पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क़ानून/शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है फुट पेट्रोलिंग

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 के निर्देशन में शांति/कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जनपद के समस्त राजपत्रित अधि0/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पैदल गश्त के दौरान चौराहों, मार्केट आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की गई एवं आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया। सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा

पीलीभीत : पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में गठित जनपदीय मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के बाद थाना पूरनपुर पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के एक अभियोग में 02 अभियुक्तगणों को 05-05 वर्ष के कारावास व प्रत्येक को 5000-5000 रुपए के अर्थदण्ड की सजा

पीलीभीत थाना पूरनपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 1772/2014 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में पुलिस द्वारा गहन विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्य एवं सबूत के साथ 02 अभियुक्तगणों का चालान माननीय न्यायालय कर आरोप पत्र प्रेषित किया गया था। माननीय न्यायालय गैंगस्टर एक्ट/एनडीपीएस एक्ट कोर्ट पीलीभीत में सत्र परीक्षण की कार्यवाही संपन्न हुई और विचारण के दौरान पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय में उपलब्ध कराए गए साक्ष्य एवं सबूत के आधार पर माननीय न्यायालय गैंगस्टर एक्ट/एनडीपीएस एक्ट कोर्ट पीलीभीत द्वारा दिनांक 28.07.2022 को दोष सिद्ध अभियुक्तगण 1.प्रमोद पुत्र गोविन्दराम 2.राजीव पुत्र…

रायबरेली:स्कूल प्रबंधक ने टीआईएफआर में चयनित हुए छात्र का किया सम्मान

डलमऊ /रायबरेली:प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती है विषम परिस्थितियों में भी प्रतिभाशाली बच्चे निखर कर सामने आ जाते इसके लिए अपनी प्रतिभा कौशल एवं कला का प्रदर्शन करना होता है किसके पास कौन सी विधा है कोई नहीं जानता केवल उस विधा को निखारने की जरूरत होती है उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी ही एक प्रतिभा निखर कर सामने आई है डलमऊ क्षेत्र के छोटे से गांव नाथ खेड़ा के रहने वाले मुकेश प्रजापति पुत्र मेडीलाल का चयन टाटा इंस्टीट्यूट आफ फंडामेंटल रिसर्च हैदराबाद में हुआ है चयनित…

रायबरेली:जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत

डलमऊ( रायबरेली):संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी दी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद निवासी राम कुमार की 21 वर्षीय बेटी आरती ने गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया युवती ने जहरीला…

रायबरेली:सड़क दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान हुई मौत

डलमऊ(रायबरेली) देर शाम बाइक से अपने घर जा रहे एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे बखत गौरा हरदो निवासी छोटेलाल उम्र 52 वर्ष बुधवार देर शाम को बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे तभी कटघर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए…

रायबरेली:संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी व वृद्ध हुई मौत

डलमऊ (रायबरेली ) संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी व एक वृद्ध की मौत हो गई परिजनों के द्वारा अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया पहली घटना पूरे गौतमन चांदाटीकर की है जहां पर राजेश की 10 वर्षीय बेटी को संदिग्ध अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ लाया गया लेकिन वहां पर पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना बेलहनी गांव की है जहां पर राम अवतार 60 वर्ष को परिजनों के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया…

पीलीभीत: परिवर्तन चौक की भूमि पर हो रहे निर्माण को रुकवाया

पीलीभीत पूरनपुर।नगर से सटे नरायनपुर में स्थित परिवर्तन चौक की जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।इसकी सूचना पर पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया। एक दिन पहले ही एसडीएम ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की थी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरायनपुर जमीमा पूरनपुर निवासी अनुराग ने नरायनपुर की गाटा संख्या 82 परिवर्तन चौक के लिए आरक्षित भूमि गई थी।लेकिन अनियमितताएं आवासीय पट्टे किए जाने की जांच व पट्टे निरस्त करने की शिकायत की…

पीलीभीत:बच्चों को वितरित किए आटा चावल

पीलीभीत पूरनपुर।रोटरी रॉयल्स ने मंदीत आश्रम ग्रह में जाकर बच्चों के लिए आटा चावल आदि का वितरण किया। क्लब अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह ने बताया क्लब के सदस्यों द्वारा समय समय पर आश्रम में जाकर बच्चों की जरूरत का समान उपलब्ध करवाया जाता रहता है। क्लब ने बच्चों की दवा के लिए भी क्लब के डाक्टर को बता दिया है।क्लब के द्वारा बच्चों के लिए कपड़े, नास्ता अन्य जरूरी समान भी उपलब्ध करवाया जाता रहता है।इस कार्यक्रम में अध्यक्ष आकाश खण्डेलवाल,पुनित खण्डेलवाल,शेखर सिंह,सतीश वर्मा, डॉ अनुभव,डॉ मंदीप सिंह आश्रम ग्रह के…

पीलीभीत:इनरव्हील क्लब ने छात्रा को दी साईकिल

पीलीभीत पूरनपुर।गुरुवार को इनरव्हील क्लब पूरनपुर पर्ल्स की संस्थापक अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने बताया कि विद्या मंदिर में कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा निधि सिंह को क्लब की तरफ से एक साइकिल प्रदान की गई।पूरनपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेन्द्र विक्रम सिंह ने अपने हाथों से छात्रा को साइकिल प्रदान कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।साइकिल की मदद से छात्रा अपनी पढ़ाई लिखाई को सुचारू रूप से कर अपने सपने पूरे करने में आगे बढ़ेगी।इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, श्वेता गुप्ता,सुनीता,विक्रम,शालिनी चौहान,रोटरी के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदोरिया उपस्थित…

रायपुर:- पांचवें दिवस की रैली में भाग लेने के आह्वान के साथ चौथे दिन के धरना प्रदर्शन का समापन

(सौरभ यादव)तिल्दा – नेवरा:- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर विकासखंड तिल्दा में चल रहे पांच दिवसीय कर्मचारियों के हड़ताल के चौथे दिवस पर जिला पंचायत रायपुर के सभापति कृषि राजू शर्मा ने मंच पर पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों पर अपना भरपूर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी दु:ख की बात है कि आज हरेली त्योहार के दिन भी कर्मचारीगणों को हड़ताल में बैठना पड़ रहा है। कोई सरकार कर्मचारी के बिना नहीं चल सकता। सरकार घोषणा पत्र के वादों को पूरा करें। न्यायोचित मांग को सरकार को…

जौनपुर: डॉ लक्ष्मी सिंह ने महिलाओं को ओरआरएस घोल के उपयोग की दी जानकारी

जौनपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद शाखा जौनपुर द्वारा नगर के लाइन बाजार स्थित एसएस हॉस्पिटल में ओ आर एस सप्ताह जिसमें  25 से 31 जुलाई के अंतर्गत महिलाओं को ओआरएस घोल के  महत्व एवं शिशुओं के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया साथ ही साथ शिविर में आए हुए लोगों को एसएस हॉस्पिटल के द्वारा ओ आर एस एवं जिंक के पैकेट वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सीएमओ डा.‌लक्ष्मी सिंह ने महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि  ओरआरएस का…

फर्रूखाबाद:विश्व हेपेटाइटिस दिवस (28 जुलाई) पर गोष्ठी कर किया जागरूक,हेपेटाइटिस है गंभीर,जन जागरूकता से ही दूर होगी यह बीमारी-सीएमओ

फर्रुखाबाद ,28 जुलाई 2022 वायरल बीमारी के बारे में जन जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। हेपेटाइटिस वायरस को पांच प्रकार यथा ए, बी, सी, डी और ई के रूप में जाना जाता है। यह सभी यकृत (लिवर) को प्रभावित करते हैं, लेकिन उत्पत्ति, संचरण और गंभीरता के संदर्भ में उनके बीच महत्वपूर्ण अंतर है। बता दें कि वर्ष 1967 में अमेरिकी डॉक्टर बारूक सैमुअल ब्लमबर्ग ने हेपेटाइटिस बी वायरस की खोज की थी। नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक के सम्मान…

पीलीभीत :खपरैल की दीवार गिरने से ग्रामीण व गाय दबकर घायल,पूरा परिवार बाल-बाल बचा।

पीलीभीत के तहसील पूरनपुर क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी मेंखपरैल की दीवार गिरने से एक गाय व ग्रामीण दबकर घायल हो गए। जिससे पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। जिसमें हजारों रुपए का नुकसान हो गया, कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी निवासी दीनदयाल गुरूवार को सुबह दस बजे अपने घर में बैठे थे। तभी अचानक दीवार सहित खपरैल गिरने से दीनदयाल और उनकी एक गाय दब गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। लोगों ने आनन फानन में खपरैल से ग्रामीण व गाय को निकाला। जिससे गाय व ग्रामीण…

पीलीभीत :सेवानिवृत शिक्षकों का किया गया सम्मान समारोह

पीलीभीत :संतोष होटल में सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान समारोह वरिष्ठ कोषाधिकारी के रेनू बौद्ध जी के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लंबित एरियर और अन्य भुगतानो को शीघ्र ही दिलाने के प्रयास में तत्पर हैं। किसी शिक्षक का कोई भुगतान उनके स्तर से बकाया नही रहेगा।समारोह में उपस्थित बीएसए अमित कुमार सिंह ने महिला शिक्षक संघ के द्वारा सेवानिवृत शिक्षकों के सम्मान समारोह के आयोजन हेतु जिलाध्यक्ष अनीता तिवारी की प्रसंशा की और समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित सेवानिवृत शिक्षकों की…

पीलीभीत; गंदगी के विरोध पर महिला को पीटा,वीडीओ वायरल

पूरनपुर।क्षेत्र के गांव टांडा निवासी जमुना देवी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले दाताराम उसके घर के सामने घूरा डालते हैं।बरसात होने पर यह गंदगी का रूप ले लेता है।जिससे उसको काफी परेशानी हो रही है।गुरुवार को बरसात के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया।गाली गलौज के बाद दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले,झगडे में जमुना देवी को दाताराम,रुपेश, अखिलेस,तारा ने मिल कर पीट दिया।मामले को लेकर खलबली मच गई।घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को…

पीलीभीत: फार्मर के घर के पास दिखा अजगर,फैली दहशत

पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर चुकटिहाई निवासी सुखविंदर सिंह के फार्म हाउस के पास एक विशाल काय अजगर बच्चों ने देखा।मामले की सूचना परिजनों को दी। तो वे मौके पर पहुंचे और उसे भगाने के प्रयास किया।लेकिन सार्थक नहीं रहे।जिस पर आस पड़ोस के लोग सूचना पर पहुंच गए।लेकिन अजगर अपना डेरा जमाए बैठा रहा।कोई नुकसान ना हो इसको लेकर फार्म हाउस स्वामी ने घटनाक्रम की सूचना वन विभाग के लोगों को दी।जिस पर माला रेंज के वन दरोगा प्रकाश पीर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे,कड़ी मशक्कत…

पीलीभीत: बच्चों को वितरित किए आटा चावल

पीलीभीत: क्लब अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह ने बताया क्लब के सदस्यों द्वारा समय समय पर आश्रम में जाकर बच्चों की जरूरत का समान उपलब्ध करवाया जाता रहता है। क्लब ने बच्चों की दवा के लिए भी क्लब के डाक्टर को बता दिया है।क्लब के द्वारा बच्चों के लिए कपड़े, नास्ता अन्य जरूरी समान भी उपलब्ध करवाया जाता रहता है।इस कार्यक्रम में अध्यक्ष आकाश खण्डेलवाल,पुनित खण्डेलवाल,शेखर सिंह,सतीश वर्मा, डॉ अनुभव,डॉ मंदीप सिंह आश्रम ग्रह के कुलबिन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

पीलीभीत : बाबा त्रेतानाथ शिवमंदिर पर भक्तो की होती है हरमनोकामना पूरी।

पीलीभीत पूरनपुर खुटार रोड से जाने वाले कुर्रेया संपर्क मार्ग से डेढ़ किमी दूर ¨सिंहपुर टांडा, खांडेपुर व गढ़वाखेड़ा गांव के बीच स्थित यह मंदिर श्रद्धालुओं के बीच श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। यहां दर्शन पूजन करने काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।इतिहास इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग त्रेतायुग का बताया जा रहा है। मान्यता है कि जिस जगह मंदिर है वहां पहले जंगल था और यहां गांव के लोग अपने पशु चराने आया करते थे। मोहराई गांव के मिडईलाल को तब आत्मज्ञान प्राप्त हुआ जब बेल के…

फर्रुखाबाद:सीएचसी राजेपुर में शिविर लगाकर 14 महिलाओं को दी गयी नसबंदी की सेवा

फर्रुखाबाद, 28 जुलाई 2022 सभी चाहते हैं कि मेरे बच्चे का उज्जवल भविष्य हो वो पढ़ लिख कर अच्छी नौकरी करे लेकिन यह तभी संभव हो सकता है, जब हम उसकी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे l इसके लिए हमें अपने परिवार को अपने हिसाब से नियोजित करना होगा l यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार का lसीएमओ ने कहा कि इस समय जिले में सेवा प्रदाएगी पखवाड़ा चल रहा है जो 31 जुलाई तक चलेगा इस दौरान इक्षुक लोगों को उनकी मर्जी के परिवार नियोजन के…

बरेली/आँवला – कल्प तरूह अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा थाना सिरौली परिसर में किया गया वृक्षारोपण।

आँवला – कल्प तरूह एक अनोखा वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत थाना सिरौली परिसर में ब्रह्माकुमारी दीदी संग थाना प्रभारी अश्वनी कुमार, एस आई संजय कुमार शुक्ला, एस आई राजेन्द्र सिंह, एस आई मोदी सिंह, एस आई पवन कुमार, हेड कांस्टेबल वाज़िद हुसैन, कांस्टेबल इंतखाब आलम, मोहित चौधरी, आशीष, सोहिल अहमद, अक्षय व महिला कांस्टेबल सहित समस्त थाना स्टाफ ने वृक्ष लगाए तथा ब्रह्माकुमारी‌ दीदी ने बताया कि ” आज़ादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर ” प्रोजेक्ट के अंतर्गत कल्पतरूह अभियान का कार्यक्रम पूरे देश भर में किया…