सिर्फ भारत ही कर रहा लगातार मदद : श्रीलंका के ऊर्जा मंत्रीं

भीषण उथल पुथल के दौर से गुजर रहे श्रीलंका में गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों ने कुछ राहत जरूर दी है। इसी बीच श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकारा का दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि अभी तक भारत ही एकमात्र देश है, जिसने इस संकट में श्रीलंका की कई बार मदद की। उन्होंने संकट को लेकर अपने बयान में यूक्रेन, रूस और भारत का तो जिक्र किया लेकिन चीन का नाम नहीं लिया है।दरअसल, श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकारा से देश में उपजे ईंधन संकट को…

सीतापुर ; मिश्रिख के ग्राम पंचायत आंट की शाखा आर्यव्रत बैंक मैनेजर अरुण कुमार त्रिपाठी को फूल मालाएं पहनाकर की विदाई

सीतापुर,विकास क्षेत्र मिश्रित के अंतर्गत ग्राम पंचायत आट में स्थित आर्यावर्त बैंक के मैनेजर की विदाई समारोह में बैंक उपभोक्ताओं एवं कर्मचारियों ने सम्मान करते हुए विदाई समारोह में शाखा में तैनात बैंक मैनेजर को फूल मालाएं एवं उपहार देकर सम्मानित किया शाखा प्रबंधक अरुण कुमार त्रिपाठी लंबे समय से बैंक में तैनात थे उपभोक्ताओं के बीच में उनके अच्छे संबंध थे उपभोक्ता उनकी कार्यशैली से खुश थे परंतु शाखा से कल्ली शाखा में ट्रांसफर हो जाने के कारण आज उपभोक्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उनका विदाई समारोह बड़ी ही धूमधाम…

टीम इंडिया 8 साल बाद इंग्लैंड की धरती पर सीरीज जीतने उतरेगी , जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। टॉस का सिक्का 3 बजे उछाला जाएगा। अगर टीम इंडिया अंग्रेजों को आज हरा देती है तो 8 साल बाद कोई भारतीय टीम इंग्लैंड की सरजमीं पर वनडे सीरीज अपने नाम करेगी। इससे पहले 2014 में भारत ने इंग्लैंड को 5 मैचों की वनडे सीरीज में 3-1 से मात दी थी। सीरीज का एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। इसके बाद इंग्लिश टीम को उनके घर में भारत कभी भी मात…

राष्ट्रपति चुनाव से पहले 5 विधायकों को चेन्नाई भेजा, कांग्रेस को गोवा में सता रहा टूट का डर

कांग्रेस पार्टी को गोवा में टूट का डर सता रहा है। इसलिए राष्ट्रपति चुनाव से पहले अपने 11 विधायकों में से पांच को चेन्नई भेज दिया है। इन विधायकों में संकल्प अमोनकर, यूरी अलेमाओ, अल्टोन डी’कोस्टा, रुडोल्फो फर्नांडीस और कार्लोस फरेरा शामिल हैं। आपको बता दें कि तमिलनाडु में कांग्रेस सत्तारूढ़ द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है।गोवा कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा कि पार्टी के पांच विधायक सत्तारूढ़ भाजपा से कथित “दबाव की रणनीति और धमकियों” से बचने के लिए चेन्नई गए हैं। उन्होंने शनिवार शाम…

मुंबई में 95 रुपये के नीचे आया डीजल, जानें पेट्रोल डीज़ल की नयी कीमतों के बारें में

कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। आम लोगों के लिए राहत की बात है कि पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price Today) की कीमतों में आज फिर कोई बदलाव नहीं किया गया है। बीते शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Ek Nath Shinde) ने राज्य के लोगों को राहत देने के लिए वैट में कटौती करने का फैसला किया था। जिसके बाद मुंबई में एक लीटर पेट्रोल (Petrol Price Mumbai) की कीमत 5 रुपये घट गई। वहीं, डीजल 3 रुपये सस्ता…

अयान मुखर्जी क्यों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का ‘केसरिया’ अभी नहीं रिलीज करना चाहते थे , जानें वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के फैन्स काफी एक्साइटिड हैं, क्योंकि रविवार को फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) का पहला गाना केसरिया (Brahmastra first song Kesariya) रिलीज के लिए तैयार है। रणबीर- आलिया की शादी के वक्त जब इस गाने का टीजर रिलीज हुआ था, तो दर्शकों ने इसे काफी ज्यादा पसंद किया था। केसरिया की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए अयान मुखर्जी (Ayank Mukerji) ने बताया कि वो इस गाने को अभी रिलीज नहीं करना चाहते थे, लेकिन उन्हें ऐसा करना पड़ा।अयान ने…

ओटीटी से लेकर थियेटर तक लगातार अपनी फिल्मों में रवि किशन ने मचाया धमाल, उनके बर्थडे पर कुछ ख़ास

भोजपुरी फिल्मों के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले दिग्गज एक्टर और राजनेता रवि किशन आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा के जरिए अपने करियर की शुरुआत करने वाले रवि किशन ने टीवी सीरीज से लेकर OTT तक और फिल्मों से लेकर म्यूजिक वीडियोज तक हर प्लेटफॉर्म के लिए काम किया है। लेकिन लंबे वक्त तक तरह-तरह के किरदार निभाने के बाद अब उन्हें विलेन के रोल ज्यादा ऑफर होने लगे हैं।रवि किशन ने यूं तो बीच-बीच में कई बार विलेन के रोल किए हैं लेकिन बढ़ती उम्र…

झलक दिखलाजा 10 की फाइनल डेट आ गई, जानिये कब से शुरू होगा ‘झलक दिखला जा’ सीजन 10?

झलक दिखला जा 10 कब से शुरू हो रहा है ये सवाल हर दर्शक के जेहन में है। पूरे 5 साल के बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे इस रियलिटी टीवी शो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। रियलिटी टीवी शो ‘झलक दिखला जा सीजन 10’ में सेलेब्रिटीज के बीच डांस कॉम्पटीशन होता है और इस बार टीवी की दुनिया के कई मशहूर सितारे इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कंटेस्टेंट लिस्ट से लेकर शो की टाइमिंग तक सब कुछ।मेकर्स चाहते…

सीतापुर : अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया लाखों की नगदी लेकर चम्पत ।

मिश्रित /सीतापुर : कोतवाली मिश्रित के अंतर्गत बीट नंबर एक में तैनात पुलिस कर्मियों की निष्क्रियता के चलते अज्ञात चोरों का बराबर आतंक जारी है । आए दिन अज्ञात चोर लगातार चोरियों को अंजाम देकर पुलिस को कड़ी चुनौती दे रहे हैं । फिर भी पुलिस इन चोरियों का खुलासा कर पाने में असमर्थ साबित हो रही है । कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरमी के मजरा विराहिमपुर निवासी अशोक कुमार राठौर पुत्र छोटेलाल ने बरमी चौराहे से बरमी गांव जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर अपना निजी मकान बनाकर दुकानें…

फर्रुखाबाद: दास नर्सिंग होम में,अनुराधा पांडे की हत्या का मामला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गठित की जांच समिति

फतेहगढ़ के मुख्य चौराहे पर स्थित डॉ दास सर्जिकल क्लिनिक में विगत महा 17 मार्च 2022 को डॉ विजय मोहन दास व उनके चिकित्सक पुत्र डॉक्टर अंकित मोहन दास ने अधिवक्ता बृजेश पांडे की पत्नी अनुराधा पांडे की अतिरिक्त धनराशि रुपया 35500 की मांग पूरी ना होने पर दोनों चिकित्सकों द्वारा हत्या कर दी गई थी उपरोक्त मामले में अधिवक्ता द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एक जांच कमेटी गठित की है गठित जांच कमेटी में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रशासन डॉ उमेश चंद्र अपर…

सीतापुर : संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

मिश्रित /सीतापुर : जुलाई के महीने के तीसरे शनिवार को आज तहसील सम्पूर्ण समांधान दिवस का आयोजन एडीएम रामभरत त्रिपाठी की अगुवाई में तहसील के सभागार में सम्पन्न हुआ। एसडीएम गौरव रजंन श्रीवास्तव ने समांधान दिवस में आई शिकायतों के निस्तारण में सहयोग किया। एडीशनल एसपी ने फरियादियों की पुलिस शिकायतों को देखा । सम्पूर्ण समांधान दिवस का आयोजन तहसीलदार आर के गुप्ता ने किया। समांधान दिवस में कुल इक्तालीस फरियादियों ने तहसील पहुंचकर अपने प्रार्थना पत्र दिए। एडीएम ने जांच के दौरान कुल तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर…

फर्रुखाबाद:एसडीएम कायमगंज का छापा, 450 लीटर लहन व 20 लीटर कच्ची शराब बरामद

एसडीएम संजय कुमार के निर्देशन में कच्ची शराब के निर्माण को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया । अभियान के तहत 15-07-2022 को सायं 7 बजे कोतवाली कायमगंज के अंतर्गत मोहल्ला श्यामनगर में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एसडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार चौबे ,मंडी चौकी कायमगंज इंचार्ज अमित शर्मा की टीमो ने रेलवे स्टेशन के निकट गिहार बस्ती श्यामनगर में छापेमारी की। दविश के दौरान मौके पर पुलिस ने 18 डिब्बे लगभग 450 लीटर लहन व 20 लीटर कच्ची शराब जब्त की…

जौनपुर :हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से बाइक सवार सेंकन्डों में हुआ जलकर खाक

शाहगंज(जौनपुर): सरपतहां थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के पास बीती रात एक भयानक हादसा हुआ जिसमें एक बाइक सवार युवक धू धूकर जल उठा। बाइक से घर लौटते वक्त 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार युवक की बाइक पर आ गिरा और बाइक समेत युवक सेंकन्डों में आग के गोले में तब्दील हो गया। इस दर्दनाक मंजर को देख लोग सहम गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के अमावा खुर्द गांव का रहने वाला शिवकुमार (38)…

फर्रुखाबाद:नई पहल स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर होंगे परिवार नियोजन रजिस्टर सीएमओ सभागार में किया गया परिवार नियोजन रजिस्टर का विमोचन

फर्रुखाबाद, 16 जुलाई 2022 अब स्वास्थ्य उप केंद्रों पर परिवार नियोजन का पूरा हिसाब रखा जायेगा | एक नई पहल के तहत परिवार नियोजन रजिस्टर का विमोचन शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में सीएमओ डॉ अवनीन्द्र कुमार ने किया lइस दौरान सीएमओ ने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत उपकेंद्र स्तर पर अंतराल विधियां लाभार्थी को दी जाती हैं | इसके लिए उपकेंद्र स्तर पर परिवार नियोजन कार्यक्रम प्रगति रजिस्टर शुरू किया गया है l इसके द्वारा एएनएम अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता की प्रगति की समीक्षा ग्रामवार…

जौनपुर:पूर्वांचल विश्व विद्यालय के कमचारी संघ ने संघठन के चुनाव को लेकर की बैठक

जौनपुर:आज दिनांक 16.7.2022 को 12.30बजे सभागार मे वी बी एस पूर्वचाल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की बैठक संम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता रामजी सिंह संचालन उपाध्यक्ष रामजस मिश्रा ने किया बैठक मे महामंत्री केशव प्रसाद यादव ने संघ क़े द्वारा किये गए कार्यों को विस्तार से बताया बैठक मे बिहारी लाल गुप्ता जसलाल यादव कपिल त्यागी ऋषि सिंह शमशाद सुनील सिंह नंद किशोर सिंह राधे मोहन यादव रहे बैठक मे अध्यक्ष महामंत्री को संगठन का चुनाव शीघ्र कराये जाने हेतु अधिकृत किया गया चुनाव कराये जाने की प्रक्रिया क़े अंतर्गत 22.7.2022…

पीलीभीत :सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड एवं साबुन वितरण किया।

पीलीभीत पूरनपुर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पूरनपुर तथा रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने संयुक्त रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में जाकर महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड एवं साबुन का वितरण कियासंस्था के आजीवन सदस्य तथा क्लब के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिकेत तथा मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रियंका चतुर्वेदी के द्वारा वहां उपस्थित महिलाओं को सेनेटरी पैड एवं साबुन का वितरण किया गया डॉ प्रियंका चतुर्वेदी ने महिलाओं को साफ सफाई के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की…

जौनपुर:जौनपुर शहर के सूरज घाट एरिया में अब पाइपलाइन से नेचुरल गैस की सप्लाई,सिलेंडर की टेंशन खत्म

जौनपुर: भारत सरकार के गैस मंत्रालय द्वारा चलाए गए शहरी गैस वितरण पर योजना का लाभ और जौनपुर के जनता को मिलना शुरू हो गया है। इसी के अंतर्गत 15 जुलाई को जौनपुर के सूरज घाट इलाके में श्रीमती सुभाषिनी देवी के घर पहला घरेलू पीएनजी का शुभारंभ इंडियन ऑयल अडानी गैस उद्यम द्वारा किया गया। इसका अनावरण मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय ने किया। इस मौके पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए पीएनजी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएनजी बहुत ही सस्ती…

गहलोत के मंत्री मालवीय ने किया मोदी सरकार का समर्थन, संसद में हंगामा,

संसद में असंसदीय शब्दों की सूची पर हंगामा होने के बीच राजस्थान के मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने मोदी सरकार के फैसले का समर्थन किया है। जल संसाधन मंत्री ने पार्टी के स्टैंड से अलग हटकर बयान दिया है। मालवीय ने कहा कि संसद के अंदर गरिमापूर्ण तरीके ही अभिव्यक्ति रखनी चाहिए। सदन के अंदर अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा हमारा सर्वोच्च सदन है। उन्होंने जो अनुभव किया होगा उसके आधार पर शब्दों का चयन किया होगा। उल्लेखनीय है कि असंसदीय शब्दों के मामले…

बरेली:तीन तलाक पीड़िता को चक्कर लगवा रही बरादरी पुलिस, नहीं लिख रही मुकदमा

बरेली :बरेली पुलिस के भी क्या खूब कारनामें हैँ. पीड़ित को थाने भगा भगा कर इतना परेशान कर देती है की पीड़ित खुद ही बोल दे की साहब अब जैसे भी हो फैसला करा दीजिये. मामला जगतपुर गोटिया नया कब्रिस्तान थाना बारादरी निवासी तीन तलाक पीड़िता श्रीमती रुकैया जमाल को 29-6-2022 को इसके पति अली अहमद पुत्र स्वर्गीय बाबू बक्श निवासी मठ लक्ष्मीपुर थाना इज्जत नगर बरेली द्वारा तीन तलाक दिए जाने के मामले में 30 जून 2022 थाना बारादरी में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा कायम कराने की मांग की…

ओवरवेट होने के कारण कोहली ने बाहर निकाला था, पिछले रणजी सीजन में 122 की औसत से रन बना दिए सरफराज ने

उत्तर प्रदेश के रहने वाले और मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सरफराज खान ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। इसके बावजूद वे भारतीय क्रिकेट के स्टार बन गए हैं। यह धाकड़ बल्लेबाज अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर इस मुकाम पर पहुंच गया है कि उसकी तुलना सर डॉन ब्रैडमैन से होने लगी है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरफराज ने अब तक 80 के ऊपर की औसत से रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में कम से कम 2 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों में उनसे…