पीलीभीत : उद्योग एवं उधम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों हेतु तकनीकी कुशलता बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ।

पीलीभीत : उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उ0प्र0 अनु-9 उ0प्र0 द्वारा जनपद हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों में तकनीकी कुशलता बढ़ाने हेतु एक सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जायेगा। अन्य पिछडा वर्ग के व्यक्तियों हेतु प्रशिक्षण की यह योजना सूक्ष्म लघु एवं उद्यम विभाग द्वारा योजनान्तर्गत प्रशिक्षण चार माह की अवधि का प्रशिक्षण सत्र चलाया जाना प्रस्तावित है। जिसमें पुरूष अभ्यर्थियों के लिये प्लबर तथा महिलाओं के लिये ब्यूटी पार्लर टेªड में चयन उपरान्त प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षणार्थियों के चयन के सम्बन्ध मेें 30 प्रतिशत महिलाओं…

पीलीभीत : राजकीय आई0 टी0 आई0 पीलीभीत में रोजगार मेले का आयोजन ।

पीलीभीत : दिनांक 28.05.2022 को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है, इस रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। जिसमें विभिन्न पदो ंके लिए भिन्न भिन्न योग्यता रखने वाले सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर प्रदान मिलेगा। कम्पनियों के द्वारा दिनांक 28.05.2022 को अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जायेगा। जिन बेरोजगार अभ्यर्थियों ने अपना पंजीयन सेवायोजन पोर्टल पर नहीं कराया है वह अपना पंजीयन सेवायोजन पोर्टल…

पीलीभीत : दिव्यांग अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों हेतु विभिन्न ट्रेड्स में प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित ।

पीलीभीत : उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उ0प्र0 अनु-9 उ0प्र0 द्वारा जनपद हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु अनुसूचित जाति-जनजाति सवप्लान योजनान्तर्गत हेतु चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र पीलीभीत के माध्यम से चलाया जना है। प्रशिक्षण हेतु निर्धारित टेªड प्लम्बर एवं ब्यूटी पार्लर आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षार्थियों के चयन के सम्बन्ध में 33 प्रतिशत महिलाओं की एवं 04 प्रतिशत दिव्यांगजनों का चयन किया जाना अनिवार्य है। प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता जूनियर हाई स्कूल, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, दिव्यांग प्रमाण पत्र, एक…

पीलीभीत : हज जाने बाले यात्रियों को टीकाकरण कराने के आदेश जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ।

पीलीभीत : शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पीलीभीत द्वारा मदरसा प्रबन्धक/प्रधानाचार्य, मदरसा सरचश्में हिदायत अल जामियातुल रजबिया मदीनतुल इस्लाम प्रशिक्षण केन्द्र मो0 भूरे खां पीलीभीत हज यात्रियों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिये गये। पूर्व की वर्षो की भांति इस वर्ष 2022 की यात्रा पर जनपद से जाने वाले हज यात्रियों को मेनिनजाइटिस सीजलन इन्फलूएन्जा वैक्सीन कराया जाये। जनपद के लगभग 45 हज यात्रियों के प्रशिक्षण तथा वैक्सीनेशन के कार्यक्रमों के समय आने वाले प्रशिक्षणार्थियों के लिए उपयुक्त हाल तथा वाहन पार्किंग/प्रसाधन एवं पेयजल…

बरेली/आँवला – आँवला तहसील क्षेत्र के गांव विलौरी में जगह पर कब्जा मांगने पर की मारपीट मामले की एसडीएम से शिकायत।

आँवला – आँवला थाना क्षेत्र के गांव विलौरी के रामवीर ने एसडीएम से शिकायत की है पीड़ित ने आरोप लगाया है की गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने यह कह कर उसकी जगह में मकान बना लिया था कि तुम्हारी इस जगह के बदले अपने रोड किनारे खेत में से जगह दे देगें। परन्तु उपरोक्त लोगों ने अभी तक बदले में जगह नहीं दी तभी पीड़ित ने उक्त लोगों से कहा कि मुझे बदले की जगह दे दो और तुमने हमारे खेत में मकान बना लिया है तो वह…

बरेली/आँवला – आँवला तहसील क्षेत्र में महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित।

उत्तर प्रदेश की 102 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर प्रसूता और उसके बच्चे के लिए वरदान साबित हुई। आंवला तहसील क्षेत्र के गांव जलालनगर में खुशनुमा पत्नी मुशाहीद को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने इसकी सूचना 102 एम्बुलेंस को फोन पर दी। जानकारी देने के कुछ ही मिनट बाद ईएमटी शैलेंद्र कुमार पायलट राम निवास एंबुलेंस लेकर जलालनगर गांव पहुंच गए। इसके बाद प्रसूता को एंबुलेंस में बिठाकर अस्पताल निकल गए। लेकिन कुछ दूर पहुंचते ही रास्ते में प्रसूता की प्रसव पीड़ा बड़ गई। जिसके बाद एंबुलेंस में तैनात…

बरेली/आँवला – आँवला नगर में युवाओं ने रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त का किया दान।

आँवला – आँवला नगर में रामलीला गेट के समीप पुरुषोत्तम अस्पताल में सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया डॉक्टर पुरुषोत्तम शरण के बड़े भाई स्व चंद्रप्रकाश की स्मृति में रक्तदान शिविर का अस्पताल में आयोजन किया गया जिसमें 40 यूनिट युवाओं ने गरीबों को रक्तदान किया डॉ चंद्रेश शरणडॉ पुरुषोत्तम शरणडॉ शाली अरोरा पवन शरणमैनेजिंग डायरेक्टर, पुरुषोत्तम हॉस्पिटल आदि लोग उपस्थित रहे। रिपोर्टर – परशुराम वर्मा

पीलीभीत: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी द्वारा कल देरशाम जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा बैरक के निरीक्षण के दौरान कैदियों से बातचीत करते हुये उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जेल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजाल लिया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि मानक के अनुरूप कैदियों को समस्त सुविधायें उपलब्ध कराई जाये। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित करते हुये कहा कि उन्नयन कार्यक्रम…

बरेली:वर्ल्ड विजन ने दी परिवार मे अटूटता बनाए रखने की सीख

बरेली: भुता के 50 गांव के परिवारों व् धर्मगुरुओं को वर्ल्ड विजन इंडिया ने परिवार मे एकता,अखंडता,प्रेम और सौहार्द रखने के उद्देश से दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया।जिसमे बताया गया की परिवार मे किस तरह से प्रेम,किस तरह से रिश्तो मे निखार,किस तरह से एकता,किस तरह से माफ करने की भावना जन्मेगी,किस तरह से परिवार मे किसी भी अच्छे कार्य की सराहना की तारीफ की जाए यह सब दो दिवसीय मे परिवारों और धर्मगुरुओ को बखूबी सिखाया,धर्मगुरुओ को विशेष तौर से बताया गया कि किस तरह से वह पास लोगो को…

लद्दाख में सेना के जवानों से भरी बस श्योक नदी में गिरी, सात जवानों की जान गई

लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में हुए एक बड़े हादसे मेें सेना के सात जवान बलिदान हो गए, जबकि 19 घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी को चंडीगढ़ के मिलिट्री अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया। घायलों में कई की हालत ज्यादा गंभीर है। यह हादसा उस समय पेश आया जब जवानों से बस ट्रक श्योक नदी में गिर गई। जवानों की एक टुकड़ी बस में सवार होकर परतापुर के ट्रांजिट कैंप से हनीफ सब सेक्टर के अग्रिम इलाके की…

फर्रुखाबाद:विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस आज,महावारी अभिशाप नहीं वरदान, इसी से होता है संसार का निर्माण-डॉ नमिता दास

फर्रुखाबाद, 27 मई 2022 महिलाओं और किशोरियों को माहवारी के दौरान कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है । उनको इस तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसलिए हर वर्ष 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है, ताकि उन्हें झिझक छोड़ने और इस बारे में खुलकर बात रखने का मौका मिल सके |यह अमूमन प्रत्येक 28 दिनों के पश्चात होने वाले स्त्री के पांच दिनों के मासिक चक्र का परिचायक है।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी…

शिवपुरी :-कबीर पंथ के लोगो का पांचवां दिन धरना जारी रहा, हमारी धार्मिक भावनाओं की हत्या, की इतना मानसिक प्रताणित किया की हम समझ नही पा रहे हैं कि हम हिन्दू हैं, समस्त सद गुरू कबीर साहेव के अनुयाइयों में भारी रोष ब्यापत होता जा रहा है,

शिवपुरी :-कबीर साहेव के अनुयाइयों का कहना है, की, जिला शिवपुरी द्वारा ग्राम बांमोर कला तहसील खनियाधाना पर श्रीमान एस डी एम महोदय श्री जे पी गुप्ता जी द्वारा कबीर आश्राम बामोरकला पर बगैर सूचना नोटिस दिए, पुलिस प्रसासन राजस्व निरीक्षक पंचायत सचिव द्वारा तस्वीर को फेक दिया आश्राम में ताला डाल दिया,समाज के ब्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हम लोगो को ग्राम पंचायत की अनुमति थी,जबकि कुछ लोगो की वातो में आकर, गलत तरीके से,हम लोगो के ऊपर कार्यवाही की है, एस डी एम श्री गुप्ता जी पर पक्षपात…

पीलीभीत :महिला कल्याण विभाग पीलीभीत द्वारा मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

पीलीभीत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विकास खण्ड बीसलपुर में महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ती 4.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं एवं समुह(UPSRLM) की महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में निम्न प्रकार से जानकारी दी गई । जिला प्रोबेशन अधिकारी पीलीभीत द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया जैसे उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के सन्दर्भ में जानकारी देते हुए बताया गया कि कोविड-19 से प्रभावित बच्चों को उ0प्र0…

मैनपुरी :चोरो को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग

कुरावली/मैनपुरी: थाना क्षेत्र के गांव कोकदा में मंगलवार रात भैंस चोरी का विरोध करने पर चोरों ने किसान को गोली मारकर घायल कर दिया था। सीओ संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर इंस्पेक्टर भोलू सिंह भाटी ने मय पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस बरामद किया। ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के गांव कोकदा में मंगलवार की रात्रि भैंस चोरी का विरोध करने पर चोरों ने किसान अजयपाल पुत्र रामनरेश को…

फर्रुखाबाद:एनसीसी कैडेट को यातायात नियमों की शपथ दिलाते प्रधानाचार्य लेफ्टि०गिरिजाशंकर,एआरटीओ वीएन चौधरी,यातायात प्रभारी निरीक्षक रजनेश यादव

फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश शासन तथा जिला विद्यालय निरीक्षक फर्रुखाबाद के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी दिनांक 15 मई से 30 मई तक 10 दिवसीय कार्य योजना संचालित कीजा रही है। जिसके क्रियान्वयन हेतु म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर द्वारा एनसीसी के लगभग 60 कैडेट्स के साथ 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के सूबेदार राजवीर सिंह तथा बटालियन हवलदार मेजर भूपेंद्र सिंह के सहयोग से आज प्रातः 10:00 बजे से यातायात जागरूकता रैली निकाली। जिसमें यातायात प्रभारी निरीक्षक के साथ म्युनिसिपल इण्टर कॉलेज फतेहगढ़ से रैली की शुरुआत…

पीलीभीत : ग्राम पंचायत बढ़ेरा के प्रधान , सचिव एवं तकनीकी सहायक द्वारा पशु शेड अपात्रों को देने पर धनराशि बसूली के आदेश ।

पीलीभीत : महिपाल गंगवार पुत्र बालजीत गंगवार समाजसेवी पूर्व संचालक, किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर ग्राम पंचायत बढै़रा विकासखण्ड बरखेडा के शिकायती प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुये मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच कराई गई। जांच के दौरान मौके पर सातों विन्दुओं का अभिलेखीय परीक्षण किया गया, जिसमें 03 पशु शैड अधोमानक पाये जाने के लिए तत्कालीन तकनीकी सहायक श्री राधे श्याम शर्मा एवं 02 पशु शैडों को व्यक्तिगत रूप से उपयोग करने हेतु लाभार्थियों के गलत चयन के लिए ग्राम प्रधान देवपाल तथा सचिव…

पीलीभीत : ग्राम पंचायत सुंदरपुर के कोटेदार ने उचित दर विक्रेता की दुकान से दिया त्याग पत्र ।

पीलीभीत : ग्राम पंचायत सुन्दरपुर विकासखण्ड ललौरीखेडा द्वारा शिकायती प्रार्थनापत्र के आधार उचित दर विक्रेता मो0 फारूख द्वारा आवश्यक वस्तुओं के वितरण में अनियमित्ताऐं बरतने की शिकायत की गयी थी। उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुये तहसीलदार सदर द्वारा जांच कराई गई। तहसीलदार सदर द्वारा टीम गठित कर नियमानुसार जांच की गई। जांच के दौरान संज्ञान में पाया गया कि उचित द्वारा विक्रेता द्वारा त्याग पत्र दिया जा चुका है। मो0 फारूक के बयान अंकित किये गये कि वह बिना किसी दववा के त्याग पत्र दिया गया है। त्यागपत्र के…

पीलीभीत : ग्राम पंचायत लिलहर एवं मुड़िया बिलहरा की उचित दर विक्रेताओं के अनुबंध पत्र निलंबित कालाबाजारी में पाए गए दोषी ।

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा प्रेषित थाना बिलसण्डा के मु0अ0सं0 412/2019/धारा-3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम थाना बिलसण्डा बनाम गंगाराम पुत्र स्व0 छोटे लाल निवासी ग्राम लिलहर विकासखण्ड बिलसण्डा से सम्बन्धित प्रथम सूचना रिपोर्ट एवं अन्य अभिलेखों का अध्ययन व परिशीलन किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा दिये गये आदेश के क्रम में ब्रजेश मिश्रा पूर्ति निरीक्षक द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई तो अनियमितताऐं पाये जाने के कारण जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा गंगाराम की दुकान का अनुबन्ध पत्र निलम्बित कर दिया गया। उप जिलाधिकारी बीसलपुर के आदेशनुसार ग्राम पंचायत…

पीलीभीत : ग्राम पंचायत खरौंसा एवं भूड़ा सरैंदा के कोटेदारों से बसूली के आदेश, ले रहे थे दोहरा लाभ ।

पीलीभीत : ग्राम पंचायत खरौसा भूडा सरैन्दा विकासखण्ड मरौरी के उचित दर विक्रत राजकुमार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 में ग्राम प्रधान के पद पर निर्वाचित है। ग्राम वासियों द्वारा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के संज्ञान में लाया गया कि उचित दर विक्रेता ग्राम प्रधान के पद निर्वाचित होने के उपरान्त भी दोहरा लाभ ले रहे है। तद्परान्त उक्त दो दुकानों का अनुबन्ध पत्र जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा उक्त निरस्त किया गया। तदोपरान्त महोदय के निर्देश के अनुपालन में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा उक्त दोनों ग्राम पंचायतों के प्रधानाध्यापकों मौखिक निर्देश…

क्वालीफायर 2 का मुकाबला कब और कहाँ

इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालीफायर 2 मुकाबले में राजस्थान का सामना बैंगलोर से होगा। एक तरह जहां राजस्थान की टीम क्वालीफायर 1 में गुजरात के हाथों हार कर यहां पहुंची है तो वहीं दूसरी तरफ एलिमिनेटर में बैंगलोर की टीम ने लखनऊ को हराकर पिछले तीन सालों में पहली बार क्वालीफायर 2 में जगह बनाई है। आरसीबी की तरफ से मैच विनर के रूप में अनकैप्ड खिलाड़ी रजत पाटीदार ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। इस मैच में भी उनसे ऐसी ही एक धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी।राजस्थान 2008 के…