आखिर क्यों अमेरिकी स्पीकर को ताइवान जाने से रोकने की धमकी दे रहा है चीन, पूरा बिस्तार से पढ़ें

अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ताइवान की यात्रा पर जाने वाली हैं जो अमेरिका-चीन के रिश्तों में एक नया भूचाल ला सकती है। अमेरिका में चीनी दूतावास ने गुरुवार को अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान की योजनाबद्ध यात्रा को लेकर एक बार फिर से विरोध जताया। चीन ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताईवान का दौरा किया तो वह कड़े कदम उठाएगा।चीन ने कहा कि इस तरह की यात्रा बीजिंग-वाशिंगटन के संबंधों को बुरी तरह से प्रभाव करेगी।…

संसद सत्र को पहले खत्म करने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला

कांग्रेस ने संसद के बजट सत्र में पेट्रोल-डीजल-गैस की कीमतों के साथ बढ़ती महंगाई और किसानों से हुए समझौते के मुद्दे पर चर्चा नहीं कराने को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। संसद में विपक्षी दलों की अगुआई कर रही कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इन मुद्दों पर लगातार चर्चा से भाग रही सरकार ने बहस से बचने के लिए ही सत्र को दो दिन पहले खत्म कर दिया। एनडीए-भाजपा सरकार पर लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में महंगाई पर चर्चा के लिए बनी सहमति तोड़ने का…

सीएम जगनमोहन रेड्डी को आंध्र प्रदेश के सभी 24 मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा, आइये जानें

कैबिनेट फेरबदल से पहले आंध्र प्रदेश कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार दोपहर अंतिम कैबिनेट बैठक समाप्त करने के बाद सभी 24 कैबिनेट मंत्रियों ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।राज्य में 2024 के विधानसभा चुनावों के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी कैबिनेट में फेरबदल के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें 19 मंत्रियों को हटाए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री के कुछ दिनों में राज्य मंत्रिमंडल में…

अपराध संबंधी कानूनों में व्यापक बदलाव किए जाएं :रिजिजू

केंद्र सरकार ने गुरुवार को बताया कि लोगों को कम खर्च पर और त्वरित न्याय प्रदान करने के उद्देश्य से अपराध संबंधी कानूनों में व्यापक बदलाव किए जाएंगे। इसके मद्देनजर उसने भारतीय दंड संहिता (आइपीसी), दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) और साक्ष्य कानून में संशोधनों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी हैविधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने राज्यसभा में कहा कि गृह मंत्रालय ने अपराध संबंधी कानूनों में व्यापक संशोधनों के संबंध में राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्रियों, केंद्र शासित प्रदेशों के उप-राज्यपालों और प्रशासकों, देश के प्रधान न्यायाधीश, विभिन्न उच्च…

रायबरेली:अज्ञात कारणों से मकान व दुकान में लगी आग

डलमऊ( रायबरेली) :अज्ञात कारणों से आवासी मकान और दुकान में लगी भीषण आग से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई और इस आग की चपेट में भैस आ जाने से गंभीर रूप से झुलस गई सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के द्वारा आग पर काबू पाया गया और क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा क्षति का आकलन कर राजस्व को भेज दिया गया  डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नाथ खेड़ा मजरे डलमऊ ग्राम निवासी रामेश्वर यादव के मकान में आज गुरुवार को दोपहर के समय अचानक अज्ञात कारणों से आग लग…

शिवपुरी :उधारी के पैसे मांगना पड़ा भारी:लक्ष्मण ने भरोसा करके दिए 1 लाख, भरोसा तोड़ा तो मार दी गोली

जिले के रन्नौद थाना अंतर्गत ग्राम पचावला में एक व्यक्ति को उधार दिए पैसा मांगना भारी पड़ गया। पैसों की मांग सुन गुस्साए कर्जदार ने देनदार के साथ जमकर मारपीट कर दी कर्जदार इतने पर ही नहीं रुका उसने देनदार पर गोली चला दी। गोली लगने से घायल देनदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला चिकित्सालय में गोली लगने से घायल हुए 50 वर्षीय लक्ष्मण पुरी निवासी ग्राम पचावला थाना रन्नौद ने बताया की वह आज सुबह 11 बजे वह अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी…

रायपुर :- जनपद पंचायत तिल्दा के 107 कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर, नियमितीकरण की मांग को लेकर खोला मोर्चा

सौरभ यादव / तिल्दा नेवरा में मनरेगा का काम ठप नियमितिकरण सहित अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर मनरेगा के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल की वजह से क्षेत्र में मनरेगा का काम पूरी तरह ठप हो गया है।वहीं मनरेगा के मजदूर भी बेरोजगार हो गए हैं।मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने कांग्रेस के जनघोषणा पत्र में नियमितीकरण का वादे को आज दिनांक तक पूर्ण नहीं किया गया, इसके विरोध में प्रदेश के समस्त ब्लॉक एवं जिला स्तर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर मनरेगा कर्मचारी बैठ गये हैं। मनरेगा अधिकारी कर्मचारियों का…

फर्रुखाबाद:फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने को ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का उन्मुखीकरण

फर्रुखाबाद,: फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से स्वास्थय विभाग मई में फाइलेरिया निरोधी विशेष अभियान जनपद में चलाएगा । इस दौरान घर-घर जाकर फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा और दवा खिलाई जाएगी । इस अभियान को सफल बनाने के लिए गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का उन्मुखीकरण किया गया|इस दौरान मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा ने कहा इस अभियान के दौरान कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी | उन्होंने बताया कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और गंभीर रोग…

फर्रुखाबाद: बेचने के उद्देश्य से मासूम बच्चे का किया अपहरण, अपहरणकर्ताओं सहित सकुशल बच्चा बरामद

फर्रुखाबाद बीते दिन कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी अर्जुन कश्यप के 3 वर्षीय पुत्र आदित्य का अपहरण किया गया था। पुलिस ने मात्र 7 घंटे के अंदर मासूम बच्चे को अपहरणकर्ताओं सहित किया गिरफ्तारपुलिस ने तुऱंत ही मामले की अपहरण में रिपोर्ट दर्ज दर्ज कर ली थी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने अपहत बालक आदित्य की बरामदगी के लिए एसओजी प्रभारी बलराज भाटी को लगाया था। एसओजी टीम ने मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी दिनेश मिश्रा की पत्नी माया देवी, थाना कमालगंज के ग्राम चाचूपुर निवासी…

शिवपुरी :कर्ज नहीं चुकाया तो पिया जहर:ब्याज पर लिए थे 25 हजार, खेती में नुकसान के चलते नहीं कर सका वापस, कोर्ट की धमकी दे रहा था

शिवपुरी के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम ककराना में एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीला पदार्थ खाने की वजह कर्ज चुकता न करना बताया जा रहा है। ककराना निवासी राजकुमार शाक्य पुत्र भागीरथ शाक्य को गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में भर्ती राज कुमार शाक्य के भाई माखन शाक्य ने बताया कि उसके भाई राजकुमार ने उदय शिवहरे पुत्र रमेश शिवहरे से खेती के काम से 25 हजार रुपए व्याज पर उधार लिए थे। व्याज पर पैसे देने से उदय शिवहरे…

रायपुर :- भूमिया में दो अलग अलग सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, ग्रामीणों में छाया मातम

सौरभ यादव, तिल्दा नेवरा। रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे मार्ग पर बुधवार की रात्रि किसी अज्ञात वाहन की चपेट ने आने से भूमिया निवासी ललित साहू पिता रामेश्वर साहू 30 वर्ष की सड़क पर ही मृत्यु हो गई।वहीं दूसरी घटना में इसी मार्ग पर ही गुरुवार की सुबह भूमिया निवासी परमेश्वर साहू 40 वर्ष पैदल अपने खेत की ओर जा रहा था तभी सिमगा की तरफ से रायपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक टी एन 28 ए 1161 ने उसे एक्सिडेंट के दिया जिससे घटनास्थल प्र ही उसकी…

कन्नौज: शिवपाल को लेकर सवाल पर भड़के अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों शिवपाल यादव चर्चा का केंद्र बने हैं। भतीजे अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे प्रसपा मुखिया शिवपाल के बीजेपी के साथ जाने की खबरें चल रही हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी उन्हें राज्यसभा भेज सकती है। हालांकि, शिवपाल ने इस संबंध में कुछ भी साफतौर पर नहीं कहा है। गुरुवार को कन्नौज पहुंचे अखिलेश से जब शिवपाल से जुड़ा एक सवाल पूछा गया तो वह भड़क गए। शिवपाल से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बीजेपी में…

लखनऊ: अखिलेश यादव के बयान पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद

अखिलेश यादव ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में हमला करने वाले मुर्तजा अब्बासी का बचाव किया है. अखिलेश ने बीजेपी पर मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि युवक दिमागी समस्या से ग्रसित है. वहीं सपा प्रमुख के इस बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश यादव के इस बयान पर उन्हें जमकर घेरा है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश यादव जी और समाजवादी पार्टी को हमेशा से आतंकवादियों से जोड़ा गया है. उन्होंने 2013 के आतंकी हमलों के मामले वापस…

रायपुर :- एनआइसीएल चिटफंड कंपनी के छह आरोपित गिरफ्तार;भुवनेश्वर जेल से प्रोटक्शन वारंट पर तिल्दा लाया गया

सौरभ यादव / तिल्दा – नेवरा :- छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनी में कई पीडि़तों को लुभावनी स्कीम का झांसा देकर कंपनी में लाखों रुपये निवेश कराने वाले छह आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना नेवरा क्षेत्र के तिल्दा गांव स्थित एक मकान में एनआइसीएल नामक चिटफंड कंपनी का कार्यालय खोला गया था।मामला वर्ष 2017 का है। इन आरोपितों के खिलाफ देश के कई राज्यों के जिलों में ठगी के कई प्रकरण दर्ज हैं। सभी आरोपित वर्तमान में सीबीआइ भुवनेश्वर ओडिशा में दर्ज ठगी के प्रकरण में भुवनेश्वर जेल…

रायपुर :- विकास कार्य और गति प्रदान करने नगरपालिका अध्यक्ष ने तालाब सौंदर्य करण एवं गहरीकरण का किया भूमि पूजन

सौरभ यादव / तिल्दा – नेवरा :- नगर के विकास कार्य में और गति प्रदान करते हुए नगरपालिका के अध्यक्षा एवं वार्ड पार्षद के द्वारा वार्ड क्रमांक 6 के बहुत ही पुरानी अखरा डबरी तालाब का सौंदर्य करण एवं गहरीकरण के लिए भूमि पूजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में नगर के जनप्रतिनिधि एवं वार्ड के बड़े बुजुर्ग भूमि पूजन में सम्मिलित हुए वहीं वार्ड वासियों के द्वारा भूमि पूजन में आए हुए धर्मगुरु खुशवंत साहिब जी जो कि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उनका वार्ड वासियों ने…

फर्रुखाबाद: ब्लॉक प्रमुख पर गुंडा एक्ट की हुई कार्रवाई

फर्रुखाबाद : मोहम्मदाबाद ब्लॉक प्रमुख व उनके भाई पर पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। ब्लॉक प्रमुख के बड़े भाई बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे इंस्पेक्टर हत्याकांड में मैनपुरी जेल में बंद हैं। मोहम्मदाबाद कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने मोहम्मदाबाद ब्लॉक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन और उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्ब्न के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। आरोप है कि मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसापुर निवासी ब्लाक प्रमुख अमित दुबे और उनके भाई अनुराग दुबे के खिलाफ धोखाधड़ी, बिजली चोरी, गैंगस्टर, व्यापारी पर…

फर्रुखाबाद : 75 हजार लोगों की गुल हो सकती बिजली

फर्रुखाबाद : 10 हजार या इससे अधिक के बकायेदारों के घरों की बिजली कट सकती है। इनके कनेक्शन काटने का आदेश शासन से आने पर अधिकारियों ने अभियान शुरू कर दिया है। शुरुआत में कुछ उपभोक्ताओं के ही कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिससे उन्हें देखकर अन्य बकायेदार भुगतान कर दें। विद्युत वितरण मंडल फर्रुखाबाद के तहत शहरी खंड में 66,031, ग्रामीण खंड में 1.20 लाख और कायमगंज खंड में 86,500 बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें शहरी क्षेत्र में 10,779, ग्रामीण खंड क्षेत्र में 51 हजार और कायमगंज खंड क्षेत्र में…

बहराइच : आग में जले 10 मकान , पसरा सन्नाटा

जिले के अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात कारणों से दुकान व मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये के गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। दरगाह थाना क्षेत्र के छावनी चौराहे के पास रहने वाले राजेश की मकान में ही दुकान है। वह लकड़ी का फर्नीचर बनाकर बेचने का कारोबार कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। मंगलवार की देर रात दुकान में अज्ञात कारणों…

कोरबा – शर्मनाक 7 महीने की गर्भवती पत्नी को डंडे से पिटा प्राइवेट पार्ट में भी मारा, शराब पीकर संबंध बनाना चाहता था !

छत्तीसगढ़: कोरबा जिले में पति ने अपनी ही 7 महीने की गर्भवती पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि शराबी पति ने घर में ही बैठकर शराब पी थी। फिर पत्नी से कहा था कि उसे संबंध बनाना है। मगर जब पत्नी ने संबंध बनाने से इनकार कर दिया यो युवक ने उस पर हमला कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।शहर के मोतिसागर पारा इलाके में पति-पत्नी रहते हैं। रोज की तरह मंगलवार शाम को दोनों घर…

छत्तीसगढ़: कोरबा के L & T कंपनी के यार्ड में डकैती मामले में पुलिस को मिली सफलता एक और आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: कोरबा के L एंड T कंपनी के यार्ड में डकैती के मामले में पुलिस ने अब एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे हरियाणा से पकड़ा है। आरोपी ने अपने 11 साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया था। कुछ समय पहले इन्होंने गार्ड को बंधक बनाकर कंपनी के यार्ड से कुल करीब 15 लाख रुपए का माल पार कर दिया था। जिसके बाद से ही पुलिस इस केस में आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।17 मार्च 2022…