फर्रुखाबाद: महावीर इंटर कॉलेज के साथ कई विद्यालयों में मनाया गया शिक्षक दिवस

फर्रुखाबाद के महावीर इंटर कॉलेज के साथ अन्य कई कॉलेजों में शिक्षक दिवस मनाया गया इस शुभ अवसर पर अध्यापकों ने छात्र छात्राओं को शिक्षक दिवस के बारे में विस्तार से बताया महावीर इंटर कॉलेज के अध्यापक प्रवेश शाक्य जी ने बताया शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस को मनाने की प्रथा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन से शुरू की गई क्योंकि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर को हुआ था उन्होंने अपना पूरा जीवन काल शिक्षा के जोर देने पर दिया डॉक्टर साहब लगातार…

आँवला/बरेली:शिक्षक दिवस पर कोरी बधाई ही नहीं शिक्षक को सरकार की ओर से प्रोटोकॉल निर्धारित हो- जगदीश चन्द्र सक्सेना।

आँवला – मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना के अनुसार मन्त्री, सांसद, विधायक व प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारियों का प्रोटोकॉल है पर शिक्षको का कोई प्रोटोकॉल निर्धारित नहीं है।उक्त कारण से शिक्षकों को उचित सम्मान व पहचान नहीं मिल पाता जिसका वह अधिकारी है। कुछ देशों में शिक्षकों के सम्मान में न्यायालय में शिक्षक के उपस्थित होने पर जज खडे़ हो जाते हैं और शिक्षक को कुर्सी उपलब्ध करा कर ही बैठते हैं।भारत में शिक्षकों का कोई विशेष सम्मान नहीं मिल…

पीलीभीत : शिक्षक दिवस पर बीआरसी क्षेत्र के स्कूलों में बेहतर कार्य करने बालों में 35 शिक्षकों को बीईओ ने प्रशस्तिपत्र देकर समारोह पूर्वक सम्मानित किया।

पुरनपूर सोमवार को बीआरसी पूरनपुर में शिक्षक दिवस कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें परिषदीय स्कूलों में बेहतर प्रदर्शन करने बाले 35 शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को खण्ड शिक्षाधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह ने प्रशस्तिपत्र देकर समारोह पूर्वक सम्मानित किया। प्रशस्तिपत्र प्राथमिक विद्यालय खैरपुर के मो0 फुरकान, अमरैयाकलां की शिक्षामित्र कंचन देवी कुशवाहा, माधोटांडा की शाजिया बी, तबस्सुम चौहान, हबीबगंज के मो0 नूर खां आदि कई शिक्षक, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को प्रशस्तिपत्र मिले। इस मौके पर एआरपी ब्रजेश मौर्य, मो0 ताहिर खां, कपिल गुप्ता, राजेश कुमार, मो0 हसन, मो0 जावेद, गुरजीत सिंह, वेदपाल, अनीता शर्मा,…

पीलीभीत : हर घर जल मिशन हर घर जल आरंभ हुआ

पूरनपुर।जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के तहत चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण का आरंभ ब्लॉक प्रमुख प्रितिनिधि आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में ब्लॉक सभागार में आरंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित राजू ने सहभागिता कर सभी प्रशिक्षित कार्मिकों को प्रशिक्षण भत्ता व प्रमाण पत्र वितरित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के अंतर्गत कुशल कारीगर राजमिस्त्री के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना से बहुत कुछ देखने और सीखने…

पीलीभीत : हाईवे पर हुई कुंडल-मोवाइल की घटना का खुलासा

पूरनपुर-बंडा हाईवे के घुंघचाई के पास हुई कुंडल लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को दबोचा है।पूछताछ करने पर आरोपी ने हाईवे पर कुंडल लूट और छात्रा का मोबाइल लूट की घटना को कबूला है। आरोपी पर अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस ने जेल भेजा है।पूरनपुर बंडा हाईवे पर अगस्त माह में ताबड़तोड़ लूट की वारदात हुई।शनिवार को कॉलोनी की छात्रा कॉलेज से लौट रही थी।बदमाशों ने उसका मोबाइल लूट लिया था। घेरावंदी करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपी ने…

पीलीभीत : हुआ शिक्षक दिवस पर भव्य कार्यक्रम, राज्य पुरस्कार से नवाजी गई सुश्री गीता कुमारी।

पीलीभीत शिक्षक दिवस पर सोमवार को गांधी प्रेक्षागृह में शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य कार्यक्रम हुआ, जिसमें लखनऊ से मुख्यमंत्री जी के राज्य शिक्षक सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक बरखेडा प्रवक्तानन्द , जिला पंचायत अध्यक्षा डॉ0 दलजीत कौर, जिलाधिकारी पुलकित खरे, मुख्य विकास अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कर कमलों द्वारा मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम से पूर्व सजीव कार्यक्रम…

आँवला/बरेली – घटिया सामग्री से हो रहा नाला निर्माण, एसडीएम आँवला ने रुकवाया।

आँवला – रामनगर ब्लाक क्षेत्र के गांव अटा फुंदापुर में घटिया सामग्री से नाला निर्माण किया जा रहा था। ग्रामीणों की शिक़ायत पर एसडीएम ने मौके पर जाकर नाला निर्माण कार्य बंद करा दिया। साथ ही ठेकेदार को मानक के अनुरूप निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। रामनगर ब्लाक के गांव अटा फुंदापुर में क्षेत्र पंचायत से नाले का निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार ने शुरू से ही पीला ईंट के साथ घटिया सीमेंट और रेत लगाकर नाले का निर्माण शुरू करा दिया। सोमवार को ग्रामीणों ने एसडीएम आँवला…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ शिक्षक समारोह कार्यक्रम

द दस्तक 24 न्यूज़ फर्रुखाबाद, ।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एवं मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, , मा0 विधायक कायमगंज, मा0 विधायक भोजपुर की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक दिवस पर मा0 मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान एक शिक्षक को राज्य पुरस्कार से एवं सभी ब्लाक के एक-एक शिक्षक को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। एक छात्र शिक्षक/गुरू…

पीलीभीत :संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत,फैली सनसनी

पीलीभीत पूरनपुर ; संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत हो गई। मौत की सूचना लगते ही गांव में सनसनी फैल गई। तमाम लोगों की संख्या में गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। नवविवाहिता की मौत की सूचना लगते ही उसके मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामाभरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते…

पीलीभीत :शॉर्ट सर्किट से तारों में लगी आग से मची अफरा-तफरी

पीलीभीत पूरनपुर।नगर के पुराने स्टेट बैंक के पास शॉर्ट सर्किट से अचानक तारों में आग लग गई।आग की तेज लपटें देख खलबली मच गई।लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। बमुश्किल लोगों ने आग पर काबू पाया।नगर में जर्जर तारों से आए दिन हादसे हो रहे हैं।रोजाना तार आपस में लड़कर टूट कर जमीन पर गिर रहे हैं। इसके अलावा आए दिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटनाएं हो रही है।रविवार की देर शाम नगर के पुराने स्टेट बैंक व नगर के पकडिया चौराहे रोड पर लगे बिजली…

पीलीभीत :स्कूल से वापस घर लौट रही छात्रा को बाइक सवार ने मारी टक्कर

पीलीभीत पूरनपुर; पढ़ाई कर वापस घर लौट रही छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी।हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। दूसरे मामले में ईको ने बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में बाइक पर सवार दंपति सहित तीन घायल हो गए।दोनों हादसों में घायल हुए छात्रा सहित चार लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी सोनी देवी पुत्री श्रीपाल पूरनपुर नगर की जीजीआईसी इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा…

पीलीभीत :फरार किशोरी बरामद,मेडिकल को भेजा

पीलीभीत पूरनपुर।पड़ोस का रहने वाला युवक अपने भाई व साथी की मदद से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी की मां की ओर से विरोध करने पर परिजनों से मारपीट की।पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग को बरामद कर उसको मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने वताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 27 अगस्त को घर पर थी।आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले सूरज अपने भाई…

जौनपुर:शिक्षक दिवस पर जिलाधिकारी द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों को किया गया सम्मानित

जौनपुर:मा० मुख्यमंत्री जी योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा लोकभवन में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।              जनपद के कलेक्ट्रट सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल की उपस्थिति में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।            कलेक्ट्रट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में कंपोजिट विद्यालय सबरहद शाहगंज के शिक्षक अशोक सोनकर को राज्य अध्यापक पुरष्कार से जिलाधिकारी…

फर्रुखाबाद:सात सितम्बर से 15 अक्टूबर तक होगा छूटे हुए बच्चों का नियमित टीकाकरण

फर्रुखाबाद , 5 सितंबर 2022 बच्चों में होने वाले विभिन्न प्रकार के संक्रमण एवं गंभीर जानलेवा बीमारियों से बचाव तथा बाल मृत्यु दर को नियंत्रित करने के लिये प्रदेश के 28 जिलों में सात सितंबर से 15 अक्टूबर तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा | अभियान में कहीं कोई त्रुटि न रहने पाए, सभी छूटे हुए बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण हो और ई कवच पोर्टल पर शत प्रतिशत टीकाकरण दर्ज हो इसके लिए सोमवार को जिला, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और आशा, एएनएम को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया lमुख्य चिकित्सा…

जौनपुर: मौर्य शाक्य सभा कार्यालय पर मनाया गया बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का शहादत दिवस

जौनपुर: 5 सितम्बर को जिला शाक्य मौर्य सोसाइटी के कार्यालय पर शहीद जगदेव प्रसाद जी को उनके शहादत दिवस पर द श्रध्दाजलि दी गई ।शाक्य मौर्य सभा के अध्यक्ष प्रेमचन्द मौर्य जी ने बाबू जगदेव प्रसाद जी के बारे में बताया कि बाबू जगदेव प्रसाद पिछड़ों और वंचितों के मसीहा के रूप में कार्य कर रहे थे उनका नारा था ” सौ में नब्बे शोषित हैं, शोषितों ने ललकारा है। धन-धरती और राजपाट में, नब्बे भाग हमारा है। उनका यह नारा देश के 90 प्रतिशत लोगों को शोषित बताता था…

पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम का माहौल भारत के खिलाफ आखिरी ओवर में कुछ ऐसा था

पाकिस्तान ने महज एक हफ्ते में भारत से अपनी हार का हिसाब चुकता किया कर एशिया कप 2022 के सुपर 4 में जीत के साथ आगाज किया। रविवार रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडिय में बाबर आजम की टीम ने रोहित शर्मा की टीम को 5 विकेट से हराया। इससे पहले भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को इतने विकेट के अंतर से ही मात दी थी। बाबर आजम की टीम की इस रोमांचक जीत के बाद पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आखिरी…

आज होगा ब्रिटेन के पीएम का ऐलान, जानिए

आज ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान होगा। चुनाव के दौरान भारतीय मूल के ऋषि सुनक और कंजरवेटिव पार्टी की लिज ट्रस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि बाद में ऋषि सुनक सर्वे में पिछड़ते नजर आए। फिलहाल सोमवार को स्पष्ट हो जाएगा कि बोरिस जॉनसन की जगह कौन लेने जा रहा है। आइए समझते हैं कि ब्रिटेन में पीएम चुनाव का रिजल्ट कैसे घोषित होता है।दरअसल, ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच मतदान पूरा हो चुका है और सोमवार को ब्रिटेन के नए…

उत्तर प्रदेश में दो महीने में 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की होगी भर्ती, शैक्षिक योग्‍यता बदली

उत्‍तर प्रदेश में अगले दो महीनों के भीतर करीब 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सीधी भर्ती होगी। राज्य में इन कार्यकत्रियों के कुल एक लाख 89 हजार 836 पद सृजित हैं, जिनमें से 60 साल की उम्र पूरी होने पर सेवानिवृत्ति, देहांत और अन्य कारणों से 52 हजार पद रिक्त चल रहे हैं।वर्ष 2012 के बाद से प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पद खाली चल रहे हैं और इन पदों के रिक्त होने की वजह से आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन भी बाधित हो रहा है। बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने…

छात्र और छात्राएं क्‍लासरूम में टीचर के साथ गुड़गुड़ा रहे थे हुक्‍का , शराब की बोतलें भी मिलीं, 7 गिरफ्तार

लखनऊ के भूतनाथ बाजार में भीड़-भाड़ वाले इलाके के बीच स्थित कोचिंग सेन्टर में क्लास रूम की जगह हुक्का गुड़गुड़ाया जा रहा था। संचालक, टीचर और छात्र-छात्रायें हुक्का के साथ शराब पीते भी दिखे।कोचिंग की आड़ में यह हुक्का बार देर रात तक चलता था और चंद कदम दूर पर स्थित भूतनाथ बाजार चौकी के पुलिसकर्मी इससे अनजान बने रहे। शनिवार शाम एक युवती नशे की हालत में निकली तो कुछ दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच ही वहां से गुजर रहे एसीपी गाजीपुर ने अपनी टीम के…

मां-बाप ने11 साल की मासूम बच्‍ची को लड़कों से हंसकर बात करने पर नहर में फेंका

झूठी शान और इज्‍जत का गुमान बुद्ध‍ि-विवेक और मानवीयता का किस तरह हरण कर सकता है इसका जीता जागता नमूना मेरठ में देखने को मिला है। 11 साल की मासूम बच्‍ची चंचल की हत्या उसके ही मां-बाप ने महज इसलिए कर दी कि वह लड़कों से हंसकर बात करती थी। चंचल के सनकी मां-बाप ने जिंदा बेटी को नहर में फेंक दिया और पकड़े जाने पर वजह बताई कि मासूम बच्ची, लड़कों से घुलमिलकर रहती थी।चंचल की हंसी और मासूमियत सबसे पहले पिता को अखरने लगी। मानसिक रूप से कुंठित…