प्रयागराज : बाण सागर नहर के पूर्ण होने से प्रयागराज एवं मिर्जापुर के 1.50 लाख हेक्टेयर भूमि में बढ़ी सिंचन क्षमता, 1.70 लाख किसानों को मिला लाभ

द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

सोनी राजदान ने रणबीर कपूर को गिफ्ट की 2.5 करोड़ की घड़ी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तस्वीरें और वीडियो लगातार इंटरनेट पर सामने आ रही हैं। लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी के बंधन में बंध चुके रणबीर-आलिया से जुड़ी हर खबर हम लगातार आप तक पहुंचा रहे हैं। फेरे लेने के साथ ही कपल ने उसी रोज अंगूठियां भी बदलीं। जहां तक तोहफों की बात है तो आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपने दामाद रणबीर कपूर को एक बहुत ही महंगी घड़ी गिफ्ट की है जो कि आसानी से मिलती भी नहीं…

आलिया और रणबीर की शादी के बाद रणबीर की मां ने कहा- घर में सिर्फ बहू की चलेगी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। वेडिंग सेरिमनी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं और खुद नीतू कपूर ने भी शादी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। नीतू कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में रणबीर-आलिया को अपनी ‘कायनात’ बताया, हालांकि जब बात घर संभालने की आती है तो नीतू कपूर इस मामले में अपनी बहू आलिया भट्ट का ही पक्ष लेती दिखाई पड़ीं।नीतू कपूर का एक वीडियो इंस्टाग्राम…

शिक्षा मंत्री से सुशील कुमार मोदी ने केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए सांसदों का कोटा खत्म करने की अपील की

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janta Party, BJP) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) से केंद्रीय विद्यालयों के दाखिले (Kendriya Vidyalaya Admissions) में सांसदों और जिलाधिकारियों के कोटे को होल्ड पर रखने की बजाय खत्म करने की गुजारिश की है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि केंद्रीय विद्यालयों के दाखिले में सांसदों और जिलाधिकारियों कोटे को अगले आदेश तक टालने का फैसला किया गया है। मैं शिक्षा मंत्री से गुजारिश करता…

केंद्र सरकार ने अनुसूचित जनजाति के लिए विपक्ष से ज्यादा काम किया : गौरव भाटिया

विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि पिछले आठ वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के कल्याण के लिए ढेरों कार्य किए हैं। प्रवक्ता गौरव ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए यह दावा किया कि पिछले आठ वर्षों में ST के लिए जितना काम हुआ है, वह छह लंबे दशकों तक शासन करने वाली विपक्षी पार्टियों में भी नहीं हुआ। मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते वक्त भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद में आठ…

मकान गिराए जाने पर खुर्शीद ने जताई चिंता, कहा-बंटा हुआ देश कभी दुनिया पर राज नहीं कर पाएगा

देश के कुछ राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा के बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने शुक्रवार को कहा कि एक विभाजित राष्ट्र कभी भी दुनिया पर राज नहीं कर पाएगा। दरअसल खुर्शीद ने यह बात रामनवमी पर मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा को लेकर कही और साथ ही सरकार से लोगों के बीच डर की जगह विश्वास बढ़ाने की बात कही।खुर्शीद ने मध्य प्रदेश के खरगोन में सांप्रदायिक झड़पों के एक दिन बाद रामनवमी के जुलूस पर हुए हमले में शामिल कुछ लोगों…

मौसम के साथ बदलें अपनी रूटीन, यूं रखें त्वचा का ख्याल

सर्दियों में चलने वाली सर्द हवाओं का असर सबसे ज्यादा चेहरे पर दिखाई देता है। इसके कारण त्वचा अपनी नमी खो देती है और रूखी-सूखी व बेजान हो जाती है। यही नहीं, इसके कारण त्वचा पर पिंपल्स भी निकलने लगते हैं। ऐसे में इस मौसम में चेहरे का खास ख्याल रखना सबसे जरूरी है। आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे, जिससे सर्दियों में भी आपकी खूबसूरती बरकरार रहेगी। चेहरे को धोने का सही तरीका चेहरा ज्‍यादा ड्राई न हो इसके लिए इसे दिन में कब-कब और कैसे धोना है, इस…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक के द्वारा इमरान का मकान कुर्क कर तीन ताले लगाकर किया गया सीज

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक महोदय दिनेश कुमार पी0 के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराध पर अंकुश लगाये जाने व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 15.04.2022 को थाना सुनगढी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 151/21 धारा 2/3 गैंग0 एक्ट बनाम इमरान पुत्र मकबूल अहमद नि0 मो0 फीलखाना थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत के क्रम में अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट वाद सं0 794/2022 कम्प्यूटरीकृत वाद सं0 D20221256000794 व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय पीलीभीत के आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी सदर पीलीभीत व प्र0नि0 थाना…

रायपुर :- जंजगीरा में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सौरभ यादव / तिल्दा – नेवरा :- भारत देव भूमि है। यहां किसी भी मानव का जन्म अपना कल्याण कर लेने यानी जन्म-मृत्यु के चक्कर से छुटकारा पाने के लिए होता है। लेकिन माया के वश में आकर हम सब अपना मूल कार्य को भूल कर संसारिक भोग-विलास में फंस जाते हैं। जिसके कारण परेशानी बढ़ जाती है। उक्त बातें ग्राम जंजगीरा में महिला मंडल द्वारा आयोजित हो रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान कथावाचक पंडित परमानंद शास्त्री मढ़ी वालें ने कही। कथा के चौंथे दिन…

बहराइच: मिहींपुरवा तहसील मिहींपुरवा थाना कोतवाली मुर्तिहा के अंतर्गत ग्राम भगडिया में लगी गेहूं में भीसड आग मौके पर दमकल ने पहुँच कर पाया आग पर काबू |

बहराइच/मिहींपुरवा तहसील मिहींपुरवा थाना कोतवाली मुर्तिहा के अंतर्गत ग्राम भगडिया मैं गेहूं के खेत में लगी आग जिसमें तेज प्रताप सिंह पुत्र रामनिवास सिंह निवासी भगड़िया का लगभग 1 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गया जिसमें मौके पर राजस्व विभाग की टीम में नायब तहसीलदार मिहींपुरवा क्षेत्रीय लेखपाल सतीश दीक्षित व मोहम्मद कमर तथा कोतवाली मुर्तिहा के पुलिस बल व दमकल टीम ग्राम प्रधान तथा गांव के लोगों द्वारा कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार मिहींपुरवा ने बताया कि…

पीलीभीत:अधिकारियों ने रुकवाया अवैध पेट्रोल पम्प का निर्माण, नहीं मिली एनओसी, लाइसेंस व अन्य कागजात

पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के दुर्जनपुर कला (नजीरगंज) गांव में बिना अनुमति बायो डीजल के पेट्रोल पंप की स्थापना के मामले में हुई शिकायतों के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी वीर सिंह ने मौके पर जाकर जांच की। जिस पर वहां काम होता मिला। इस पर उन्होंने तत्काल काम बंद करवा दिया और एनओसी, विस्फोटक लाइसेंस व अन्य कागजात प्रस्तुत करने के लिए अपने कार्यालय में तलब किया है। श्री सिंह ने बताया उन्हें मौके पर कोई भी कागजात नहीं मिले। काम कराने वाला व्यक्ति भी मौके पर नहीं था। मजदूर…

पीलीभीत: बाबा त्रेतानाथ मंदिर पर शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ

पूरनपुर तहसील से करीब 18 किलोमीटर दूर गांव सिंहपुर व खाड़ेपुर के मध्य बाबा त्रेतानाथ मंदिर का प्राचीन स्थल है। इस स्थल पर मांगी गई मुराद बाबा त्रेतानाथ पूरी करते है। इसी वजह से यहां पर हर समय कोई न कोई धार्मिक कार्यक्रम होते रहते है।गांव सिंहपुर के बुजुर्ग कुंदनसिंह ने बताया कि मंदिर में शिवलिंग की स्थापना त्रेतायुग में स्वयं हुई थी। तभी से यहां मंदिर पर लोगों द्वारा मांगी गई मुराद पूरी होती है। मंदिर पर श्रावण माह में हर सोमवार को मेला लगता है।मंदिर पर समय-समय पर…

प्रयागराज-निलंबन की कार्यवाही थाना कोराँव में संतोष कुमार तथा महिला हेल्प डेस्क प्रभारी के विरूद्ध प्रारंभिक जाँच के आदेश दिए गए थे।

प्रयागराज- महिला संबंधी मामलों में प्रथम दृष्टया ढुलमुल रवैया अपनाने के कारण थाना प्रभारी कोराँव, दारोग़ा संतोष कुमार तथा महिला हेल्प डेस्क प्रभारी के विरूद्ध प्रारंभिक जाँच के आदेश दिए गए थे। जाँच अधिकारी एसपी गंगापार को बनाया गया था। उनकी अंतरिम आख्या प्राप्त हुई जिसके मुताबिक़ दारोग़ा संतोष कुमार का स्पष्ट दोष परिलक्षित हुआ फलतः, तत्काल प्रभाव से दारोगा संतोष कुमार को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है। वहीं, शेष पुलिसकर्मियों के खिलाफ विस्तृत जाँच की जा रही है। जाँच रिपोर्ट मिलने पर सत्यता के आधार…

फर्रुखाबाद:जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मनीचौथी वर्षगांठ

फर्रुखाबाद, :जिले केहेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के चौथे स्थापना वर्ष पर गुरुवार को लोगों के स्वास्थ्य की जाँच की गई| इसी क्रम में राजेपुर सरायमेदा, खिमसेपुर, जैतपुर, बहोरिकपुर, करनपुर दत्त, महरुपुर बीजल, भोजपुर में बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरपरकेक काटकर स्थापना वर्ष मनाया गया | इस मौके पर लोगों को टेली मेडिसिन के बारे में जानकारी देने के साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी जाँच कर दवा भीदी गई |इस दौरान राजेपुर सरायमेदा के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) जितेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि आज के समय में अधिकतर लोग किसी न…

एटा: 55 वर्षीय बुजुर्ग उमेश की गोली मार कर निर्मम हत्या से मचा हड़कंप

55 वर्षीय बुजुर्ग उमेश की गोली मार कर निर्मम हत्या से मचा हड़कंप। 25 साल पूर्व हुई व्यक्ति की हत्या के शक में आरोपियों ने व्यापारी की गोली मारकर की हत्या । पुरानी रंजिश के विवाद में नामजद 3 लोगों के द्वारा सिर और पीठ में गोली मारकर की निर्मम हत्या। मृतक गांव में एक महिला की मौत में सम्मिलित होने गया था मरघट पर वहीं आरोपियों ने गोली मारकर की हत्या। बुजुर्ग की हत्या के बाद परिवार में मचा कोहराम,घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी। पुलिस…

बरेली : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद बोले- बाबा साहब के सपने पूरे कर रही है भाजपा सरका

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का इस्तेमाल हमेशा वोट पाने के लिए किया लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार उनके सपनों को पूरा कर रही है। मौर्य बृहस्पतिवार को बाबा साहब की जयंती पर आईएमए हॉल में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने कोतवाली के सामने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार की सभी योजनाएं सर्व समाज के लिए होती है। सबका साथ और सबका विकास…

फर्रुखाबाद : SDM की कार खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे

नवाबगंज : अनियंत्रित कार सड़क किनारे बिजली के खंभे में टकराने से उसमें सवार अतिरिक्त उपजिलाधिकारी व चालक बाल बाल बच गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। जनपद में अतिरिक्त उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात नरेंद्र कुमार गुरुवार दोपहर बाद एक निजी कार से फर्रुखाबाद की ओर जा रहे थे। नवाबगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर गांव बेग के सामने चालक कार से संतुलन खो बैठा। उसी दौरान अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गयी। कार बिजली का खंभा तोड़ती हुई सड़क किनारे खेत…

फर्रुखाबाद: मेरिट के आधार पर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में होंगे प्रवेश

फर्रुखाबाद : राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मोहम्मदाबाद (आवासीय संस्था) में 16 अप्रैल से कक्षा छह से 11 तक के छात्रों की प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया शुरू होगी। मेरिट के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। 16 से 27 अप्रैल तक अभिभावक विद्यालय से मुफ्त आवेदन पत्र ले सकते हैं। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मोहम्मदाबाद (आवासीय संस्था) में 16 अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। अनुसूचित जाति, जनजाति व विमुक्त जाति के बच्चे के लिए 60 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 25, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले…

लखनऊ: यूपी में आईपीएस अफसरों के तबादले, किसे कहां मिली तैनाती

लखनऊ: सूबे में योगी सरकार की वापसी के बाद सबसे बड़ा फेरबदल पुलिस विभाग में देखने को मिला है. गुरुवार देर रात सरकार ने 14 आईपीएस अफसरों के तब्दले करते हुए उन्हें नई तैनाती दी. हालांकि कुछ अफसरों को वेटिंग लिस्ट में भी डाल दिया गया है. जिन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है उनमें से कुछ नए अफसर हैं जो 2017-18 बैच के आईपीएस है. उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के बाद से ही पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की ख़बरें आ रही थीं, इसी पर मुहर लगाते हुए 14…

बहराइच:गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

खैरीघाट (बहराइच): क्षेत्र के धर्मकुंडा गांव निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। एंबुलेंस कर्मियों की सूझबूझ से प्रसव सकुशल हुआ। प्रसव के बाद महिला व नवजात दोनों सुरक्षित हैं। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इंटहा में भर्ती कराया गया है।विकास खंड शिवपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धर्मकुंडा निवासी महिला लकी सिंह पत्नी मोहित सिंह को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजनों ने गांव की आशा को बुलाया…