पीलीभीत: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 153 वीं जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 118 वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के फोटो पर पुष्पमाला अर्पण कर सशपथ श्रद्धांजलि दी।

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 153 वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 118 वीं जयंती के शुभ अवसर पर उनके फोटो पर पुष्प अर्पण कर उनके आदर्शों/सिद्धांतों का पालन करने एवं अपने दैनिक जीवन में उतारने हेतु अधीनस्थों को प्रेरित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को गांधी जी के विचारों पर चलने के लिए शपथ दिलाई गई।

बरेली : आज मंडल फतेहगंज मे देश प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत युवा मोर्चा ने वृक्षारोपड किया मंडल मे 110 जगह रिकार्ड वृक्षारोपड़ किया

वृक्षों की सुरक्षा के लिए हर वृक्ष का एक पालक भी बनाया कार्यक्रम मे उपस्थित रहे मीरगंज के विधायक श्री मान डॉ डी सी वर्मा जी, बड़े भैया संजय चौहान जी, बड़े भाई कैलाश शर्मा जी, जिला मंत्री युवा मोर्चा अमन सिंह जी, प्रशांत श्रीवास्तव जी, अनिल सभासद जी, रवि पाल जी एव युवा मोर्चा के मंडल के पदाधिकारी गण..!!साथ मे आपका भाईकविश गंगवारमंडल अध्यक्ष भाजयुमो फतेहगंज(प0) बरेलीमो- 8859588970, 9149100310जय जय श्री राम

बरेली ; आज मीरगंज में जिला सहकारी बैंक के उद्घाटन हुआ जिसके मुख्य अतिथि,सांसद बरेली पूर्व केंद्रीय मंत्री, श्री संतोष गंगवार जी रहे l

विशिष्ट अतिथि, लोकप्रिय विधायक डॉ. डीसी वर्मा जी, सहकारी बैंक के चेयरमैन, श्री वीरेंद्र गंगवार उर्फ़ वीरू जी, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार जी, भगवान सिंह जी, एवं वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

सूत कातकर 74 महिलाएं चला रहीं परिवार, गांधी जयंती पर पढ़ें कैसे चरखा दे रहा रोजगार,

आजादी की लड़ाई में चरखे ने एक सिंबल के तौर पर लोगों में उत्साह का संचार किया था, वही चरखा शाहजहांपुर में अब आर्थिक उन्नति का पर्याय बन रहा है। यहां 74 परिवार की महिलाएं चरखे से सूत कातती हैं, जिसके एवज में उन्हें अच्छी आमदनी होती है और उनका परिवार चलता है। यह सारा काम जिले के विनोबा सेवा आश्रम की ओर से किया जा रहा है।दरअसल, गांधी जी और बिनोवा जी के विचारों से प्रेरित होकर बिनोवा सेवा आश्रम के संचालक रमेश भैया ने 1988 में उत्तर प्रदेश…

रेलवे स्टेशन पर आज से प्लेटफार्म टिकट महंगा, जानें नया रेट

लखनऊ मंडल के स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के मूल्य का पुनर्निर्धारण किया गया है। जिससे उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए दो अक्तूबर से पांच नवंबर तक मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों में चारबाग, वाराणसी, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, अयोध्या, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, जंघई, भदोही, प्रतापगढ़ और उन्नाव पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री 10 रुपये के स्थान पर 30 रुपये प्रति व्यक्ति कर दिया गया है। जिससे जरूरी व्यक्ति ही प्लेटफार्म पर पहुंचे।

मैनपुरी : गांव करीमगंज में चल रही रामलीला में शनिवार को दोपहर के बाद भव्य राम बारात निकाली गई

बिछवा: विकासखंड मैनपुरी के गांव करीमगंज में चल रही रामलीला मैं शनिवार को दोपहर के बाद भव्य राम बारात निकाली गई जिसमें 1 दर्जन से अधिक विभिन्न झांकियों के साथ डीजे बैंड बाजे के साथ सुंदर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई।पांच प्राचीन रामलीला जो करीमगंज में चल रही है की ऐतिहासिक राम बारात निकाली गई जिसमें बैंड बाजों के साथ गाड़ियों पर सज धज कर रामस्वरूप के साथ राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न राज्य प्रजा के साथ विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाली नहीं साथ ही कई झांकियां ट्रैक्टर की ट्राली में…

मोहन भागवत कानपुर दौरे पर तीन या चार दिन रहेंगे, 6 से 10 अक्तूबर तक होगा संघ का प्रांतीय घोष वर्ग

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कानपुर प्रांत का पांच दिवसीय घोष वर्ग 6 से 10 अक्तूबर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय कालेज नवाबगंज में होगा। वर्ग में शिरकत करने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत सात या आठ अक्तूबर को आएंगे और दस को उनकी वापसी संभावित है। दीनदयाल कॉलेज परिसर में ही भागवत और अखिल भारतीय अधिकारी प्रवास करेंगे।संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों की देखरेख में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नौ अक्तूबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत वाल्मीकि जयंती पर नानाराव में समाज के लोगों से बातचीत करके…

दीपक चाहर क्यों बेहतर विकल्प हैं भुवनेश्वर कुमार से , पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर ने बताया कारण

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में दीपक चाहर भुवनेश्वर कुमार से बेहतर विकल्प हैं, जहां टी20 विश्व कप 2022 का आयोजन होना है। चयनकर्ताओं ने जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह को आईसीसी मेगा इवेंट के लिए टीम में चुना है, जबकि दीपक चाहर को मोहम्मद शमी के साथ स्टैंड-बाय में शामिल किया है।जसप्रीत बुमराह की चोट से दीपक चाहर या मोहम्मद शमी को टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाने का मौका मिल सकता है। BCCI ने…

महात्मा गांधी संयुक्त राष्ट्र की सभा में ‘प्रकट’ हुए , 6:50 मिनट तक दिया भाषण

संयुक्त राष्ट्र में शुक्रवार को महात्मा गांधी विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने कुल 6:50 मिनट तक शिक्षा पर अपना संदेश साझा किया। दरअसल, पहली बार आदमकद होलोग्राम के जरिये उन्हें एक पैनल चर्चा में शामिल किया गया था। भारत के स्थायी मिशन और यूनेस्को महात्मा गांधी शांति और सतत विकास शिक्षा संस्थान (एमजीआईईपी) द्वारा अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर चर्चा का आयोजन किया गया।संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अहिंसा दिवस मनाए जाने के दौरान महात्मा गांधी के शिक्षा पर पुराने मौखिक विचारों को साझा किया गया। होलोग्राम के जरिये…

सलमान के सामने सिलबट्टा लेकर आईं अर्चना गौतम, बोलीं- आपकी तरह शादी नहीं करनी

सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में आई हैं अर्चना गौतम। अर्चना गौतम एक्ट्रेस, बिकिनी गर्ल रही हैं। इसके अलावा वह एमएलए का इलेक्शन भी लड़ चुकी हैं। शो पर आने से पहले अर्चना का वीडियो दिखाया जाता है जिसमे वह कहती हैं कि वह अपने साथ शो में सिलबट्टा लेकर जाएंगी क्योंकि उन्हें चटनी बहुत पसंद है और वह बिग बॉस के घर में चटनी बनाएंगी इसमे। इसके बाद जब अर्चना शो में जाती हैं तो सलमान खान उनका स्वागत करते हैं। सलमान खान को देखते ही अर्चना…

अपनी स्ट्रगल की स्टोरी मिस इंडिया रनर मान्य सिंह ने बताई , सलमान खान भी हो गए इमोशनल

मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह बिग बॉस शो में बतौर कंटेस्टेंट आई हैं। सलमान खान से मिलकर मान्या बहुत खुश हुईं। इसके बाद मान्या अपने स्ट्रगल के बारे में बताती हैं। सलमान उनसे पूछते हैं कि क्या सच में आपके पापा ऑटो चलाते हैं तो मान्या कहती हैं हां। मेरे पापा मुंबई में ऑटो चलाते हैं। पहली बार अपने पापा को वर्ली सीलिंगमें लेकर गई थी। वो ऑटो चलाते हैं तो कभी बांद्रा के आगे नहीं गए क्योंकि बांद्रा के आगे ऑटो नहीं जाते। लेकिन ये रूल बदलना चाहिए…

‘बिग बॉस’ की फीस सलमान खान से कितनी कम- ज्यादा है, जानें कौन है ये वॉयस आर्टिस्ट

बिग बॉस 16 (BIGG BOSS 16) का आगाज हो गया है और सभी 16 कंटेस्टेंट्स (BIGG BOSS 16 Contestants Final List) ने घर में एंट्री कर ली है। बिग बॉस 16 में इस बार कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जिनका कोई जिक्र ही नहीं था, ऐसे में उन्हें शो में देखना एक बड़ा सरप्राइज है। सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं और उनका स्वैग फिर से देखने को मिल रहा है। बीते दिनों सलमान खान की बिग बॉस फीस को लेकर काफी…