सिद्धार्थनगर : महाराष्ट्र राज्य के वांछित अभियुक्तगण को शोहरतगढ़ पुलिस, एस.टी.एफ. व महाराष्ट्र पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया

सिद्धार्थनगर : महाराष्ट्र राज्य के वांछित अभियुक्तगण को शोहरतगढ़ पुलिस, एस.टी.एफ. व महाराष्ट्र पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।*श्री अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में “अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान” के अऩ्तर्गत श्री सुरेश चन्द रावत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व श्री राणा महेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल निर्देशन में अभियान के अन्तर्गत थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 10.08.2022 को श्री जयप्रकाश दूबे प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ के नेतृत्व मे…

केरल की 42 साल की मां और 24 साल के बेटे ने एक साथ पास की PSC परीक्षा

आपने सफलता की कई कहानियां पढ़ीं होंगी. लेकिन मां-बेटे की सफलता की यह कहानी तमाम कहानियों से हटके है. केरल के मलप्पुरम की एक 42 वर्षीय मां बिंदू और उसके 24 वर्षीय बेटे विवेक ने लोक सेवा आयोग (PSC) की परीक्षा एक साथ पास की है, जिसके बाद इस मां-बेटे की जोड़ी मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई है. बिंदू का बेटा जब दसवीं कक्षा में था, तब उसे पढ़ने के लिए वह प्रोत्साहित किया करती थीं. इसी दौरान उन्होंने किताबें पढ़ना शुरू किया था. इसी पढ़ाई ने उन्हें केरल…

मैनपुरी : जिला मैनपुरी के ब्लाक ब तेसील घिरोर से एक ग्राम पंचायत नाहिल कठेगरा ब नगरिया की बहुत बड़ी घटना है

मैनपुरी : जिला अधिकारी व उपजिला अधिकारी से अनुरोध है एक ग्राम नगरिया में राशन डीलर ब प्रधान अपनी डीबी मनमर्जी से बाट रहें हैं और कोठा पर तिरंगा की झंडी किया डीलर ब प्रधान को किया बिक्री करने के लिए दी हैमां मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ जी ब माननीय प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी जी आपसे अनुरोध है कि ये तिरंगा का झंडा किया इन दोनों को प्रधान ब डीलर को बिक्री करने के लिए भैजा है कि या ये गरीब राशन कार्ड बालो से 30 रुपए की कीमत लगा दे रहे…

नीतीश कुमार पर सीधे प्रहार से बचेगी भाजपा, बिहार बड़ी चुनौती

बिहार में जदयू के एनडीए गठबंधन से अलग होने के बाद भाजपा ने न सिर्फ एक राज्य में सत्ता खोई है, बल्कि उसका एक बड़ा सहयोगी भी उससे दूर हुआ है। भाजपा और जदयू में खटास तो लंबे समय से चली आ रही थी, लेकिन हाल की कुछ घटनाओं ने दोनों दलों का तलाक कुछ जल्द ही करा दिया। हालांकि, ऐसी स्थिति के लिए भाजपा पहले से ही तैयार थी, इसलिए उसने पटना में अपने सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक में न केवल तभी 243 विधानसभा सीटों पर अपने नेताओं…

नीतीश कुमार – तेजस्वी यादव अचानक साथ नहीं आए क्या 2020 चुनाव से बदले हालात

बिहार में आखिरकार सियासी फेरबदल हो गया। नीतीश कुमार ने नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल से हाथ मिलाया है। दिल्ली की राजनीति में भी खास जगह रखने वाले बिहार में यह घटनाक्रम अचानक हुआ नहीं दिख रहा है। कहा जा रहा है कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच नजदीकियां बीते कुछ समय से बढ़ती देखी जा रही थीं।2020 बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कुछ बदलता दिख हा था। विधानसभा पर नजर रखने वालों को सीएम कुमार और विपक्ष के…

एशिया कप में शमी, सैमसन और ईशान बाहर, आवेश को मौका

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टूर्नामेंट को टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में सबकी निगाहें टीम सिलेक्शन पर टिकी हुई थीं। टीम में लगातार फ्लॉप हो रहे आवेश खान को मौका दिया गया है। इस साल आवेश ने 13 टी-20 मैच खेले हैं और लगभग 32 की औसत से सिर्फ 11 विकेट लिए है। उनका इकॉनमी भी 9 के करीब है। वहीं, कई ऐसे खिलाड़ी रहे जो टीम में चुने जाने के हकदार थे,…

FBI की डोनाल्ड ट्रम्प के घर रेड, तलाशी के बाद कई डॉक्यूमेंट्स जब्त

यह रेड बिना किसी नोटिस के की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस वक्त FBI एजेंट्स ने मार-ए-लीगो पर छापा मारा, उस वक्त खुद ट्रम्प वहां नहीं थे। बताया जाता है कि वो फिलहाल न्यूजर्सी में हैं। यहां वो एक केस के सिलसिले में गए हैं। कुछ दिन पहले ही ट्रम्प के खिलाफ 6 जनवरी की हिंसा के मामले में जांच कर रही एक पार्लियामेंट्री कमेटी ने कहा था कि FBI को उनके खिलाफ जांच तेज करनी चाहिए।ट्रम्प ने जब पिछले साल व्हाइट हाउस छोड़ा था, तब वो कई डॉक्यूमेंट्स…

बरेली :आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर निकाली गयी तिरंगा यात्रा

वही इस जागरूकता रैली में शामिल बरेली के महापौर डॉ उमेश गौतम ने कहा कि आजादी को 75 साल पूरे होने जा रहे हैं इसी को लेकर “आजादी का अमृत महोत्सव” मनाया जा रहा है। इस अमृत महोत्सव में मुख्य है कि हमारी आन बान शान हमारा राष्ट्रध्वज तिरंगा हर घर पर फहरे। डॉ उमेश गौतम ने कहा कि आज के इस रैली में शामिल होकर ऐसा लग रहा है कि हर घर एक नहीं पांच पांच तिरंगे फहरे हुए नजर आएंगे। क्योंकि इस रैली में ऐसा लग रहा है…

बरेली :अगस्त क्रांति के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्त्ता संघ ने फहराए तिरंगे

  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार अगस्त क्रांति के मौके पर उत्तर प्रदेश के प्रत्येक घर पर दिनांक 9 अगस्त से 15 अगस्त तक झंडा फहराने का कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 9 अगस्त को समाजवादी पार्टी बहेड़ी कार्यालय पर बहेड़ी विधायक माननीय श्री अताउर रहमान जी के नेतृत्व में झंडा फहराया गया व कार्यकर्ताओं को झंडा वितरण भी किया गया और कहा गया कि वह अपने घरों व आसपास सभी जगह झंडा फहरायें|

बरेली :सरकार इमाम हुसैन के नाम पर दरगाह पहलवान साहब पर लगायी गयी शरबत की सबील

जनपद बरेली : आज बरोज़ जुमेरात 5 मुहर्रम उल हराम को नबीरे आला हज़रत क़ायदे मिल्लत व आई एम सी प्रमुख हज़रत मौलाना तौक़ीर रज़ा खान व दरगाह पहलवान साहब कमेटी के अध्यक्ष जनाब डॉ नफीस खान की सरपरस्ती मे नॉवल्टी चौराहे स्थित हज़रत सय्यद वासिल शहीद उर्फ़ पहलवान साहब के मज़ार शरीफ पर दरगाह पहलवान साहब के सज्जादा नशीन जनाब फरहान रज़ा खान व दरगाह कमेटी के सेक्रेटरी नोमान रज़ा खान की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी हज़रत इमाम हुसैन रजी0 के नाम पर शरबत…

बरेली:फतेहगंज पश्चिमी मे शांति पूर्ण और समता समानता के माहौल मे निकाले गए ताजिए

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे में और थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया खेतल, कुरतरा,अगरास और आसपास के गांव के लोगों ने फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में मोहर्रम पर ताजियों का जुलूस निकला गया, इस मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा, कस्बे वासियों ने हिंदू मुस्लिमों की एकता की मिसाल कायम करते हुए कस्बे के प्रमुख समाज सेवी और व्यापारी ने कस्बे की मेन बाजार में राज कपूर गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, जानकी देवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार सिंह, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला, अमर सिंह, अभिषेक मिश्रा,…

पम्मी का किरदार मुझे बहुत मेहनत से मिला, मैंने 10 किलो वजन बढ़ाया था : अदिति पोहनकर

पम्मी का किरदार बहुत मुश्किल से मिला है। मैंने 10 किलो अपना वजन बढाया। प्रकाश सर ने मुझसे कहा, क्या तुम बढा पाओगी? मैंने कहा अगर आपको मुझ पर यकीन है तो मै बढ़ा लूंगी। इसके बाद मैंने जिम, ट्रनिग और मेहनत की, जैसे-जैसे शूटिंग का समय पास आया तब तक मैंने साढ़े नौ किलो वजन अपना बढ़ा लिया था। इसीलिए मुझे यह रोल बहुत मुश्किलों से मिला, लेकिन मुझे इसकी खुशी है कि जो मेहनत मैंने की उसका बेनिफिट मुझे मिला।मैं असल जीवन में भी बिल्कुल भूमि और पम्मी…

11 अगस्त को आमिर खान की मूवी लाल सिंह चड्ढा होगी रिलीज, आइये जानते हैं कुछ खास

आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। ये साल 1994 की हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। ये वही फिल्म है जिसने 678 मिलियन डॉलर, यानी 5,300 करोड़ रुपए कमाई की थी और 6 ऑस्कर जीते थे। हालांकि इन सब उपलब्धियों के बावजूद ये एक फ्लॉप फिल्म रही। इसकी अटपटी कमाई और खर्च के कारण दुनियाभर के ट्रेड एक्सपर्ट ने इसे सक्सेसफुल फेल्योर का टैग दिया। यहां सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हुआ कि आखिर 55 डॉलर के बजट से 10…

आज भी प्रत्युषा बनर्जी के लिए न्याय मांग रहे माता-पिता, 10 अगस्त को हुआ था जन्म

अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी का जन्म 10 अगस्त को हुआ था, और अगर आज वो हमारे बीच होतीं तो अपना 31वां जन्मदिन मना रही होतीं। अपने करीब 6 साल के करियर में सभी का दिल जीतने वालीं प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) ने करीब 25 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। प्रत्युषा बनर्जी के माता-पिता आज भी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस के फैन्स आज भी उन्हें याद करते हैंप्रत्युषा बनर्जी का जन्म 10 अगस्त 1991 को जमशेदपुर (झारखंड) में हुआ…

पीलीभीत :अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के जन्मोत्सव को भव्य एवं विशाल बनाने हेतु बैठक हुई

पीलीभीत पूरनपुर; आज राष्ट्रीय लोधी महासभा पूरनपुर की बैठक पूर्व सूचना के आधार पर मंगलम बैंकट हॉल में प्रातः 10:00 बजे बैठक प्रारंभ हुई जिसमें अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के जन्मोत्सव को भव्य एवं विशाल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया. महारानी के जन्मोत्सव का कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित होगा .बाद में सर्वसम्मति से यह तय किया गया की कार्यक्रम हेतु उत्तरदायित्व का निर्धारण समितियां बनाकर दिया जाए जिसके लिए समितियों का गठन किया गया जो निम्न बात है.1. पंजी यन समिति2. प्रचार समिति…

बदायूं: श्री भागीरथी कछला गंगा घाट पर मनाया गया “राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़ा अभियान”

बदायूं: श्री भागीरथी कछला गंगा घाट पर मनाया गया “राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़ा अभियान”श्री भागीरथी कछला गंगा घाट पर मनाया गयाराष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत भागीरथी कछला गंगा घाट पर रैली, पदयात्रा, स्वच्छता अभियान, पेंटिंग प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, स्वच्छता शपथ,हर घर तिरंगा आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए!जिसमें कि युवा छात्र छात्राओं, प्रशासन कर्मचारी, सुरक्षा पुलिस बल, आदि ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया!कार्यक्रम में दिनेश यादवजिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्रअनुज प्रताप सिंहजिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगेपूर्वी सक्सेना बदायूं संचित सक्सेना, प्रवेंद्र, जगदीश, आकाश, रवि, पीयूष, सत्यदेव, साहिल, नितिन,…

फर्रुखाबाद:दर्जनभर युवा समाजसेवियों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

फर्रुखाबाद, 9 अगस्त 2022 को अखिल भारतीय युवा जन सेवा संगठन के विधानसभा अध्यक्ष रवि शर्मा जी और उनके साथ दर्जनों युवाओ ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता जिला अध्यक्ष नीरज प्रताप शाक्य और जिला प्रभारी सह प्रभारी ठाकुर कुलदीप सिंह जी के सामने विपिन गेस्ट हाउस अंगूरी बाग में ग्रहण की इस कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष संदीप सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अंकित शाक्य भी मौजूद रहे कार्यक्रम में एडवोकेट रवि शर्मा ,विशाल शर्मा, अंकित शर्मा ,पंकज कुमार, विमल सिंह, आशीष सिंह ,कमल बाथम ,राजेश कुमार ,चंद्र सिंह आदि…

सीतापुर:अवैध तरीके से संचालित हो रहे वरदान पाली क्लिनिक पर स्वाथ्य अधीक्षक का छापा । अभिलेख न दिखा पाने पर किया गया सीज

मिश्रित सीतापुर / सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रित में तैनात स्वास्थ्य अधीक्षक डा. आशीष सिंह द्वारा झोलाछाप चिकित्सकों के बिरुध्द चलाए जा रहे अभियान के तहत आज कस्बा मिश्रित के मछरेहटा रोड पर स्थित वरदान पाली क्लीनिक छापे मारी की गई । अवैध तरीके से क्लीनिक संचालित होने की सिकायत बीती 19 जुलाई को नोटिस दी गई थी । फिर भी उन्होने क्लीनिक बंद नही किया था । जिससे आज सीएचसी अधीक्षक डा. आशीष सिंह ने फर्माशिष्ट डा.रबी साथ इस क्लीनिक पर छापे मारी की । चिकित्सालय में औरंगाबाद निवासी नेहा…

सीतापुर:महिला के साथ हुई छेड़ खानी थाना प्रभारी मछरेहटा ने नही दर्ज की रिपोर्ट

मिश्रित सीतापुर / थाना मछरेहटा ग्राम खरगापुर निवासिनी मीनू पत्नी रजनेश ने थाना प्रभारी को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है । कि दिनांक 4 अगस्त को सायं 8 बजे के लग भग वह घर पर अकेली थी । पड़ोस में स्थित परचून की दुकान पर कुछ आवस्यक सामान लेने गई थी । तभी वहां पर पहले से मौजूद टेकई पुत्र राम भजन , रंजीत , लल्ले पुत्र टेकई ने गंदी गंदी गालियां देना शुरु कर दिया । पीड़िता के विरोध करने पर रंजीत के हांथ में बांका व…

सीतापुर:आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया

मिश्रित सीतापुर / आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज तहसील चौराहा पर स्थित डाक बंगले से भरतीय जनता पार्टी व विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं द्वारा अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया । आयोजित कार्यक्रम में मिश्रितदेहात मंडल अध्यक्ष भास्कर मिश्र के साथ सभी भजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । भास्कर मिश्रा, मनोज पांडेय, देवेश मिश्रा की अध्यक्षता में ये तिरंगा यात्रा का आयोजन सुरु हुआ है। मिश्रित मंडल नगर , एवं मिश्रित मंडल देहात के सभी भजपा कार्यकर्ता इस बाइक रैली…