पीलीभीत उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन बृजेश पाठक की अध्यक्षता में शासन द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा उप मुख्यमंत्री अवगत कराया गया कि उन्नयन कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है, जिसमें कैदियों के लिए शिक्षा हेतु बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहयोग से पुस्तकें उपलब्ध कराई गई, कारागार में इच्छुक कैदियों हेतु उनकी इच्छा के अनुरूप कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण दिलाया गया जैसे ब्यूटीशियन, कम्प्यूटर, मोबाइल रिपेरिंग आदि। उन्नयन कार्यक्रम के अन्तर्गत…
Month: September 2022
पीलीभीत :भगवंतापुर की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एक दिवसीय धुरियापलिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में नोडल संकुल शिक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें विजयी छात्रों को मेडल एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
पुरनपूर संकुल भगवन्तापुर की संकुल स्तरीय वाल क्रीड़ा प्रतियोगिता धुरियापलिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व प्रधान सत्यनारायण यादव एवं नोडल शिक्षक संकुल सूर्यप्रकाश गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें 21 प्राथमिक और 10 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से प्रारम्भ हुई। इसमें 50, 100, 200, 400, 600 मीटर की रिले दौड़ , खो-खो, लम्बीकूद, ऊँचीकूद, कबडडी, गोला फेंक, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिता आयोजित हुई।प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग एवं बालक वर्ग में क्रमशः प्रथम…
आँवला/बरेली – यशपाल लोधी को बनाया गया गौ रक्षा वाहिनी का जिलाध्यक्ष।
आँवला – सिरौली थाना क्षेत्र के गांव बरसेरसिकंदरपुर के रहने वाले यशपाल लोधी को गौ रक्षा वाहिनी का जिला अध्यक्ष बनाया गया। जहां यशपाल लोधी ने बताया कि वह अपने संगठन के प्रति हमेशा तत्पर रहेंगे। और अपने संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा से कार्य करेंगे। मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले यशपाल लोधी हमेशा समाज सेवा में आगे रहते हैं। गौ रक्षा वाहिनी का जिला अध्यक्ष बनाने के बाद उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इसी क्रम में धर्मपाल सिंह जिला अध्यक्ष भारतीय गौरक्षा वाहिनी…
आँवला/बरेली – सूखा पड़ने व बिजली समय से न मिलने से सूख रही अन्नदाताओं की फसलें।
आँवला – आँवला तहसील के गांव कतरोई ठाकुरान में सूखे की मार से अन्नदाता काफी मायूस दिख रहे हैं। इस बार समय से ना होने वाली बारिश से फसलों को अत्यधिक नुकसान पहुंचा है। जिसको लेकर अन्नदाता मायूस नजर आ रहे हैं। लेकिन इंद्रदेव किसानों की विनती नहीं सुन रहे हैं।यहाँ ग्राम कतरोई ठाकुरान तमाम किसानों ने अपना दर्द बताया। जहां किसानों द्वारा बताया गया कि समय से बिजली ना आने से उनकी फसलें सूख रही है। जिससे पैदावार नहीं हो पा रही। और वह लगातार कर्ज में डूबते जा…
फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय पोषण माह के तहत किशोर – किशोरियों को एनीमिया से बचने के दिए टिप्स
फर्रुखाबाद, 7 सितंबर 2022 राष्ट्रीय पोषण माह के तहत किशोर – किशोरियों को पोषण सम्बन्धी जानकारी देने के साथ ही एनीमिया से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है l इसी क्रम में राजेपुर ब्लॉक के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में बुधवार को किशोर किशोरियों को कुपोषण, माहवारी, एनीमिया आदि विषयों पर जागरूक किया गया l सीएचसी राजेपुर में तैनात ब्लॉक समन्वयक किशोर स्वास्थ्य, नीलम मिश्रा ने बताया कि एनीमिया एक प्रमुख जन स्वास्थ्य समस्या है। इसका मुख्य कारण अल्प पोषण व खानपान में कमी है। किशोरावस्था में…
मैनपुरी: प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय घिरोर की प्रधानाध्यापिका सरिता को राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त होने के बाद साथी अध्यापकों में हर्ष का माहौल
मैनपुरी: आज प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय घिरोर की प्रधानाध्यापिका सरिता को राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त होने तथा ब्लॉक घिरोर को गौरवान्वित होने की खुशी के चलते पूर्व में नाहिली में कार्यरत शिक्षिका रूबी गौतम अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यालय जाकर शाल उड़ाकर ,माला पहिनाकर , सम्मान किया साथ ही विद्यालय हेतु सुंदर दीवार घड़ी उपहार स्वरूप प्रदान की , संकुल शिक्षक दिलीप कुमार व उनके विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा शाल पहिनाकर सम्मानित किया , संवेदना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं धर्मवीर राही द्वारा भी विगत दिवस बुके व सम्मान…
औरैया: एक बार फिर अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म
एरवाकटरा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सिलवट निवासी प्रियंका देवी पत्नी सतीश यादव उम्र 24 साल के प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस पर कॉल की जिसकी सूचना पाते ही यूपी 32 इं जी 4 715 तत्काल प्रभाव से गांव के लिए रवाना हुई समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय प्रियंका को प्रसव पीड़ा बहुत अधिक बढ़ गई तभी पायलट रोहित ने एंबुलेंस को एक सुरक्षित जगह पर खड़ा किया और emt अनुपम ने आशा की सहायता से सुरक्षित प्रसव कराया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एरवाकटरा में जच्चा बच्चा को सुरक्षित भर्ती…
बांदा:पाइप बिछाने के लिए खोदी गई लाइन बन रही मौत का कुआं
मामला जनपद बांदा के समस्त ग्राम पंचायतों का है जहां एक तरफ सरकार की महत्वकांक्षी योजना हर घर पर जल है वही जल जीवन मिशन के अंतर्गत खटान ग्राम समूह पेयजल योजना में पाइप लाइन बिछाने का कार्य काफी दिनों से चल रहा है जिस पर गांव में खड़ंजा सीसी रोड डामिरी रोड कच्चे मार्गों को खोदकर पाइप लाइन बिछाई जा रही है लेकिन खुदे हुए मार्गों को पुनः दुरुस्त नहीं किया जा रहा जबकि शासन के सख्त निर्देश हैं कि जहां पर खुदाई की जाए उसे 15 दिन में…
बांदा : प्रसपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने 6 सूत्री मांगो को लेकर डीएम को सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा
बांदा में प्रसपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने 6 सूत्री मांगो को लेकर डीएम को सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा वही जिला संयोजक युवा मोर्चा एयाज खान कहा कि आज हम लोगो ने किसानों मजदूरों व्यापारियों बेरोजगारों की समस्याओं के चलते 6 सूत्री मांगो को लेकर ज्ञापन दिया है। हमारी मांग है कि बाढ़ त्रासदी सचारी रोग,और आसमान छूती मंहगाई से गरीब मजदूर ,किसान व आम जनमानस का जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। अपनी जल मग्न सड़ी फसल से किसान तबाह और बर्बाद हो चुका है। बाढ़ से…
मैनपुरी : नगला काकन में जमीनी विवाद में दो पक्षों में तनातनी
मैनपुरी : थाना बिछवा के नगला काकन में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और कई लोग घायल हो गए तो मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई दोनों पक्षों में तनाव देखकर पुलिस ने दोनों पक्षों में से पांच पांच लोगों को ले कर दो ₹200000 का पाबंद लगाया जिसके लिए सूचना को उनके घर पर चस्पा करवाया थाना अध्यक्ष अमित सिंह ने जमीनी विवाद देखते हुए और नगला काकन में जानकारी लेते हुए दोनों पक्षों में तनातनी देखी और रिपोर्ट के मुताबिक दो…
प्रयागराज- थाना कोरांव प्रयागराज 04 कि0 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
प्रयागराज- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक यमुनापार व क्षेत्राधिकारी मेजा के पर्यवेक्षण में प्र0 नि0 थाना कोरांव धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 कैलाश नाथ सिंह का0 अजय पाल, का0 नवीन कुमार थाना कोरांव प्रयागराज के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर गाढ़ा चौराहा थाना क्षेत्र कोरांव से अभियुक्त रमाशंकर पुत्र कुंज बिहारी निवासी ग्राम शुकुलपुर बरौहा थाना कोरांव उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 04 कि0 800 ग्राम अवैध…
रोहित शर्मा ने की लगातार दूसरे मैच में ये बड़ी चूक, नतीजा भी रहा एक जैसा
रोहित शर्मा को बहुत ही सफल और सुलझा हुआ कप्तान कहा जाता है, लेकिन एशिया कप 2022 के सुपर 4 के दो मैचों में कप्तान रोहित शर्मा ने वो गलतियां दोहराईं, जिनकी उम्मीद उनसे नहीं की जाती। रोहित शर्मा ने न तो पाकिस्तान के खिलाफ और न ही श्रीलंका के खिलाफ छठे गेंदबाज से गेंदबाजी कराई और इसी का नतीजा था कि भारत को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, कप्तान रोहित ने इस बात को स्वीकार नहीं किया।दुबई के मैदान पर जब स्पिनर को मदद मिल रही थी और…
प्रीति पटेल का ब्रिटेन की गृहमंत्री पद से इस्तीफा चर्चा में क्यों है?, आइये जानें
ब्रिटिश पीएम के चुनाव में लिज ट्रस की जीत के तुरंत बाद ब्रिटेन की गृह मंत्री भारतीय मूल की प्रीति पटेल ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि गुजराती मूल की पटेल ने देश के निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को लिखे त्याग पत्र में कहा कि वह प्रधानमंत्री पद के लिए निर्वाचित हुईं लिज ट्रस का संसद में समर्थन करेंगी। लेकिन उनका इस्तीफा देना देश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।दरअसल, प्रीति पटेल ने जॉनसन को लिखे पत्र में पद की जिम्मेदारी संभालते हुए अपनी कई उपलब्धियों को गिनाया।…
शिंदे कैंप के सुर आदित्य ठाकरे पर बदलते दिखे , अब CM एकनाथ ने भी दे दी सलाह
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे पर अपनी रणनीति बदलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बागी विधायकों के खिलाफ बयानबाजी को लेकर आदित्य को अपनी ‘उम्र’ ध्यान रखने की सलाह दी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने पार्टी में विद्रोह के कारणों को लेकर भी चर्चा की। महाविकास अघाड़ी यानी MVA सरकार में आदित्य मंत्री रह चुके हैं। वह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे हैं।महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की पूर्ववर्ती सरकार के खिलाफ बगावत करने वालों को ‘धोखेबाज’ और ‘पीठ में छुरा घोंपने’…
चीनी मंसूबों पर भारी है भारत-बांग्लादेश की यारी, ऐसे बढ़ रहीं ड्रैगन की मुश्किलें
भारत के कूटनीतिक प्रयासों व बांग्लादेश की ‘दोस्ती सबसे और बैर किसी से नहीं’ नीति के चलते चीन तमाम प्रयासों के बावजूद वहां सामरिक निवेश नहीं कर पाया है। आज भले ही चीन वहां खूब निवेश कर रहा हो, बावजूद बांग्लादेश और भारत के व्यापारिक, सामरिक और राजनीतिक रिश्ते लगातार प्रगाढ़ हो रहे हैं।भारत यात्रा पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी भारत को आश्वस्त किया है कि दोनों देशों के रिश्ते किसी तीसरे देश की उपस्थिति से कतई प्रभावित नहीं होने दिए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश…
‘भारत जोड़ो’ यात्रा के लिए तैयार हैं राहुल गांधी
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस बुधवार, 7 सितंबर से ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। इस दौरान पार्टी के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक लोगों से संपर्क बढ़ाएंगे। दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के श्रीपेरंबदूर स्थित स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के बाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी ‘मेक इंडिया नंबर 1’ यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे हैं। वह हरियाणा से यात्रा की शुरुआत करेंगे। राजनीति की…
बालाजी मंदिर के स्टाफ पर एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘हिंदू धर्मस्थल लूट का अड्डा’
एक्ट्रेस और कांग्रेस नेता अर्चना गौतम ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने तिरुपति बालाजी मंदिर के कर्मचारियो पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में अर्चना गौतम और वहां मौजूद मंदिर के कर्मचारियों के साथ उनकी झड़प होती है। अर्चना उन पर चिल्लाती नजर आ रही हैं। उन्होंने जैसे ही वीडियो बनाना शुरू किया तभी उनके फोन को छीनने की कोशिश की गई। अर्चना कहती हैं कि वीआईपी दर्शन के लिए 10 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं।अर्चना ने कहा, ‘गाइज, मैं यहां तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए आई हूं। मैंने…
पैर छूने का कॉम्पटीशन अमिताभ बच्चन और सुनील ग्रोवर में छिड़ा, देखकर आप हो जायेंगें लोटपोट
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अमिताभ बच्चन और सुनील ग्रोवर आपस में पैर छूने की होड़ लगाते दिख रहे हैं। बता दें कि मंगलवार को मेकर्स ने अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर और रश्मिका मंदाना की फिल्म Goodbye का ट्रेलर रिलीज किया। ट्रेलर लॉन्च में अमिताभ बच्चन वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े थे।रश्मिका मंदाना और सुनील ग्रोवर आसपास खड़े थे और अमिताभ बच्चन एक बड़ी सी स्क्रीन पर नजर आ रहे थे। अमिताभ बच्चन…
राधिका आप्टे के जन्मदिन पर कुछ खास. खुद की शादी की नहीं है एक भी तस्वीर
राधिका आप्टे……एक ऐसी एक्ट्रेस जिन्हें ऑफबीट फिल्मों के लिए जाना जाता है। राधिका अब तक फिल्मी परदे का बड़ा चेहरा नहीं बन पाईं पर ये OTT की सुपरस्टार जरुर हैं। करियर के शुरुआती दिनों में इन्हें कई बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। राधिका को मराठी, अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु और मलयालम समेत कई लैग्वेंजेस आती हैं, इसलिए इन्हें बॉलीवुड का पॉलिग्लोट भी कहा जाता है। पॉलिग्लोट यानी जो हर भाषा में माहिर हो। राधिका ने थिएटर से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय किया है। इन्होंने…
फर्रुखाबाद:बढ़पुर ब्लॉक की जैतपुर ग्राम पंचायत में लगाया गया नया नलकूप की हौद चढ़ी भ्रस्टाचार की भेंट
द दस्तक 24 न्यूज फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लाक के ग्राम पंचायत जैतपुर मैं नया सरकारी नलकूप किसानों के सिंचाई के लिए लगाया गया है । जिसकी हौद भी नई बनाई गई थी। जोकि भ्रष्टाचार की भेंट चल गई है। आपको बताते चलें ग्राम पंचायत में सरकारी नलकूप जो कि पानी छोड़ गया था उसकी जगह पर यह नया लगाया गया है। जिसको चालू हुए अभी दो-तीन महीने ही हुए हैं। ग्राम वासियों का कहना है कि हौद की निर्माण सामग्री काफी घटिया प्रकार की थी। इसी वजह से यह हौद गिर…
