प्रयागराज: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत ऋण के लिए आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित

मुउपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र श्री अजय कुमार चौरसिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत आनलाइन ऋण आवेदन पत्र जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, प्रयागराज द्वारा आमंत्रित किया जाता है। योजनान्तर्गत विनिर्माण क्षेत्र हेतु अधिकतम ऋण रू0 25.00 लाख व सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम ऋण रू0 10.00 लाख देयता अनुमन्य है। योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र तथा शहरी क्षेत्र में स्थापित होने वाली इकाई हेतु अधिकतम 25ः की दर से सब्सिडी देय होगी।…

संभल :राज्य ललित कला अकादमी व वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर संस्था उड़ान आर्टिस्ट ग्रुप बबराला उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न

आजादी की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज़ादी अमृत महोत्सव स्वर्णिम भारत की ओर की थीम पर संभल ज़िला में राज्य ललित कला अकादमी व वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर संस्था उड़ान आर्टिस्ट ग्रुप बबराला उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया | जिसका उद्धघाटन राजीव रंजन ज़िलाधिकारी संभल द्वारा किया गया कार्य शाला में हमारे पड़ोसी देश नेपाल साथ कई राज्यों से आये विभिन्न आर्टिस्ट ने प्रतिभाग किया ।उड़ान आर्टिस्ट ग्रुप की इस संस्था ने आज़ादी के अमृत महोत्सव में के भारत के योद्धा…

फर्रुखाबाद:विश्व हीमोफीलिया दिवस (17 अप्रैल) पर विशेष ,अनुवांशिक रोग है हीमोफीलिया – डॉ दलवीर

फर्रुखाबाद: हीमोफिलिया एकअनुवांशिक बीमारी है।इसमें शरीर से लगातार रक्तस्राव होता है। हीमोफिलिया मरीज को चोट लगने पर खून अपने आप बहना बंद नहीं होता और न ही शरीर में ऐसे तंत्र काम करेंगे जो खून को बहने से रोकने में सक्षम हों। इस बीमारी का शिकार ज्यादातर पुरुष होते हैं। महिलाओं में यह बीमारी कम पाई जाती है। यह कहना है अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दलवीर सिंह का |डॉ सिंह ने कहा कि इस रोग का एककारण रक्त मेंप्रोटीन की कमी होती है, जिसे ‘क्लॉटिंग फैक्टर’ कहा जाता है।…

बहराइच: सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल व पांच मकान जले

बहराइच : जिले के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को आग लगने से सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पांच आशियाने भी आग की भेंट चढ़ गए। दमकल, पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। चित्तौरा ब्लाक के बेगमपुर , बौंडी क्षेत्र के पाठक पट्टी रामगढी़ गांव में हुई आगजनी से हुआ बढ़ा नुकसान ।राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। स्थानीय अफसरों ने कहा किसानों को मदद दिलाई जाएगी। सवांददाता: अनिल मौर्य

फर्रुखाबाद : 15 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

मोहम्मदाबाद: 15 दिन पहले काली नदी में महिला का शव मिला था। पुलिस ने पहले घटनास्थल मैनपुरी का बताकर स्वजन को वहां पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा था, लेकिन मैनपुरी पुलिस ने स्वजन को चलता कर दिया। दो थानों के बीच स्वजन भटक रहे थे। शनिवार को पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।<ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>एक अप्रैल को काली नदी में महिला का शव मिला था। तीन अप्रैल जनपद एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला…

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिनेश कार्तिक की तूफानी पारी से दिल्ली कैपिटल्स को हराया

फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (नाबाद 66) और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (55) के शानदार अर्धशतकों और तेज गेंदबाजों जोश हेजलवुड (28 रन पर तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को शनिवार को 16 रन से हरा दिया।बैंगलोर ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और दिल्ली को सात विकेट पर 173 रन पर रोक दिया। बैंगलोर ने इस तरह छह मैचों में चौथी जीत हासिल की, जबकि दिल्ली ने पांच मैचों में तीसरी हार…

यूक्रेन का पहला बड़ा शहर रूस के कब्जे में आया , खार्कीव समेत आठ शहरों में लगी बम

डेढ़ महीने से ज्यादा की लड़ाई के बाद आखिरकार रूसी सेना का मारीपोल शहर पर कब्जा हो गया। रूस सेना ने कहा है कि मारीपोल और उसके आसपास के इलाके में अब अजोवस्टाल स्टील कारखाने में ही मामूली मुकाबले की स्थिति है, उसे भी बहुत जल्दी शांत कर लिया जाएगा।करीब साढ़े चार लाख की आबादी वाला मारीपोल रूसी सेना के कब्जे में आया यूक्रेन का पहला बड़ा शहर है। युद्ध छिड़ने के बाद से यहां से लगातार नागरिकों का पलायन हो रहा था, अब करीब एक लाख नागरिक ही शहर…

श्री लंका में राष्ट्रपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए विपक्षी दल आज करेगा बैठक

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में अब राजनीतिक अस्थिरता भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को बताया कि श्रीलंका की विपक्षी पार्टी समागी जाना बालवेगया (Samagi Jana Balawegaya, SJB) सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के संबंध में अपना अगला कदम तय करने के लिए रविवार को एक बैठक करेगी। कोलंबो पेज की रिपोर्ट के अनुसार एसजेबी पार्टी ने कहा कि वह महाभियोग प्रस्ताव और अविश्वास प्रस्ताव अध्यक्ष को सौंपने की योजना बना रही है,…

राजीव कपूर की आखिरी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानें

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन पिछले दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। अब उनके छोटे भाई राजीव कपूर की आखिरी फिल्म तुलसीदास जूनियर भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। राजीव कपूर देहांत 9 फरवरी 2021 को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। तुलसीदास जूनियर एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्माण लगान जैसी फिल्म का निर्देशन करने वाले आशुतोष गोवारिकर ने किया है, जबकि निर्देशन मृदुल का है।तुलसीदास जूनियर की कहानी में स्नूकर को एक्सप्लोर किया…

हनुमान जयंती के अवसर पर सुखविंदर सिंह ने लॉन्च किया ‘श्री हनुमान चालीसा’,

देशभर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रह है। हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ शोभा यात्राएं निकाली जा रही हैं। ऐसे में सिंगर सुखविंदर सिंह रामभक्तों लिए एक अनमोल भेंट लेकर आए हैं। उन्होंने हनुमान जन्मोत्सव के शुभ मौके पर श्री हनुमान चालीसा का वीडियो रिलीज किया है, जो एक एनिमेटेड म्यूजिक वीडियो है। इस म्यूजिक वीडियो में लाइव एक्शन और एनिमेशन का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है। साथ ही वीडियो में एनिमेशन के जरिए रामायण की कुछ खूबसूरत झलकियां भी दिखाई गई हैं।बॉलीवुड के जाने-माने…

नीतू कपूर को भारती सिंह ने उपहार में दिया कुकर, जानिये क्या कहा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को शादी कर ली है। अब नीतू कपूर एक टीवी रियलिटी शो के सेट पर पहुंची है, जहां भारती सिंह ने नीतू कपूर को उपहार में कुकर दिया है। इस पर नीतू कपूर ने बताया कि यह उनकी बहुरानी के किचन में काम आएगा।नीतू कपूर हुनरबाज: देश की शान रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रही है। वह शो के फिनाले में आलिया भट्ट के गाने ढोलीडा पर डांस करती नजर आएंगी। वह गाने का हुक स्टेप करते नजर आ रही…

2024 की तैयारी में अभी से जुटी कांग्रेस, सोनिया ने बनाई समिति

कांग्रेस अब प्रशांत किशोर के सुझाए रास्ते से ही 2024 के महासमर की तैयारी में जुट गई है। कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से बुलाई गई वरिष्ठ नेताओं की बैठक में प्रशांत किशोर ने प्रजेंटेशन दिया है। इसके मुताबिक, कांग्रेस को भाजपा से सीधे तौर पर 370 सीटों पर मुकाबला करने के लिए कमर कसना होगा। बाकी सीटों के लिए सही गठबंधन तैयार करना होगा।यह लगभग तय माना जा रहा है कि पीके को औपचारिक रूप से कांग्रेस में प्रवेश मिलेगा और कुछ फैसले लेने की छूट भी होगी।…

सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं पर विपक्ष पर भाजपा ने किया पलटवार, कहा- राजस्थान में क्‍यों नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी

हालिया सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं को लेकर विपक्ष की ओर से सरकार पर सवाल उठाने को लेकर भाजपा ने तगड़ा पलटवार किया है। भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर भाजपा शासित राज्यों में भी कुछ वाकए हुए लेकिन वहां कानून व्यवस्था बहाल हो गई जबकि राजस्थान में अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। वहीं भाजपा प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने कहा कि राजस्‍थान में कांग्रेस की सरकार है लेकिन वहां उपद्रवियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।भाजपा प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने कहा…

अगले हफ्ते बोरिस जॉनसन आ रहें हैं हिन्दुस्तान, पीएम मोदी की मुलाकात के बाद हो सकती हैं कई घोषणाएं,

यूक्रेन-रूस युद्ध पर विपरीत विचारधारा रखने के बावजूद भारत और ब्रिटेन इसका असर अपने द्विपक्षीय रिश्तों पर नहीं पड़ने देंगे। अगले हफ्ते भारत के दौरे पर आ रहे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन और पीएम नरेन्द्र मोदी के बीच होने वाली मुलाकात द्विपक्षीय रिश्तों के भविष्य के लिहाज से काफी अहम साबित हो सकती है। विदेश मंत्रालय के अनुसार बोरिस जानसन 21-22 अप्रैल को भारत की यात्रा पर होंगे। पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता 22 अप्रैल को होगी।बोरिस जानसन गुजरात भी जाएंगे। बतौर पीएम जानसन की यह पहली…