पीलीभीत: निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा सभी आंगनबाडी केन्द्रों एवं परियोजना कार्यालय में स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिये गये। प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं डीसी0 एन0आर0एल0एम0 को निर्देशित किया गया कि आंगनबाउी कार्यकत्री एवं आशा द्वारा प्रतियोगिता के सम्बन्ध में बच्चों के अभिभावकों एवं पारिवारिक सदस्यों को जागरूक करते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया जाये, ग्राम प्रधान एवं पंचायत…
Day: September 16, 2022
पीलीभीत :दिव्यांग बच्चों के प्रमाणपत्र बनाने को लेकर समग्र शिक्षा के अंतर्गत मेडिकल एसेसमेंट का कैम्प बीआरसी में लगाया गया। जिसमें करीब 6 दर्जन बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराए।
पूरनपुर ब्लाक संसाधन केंद्र पूरनपुर में खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को ब्लाक क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने को लेकर समग्र शिक्षा के अंतर्गत मेडिकल एसेसमेंट कैम्प लगाया गया। जिसमें ब्लाक क्षेत्र के करीब 73 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराए। कैम्प में ओएच के डॉ0 संजीव सक्सेना, आँख के डॉ0 सुरभि, ईएनटी के डॉ0 प्रवीण कुमार ने दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया। जिसमें 8 बच्चों के मौके पर प्रमाणपत्र बनाए गए तथा शेष 65 प्रमाणपत्र बनने के लिए रेफर किए गए। कैम्प में…
पीलीभीत :अवैध परिवहन व अवैध खनन के कार्यों में लापरवाही बरतने पर खनन निरीक्षक का स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये गये।
पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में जनपद में अवैध खनन को रोकने हेतु जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक देर शाम गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य से अन्तर्राज्यीय एवं नेपाल से अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध खनिज परिवहनों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये। बैठक में गठित समिति द्वारा अवगत कराया गया कि खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाया जा रहा है तथा अवैध परिवहनों से जुर्माना वसूला जा रहा है। बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि भट्ठा सत्र 2021-22…
मैनपुरी: थाना बिछवां में रामलीला कमेटी की हुई बैठक
थाना बिछवां क्षेत्र के रामलीला आयोजको के साथ हुई बैठक आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में रामलीला का आयोजन किया जाता है तथा आगामी त्योहारों को लेकर शांतिपूर्वक कराने की बैठक थाना अध्यक्ष अमित सिंह जी ने पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिस गांव में रामलीला राम बारात निकाली जाएगी उसमें थाना क्षेत्र कि पुलिस तथा बाहर से पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल बुलाया जाएगा जिससे कार्यक्रम में शांति बनी रहे और जिस जगह रामलीला होगा उस स्थान…
पीलीभीत :तालाबों को कब्जा मुक्त करने के संबंधित अधिकारी को दिए निर्देश जिलाधिकारी ।
पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों व कर-करेत्तर समीक्षा बैठक देर शाम गांधी सभागार में सम्पन्न की गई। प्रवर्तन कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा एआरटीओ को निर्देशित किया गया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष बढोत्तरी किये जाये तथा निर्धारित मानक के अनुरूप आरसी जारी कर जुर्माना वसूला जाये। बैठक में मण्डी समिति की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाये जाने पर 08 मण्डी सहायकों व बीसलपुर मण्डी सचिव का वेतन रोकने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी…
पीलीभीत :सिविल जज अमित कुमार यादव द्वितीय पूर्णकालिक ने आर्बिट्रेशन एवम एन आई एक्ट के बारे में दी जानकारियां
पीलीभीत! अमित कुमार यादव द्वितीय सचिव (पूर्णकालिक )/ सिविल जज सीनियर डिविजन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा बताया गया कि आर्बिट्रेशन लोक अदालत तथा एन आई एक्ट के संबंध में विशेष लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारियां दी!आर्बिट्रेशन लोक अदालत का आयोजन 17 सितंबर 2022 को जनपद पीलीभीत न्यायालय प्रांगण में किया जा रहा है! अमित कुमार यादव ने बताया कि आर्बिट्रेशन लोक अदालत के अंतर्गत गाड़ी फाइनेंस कराई, या जो मुकदमे किए हैं उनकी वसूली जनपद न्यायालय द्वारा कराकर उनके मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा! इसमें…
पीलीभीत :लगातार दो दिन से बारिश के साथ हवा चलने से धान और गन्ने की फसल गिरकर बर्बाद हो गई।
पूरनपुर गुरुवार से बारिश के साथ तेज हवा चलने से किसानों की धान व गन्ना की फसल गिरकर बर्बाद हो गई है। खड़ी फसल गिरने से किसानों पर संकट के बादल मंडराने लगे है। किसान धान व गन्ना की फसल बचाने के लिए कर्ज लेकर दवाई व खाद लगाते रहते है। मगर मौसम के बिगड़ने से बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से महीने के मेहनत चंद मिनटों में बर्बाद हो गई। क्षेत्र के गांव खाता, अमरैयाकलां, सुखदासपुर, महादिया,जितौरिया टाण्डा, अजीतपुर बिल्हा, केशवपुर, पुन्नापुर, गोपालपुर, तकियादीनारपुर, गौटिया, रघुनाथपुर, लोधीपुर आदि…
फर्रुखाबाद:अब बाल पिटारा एप्लिकेशन से पढ़ना सीखेंगे नौनिहाल
फर्रुखाबाद 16 सितंबर 2022 जिला अधिकारी सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों में निखार लाने, सशक्त आंगनबाड़ी पुस्तिका, सक्षम पोषण मैनुअल, प्रदेश में 199 आंगनबाड़ी केंद्रो के शिलान्यास,501 आंगनबाड़ी केंद्रो के लोकार्पण, सहयोग एप और आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले 3 से 6 वर्ष के नन्हे-मुन्ने बच्चों के बाल पिटारा एप्लिकेशन का शुभारंभ किया lजिलाधिकारी संजय सिंह ने कहा कि बाल पिटारा एप के जरिए अब बच्चे केंद्र बंद होने पर भी घर पर पढ़ाई कर सकेंगे l साथ ही सहयोग एप के जरिए आंगनबाड़ी…
फर्रुखाबाद:एक अक्टूबर से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
फर्रुखाबाद, 16 सितंबर 2022 अगले माह एक से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह और दस्तक अभियान के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में शुक्रवार को बैठक हुईl इस दौरान अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए सभी विभागों के अधिकारियों/ कर्मचारियों का उन्मुखीकरण किया गयाlमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने कहा कि पिछला संचारी रोग नियंत्रण माह 1जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया गया था। उसी तर्ज पर 1अक्टूबर से शूरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण माह की पूरी तैयारी कर ली गई…
पीलीभीत :मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर फांसी की सजा दिलाने की उठाई मांग
पीलीभीत पूरनपुर।लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में दलित नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के बाद की गई हत्या को लेकर राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है।जिला लखीमपुर खीरी के निघासन में एक गांव की रहने वाली दो सगी बहनों के साथ तीन दिन पहले अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।उसके बाद दोनों की गला घोट कर हत्या कर शव लटका दिए गए।यह घटना प्रदेश में…
पीलीभीत :दहेज की मांग पूरी न करने पर दिया तीन तलाक
पीलीभीत पूरनपुर।दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को बहरेमी से पीटा।इससे वह घायल हो गई।उसके बाद तीन तलाक देकर विवाहिता को घर से निकाल दिया।बिना दहेज के वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने पति सहित सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।नगर के मोहल्ले बमनपुरी निवासी सलीम ने अपनी पुत्री शबनम का निकाह चार साल पहले बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी यासीन के साथ किया था।निकाह में मायके पक्ष की ओर से लाखों…
पीलीभीत :फीस जमा न होने पर बच्चों को परीक्षा देने से रोका
पीलीभीत पूरनपुर।स्कूल फीस जमा न होने पर दर्जनों बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा से दूर कर दिया।कई घंटों तक छात्र परीक्षा देने के इंतजार में खड़े रहे।मामले ने जब तूल पकड़ा तो पुलिस मौके पर पहुंची।काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद बच्चे परीक्षा दे सके।स्कूल के इस रवैया को लेकर अभिभावको में काफी रोष देखा जा रहा है।नगर का सेंट जोसेफ स्कूल आए दिन सुर्खियों में रहता है। स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं इन दिनों चल रही हैं।शुक्रवार को बच्चे परीक्षा देने के लिए स्कूल पहुंचे।आरोप है कि बच्चों…
पीलीभीत :तेज हवा और बरसात के चलते पेड़ गिरने से रास्ते से गुजर रहे दो बच्चे बाल बाल बचे
पीलीभीत /पूरनपुर; तेज हवा और बरसात के चलते विशाल काया पेड़ भरभरा कर मकान पर गिर गया।जिससे हजारों रुपये का घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया।रास्ते से गुजर रहे दो बच्चे चपेट में आने से बाल-बाल बचे।पेंड के गिरने से बिजली लाइन टूट गई।इससे गांव की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। गुरुबार से लगातार हो रही बरसात और तेज हवाओं के कारण गन्ने की फसल यहां गिर चुकी है।ऊपर से धान में भी नुकसान हो रहा है।शुक्रवार को घुंघचाई बाजार को जाने वाली रास्ते के पास विशाल काय पीपल का…
रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में राष्ट्रीय पक्षी मृत पाया गया क्षेत्र में मचा हड़कंप
डलमऊ /रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत पाया गया ग्रामीण जब खेतों की तरफ पहुंचे तो जाकर देखा मोर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कंधरपुर में शुक्रवार को खेतों में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर के मृत पाए जाने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया रामदेव कोरी के पुत्र राममिलन ने बताया कि दोपहर में वह खेतों की तरफ गए हुए थे तो देखा उनके खेत में एक मोर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था इस संबंध में वन रेंजर हरिओम…
फर्रुखाबाद : बढ़पुर ब्लॉक के जैतपुर ग्रामपंचायत में पानी की पाइप डालने को खोदी गई गली ने बढ़ाई बच्चों की मुसीबत
द दस्तक 24 न्यूज फर्रुखाबाद। ताजा मामला जनपद फर्रुखाबाद के बढ़पुर ब्लॉक की जैतपुर ग्रामपंचायत का है।फर्रुखाबाद की समस्त ग्राम पंचायतों का यही हाल है।जहां एक तरफ सरकार की महत्वकांक्षी योजना हर घर पर जल है ।वही जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम समूह पेयजल योजना में पाइप लाइन बिछाने का कार्य लगभग 45 दिनों से चल रहा है ।जिस पर गांव में खड़ंजा सीसी रोड डामिरी रोड कच्चे मार्गों को खोदकर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। लेकिन खुदे हुए मार्गों को पुनः दुरुस्त नहीं किया जा रहा है।…
सोशल मीडिया से कपल ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, करीबी ने किया कंफर्म
लॉक-अप फेम मुनव्वर फारूकी ने शो जीतने के बाद नाजिला के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है।मुनव्वर और नाजिला से जुड़े सूत्र ने कहा, ‘दोनों अब अलग हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने साथ न रहने का फैसला किया है।’ हालांकि मुनव्वर ने अभी…
जौनपुर : तेज बारिश के कारण दीवार गिरने से महिला की दर्दनाक मौत
शाहगंज/सरपतहां(जौनपुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव के रकबा मजरे में बुधवार की रात से ही लगातार रुक -रुक कर हो रही तेज बारिश में कच्चे मकान का एक हिस्सा गिर गया। रात में उसमें दबकर नीचे मौजूद महिला की मौत हो गई। वहीं हादसे की जानकारी के बाद सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह राजस्व विभाग तथा पुलिस की टीम गांव में पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी की।उक्त गांव निवासी राम मूरत राजभर कच्चे मकान में पत्नी मीना व दो बच्चों के साथ रहते हैं। मकान काफी जर्जर व…
जौनपुर: करेंट से युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अर्गूपुर कलां गांव में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 45 वर्षीय मृतक कुम्हार का काम करता था। जो घर में टेबल फैन का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गया। घायल अवस्था में परिजन चिकित्सालय लाए जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के मुताबिक बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अर्गूपुर कलां गांव में रहने वाले जयप्रकाश प्रजापति (45) कुम्हार का काम करते थे और मिट्टी के कुल्हड़ बनाकर गुजारा…
जौनपुर: में टीन शेड में चल रहा प्राथमिक विद्यालय दिल्ली के AAP विधायक ने किया प्रदर्शन
जौनपुर जनपद के वाजिदपुर वार्ड में प्राइमरी विद्यालय टीन शेड में चल रहा था। सूत्रों से दिल्ली की गोकलपुर विधानसभा के AAP विधायक चौधरी सुरेंद्र ने प्राइमरी स्कूल के सामने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि UP की योगी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। दिल्ली के सरकारी स्कूल विश्व में मिसाल पेश कर रहे हैं। वहीं UP में सरकारी विद्यालय टीनशेड में चल रहे हैं।दरअसल, प्राइमरी विद्यालय टीन शेड में चल रहा था। किसी कारणवश वाजिदपुर स्कूल का संचालन कंपोजिट विद्यालय नईगंज…
फर्रुखाबाद:मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मारी जिससे महिला की हुईं मौत
फर्रुखाबाद,आज 15 सितम्बर 22 को समय करीब 4:00 बजे सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय बांकेलाल निवासी गांव आले पुर पीत धोलेश्वर थाना शमशाबाद जनपद फर्रुखाबाद अपनी माताजी सरोजनी देवी पत्नी स्वर्गीय बांकेलाल उम्र करीब 54 वर्ष जाति लोधी राजपूत को अपनी रिश्तेदारी खेतलपुर सोरिया थाना क्षेत्र कंपिल से मोटरसाइकिल पर बैठा कर कायमगंज होते हुए फेज बाग की तरफ जा रहे थे कि धमगवा गांव के पास कायमगंज की तरफ से पीछे से आ रहे एक ट्रक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर मोटरसाइकिल में कट मार दिया जिससे मोटरसाइकिल पर…
