पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर निवासी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि वह गांव में किसी काम के लिए जा रहा था।रास्ते में उसे गांव के ही एक युवक ने रोक लिया और गालियां देना शुरु कर दिया।विरोध करने पर डंडे से प्रहार करने लगा।आरोप है कि उसकी बाइक पर डंडे से प्रहार कर बाइक के शीशे तोड़ कर बाइक को जलाने का प्रयास करने लगा।इसी दौरान पीड़ित मौके से भाग गया।आरोप है कि ग्रामीण व उसकी पत्नी उसके घर पहुंच गई और गाली गलौज की,विरोध पर दुष्कर्म के झूठे…
Day: September 10, 2022
पीलीभीत:चोरों ने विद्यालय के ऑफिस का ताला तोड़ने का किया प्रयास
पीलीभीत /पूरनपुर: चोरों ने विद्यालय के ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया।लेकिन लाक होने के कारण चोर घटना को अंजाम नहीं दे सके।सुबह अध्यापक जब पहुंचे तो ताले टूटे देख खलबली मच गई।प्रधानाध्यापक ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।नगर में बीते एक महीने से लगातार चोरो की चहलकदमी देखी जा रही है।शुक्रवार रात अज्ञात चोर नगर के बीआरसी कार्यालय पहुंचे।जहां उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय के ऑफिस का हथोडे से ताला तोड़ दिया। इस दौरान कुछ आहट पाकर चोर घटना को अंजाम नहीं दे सके। यह…
पीलीभीत :रोटरी क्लब रॉयल एवं इनरव्हील क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने संयुक्त रूप से कंपोजिट विद्यालय अमरैया कलां में आई चेक अप कैंप का आयोजन हुआ।
पूरनपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरैयाकलां में रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के संस्थापक कौशलेंद्र भदौरिया द्वारा आठवां आई चेक अप कैंप लगाया गया। जिसमें पूरनपुर तहसील क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालय में वर्ष 2022 में आई चेक अप कैंप लगाने की तैयारी है। सीएचसी पूरनपुर से सतीश सिंह एवं उनकी टीम के चंद्रशेखर, मोहित कुमार ने बच्चों का नेत्र परीक्षण किया तथा जरूरतमंद बच्चों को शीघ्र चश्मा वितरण किए जाएंगे। जिसमें 250 बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनरव्हील क्लब पूरनपुर रॉयल्स की अध्यक्ष दीपा गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष स्मिता खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष…
पीलीभीत :निपुण भारत मिशन के तहत प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्रशिक्षक बृजेश देव मौर्य, ने मौजूद प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया।
पूरनपुर। निपुण भारत मिशन के तहत ब्लाक संसाधन केंद्र पर चल रहे प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्रशिक्षक बृजेश देव मौर्य, मो0 ताहिर खां ने मौजूद प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण देते हुए बच्चों में मौखिक भाषा का विकास, डिकोडिंग, पठन, लेखन तथा कक्षा में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की एवं समूह के माध्यम से चार्टों पर कहानी चित्रण, मौखिक अभिव्यक्ति चित्रण, स्लोगन आदि बनवाए।ब्लाक संसाधन केंद्र पूरनपुर में खण्ड शिक्षाधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक…
पीलीभीत:सड़क हादसों में महिला सहित पांच घायल
पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.महाराजपुर निवासी पवन कुमार अपने साथी बृजेश पत्नी राधा के साथ अपनी रिश्तेदारी गांव कबीरपुर कसगंजा आए हुए थे।वापस लौटने के दौरान पूरनपुर बंडा हाईवे पर लुकटिहाई मोड के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने शुक्रवार की देर रात बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में बाइक पर सवार तीनों घायल हो गए।घटनाक्रम को लेकर लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।दूसरे सड़क हादसे में गांव…
फर्रुखाबाद:याकूतगंज में फाइलेरिया मरीजो को चिन्हित करने को हुआ नाइट ब्लड सर्वे 96 लोगों के लिए गए रक्त के नमूने
फर्रुखाबाद 10 सितंबर 2022 जिले में फाइलेरिया रोगियों की खोज के लिए माह के प्रत्येक बुधवार को जिला मलेरिया विभाग में नाइट क्लीनिक चलती है l जिसमें फाइलेरिया रोगियों की पहचान के लिए रात में 8 बजे से 10 बजे तक नाइट ब्लड सर्वे होता है l इसके अलावा महीने में दो बार जहां पर फाइलेरिया रोगी हैं या कोई संभावित गांव है तो वहां शिविर लगाकर रात्रि में रक्त का सैंपल लिया जाता है यह कहना है जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) डॉ राजेश माथुर का lइस दौरान सहायक मलेरिया…
फर्रुखाबाद:पांचाल घाट पर लगा भीषण जाम
द दस्तक 24 न्यूज ।शनिवार सुबह से ही श्रद्धालु पितृ पक्ष आगमन को लेकर गंगा स्नान करनें पंहुचे | जिससे एक साथ लाखों की संख्या में भीड़ पंहुच गयी| पुलिस प्रशासन की तरफ से बड़े वाहनों की आनें-जानें पर कोई पाबंदी नही की गयी थी| जिससे ट्रक, डम्पर, कारें, डग्गामार आदि नें पुल पर आकर जाम की शक्ल ले ली| धूप तेज होंने के चलते लोगों को खड़ें होनें पर काफी तकलीफ हुई| काफी देर बाद यातायात प्रभारी रजनेश कुमार आदि पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे| जाम खुलानें में…
सिद्धार्थनगर -थाना डुमरियागंज फर्जी मार्कशीट व दूसरे के नाम पर नौकरी कर रहे अभियुक्त को एसटीएफ0 व थाना डुमरियागंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय/जेल भेजा गया
अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में “अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान” के अन्तर्गत सुरेश चन्द्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व राणा महेंद्र प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 10.09.2022 को प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर फर्जी मार्कशीट व दूसरे के नाम पर नौकरी करने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 215/2022 धारा 419,420,467,468,471 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त मनोज कुमार जायसवाल पुत्र रामनाथ जयसवाल ग्राम नकहा जंगल थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर…
विराट कोहली पर कमेंट कर बोले वीरेंद्र सहवाग, अगर ऐसा होता तो द्रविड़ ओपनर होते और सचिन टेस्ट में पारी का आगाज करते,
एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ विराट कोहली ने फॉर्म में वापसी की। इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट से पहले किंग कोहली ने एक महीने का ब्रेक लिया था। कोहली टूर्नामेंट की शुरुआत से ही अच्छी लय में दिख रहे थे। अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की नाबाद पारी खेलने से पहले उन्होंने दो अर्धशतक लगाए थे। कोहली ने रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में एशिया कप के आखिरी मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ केएल राहुल के साथ पारी का आगाज किया। कोहली ने 12 चौकों और 6 छक्कों की…
चार्ल्स हुए भावुक, क्वीन एलिजाबेथ को याद कर बताया 1947 का वादा
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद बकिंघम पैलेस ने ऐलान किया है कि उनके बेटे चार्ल्स तृतीय देश के अगले सम्राट होंगे। शनिवार को इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा। अपनी मां और क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद अपने पहले संबोधन में चार्ल्स भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि महारानी ने जिंदगी भर ब्रिटेन की सेवा की। कहा कि 1947 में अपने 21वें जन्मदिन पर, किया वादा उन्होंने पूरी जिंदगी निभाया।ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ ने गुरुवार को स्कॉटलैंड स्थित अपने आवास में आखिरी सांस ली। उनके…
निर्वाचन आयोग आया हरकत में, 15-20 नहीं… 2 हजार से अधिक राजनीतिक दल रजिस्टर्ड
आपको जानकर हैरानी होगी कि चुनाव आयोग 2,174 पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त दलों पर इस मामले में कार्रवाई करने जा रहा है। आयोग ने इन दलों की जांच करने के लिए सीबीडीटी से आग्रह किया है।आयोग की ये कार्रवाई इन दलों की ओर से अपने दानदाताओं की सूची आयोग में जमा नहीं कराने के कारण की जा रही है। आयोग ने बताया कि 2,174 पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त दलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग को तब लिखा गया, जब इन दलों को लगभग 1,000 करोड़ रुपये का चंदा मिलने का…
भाजपा ने कसा महुआ मोइत्रा पर तंज, कहा- राहुल गांधी की तरह जल्द सड़कों पर दिखेंगी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने हाल ही में पार्टी की एक बैठक में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) को अपने निर्वाचन क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। पश्चिम बंगाल की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने इस मौके को लपका और लगे हाथ तंज भी कस दिया। भगवा पार्टी के नेता ने कहा कि राहुल गांधी की तरह महुआ मोइत्रा भी जल्द ही सड़कों पर होंगी, लेकिन उनका कारण अलग होगा।बीजेपी नेता अमित मालवीय ने महुआ को लेफ्ट की पसंदीदा नेता…
शशि थरूर समेते इन 5 सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में निष्पक्षता पर जताई चिंता
कांग्रेस के पांच लोकसभा सदस्यों ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से आग्रह किया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्वाचक मंडल की सूची मतदान में हिस्सा लेने वालों और संभावित उम्मीदवारों को प्रदान की जाए।पार्टी सांसद शशि थरूर, मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बारदोलोई और अब्दुल खालिक ने मिस्त्री को पत्र लिखकर यह आग्रह किया है। यह पत्र कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा से एक दिन पहले…
प्रयागराज : चीफ, डिप्टी चीफ तथा असिस्टेंट लीगल एंड डिफेेंस काउन्सिल पद हेतु सक्षम अभ्यर्थीं अब 15 सितम्बर तक कर सकते है आवेदन
प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि लीगल एंड डिफेेंस काउन्सिल सिस्टम के अन्तर्गत चीफ लीगल एंड डिफेेंस काउन्सिल के लिए 01 पद एवं डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेेंस काउन्सिल के लिए 01 पद तथा असिस्टेंट लीगल एंड डिफेेंस काउन्सिल के 02 पद हेतु सक्षम अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आहूत किये जाते है। आवेदन का पत्र का प्रारूप जनपद न्यायालय इलाहाबाद की वेबसाईट http://districts.ecourts.gov.in/allahabad एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की वेबसाईट www.upslsa.up.nic.in से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र…
बरेली :क्यों नहीं थम रहा बरेली मे गौकशी का धंधा लगातार बेखौफ़ हो रही गौक्सी
बरेली :भले ही सरकार ने गौ को प्रतिबंधित कर दिया है लेकिन फिर भी बरेली मे गौक्सी जोरो पर है. बरेली के आँवला और भोजीपुरा मे गौक्सी खूब होती है और पुलिस को भनक तक नहीं लगती. पुलिस के नाक तले गौक्सी की घटना हो जाती है. और पुलिस कुछ नहीं करती
अनुराग कश्यप वैज्ञानिक बनना चाहते थे, बन गए निर्देशक
अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) का जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। अनुराग का नाम उन निर्देशकों में शुमार है, जो अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, उनकी कुछ फिल्मों को जहां दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया है तो वहीं दूसरी ओर कुछ को सिरे से नकार दिया है। वैसे अनुराग अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। बेबाक अंदाज वाले अनुराग कश्यप आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं…
जौनपुर : नहर मैं वृद्ध का शव मिलने से ग्रामीणों में फैली सनसनी
शाहगंज(जौनपुर) : कोतवाली क्षेत्र स्थित आजाद नहर में एक वृद्ध का शव उतराया मिला । स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया । शुक्रवार के शाम 4 बजे के लगभग आजाद नहर उसरहटा के पास लोगों ने देखा कि नहर में एक वृद्ध की लाश उतराई हुई है । इसकी सूचना कोतवाली शाहगंज को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया । मृतक की शिनाख्त हरिप्रसाद यादव (65 वर्ष) पुत्र सुखदेव…
फर्रुखाबाद : ग्वालटोली फतेहगढ़ में धूम धाम से मनाया गया गणेश उत्सव ।
गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में मोहल्ला ग्वालटोली फतेहगढ़ में भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापन हुई थी जिसका आज विशाल झांकी यात्रा के साथ ग्वालटोली से पांचाल घाट गंगा जी पर जाकर विसर्जन किया गया भक्तों ने जयकारे लगाते हुए और गणपति बप्पा को बिदा किया और अगले वर्ष पुनः आने का निवेदन किया । इस अवसर पर ग्वालटोली के सभासद व अन्य कार्यकर्ता व कमेटी के सदस्य मौजूद रहे । भव्य आरती वंदना कर प्रसाद वितरण कर के गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए पांचाल घाट ले…
बरेली: कृषि अधिकारियो को आँवला पौने चार सौ गाँव मे सूखा ग्रस्त जंचे 8 पहले दिन चार का निरिक्षण चार छूटे
बरेली :आँवला क्षेत्र की बड़कीसमती कहे या इसे भी कुदरत का कहर की पौने चार सौ के आंकड़े को पार करने बाले तहसील क्षेत्र मे कृषि विभाग को आँवला मे केवल आठ ही गांवो ऐसे दिखे जिंसमे सूखे के हालात नजर आए और देखिये पहले दिन केवल चार का ही किया गया निरिक्षण, बाकि जो गाँव बच गए उनका नंबर कब आता है, या नहीं भी. जबकि देखा जाए तो आलमपुर और रामनगर ब्लॉक के गाँव ऐसे है जहाँ सूखे की स्तिथि को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है एसडीएम…
बरेली :आँवला के सब्जी बिक्रेता के बेटे ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर दिया क्षेत्र का नाम रोशन
आंवला/बरेली :तहसील क्षेत्र के गांव अबादानपुर के निवासी लालता प्रसाद मौर्य सब्जी बेचने का कार्य करते हैं और मेहनत मजदूरी करके उन्होंने अपने पुत्र विकास मौर्य को पढ़ाया तथा विकास मौर्य ने नीट की परीक्षा पास की उसने 633 अंक प्राप्त कर 8500 की ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर अपने माता पिता और गांव तथा क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया। परिजनों ने खुशी मनाई और मिठाई खिलाई। विकास मौर्य ने इसके लिए अपने माता-पिता को श्रेय दिया है।
