पीलीभीत : आज दिनांक 14.09.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक पीलीभीत दिनेश कुमार पी० के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिवाठी जनपद पीलीभीत व क्षेत्राधिकारी बीसलपुर के कुशल पर्यवेक्षण में वाछित अपराधियो के विरुद्ध हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपराध रोकथाम मे कार्यवाही करते हुए थाना बीसलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 365/2022 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त बिन्दू उर्फ बिन्दुआ पुत्र गौकरन निवासी ग्राम भदारी थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत को चोरी के एक ट्रैक्टर स्वराज नम्बर UP 26AE 4134 के साथ ग्राम रायपुर से गिरफ्तार किया गया।…
Day: September 14, 2022
पीलीभीत : न्यूरिया पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध असलाह और मांस के साथ किया एक व्यक्ति गिरफ्तार ।
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर पीलीभीत के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष न्यूरिया के नेतृत्व मे थाना न्यूरिया पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अतीक अहमद पुत्र सद्दीक अहमद निवासी मो0 अब्दुल रहीम कस्बा व थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस तथा 30 किग्रा भैंस का अवैध मांस बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 429/22 धारा 3/25 आर्मस एक्ट व मु0अ0सं0 230/22 धारा 429 भादवि व 11 (ठ)…
पीलीभीत :अज्ञात वाहन की टक्कर से वाइक सवार युवक की मौत
पीलीभीत पूरनपुर।घर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।108 एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए पूरनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव मढा खुर्द कला निवासी मनीष कुमार चार महीनों से अपनी ननिहाल गांव जमुनिया में रह रहा था।बताया जाता है कि बुधवार को वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था।इसी…
पीलीभीत :सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने पर रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत पूरनपुर।विकास खंड की ग्राम पंचायत कल्याणपुर में पानी की टंकी के निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया है। ग्राम पंचायत के मजरा गजरौला जप्ती के गाटा संख्या 244 ख रकबा 0.1246 हेक्टेयर भूमि आबादी में दर्ज है।उसमें से 0.120 हेक्टेयर भूमि पर जल मिशन के तहत पानी की टंकी लगवाने के लिए प्रस्तावित की गई थी। जिसमें ग्राम निधि द्वारा जगह के चारों तरफ तार फेसिंग का कार्य कराया गया।आरोप है कि दो लोगों ने तारों को उखाड कर मवेशी बांधकर अपना कब्जा कर लिया। इसके चलते पानी की…
फर्रुखाबाद:हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप ने भाजपा के जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर महर्षि कश्यप के चित्र भेंट कर किया सम्मान
फर्रुखाबाद,आज 14 सितम्बर 2022 हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता का माल्यार्पण कर महर्षि कश्यप के चित्र द्वारा सम्मान किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कश्यप समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग जिस तरह से पार्टी में पूर्ण निष्ठा से कार्य कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है। बरसों से समाज भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है और प्रत्येक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सहयोग…
फर्रुखाबाद:आज़ से 30 सितंबर तक चलेगा आयुष्मान पखवाड़ा, बनाए जाएंगे निःशुल्क आयुष्मान कार्ड
फर्रुखाबाद ,14 सितंबर 2022 जनपद में आयुष्मान भारत योजना पखवाड़ा आज़ से शुरू हो रहा है जो 30 सितंबर तक चलेगा। जिसके तहत छूटे हुए लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जायेंगे l यह कहना है मुख्य मुुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार का ।सीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) को पंख देने के लिए शासन ने सभी जनपदों में 15 सितम्बर से आयुष्मान पखवाड़ा चलाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। जिले में अभी भी कई ऐसे परिवार हैं, जिनका योजना में नाम है लेकिन उनका…
पीलीभीत :नाले के निर्माण के लिए विधायक से मिले दर्जनों लोग
पीलीभीत पूरनपुर।नाले ओर रास्ते का निर्माण कार्य न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।शिकायत के बावजूद व्यवस्था की ओर ध्यान नहीं दिया गया।दर्जनों लोगों ने विधायक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देकर शीघ्र ही समस्या का निस्तारण कराए जाने की मांग की है।नगर के ग्राम पंचायत पूरनपुर देहात क्षेत्र के ढका सिमरिया ता.महाराजपुर पूर्वी रेलवे फाटक शेरपुर क्रॉसिंग से लोगों के आवागमन के लिए कोई भी रास्ता व नाले का निर्माण नहीं कराया गया है।इसके चलते रेलवे लाइन के दक्षिण तरफ रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों…
पीलीभीत :तमंचा हवा में लहराने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव डूंडा कॉलोनी नंबर 8 निवासी सुभाष यादव ने बताया कि उसका पड़ोसी राजदेव पुरानी बुनियाद से दो फुट आगे बढ़ा कर उसके निकाश के रास्ते पर पिलर लगा रहा था।जब उसने पिलर लगाने का विरोध किया तो वह गाली गलौज करने लगा। उसके बाद राजदेव ने अन्य लोगों को भी बुला लिया। सभी उसके घर पर पहुंच गए।पीड़ित ने अपने परिवार को एक कमरे में बंद कर अपनी जान वचाई।काफी देर तक आरोपी पीड़ित के परिवार को गाली गलौज कर दरवाजों पर लाते मारते रहे।शोर-शराबा…
मैनपुरी :हत्या के आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा
कोतवाली मैनपुरी थाना भोगांव ब्लू सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में आज हत्या के आरोपियों को पुलिस ने पड़वा रोड स्थित पोखन सिंह विद्यालय के निकट आरोपियों को धर दबोचा, संबंधित पूछताछ के बाद आरोपियों को भेजा गया जेल हथौड़ी से सर पर प्रहार करने से हुई थी मौत आरोपियों से मोटरसाइकिल तीन एटीएम और हथौड़ी हुई बरामद अरविंद पुत्र महावीर निवासी हाजी गंज रोड को भेजा गया जेल रिपोर्ट अर्पित शर्मा ब्यूरो चीफ मैनपुरी
पीलीभीत : विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 3 सितंबर 2017 को एक युवक के साथ हुई थी।विवाहिता के दो जुड़वा पुत्रियों का जन्म हुआ।चार अगस्त 2022 को उसके पति की ह्रदय गति रुक जाने से मौत हो गई।पति की मौत के बाद उसको ससुराली लोग आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे।आरोप है कि उसका नंदोई उस पर गलत नियत रखने लगा।कई बार छेड़छाड़ की।गलत कार्य करने का आफर दिया।जब विवाहिता ने उसका ऑफर ठुकरा दिया तो वह आक्रोशित हो गया।15 दिन पहले विवाहिता…
पीलीभीत : हिंदी दिवस मनाकर,छात्रों को दी जानकारियां
पूरनपुर।नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस मनाया गया।विद्यालय के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया 14 सितंबर को हिंदी हमारे देश की आधारित भाषा बनी थी।कक्षा 6 से 12 वीं के छात्र छात्राओं के लिए कविता निबंध व लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।हिंदी भाषा की प्रवक्ता गिरिजा शर्मा ने छात्र छात्राओं से कहा कि हमें अपनी राष्ट्रीय भाषा का सम्मान करना चाहिए।शिक्षकों ने छात्रों को हिंदी के प्रति जागरूक किया।प्रधानाचार्य संजय मिश्रा ने हिंदी दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य में…
पीलीभीत: फावड़ा लेकर मां बेटी को दौड़ाया,पुलिस से शिकायत
पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी मालती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके हिस्से की जगह का बंटवारा हो चुका है।आरोप है कि जगह पर कब्जा करने की नियत से गांव की रहने वाली फूलमती, कमलेस,सुमन ने जगह पर अवैध कब्जा कर फावड़े से खुदाई करने लगे।जानकारी लगने पर महिला मौके पर पहुंची और विरोध जताया।आरोप है कि उसके साथ गाली गलौज कर मारा पीटा।बचाने आई उसकी पुत्री को भी मारपीट कर घायल कर दिया।जान से मारने की नियत से मां वेटी को फावड़ा लेकर…
आँवला/बरेली – आँवला कोतवाली क्षेत्र में देसी शराब की दुकान से नकब लगाकर चोरों ने उड़ाया हजारों का माल।
आँवला – आँवला थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोर चोरी की घटनाओं को दे रहे हैं अंजाम। आंवला भमोरा रोड पर बेखौफ चोरों ने एक देसी शराब की दुकान को निशाना बनाया और दुकान से नगदी और हजारों का माल समेट कर ले गए वही चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गयासेल्समैन रोहित पुत्र रामकिशोर ने बताया कि वह देसी शराब की दुकान आंवला भमोरा रोड पथरा मोतीपुरा के बीच में रोड पर चलाता है।वह दुकान बंद कर सोमवार शाम को घर चला गया…
फर्रुखाबाद: बहु जेबर लेकर फरार , सास ने थाने में लगाई गुहार ।
घटना थाना मऊदवाजा क्षेत्र के नौलखा ग्राम की है । नौलखा निवासी महिला रानी ने थाना मऊदरवाजा में प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 14/5/2022 को रानी ने अपने पुत्र कुन्दन का विवाह विनीता पुत्री स्व: महाचन्द्र निवासी ग्राम ग्रेसीगंज थाना छिवरामऊ कन्नौज के साथ हुआ था। दिनांक 10/9/2022 को समय दिन के 2 बजे के लगभग जब रानी घर पर नहीं थी। तभी प्रार्थनी की वहू बिनीता बिना बतायें, अपने मायके ग्रेसीगंज चली गयी। जाते समय विनीता अपने साथ प्रार्थिनी के बक्से में रखा माल जेवर जिसमे एक जोडी झाले…
मैनपुरी :भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर हुई बैठक
जिला मैनपुरी विधानसभा को गांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शिवा पकवाड़ा अभियान के तहत बैठक की गई. जिसमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा निम्न कार्यक्रमों का उल्लेख और कार्यक्रमों की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को बांटी गई. इस मौके पर मुख्य रूप से अरविंद तोमर, भाजपा नेता आशीष तिवारी, दिलीप गुप्ता, संजय वर्मा, आशु सक्सेना, सुरेंद्र बाबू, गौतम कठेरिया, गौरव शाक्य, विश्राम सिंह राजपूत, सुनील राजपूत, जितेंद्र लोधी, संजय सनातनी आदि लोग मौजूद रहे. रिपोर्ट अर्पित शर्मा मैनपुरी
गुलाम नबी आजाद के बयान को कांग्रेस ने बताया क्लाइमेट चेंज
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार को कहा कि वह राहुल गांधी की तरह किसी पर भी व्यक्तिगत हमले नहीं करते हैं। उन्होंने कश्मीर न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने संसद में 7 साल तक विपक्ष के नेता के रूप में पीएम मोदी की नीतियों की आलोचना की है। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। पार्टी के नेता जयराम रमेश ने एक क्लिप को रिट्वीट करते हुए इसे ‘जलवायु परिवर्तन’ करार दिया है। उन्होंने कहा, “जलवायु परिवर्तन हो गया…
विधानसभा में आगे की सीट क्या अखिलेश और शिवपाल में दूरी बढ़ाएगी?
एक ओर शिवपाल यादव सपा से कोई नाता न रखने का ऐलान करते हैं और दूसरी ओर सपा उनको सदन में आगे बिठाने की मांग का समर्थन करती है। क्या यह चाचा भतीजे के नजदीक आने के संकेत हैं या और दूर जाने के…। इसके अपने निहितार्थ हैं। पर सपा के नेता कहते हैं कि यह पहल तो चाचा के सम्मान में है।सदन में अभी यह तय नहीं है कि शिवपाल यादव आगे की पंक्ति में किस सीट पर बैठेंगे। इस पर अभी स्पीकर को निर्णय करना है। आगे बैठने…
किस क्रिकेटर ने लगाया एमएस धोनी पर बड़ा आरोप, कहा- अगर मौका देते तो मेरा करियर कुछ अलग होता
एमएस धोनी की कप्तानी में कई खिलाड़ी भारत के लिए खेले, लेकिन कुछ को मौका नहीं मिला। धोनी ने भारत के कई खिलाड़ियों का जीवन बदला और कई खिलाड़ियों के भारतीय टीम के लिए खेलने के सपने को साकार करने में बड़ी भूमिका निभाई, लेकिन अब एक क्रिकेटर ने महेंद्र सिंह धोनी पर बड़ा आरोप लगाया है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में भी धोनी ने कई खिलाड़ियों की पहचान की थी, जिन्हें देश के लिए खेलने का मौका मिला।सीएसके के लिए खेलने वाले मोहित शर्मा, मुरली विजय,…
अफगानिस्तान से बोला पाकिस्तान, मसूद अजहर को ढूंढ़कर गिरफ्तार करो
आतंकियों को पनाह देने के लिए पाकिस्तान भले ही दुनियाभर में मशहूर हो लेकिन खुद को पाक साफ दिखाने की उसकी पैंतरेबाजी कम होती नहीं दिख रही है। इसी बीच पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार को ऐसा पत्र लिखा दिया जिसमें उसने खूंखार आतंकी मसूद अजहर को गिरफ्तार करने की हिदायत दे दी है।पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को गिरफ्तार करने के लिए अफगानिस्तान को पत्र लिखा है। पाकिस्तान ने अपने पत्र में कहा है कि मसूद अजहर के नंगरहार और कुनार इलाकों में…
आयुष्मान खुराना के बारें में जानें, असली नाम से फिल्मों की अलग च्वाइस तक
अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने अपने करियर में ऐसी कई फिल्मों में काम किया है, जिन्होंने सिर्फ दर्शकों को एंटरटेन ही नहीं किया बल्कि साथ ही साथ समाज को एक जोरदार मैसेज भी दिया। 14 सितंबर 1984 को आयुष्मान खुराना का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। आयुष्मान खुराना मल्टी टैलेंटिड एक्टर हैं और दर्शकों का प्यार जीतने में हमेशा ही कामयाब रहते हैं। बर्थडे पर हम आपको बताते हैं एक्टर की कुछ खास बातें…आयुष्मान खुराना का असली नाम निशांत खुराना है, हालांकि 3 साल की उम्र में उनके माता-पिता…
