अश्लीलता करने वाले प्रधानाचार्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा के भाई धु्रव मिश्रा ने विकास खण्ड नबाबगंज एवं थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव कोकापुर निवासी मां पीताम्बर एजूकेशन सेवा समिति डॉ. नेकरामनगर कोकापुर के प्रधानाचार्य एवं संस्थापक सुमित यादव के विरुद्ध अश्लीलता करने एवं वाल काटने के सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार ध्रुव की बहन मां पीताम्बर एजूकेशन सेवा समिति डा.नेकरामनगर कोकापुर में कक्षा 9 की छात्रा है। आरोपित प्रधानाचार्य एवं संस्थापक सुमित यादव आए दिन छात्रा के वाल काट देता है और छात्रा को…

टी20 वर्ल्ड कप में नंबर 1 बनने का मौका है विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को करेगी। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत 15 साल बाद खिताब के सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। टीम इंडिया को अगर एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल जीतना है तो कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को रन बनाना होगा। अगर यह दोनों स्टार खिलाड़ी इस मेगा इवेंट में रन बनाते हैं तो टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के चांस तो बढ़ेंगे ही साथ…

पाक सेना ने बलूचिस्तान में मार गिराए 5 आतंकी, तीर्थयात्रियों पर हमले की थी योजना

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना ने एक ऑपरेशन में आतंकियों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन को पाकिस्तान आतंकवाद विरोधी विभाग (सीटीडी) और खुफिया एजेंसियों ने रविवार को बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में अंजाम दिया। साथ ही आतंकवादियों के ठिकानों से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार, मारे गए आतंकवादी तीर्थयात्रियों पर हमले की योजना बना रहे थे। ऑपरेशन कर रहे कम से कम तीन अधिकारी भी घायल हो गए।सीटीडी के प्रवक्ता ने बताया कि मस्तुंग में खुफिया एजेंसियों के साथ संयुक्त रूप से ऑपरेशन किया गया था,…

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने लगाई फांसी तो लॉकअप फेम शिवम शर्मा का भावुक पोस्ट

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने रविवार की दोपहर को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनकी मौत से टीवी इंडस्ट्री सदमे में हैं। वैशाली के करीबी दोस्त और लॉकअप फेम एक्टर शिवम शर्मा ने एक पोस्ट शेयर किया। शिवम ने वैशाली के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर किसी पार्टी की लग रही है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि ‘मौत से पहले किसी को किसी गम से बचाना हो… हकीकत और थी कुछ उसको जा के ये बताना हो… हमेशा देर कर देता हूं मैं …’शिवम ने एक लंबा…