पीलीभीत:डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

पीलीभीत: डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 121वीं जयन्ती के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र पीलीभीत के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी के निर्देशानुसार आज ब्लाक ललौरीखेडा में डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ओ0के0पाण्डेय पूर्व उप निदेशक नेहरू युवा केन्द्र, आलोक सिंह प्रबन्धक, अवनीश, प्रभा मौर्य, वरिष्ठ महिला समाज सेवी, जिला युवा अधिकारी आदि द्वारा माल्यार्पण किया गया। जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने कहा कि डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद से 1951 में भारतीय…

पीलीभीत:जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं व परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र व पहचान पत्र की जांच की गई।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आज जनपद में सम्पन्न कराई जा रही बी0एड0 प्रवेश परीक्षा के परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रथम पाली में सनातन धर्म बांके बिहारी राम इण्टर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया, उनके प्रवेश पत्र, पहचान पत्र की जांच की गई। इस दौरान कक्ष निरीक्षकों की भी जांच की गई तथा सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान सभी स्टैटिक मजिस्टेªट को…

पीलीभीत:मंत्री अरूण असीम द्वारा राजकीय छात्रावास का किया गया निरीक्षण।

पीलीभीत : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण विभाग उ0प्र0 शासन अरूण असीम द्वारा आज राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास पीलीभीत का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मा0 मंत्री द्वारा पुस्तकालय, भोजनालय, शौचालय और छात्रओं के आवास कक्षों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भवन की मरम्मत व पुताई कई वर्षों से न होने के सम्बन्ध में छात्रावास अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया इस सम्बन्ध में मा0 मंत्री द्वारा मरम्मत एवं रंगाई पुताई हेतु बजट उपलब्ध कराने हेतु आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्रावासों के सुद्ढीकरण हेतु धनराशि…

जौनपुर :कजियाना मोहल्ले में 07 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

लगातार कई बार कजियाना मोहल्ले के 400 KVA ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने पर बिजली विभाग द्वारा अधिशासी अभियंता श्री रामानंद मिश्रा के नेतृत्व में जे.ई.अभिषेक केसरवानी व लाइन स्टाफ की टीम द्वारा कजियाना मोहल्ले में गहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कुल 07 लोगों के विरुद्ध कटिया एवम मीटर बाईपास विधि से बिजली चोरी करने के सम्बंध में बिजली थाना (जलालपुर), जौनपुर में धारा 135 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया तथा रुपये 10,000 से अधिक बकाया बिल वाले बकायेदार उपभोक्ताओं की लाइन विच्छेदित कराने की कार्यवाही की गई ।…

फर्रुखाबाद:अन्त्योदय परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 20 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान,उदासीन न बनें, जल्द बनवाएं आयुष्मान कार्ड : सीडीओ

फर्रूखाबाद,: जनपद में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। अन्त्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मंगलवार (05 जुलाई) से अभियान शुरू हो चुका है। यह अभियान 20 जुलाई तक चलेगा lइस अवधि में जन सेवा केंद्र संचालकों द्वारा राशन की दुकानों पर कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे तथा संबंधित सूचीबद्ध चिकित्सालयों में भी आयुष्मान कार्ड बनाए जायेंगे, जो कि पूर्णतया निःशुल्क होंगे। इसी को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी सभागार में…

जौनपुर:जिलाधिकारी ने जनपद में हो रही बीएड प्रवेश परीक्षा का किया निरीक्षण

जौनपुर:जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा जनपद में संचालित हो रहे बीएड प्रवेश परीक्षा के निरीक्षण जनक कुमारी इंटर कालेज, शिया डिग्री कालेज, नगर पालिका इंटर कालेज में औचक निरीक्षण किया गया और कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।        निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि सुनिश्चित करें कि परीक्षा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी तरीके से हो, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हों।             इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा सीसीटीवी की…

रणजी में धमाल मचा चुके सरफराज का नाम वसीम जाफर ने सुझाया

पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक पांचवें टेस्ट मैच में मिली हार के बाद घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे बल्लेबाज सरफराज खान को टीम में शामिल करने को कहा है। भारतीय टीम को रिशेड्यूल टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। एक समय टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे रही टीम इंडिया को इस टेस्ट मैच में मिली हार के कारण सीरीज गंवानी पड़ी है। भारत और इंग्लैंड के बीच ये टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर…

पीलीभीत : पुलिस द्वारा थाना एचटीयू व चाइल्डलाइन की मदद से मानसिक रूप से बीमार 13 वर्षीय बालिका को परिजनों की तलाश कर सुपुर्द किया गया l

पीलीभीत : चाइल्डलाइन पीलीभीत के जिला समन्वयक निर्वान सिंह ने बताया कि दिनांक 3 जुलाई 2022 को एक लगभग 13 वर्षीय बालिका जोकि अपना मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण जनपद अमरोहा से ट्रेन के माध्यम से शाहजहांपुर होते हुए जनपद पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के भोपतपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई, जहां पर जीआरपी ने बालिका को थाना बरखेड़ा के सुपुर्द करते हुए चाइल्डलाइन 1098 को इसकी सूचना दी। सूचना उपरांत चाइल्डलाइन रात्रि में ही थाना बरखेड़ा पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए रात्रि में ही बालिका…

रणजी में धमाल मचा चुके सरफराज का नाम वसीम जाफर ने सुझाया

पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक पांचवें टेस्ट मैच में मिली हार के बाद घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे बल्लेबाज सरफराज खान को टीम में शामिल करने को कहा है। भारतीय टीम को रिशेड्यूल टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। एक समय टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे रही टीम इंडिया को इस टेस्ट मैच में मिली हार के कारण सीरीज गंवानी पड़ी है। भारत और इंग्लैंड के बीच ये टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर…

गोरखपुर के नए जेलर अरुण कुमार कुशवाहा ने पदभार संभाला

लखनऊ: कुछ दिन पहले सरकार ने उत्तर प्रदेश में जेल की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कई जिले के जेलर इधर से उधर किए थे जिसमे बदायूं जिले में तैनात स्वच्छ ब तेज तर्रार छवि के डिप्टी जेलर अरुण कुमार का प्रमोशन कर गोरखपुर जिले का जेलर नियुक्त किया गया था जिन्होने मंगलवार को जिला कारागार पहुंच कर शाम को अपना पद भार ग्रहण किया

फर्रुखाबाद : श्री वीरेंद्र सिंह कटियार महाविद्यालय में प्राचार्य को पत्रिका भेट करते हुए।

फर्रुखाबाद : आज श्री वीरेंद्र सिंह कटियार महाविद्यालय में प्राचार्य पुष्पेंद्र सिंह को दस्तक चाणक्य पत्रिका भेट की । इस दौरान प्राचार्य जी से वार्ता हुई। उन्होंने बताया कि छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्र कानपुर विश्विद्यालय की वेवसाइट से स्नातक ,परास्नातक ,कोर्स WRN कर सकते है ।जिसका WRN शुल्क 300 रुपये जमा कर प्रवेश ले सकते है। स के लिए योग्यता 12 पास और परास्नातक के लिए योग्यता स्नातक है। प्राचार्य पुष्पेंद्र सिंह ने की महाविद्यालय में बीए ,बीएससी ,बीएड बीटीसी डीफार्मा आदि…

फर्रुखाबाद:कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न रोकने को कार्यालयों में गठित हो आंतरिक शिकायत समिति

फर्रुखाबाद, 05 जुलाई 2022 शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालयों, निजी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, खेलकूद संस्थानों सहित संगठित व असंगठित क्षेत्र के समस्त कार्यालयों आदि में जहाँ भी 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, चाहे वे सभी पुरूष ही क्यों न हों, वहां पर आंतरिक परिवाद समिति (इन्टरनल कम्प्लेंट्स कमेटी) का गठन करना अनिवार्य है क्योंकि ऐसे कार्यालयों में कभी भी किसी काम के लिए महिलाएं भी आ सकती हैं और उनके साथ भी कोई घटना हो सकती है । ऐसे में वह कार्यालय में गठित आंतरिक परिवाद समिति को अपनी शिकायत कर…

प्रयागराज:सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर और ऑफिसर की भर्तीयां ब्लाक स्तर पर, तिथियां हुई निर्धारित

प्रयागराज: सभी विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा। एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है। जो सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की नियुक्ति की जायेगी। शिविर का आयोजन कोविड-19 के प्राविधानो के तहत सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग के साथ किया जाना होगा। विकास खण्ड मुख्यालयो पर तिथिवार आयोजित शिविर के पूर्ण विवरण अनुसार तिथियां ब्लाक स्तर पर…

बरेली : नहीं साहब मै तो खुद ही सनातनी हूं, मैं धर्म परिवर्तन क्यों कराऊंगा

बरेली : प्रेमनगर इलाके के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी को घर के पास में ही रहने वाला दूसरे संप्रदाय के बंटी ने 30 जून को अपेन साथियों की मदद के साथ घर से अगवा कर लिया। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि बंटी उसकी बेटी पर धर्मांतरण कर उससे निकाह करने का दबाव बना रहा है। दो संप्रदायों का मामला होने के कारण प्रेमनगर पुलिस ने शनिवार रात ही अपहरण और पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर…

पीलीभीत: राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार उ0प्र0 शासन व जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा वृक्षारोपण कर सम्मेलन कक्ष का उद्घाटन किया गया तथा मिशन शक्ति बुकलेट का विमोचन कर महिला आरक्षियों को बीटबुक वितरण की गयी l

आज दिनांक 05.07.2022 को राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, उ0प्र0 श्री असीम अरुण, मा0 विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान व जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी0द्वारा 01 जुलाई से 07 जुलाई तक चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत आस-पास के वातावरण को हरा-भरा एवं सौन्दर्यीकृत रखने हेतु पुलिस लाइन पीलीभीत एवं ग्राम कल्याणपुर नौगवां जनपद पीलीभीत में वृक्षारोपण किया गया। लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया तथा उनको बताया गया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन…

पूनम पांडे दिखीं रेन कोट में एन्जॉय करते हुए, लोगो ने की तारीफ़

रियलिटी शो लॉकअप में हिस्सा लेने के बाद से पूनम पांडे को अक्सर कहीं ना कहीं स्पॉट की जाती हैं। बोल्ड पूनम पांडे का पोज देने का अपना अंदाज है जो कि उनकी पहचान बन चुका है। मुंबई में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। कई सितारों को बारिश से बचते हुए सेट पर जाते हुए देखा गया। इस बीच मंगलवार को पूनम पांडे को पपराजी ने स्पॉट किया वह मुंबई की बारिश में भुट्टा खाने निकलीं। पूनम ने शॉर्ट ड्रेस के ऊपर रेनकोट पहनी हुई थी।पूनम पांडे ने…

पीलीभीत:फत्तेपुर खुर्द के सिंहपुर गोशाला में पीपल आम अमरूद लीची नीबू नीम के 1100 पौधे रोपित किए गए ।

पीलीभीत /पूरनपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद बृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित राजू की अध्यक्षता मैं वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 के शुभारंभ के अवसर पर वृहदवृक्षारोपण कार्यक्रम फत्तेपुर खुर्द के सिंहपुर गोशाला मैं पीपल आम अमरूद लीची नीबू नीम आदि के 1100 पौधे रोपित किए गए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लाक प्रमुख पति श्री नरेन्द्र प्रकाश दीक्षित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के नोडल jeres सालिकराम अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आदर्श वर्मा ग्रामपंचायत अधिकारी महेंद्र सिंह पशु चिक्तिसा अधिकारी राजीव कुमार मिश्र…

हंसल मेहता ने कंगना रनौत संग काम करने को बताई बड़ी गलती, जानिये

कंगना रनौत की रुचि एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन के क्षेत्र में भी है। वह अपनी फिल्म से जुड़े हर बड़े फैसले में शामिल होती हैं। निर्देशक हंसल मेहता ने कंगना के साथ फिल्म ‘सिमरन’ में काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। ‘सिमरन’ 2017 में रिलीज हुई थी। हंसल मेहता ने कंगना के साथ काम करने को लेकर कहा कि वह उनकी बहुत बड़ी गलती थी। साथ ही उन्होंने माना कि कंगना अभी भी एक बड़ी स्टार है। इससे पहले ‘सिमरन ‘के लेखक अपूर्वा असरानी ने दावा…

आज सिल्वेस्टर स्टैलोन के बर्थडे पर जानते हैं उनकी हैरान कर देने वाली कहानी के बारे में।

आज हॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिल्वेस्टर स्टैलोन का बर्थडे है। सिल्वेस्टर आज 76 साल के हो चुके हैं। हॉलीवुड में अपनी पहली ही फिल्म से एक अलग छाप छोड़ने वाले सिल्वेस्टर का फिल्मों में आने तक का सफर बेहद कठिन था। ये वो थे, जिन्होंने तंगी के चलते अपने प्यारे कुत्ते को बेचा, तो उसे वापस लाने के लिए उतावले हो गए। पहले साइनिंग अमाउंट में ही कुत्ते को वापस लाए। जब उनकी फिल्म रिलीज हुई तो ये इतनी जबरदस्त हिट रही कि 10 कैटेगरी में ऑस्कर में नॉमिनेट की…

अजमेर दरगाह के खादिम का घिनौना बयान आया सामने , क्या है मामला

उदयपुर और अमरावती के बाद अब अजमेर से एक वीभत्स वीडियो आया है। वीभत्स इसलिए कि इसमें भी सिर कलम करने की धमकी आई है। यह धमकी देने वाला और कोई नहीं, बल्कि अजमेर दरगाह का खादिम सलमान चिश्ती है। उसके वायरल वीडियो में वह नूपुर शर्मा का सिर काटने का फतवा दे रहा है और कह रहा है कि जो ऐसा करेगा वह उसे अपना मकान सौंप देगा। यह भी कह रहा है कि मैं अगर पहले वाला सलमान होता तो नूपुर शर्मा को गोली मार चुका होता। सलमान…