शिवपुरी: आज की सबसे बड़ी दुखद खबर घर पर रखी आतिशबाजी में अचानक हुआ विस्फोट एक दर्जन घायल चार की मौत

शिवपुरी: खबर बदरवास एसबीआई बैंक के सामने से है यहाँ हम आपको बता दें कि एसबीआई बैंक के सामने एक घर में आतिशबाजी की सामग्री रखी हुई थी वही उनका निवास है अचानक आतिशबाजी सामग्री में विस्फोट हुआ और आग लग गई आग लगने के कारण एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं वहीं एक की मौत हो गई है जानकारी के अनुसार एसबीआई बैंक के सामने पप्पू मंसूरी बबलू मंसूरी का निवास है वही उनका आतिशबाजी का गोदाम है बताना होगा कि पप्पू मंसूरी और बबलू मंसूरी दोनों…

फर्रुखाबाद-भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी प्रांशु दत्त द्विवेदी की रिकॉर्ड मतों से हुई जीत

फर्रुखाबाद: भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी प्रांशुदत्त द्विवेदी को तीनों चक्रों में रिकॉर्ड 4139 वोट मिले हैं। जबकि सपा प्रत्याशी हरीश यादव को मात्र 657 वोट मिले हैं। प्रांशुदत्त द्विवेदी की जीत की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रांशुदत्त द्विवेदी को प्रथम चक्र में 1460 दूसरे चक्र में 1428 एवं तीसरे चक्र में 1251 वोट मिले। जबकि हरीश को पहले चक्र में 208 दूसरे चक्र में 238 एवं तीसरे चक्र में 211 वोट मिले हैं।

BCCI जल्द कर सकता ऐलान, ईडन गार्डन्स में होंगे प्लेऑफ के मुकाबले

आईपीएल 2022 के लीग चरण के मैच इस समय महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में खेले जा रहे हैं। लीग चरण के बाद प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे और फिर फाइनल होगा। ऐसा माना जा रहा है कि लीग के 15वें सीजन के प्लेऑफ मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens, Kolkata) में आयोजित किए जाएंगे। खबरों की मानें तो कोलकाता में क्वालीफायर-1 (Qualifier-1) और एलिमिनेटर (Eliminator) मुकाबले खेले जाएंगे जबकि क्वालीफायर-2 (Qualifier 2) अहमदाबाद में होंगे। बोर्ड जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक ऐलान कर सकता है।इनसाइडस्पोर्ट्स ने बीसीसीआई सूत्रों…

मोदी बाइडन की बातचीत ‘रचनात्मक’ थी, रूस से तेल आयात कर किसी प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं कर रहा भारत

भारत द्वारा रूस से कम कीमत पर कच्‍चे तेल के आयात के मुद्दे पर सोमवार को अमेरिका के स्‍वर में एक बड़ा बदलाव नजर आया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमवार कहा कि रूस से ऊर्जा आयात पर प्रतिबंध नहीं है और भारत किसी भी लिहाज से अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं कर रहा है। अमेरिका का यह बयान प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन वर्चुअल बैठक के बाद आया। इस बैठक में दोनों नेताओं ने कई वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इस बैठक में हुई चर्चा के…

शहबाज शरीफ के पास हैं कुल 5 बीवियां, दो अब भी हैं साथ

इमरान खान की रवानगी के बाद अब पाकिस्तान में शाहबाज शरीफ नए प्रधानमंत्री बन रहे हैं। इसके साथ ही शाहबाज शरीफ के निजी जीवन के बारे में भी लोग दिलचस्पी ले रहे हैं। पाकिस्तान की तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में शाहबाज शरीफ की शादियों और पत्नियों की भी चर्चा हो रही है। बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले शाहबाज से पहले उनके भाई नवाज शरीफ भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। आइए जानते हैं कि शाहबाज शरीफ की निजी जिंदगी की इतनी चर्चा क्यों हो रही है। दरअसल, शाहबाज…

अजय देवगन बेटी नीसा के बॉलीवुड डेब्यू प्लान पर क्या बोले

अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन पॉपुलर स्टारकिड में से हैं। इस वक्त नीसा विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। वह जब भी देश आती हैं पपराजी की नजरें उन पर रहती हैं। अजय और काजोल वैसे तो अपने दोनों बच्चों को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश करते हैं। वह नहीं चाहते उन पर अभी से कोई प्रेशर हो। दूसरे स्टारकिड की तरह कयास लगाए जाते रहे है कि क्या नीसा भी फिल्मों में कदम रखेंगी। अब अजय देवगन ने इस सवाल का जवाब दिया है।अजय…

अक्षय कुमार की बच्चन पांडे सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार, जानें- कब और कहां देखें

अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी है। अगर अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडेय को सिनेमाघरों में देखने से चूक गये हों तो अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है। बच्चन पांडेय होली के मौके पर सिनेमाघरों में 18 मार्च को रिलीज हुई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और लगभग 50 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन ही कर सकी। अब यह फिल्म इसी हफ्ते ओटीटी पर आ रही है। बच्चन पांडेय 15 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर…

क्या है आलिया भट्ट और रणवीर कपूर की वेडिंग ड्रेस से लेकर गेस्ट लिस्ट, जानें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, तैयारियां भी तेज होती जा रही हैं। दोनों की शादी का सेलिब्रेशन इसी हफ्ते से शुरू हो जाएगा और 14 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक चलेगा। इस बीच खबर आ रही है कि दुल्हा और दुल्हन के कपड़े भी उनके घर पहुंच चुके हैं। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुईं है। इसके साथ ही वेडिंग को लेकर कई तरह की अपडेट्स सामने आ रही हैं। जिसकी पूरी डिटेल्स आपको यहां पर पढ़ने को मिलेगी।आलिया…

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पीएम मोदी ने दी बधाई, कही ये बातें

पाकिस्तान में लंबे वक्त से चल रहे सियासी घमासान के बाद, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ देश के नए प्रधानमंत्री चुने गए।‌ उन्होंने सोमवार को देश के नवनिर्वाचित प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है। साथ ही उन्होंने पीएम शरीफ से कई मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए, उन्हें कुछ नसीहत भी दी।पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल ट्वीट कर बधाई दी है।…

ईडी ने दिया कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को समन, पूछताछ जारी

नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार केस (National Herald Case) में ईडी ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को तलब किया है। इस मामले में ईडी अधिकारी खड़गे से पूछताछ कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ सूत्रों ने खड़गे से पूछताछ की जानकारी दी है। ईडी ने उन्हें सोमवार को पेश होने के लिए तलब किया था। बता दें कि इस केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी भी आरोपी हैं बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी ने साल 2012 में अदालत में एक केस दर्ज कराया था। स्वामी ने आरोप…

जगन मोहन सरकार में फिर बनाए गए पांच उपमुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश के पुनर्गठन के बाद भड़का असंतोष

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किया। इस बार भी पांच उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। मुस्लिम समुदाय से अमजद बाशा शेख बेपारी, अनुसूचित जाति से केएन स्वामी, अनुसूचित जनजाति से पीआर डोरा, पिछड़ा वर्ग से बीएम नायडू और कापू समुदाय से के सत्यनारायण को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इस बार भी दलित महिला तनीति वनिता को गृह मंत्री बनाया गया है। पुनर्गठन के बाद असंतोष उभरने लगे हैं।पुरानी कैबिनेट में गृह मंत्री रहीं मेकाथोती सुचरिता ने विधानसभा से इस्तीफे की घोषणा की…

प्रयागराज: ऑफिस में समय से ना बैठने, ऑफिस स्टाफ़ पर लगाम ना कस पाने और सरकारी कार्यों में बेतहाशा पेंडेंसी की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है

ऑफिस में समय से ना बैठने, ऑफिस स्टाफ़ पर लगाम ना कस पाने और सरकारी कार्यों में बेतहाशा पेंडेंसी की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है इस क्रम में सर्व प्रथम सीओ सिटी द्वितीय के ऑफिस का औचक निरीक्षण करने पर उपरोक्त कमियाँ परिलक्षित हुई हैं। फलतः स्पष्टीकरण माँगा गया है। साथ ही, एसपी सिटी को प्रारंभिक जाँच हेतु आदेशित किया गया है। 3 दिवस भीतर जाँच रिपोर्ट प्राप्त होगी, तदुपरांत यथोचित लिखा पढ़ी की जाएगी मेहनत ना करने वाले, आलसी, भ्रष्टाचारी और अपराधियों से साठ गाँठ रखने वाले…

फर्रुखाबाद-आईपीएल सट्टे का हुआ पर्दाफाश,लाखों की नगदी सहित अवैध असलहों के साथ 4 अभियुक्त पुलिस के गिरफ्त में शिंकजे में,भेजा जेल

फर्रुखाबाद: इन दिनो चल रहे आईपीएल में सट्टा बाजार जोरों पर है इसी क्रम में आईपीएल सट्टे पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में एसओजी बलराज भाटी ने फर्रुखाबाद कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला की मदद से आईपीएल सट्टे का पर्दाफाश कर लाखों की नकदी एंव अवैध असलहों के साथ 4 अभियुक्त पुलिस ने अपने शिंकजे में ले लिया। वहीं अभियुक्त पर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मोहल्ल पलरिया स्थित राहुल बाथम पुत्र बबलू बाथम के घर आईपीएल…

शिवपुरी :-महाराजा अग्रसेन परमार्थ सेवा समिति के द्वारा रामनवमी पर विशाल भंडारा गुरुद्वारा चौक पर हुआ संपन्न

शिवपुरी :- महाराजा अग्रसेन परमार्थ परमार्थ समिति द्वारा हिंदू नव वर्ष मनाया जिसमें समिति द्वारा रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके सभी अग्र बंधुओं के लिए रखा गया शिवपुरी तथा बाहरी क्षेत्रों में भी किया गया यह एक ऑनलाइन प्रतियोगिता था जिसमें बहुत लोगों ने भाग लिया जिसका परिणाम रामनवमी में शुभ अवसर पर घोषित किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में इंडक्शन दिया गया जिसको स्नेहा गुप्ता को दिया गया तथा द्वितीय पुरस्कार के रूप में इलेक्ट्रिक केतली दी गई जो कि पूनम अग्रवाल को प्राप्त…

जौनपुर:शाक्य मौर्य सभा कार्यालय पर मनाया गया समाजशुधारक ज्योतिबा फुले का जन्मदिवस

जौनपुर/मियापुर:जौनपुर के शाक्य मौर्य सभा कार्यालय पर समाज सुधारक और स्त्रियों की शिक्षा के जनक ज्योतिबा फुले का जन्म दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुवात शाक्य मौर्य सभा के अध्यक्ष प्रेम चंद मौर्य द्वारा ज्योतिबा फूले के चरणो में पुष्प अर्पित कर एवम् दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया।इसके बाद प्रेमचंद मौर्य द्वारा ज्योतिबा फूले के बारे में विस्तार से बताया गया।उन्होंने बताया जिस समय फूले का जन्म हुआ उस समय समाज में नारी समाज को लेकर काफी सामाजिक कुरीतियां फैली थी,उन्हें शिक्षा का अधिकार नहीं था, पति की मृत्यु…

फर्रुखाबाद-डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में मनाया गया राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस,माँ बनना प्रकृति का सबसे बड़ा वरदान-एसीएमओ

फर्रुखाबाद : महिलाएं किसी भी समाज की मजबूत स्तंभ होती हैं। जब हम महिलाओं और बच्चों की समग्र देखभाल करेंगे तभी देश का सतत विकास संभव है। इसलिए गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की उचित देखभाल और प्रसव संबंधी जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया | इस दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जाँच के साथ-साथ उनको गर्भ में पल रहे शिशु का ध्यान किस प्रकार रखा जाये बताया गया |अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल डॉ…

रायपुर :- नवरात्र के अंतिम दिन जोत जवारा विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा

सौरभ यादव / तिल्दा नेवरा ,,,नवरात्रि का नौवे दिन शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों से जोत जवारा का विसर्जन किया गया|कुछ मंदिरों में 9 कन्याओं की पूजा कर भोजन भी कराया गयाजोत जंवारा विसर्जन में सड़कों पर भक्ति उल्लास छाया रहा। नंगे पैर महिलाएं,सिर पर कलश धारण किए चल रहीं थी। धूप की तपन से बचाने के लिए सेवादार सड़कों पर पानी का छिड़काव करते चल रहे थे।श्रद्धालुओं की आस्था देखकर कई घर के सामने लोग घरों से पाइप के जरिये सड़क पर पानी डालकर ठंडक पहुंचाने…

मैनपुरी : पक्षी है तो पेड़ पौधे है पेड़ पौधे है तो मनुष्य का जीवन है , सेव बर्ड – सेव वर्ल्ड थीम पर आज कार्यक्रम मना

उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला बाग में आज महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा प्रार्थना सभा की गतिविधि में मिट्टी के बने बर्तनों व टीन के बने एक खूबसूरत पक्षी संरक्षण पात्र में पक्षियों के लिए दाना पानी रखा गया ।विद्यालय के परिवेश में छायादार पांच स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था की गयी ताकि निरतंर बढ़ रही गर्मी में पक्षियों को विद्यालय परिवेश में पेड़ पौधों की छाया में स्वच्छ साफ जल व दाना मिल सके । जिससे प्रारम्भ हो चुकी भीषण गर्मी में पक्षियों का जीवन बचाया जा…

प्रयागराज- थाना मांडा पुलिस द्वारा शांति भंग के अंदेशे मे 04 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रयागराज: बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा अपराध रोकने व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक यमुनापार तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के आदेश के अनुपालन में थाना प्रभारी मांडा महेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे गठित टीम उ0नि0 शुभाष सिंह यादव, प्रीत कुमार पांडे, अपने सहयोगी साथी उ0नि0 जितेंद्र सिंह यादव, उ0नि0 प्रशिक्षु दिनेश सिंह यादव, हे0का0 रामकिशोर बर्मा के सांथ मिलकर दि0 , 10/04/2022 को थाना मांडा मे पंजीकृत कराये गए वाद को वापस वापस लेने की बात को लेकर गाली, गलौज व मारपीट के बिवाद…

फर्रुखाबाद के आसिफ ने पेश की मिसाल

शमसाबाद : रमजान के पाक महीने में दुर्गा पूजा के मौके पर कन्या पूजन कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व बेटी संभालो का संकल्प लिया गया। कस्बा के मुस्लिम बाहुल्य मोहल्ला काजी टोला निवासी डा. कुंअर आसिफ अली खान ने अपनी पत्नी फरजाना बेगम के साथ मिलकर अपने आवास पर मोहल्ले की दो दर्जन से अधिक कन्याओं के पैर धोकर पूजन किया और उनको उपहार में कापी, पेन, बिस्किट व केला, बिस्कुट आदि खाद्य सामग्री भेंट की।डा. आसिफ अली खान ने कहा कि वह भारतीय परंपराओं के वाहक हैं। उन्होंने…