दशहरे (Dussehra) पर रिलीज होने जा रही साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी(Chiranjeevi ) और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान(Salman khan) की फिल्म गॉड फादर के लिए एडवांस बुकिंग जारी है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग कलेक्शन में करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म को रिलीज होने में एक दिन बचा है और इस फिल्म के लिए उत्साहित फैंस फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए उतावले हैं। 5 अक्टूबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान…
Day: October 4, 2022
फर्रुखाबाद:कन्या सुमंगला योजना के तहत आवेदन करना हुआ सरल
फर्रुखाबाद 3 अक्टूबर 2022 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ जिले में अधिकाधिक बालिकाओं को मिले इसके लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल बना दिया गया है। योजना के तहत जनपद की 17500 लड़कियों को अब तक लाभ मिल चुका है यह कहना है जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र का।उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाली इस योजना में हर तबके की कन्याओं को लाभ मिले इसके लिए आवेदन करने के लिए शासन स्तर में बदलाव किया गया है। योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया को…
जौनपुर:भारतीय किसान यूनियन ने धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
शाहगंज(जौनपुर) भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के लोगों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री मांगों नायब तहसीलदार अमित सिंह को सौंपा।तहसील अध्यक्ष राम तीर्थ यादव के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने प्रदेश और केंद्र की सरकारों पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया।कहा सरकारें किसानों की समस्या का समाधान करने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में किसानों ने मांग किया कि गृह राज्य मंत्री अजय सिंह टेनी को…
जौनपुर:बांस की खूंटी से लटकती मिली युवक की लाश
शाहगंज(जौनपुर) तहसील अंतर्गत सरतहां थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बांस के खूंटी से गमछे के सहारे लटकती मिली युवक की लाश सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी। प्राप्त जानकारी के अनुसारक्षेत्र के मिर्जापुर रुधौली गांव निवासी अजय कुमार यादव पुत्र दान बहादुर यादव 26 वर्षीय सोमवार प्रातः करीब 9:00 बजे घर से दुर्गा पूजा देखने की बात कह कर निकला था परंतु दोपहर तक घर वापस नहीं आया परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया जा रहा था। तभी अचानक दोपहर 14:00…
जौनपुर:पांच दिन से सर्वर फेल, डाकघर में का काम ठप्प
शाहगंज(जौनपुर)सर्वर फेल होने के कारण डाकघर से भुगतान न हो पाने की वजह से लोग परेशान हैं। त्योहारी मौसम में पैसा न मिल पाने से त्योहार का उल्लास फीका पड़ रहा है।बीते 28 सितंबर से स्थानीय डाकघर का सर्वर फेल है। पांच दिन बीत जाने के बावजूद सर्वर ठीक नहीं हो सका। दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों ने सर्वर को लेकर जांच किया। उनका कहना है कि समस्या बेवसाइट से है। जिसको डाकघर का टेक्नीकल विभाग ही सही कर सकता है।नवरात्रि विजय दशमी व भरत मिलाप त्योहारों के में पैसे का…
जौनपुर:दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
शाहगंज(जौनपुर) कोतवाली पुलिस ने रविवार को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी पर किशोरी से दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी का पॉक्सो समेत संबंधित धाराओं में दर्ज मुक़दमे के आधार पर चालान न्यायालय भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी को ट्यूशन पढ़ाने वाले युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। युवक रिश्ते में किशोरी का चाचा लगता है। महिला का आरोप था कि…
आँवला/बरेली – सिरौली कस्बे में ताला तोड़कर की चोरी थाने से सौ मीटर की दूरी पर चोर करते रहे चोरी, सोती रही थाना सिरौली पुलिस।
आँवला – सिरौली में थाने से सौ मीटर की दूरी पर ताला तोड़कर चोर चोरी कर ले गए और किसी को भनक तक नहीं लगी। मामले की तहरीर दी है।सिरौली कस्बे के मोहल्ला प्यास के राकिब बेग का थाने से करीब सौ मीटर दूर गुरवा मोड़ पर स्पेलर है। रोज की तरह वह शाम को स्पेलर बंद कर घर चले गए। सुबह आकर देखा तो गेट का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने अंदर देखा तो गुल्लक में रखे छह हजार रुपए गायब थे। पीड़ित ने मामले की तहरीर देकर चोरी…
आँवला/बरेली – लाल फीता बांधकर पर्यावरण को बचाने का लिया गया संकल्प।
आँवला – प्राथमिक विद्यालय बसेला ,दातागंज बदायूँ में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री पवन भारती द्वारा सभी छात्रों , ग्राम वासियों को मिशन शिक्षण संवाद के द्वारा चलाई जा रही पहल रेड टेप मूवमेंट का आयोजन किया गया। रेड टेप मूवमेंट के तहत छोटे बड़े पौधों पर लाल टेप या धागा बांधकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने व सभी पौधों की सेवा करने का संकल्प लिया गया। इस प्रयास से बच्चो और लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूकता , पर्यावरण मित्र की भावना, देश सेवा के लिए प्रेरित किया गया।ये मिशन ट्विटर ,फ़ेसबुक…
मुरली महापात्रा की स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान एक और सिंगर की मौत
मुरली महापात्रा की तबीयत ठीक नहीं थी। ओडिशा के जयपुर शहर में उनकी परफॉर्मेंस देखने के लिए लोग दूर-दूर से आए हुए थे। इस इवेंट में वह चार गाने गा चुके थे।स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर मुरली महापात्रा का निधन हो गया है। वह एक दुर्गा पूजा कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे यहां पर 4 गाने गाकर वह अचानक निढाल हो गए। जल्दी-जल्दी में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुरली का निधन फैंस में शोक की लहर छोड़…
