पीलीभीत : रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन द्वारा घाटमपुर स्थित गोमती उद्गम के त्रिवेणी घाट पर बृहद वृक्षारोपण किया गया।

पीलीभीत : पूरनपुर बृहद वृक्षारोपण जन आंदोलन अभियान 2022 के अंतर्गत 7 जुलाई दिन गुरुवार को रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन द्वारा सामाजिक वानिकी विभाग पूरनपुर के सहयोग से घाटमपुर स्थित गोमती उद्गम के त्रिवेणी घाट पर बृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ पंडित अनिल शास्त्री जी के कुशल सहयोगी द्वारा मंत्रोच्चारण तथा गणेश पूजन से किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा डॉ दलजीत कौर तथा वरिष्ठ भाजपा नेता गुरु भाग सिंह थे उन्होंने अपने संबोधन में वृक्षारोपण को राष्ट्रीय अभियान बताते हुए जन-जन…

रायबरेली: दिल्ली से गांव आए युवक को फर्राटा पंखे मे करंट की चपेट मे आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत

रायबरेली डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत परशदेपुर गांव जिल्ला बजार वार्ड नंबर पांच मे दो दिन पहले युवक अपने पत्नी दो छोटे बच्चो के साथ कार्य क्रम मे सामिल होने के लिए आया था लेकिन उसे क्या पता कि उसका मौत उसका इंतजार कर रही है हुआ वही जो उसके साथ होना था जी हा दोस्तो आप को बता दे कि मंगलवार की शाम को सोने के लिए बिस्तर लगाया लेकिन गर्मी अधिक होने की वजह से पास मे रखा फर्राटा पखे को जैसे ही लगाने के लिए उठाया लेकिन…

जौनपुर : जब्त किया गया 13 किलो प्लास्टिक, वसूला गया 25 हजार का जुर्माना

शाहगंज(जौनपुर) – सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध के बाद से शाहगंज कस्बे में भी प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान में तेजी आ गई है। बुधवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में छापा मारकर 13 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ी गई। दुकानदार पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक जुलाई से ही पूर्ण प्रतिबंध लग चुका है। इस संबंध में कई बार मीडिया और अन्य माध्यमों से सूचना लोगों तक पहुंचाई गई है। अब स्वयं…

जौनपुर : तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल

शाहगंज(जौनपुर)- कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव लखनऊ बलिया राजमार्ग स्थित यूनियन बैंक के समीप तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गईप्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मलहज गांव निवासी प्रदीप कुमार अपनी पत्नी को लेकर बाइक से किसी काम से जा रहे थे बड़ा गांव के समीप अचानक तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में नजदीकी चिकित्सालय ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत…

बरेली :शीशगढ़ मे दुर्घटनाग्रस्त अधेड की दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत

बरेली : मंगलबार की रात्रि 8 बजे के आस पास शीशगढ़ बहेडी मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल नन्हे 50 वर्ष पुत्र छुट्टन निवासी मानपुर की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि मृतक का भाई शकील व इशहाक पुत्र निसार गम्भीर घायल अवस्था मे अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक मानपुर निवासी शकील व नन्हे पुत्रगण छुट्टन व इसाक पुत्र निसार अपनी बाइक से काम कर घर बापस लौट रहे थे। कि समय लगभग 8 बजे रात्रि में शीशगढ़ बहेडी मार्ग पर मानपुर सत्संग भवन…

बरेली :मदरसों और मस्जिदों, और दुकानों मे पाकिस्तानी तंजिम दावत ए इस्लामी की रखी गुल्ल्क से सोच मे बरेली

बरेली के पुराना शहर से लेकर कई स्थानों पर दुकानों, मदरसे और मस्जिदों में पाकिस्तानी तंजीम दावत-ए-इस्लामी संगठन की गुल्लक रखी हुई है. यहां इस संगठन के लिए पैसा इकठ्ठा किया जा रहा है. उदयपुर की घटना के बाद यह संगठन सुर्खियों में आया है. ऐसे में बरेली रेंज के आईजी रमित शर्मा ने मंडल की पुलिस को अलर्ट कर दिया है. मेयर ने इसे टेरर फंडिंग बता रहे हैं, तो वहीं मंत्री ने इस पर कार्रवाई कराने की बात कही.

बरेली :खबर कवरेज के दौरान प्रधान पति बना हमलावर

बरेली : संविधान के चौथे स्तम्भ को आज पग पग पर खतरा दिखने लगा है. पत्रकार पर खबर बनाने के दौरान विपक्ष हावी हो जाता है और उस पर हमला कर देता है. इसके जिम्मेदार हमारे खुद साथियो ही हैं जो प्रधानों और सचिवों की जी हजूरी करते रहते हैं और अपने लिए व साथियो के लिए विभीषण बन जाते हैं. ग्राम पंचायत भौआपुर में गंदगी को लेकर मैं खवर कवरेज करने गया था तभी मेरे साथ ग्राम के प्रधान नेमचंद ब अन्य लोगों ने मेरे साथ गाली गलौज व…

बरेली :कमजोर बूथों पर विधायक डॉ एमपी आर्य ने बताई कल्याणकारी योजनाएं

बरेली : सुंदरी मंडल अध्यक्ष शशी कपूर के नेतृत्व में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कमजोर बूथों पर विधायक डॉ एम पी आर्य ने जवेदा बूथ378, परशुरामपुर बूथ389 , भौआ बाजार बूथ400, मार्गापुर मरगाइया बूथ 403 में सरकार की कल्याणकरी योजनाओं के बारे में बताया साथ ही वहाँ की समस्या सुनी और लोगो ने अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया लोगो ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही फलदार वृक्ष लगाए इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार, बब्लू गंगवार, सर्वेश गंगवार, सूरज राठौर, विक्रम राठौर, विष्णु गंगवार,…

केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस्तीफे के बाद मुख्तार अब्बास नकवी के पास दूसरा क्या विकल्प, जानिये

भाजपा के प्रमुख मुस्लिम चेहरों में शुमार मुख्तार अब्बास नकवी के केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफे के बाद पार्टी उन्हें अहम जिम्मेदारी दे सकती है। उनके लिए अभी बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं, जिसमें राज्यसभा में फिर से चुनकर आना, दो साल बाद लोकसभा चुनाव लड़ना या फिर संगठन में काम करना भी शामिल है। उन्हें राज्यपाल बनाए जाने की भी संभावना है। इसके अलावा अभी उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार भी घोषित होना है।दरअसल, मुख्तार अब्बास नकवी के राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने और केंद्र सरकार के मंत्री पद से इस्तीफे…

भारत vs इंग्लैंड टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन, भारत पिछले 11 में से 7 मुकाबले जीता, जानिए

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की टी-20 सीरीज का आगाज आज से साउथैम्पटन के एजेस बाउल स्टेडियम में होने जा रहा है। इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए ये सीरीज काफी अहम होने वाली है। BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने तो यहां तक कह दिया है कि टी-20 वर्ल्ड कप की असली तैयारी इंग्लैंड दौरे से ही है। यहां जो टीम खेलेगी उन्हें ही वर्ल्ड कप के संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि पहला मैच…

यूक्रेन की तरफ से लड़ने खार्किव पहुंची थी ब्राजीलियन मॉडल थालिटो डो वैले, मिसाइल अटैक में गई जान

फरवरी में रूसी हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने दुनिया भर के लोगों से मदद की अपील की थी। इसके बाद कई वॉलिंटियर्स रूसी फौज का मुकाबला करने यूक्रेन पहुंचे। इनमें ब्राजील की मॉडल और स्नाइपर थालिटो डो वैले भी यूक्रेन पहुंची थीं। हाल ही में थालिटो की रूसी हमले में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 39 साल की ब्राजीलियन मॉडल खार्किव में तैनात थी। इसी दौरान रूसी सेना के मिसाइल अटैक में उनकी मौत हो गई। उन्होंने इससे पहले इराक में इस्लामिक स्टेट खिलाफ…

ब्रिटेन में नया PM कैसे चुना जाएगा, क्या जॉनसन को इस्तीफे पर मजबूर किया जाएगा,

ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन कैबिनेट के 5 मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए हैं। प्रधानमंत्री जॉनसन पर भी कुर्सी छोड़ने का दबाव बढ़ गया है। एक महीने में यह दूसरा मौका है जब बोरिस सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। खास बात यह है कि पिछले महीने जिन दो मंत्रियों ऋषि सुनक और साजिद जाविद ने सरकार बचाने में अहम रोल अदा किया था, अब वे भी जॉनसन का साथ छोड़ चुके हैं। बहरहाल, ब्रिटेन की सियासत में उठे तूफान से कुछ सवाल भी पैदा होते हैं। मसलन, आगे क्या होगा।…

डेब्यू के दौरान फिल्म इंडस्ट्री में पहले के मुकाबले अब कितनी फीस लेते हैं ये सेलेब्स

बॉलीवुड सेलेब्स की जिंदगी के बारे में जानने के लिए फैन्स हमेशा की एक्साइटिड रहते हैं। फैन्स अपने पसंदीदा स्टार्स के बारे में हर छोटी से छोटी बात जानना चाहते हैं। अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन से लेकर कार्तिक आर्यन तक, कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने धीरे धीरे सिनेमाई दुनिया में अपनी पहचान बनाई और अब फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। इस स्पेशल स्टोरी में हम आपको बताते हैं बॉलीवुड सेलेब्स की डेब्यू फिल्म फीस के बारे में और साथ ही हम आपको बताएंगे…

किस वजह से रणवीर सिंह को बताया साकिब सलीम ने ‘सेक्स का गोला’, आइये जानते हैं

रणवीर सिंह को बताया बॉलीवुड के ‘एनर्जी किंग’ कहलाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का जन्मदिन 6 जून को होता है। बुधवार को रणवीर अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं और सोशल मीडिया पर फैन्स से लेकर सेलेब्स तक ने उन्हें जन्मदिन की खूब बधाई दीं। रणवीर सिंह को बॉलीवुड वर्ल्ड से लेकर स्पोर्ट्स सेलेब्स तक ने बर्थडे विश किया। वहीं रणवीर ने भी कई लोगों को बर्थडे विश का रिप्लाई किया। इस बीच अभिनेता साकिब सलीम (Saqib Saleem) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणवीर को बर्थडे विश किया, जो…

काजल पिसल की खतरों के खिलाडी 12 में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री,

रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) पिछले हफ्ते ही शुरू हुआ है। बीते हफ्ते ही इस शो से सुपरमॉडल एरिका पैकर्ड को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। शो में टीवी जगत से जुड़े तमाम सितारों ने हिस्सा लिया है और महज एक हफ्ते के अंदर ही यह शो लोगों को खूब पसंद आने लगा है। पहले हफ्ते में ही रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स से दिलचस्प टास्क करवाए। अब इस बीच सुनने में आ रहा है कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty)…

पीलीभीत:डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

पीलीभीत: डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 121वीं जयन्ती के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र पीलीभीत के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी के निर्देशानुसार आज ब्लाक ललौरीखेडा में डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ओ0के0पाण्डेय पूर्व उप निदेशक नेहरू युवा केन्द्र, आलोक सिंह प्रबन्धक, अवनीश, प्रभा मौर्य, वरिष्ठ महिला समाज सेवी, जिला युवा अधिकारी आदि द्वारा माल्यार्पण किया गया। जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने कहा कि डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद से 1951 में भारतीय…

पीलीभीत:जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं व परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र व पहचान पत्र की जांच की गई।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आज जनपद में सम्पन्न कराई जा रही बी0एड0 प्रवेश परीक्षा के परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रथम पाली में सनातन धर्म बांके बिहारी राम इण्टर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया, उनके प्रवेश पत्र, पहचान पत्र की जांच की गई। इस दौरान कक्ष निरीक्षकों की भी जांच की गई तथा सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान सभी स्टैटिक मजिस्टेªट को…

पीलीभीत:मंत्री अरूण असीम द्वारा राजकीय छात्रावास का किया गया निरीक्षण।

पीलीभीत : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण विभाग उ0प्र0 शासन अरूण असीम द्वारा आज राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास पीलीभीत का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मा0 मंत्री द्वारा पुस्तकालय, भोजनालय, शौचालय और छात्रओं के आवास कक्षों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भवन की मरम्मत व पुताई कई वर्षों से न होने के सम्बन्ध में छात्रावास अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया इस सम्बन्ध में मा0 मंत्री द्वारा मरम्मत एवं रंगाई पुताई हेतु बजट उपलब्ध कराने हेतु आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्रावासों के सुद्ढीकरण हेतु धनराशि…

जौनपुर :कजियाना मोहल्ले में 07 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

लगातार कई बार कजियाना मोहल्ले के 400 KVA ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने पर बिजली विभाग द्वारा अधिशासी अभियंता श्री रामानंद मिश्रा के नेतृत्व में जे.ई.अभिषेक केसरवानी व लाइन स्टाफ की टीम द्वारा कजियाना मोहल्ले में गहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कुल 07 लोगों के विरुद्ध कटिया एवम मीटर बाईपास विधि से बिजली चोरी करने के सम्बंध में बिजली थाना (जलालपुर), जौनपुर में धारा 135 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया तथा रुपये 10,000 से अधिक बकाया बिल वाले बकायेदार उपभोक्ताओं की लाइन विच्छेदित कराने की कार्यवाही की गई ।…

फर्रुखाबाद:अन्त्योदय परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 20 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान,उदासीन न बनें, जल्द बनवाएं आयुष्मान कार्ड : सीडीओ

फर्रूखाबाद,: जनपद में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। अन्त्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मंगलवार (05 जुलाई) से अभियान शुरू हो चुका है। यह अभियान 20 जुलाई तक चलेगा lइस अवधि में जन सेवा केंद्र संचालकों द्वारा राशन की दुकानों पर कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे तथा संबंधित सूचीबद्ध चिकित्सालयों में भी आयुष्मान कार्ड बनाए जायेंगे, जो कि पूर्णतया निःशुल्क होंगे। इसी को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी सभागार में…