भाजपा अध्यक्ष कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार, नड्डा बोले- ये लोकतंत्र की हत्या

तेलंगाना में भाजपा अध्यक्ष बी संजय कुमार की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई बड़े नेताओं ने संजय कुमार की गिरफ्तारी को लेकर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। नड्डा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ये लोकतंत्र की हत्या के समान है। गौरतलब है कि भाजपा नेता संजय कुमार रविवार शाम राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान करीमनगर की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले…

कोविड-19 का कहर दोबारा लौटा, वेटरन एक्टर प्रेम चोपड़ा और पत्नी का टेस्ट पॉजिटिव, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

बीते दिनों से लगातार बॉलीवुड सेलेब्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें सामने आ रही हैं। सोमवार को जॉन अब्राहम और एकता कपूर के बाद अब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। दोनों को मुंबई स्थित हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है।वरिष्ठ अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 86 वर्षीय दिग्गज अभिनेता और उनकी पत्नी को मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही रिपोर्ट में दावा किया…

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ ने वीकडेज पर ‘83’ को पछाड़ा, जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा है वह है अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा: द राइज’। फिल्म ना केवल दक्षिण भारतीय भाषाओं में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है बल्कि हिन्दी वर्जन ने भी कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए। हिन्दी भाषी क्षेत्रों के दर्शक फिल्म को इस तरह हाथों हाथ लेंगे खुद अल्लू अर्जुन को भी इसकी उम्मीद नहीं थी। हाल ही में उन्होंने इसे खुद माना कि वह फिल्म को लेकर आश्वस्त थे लेकिन इतना प्यार मिलेगा यह नहीं जानते थे। वहीं ‘पुष्पा’ के एक हफ्ते…

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ‘अम्मा’ को याद कर भावुक हुईं, शेयर कीं फैमिली एल्बम से 18 दुर्लभ तस्वीरें

हिंदी सिनेमा में हेमा मालिनी को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर पहचाना जाता है, जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनायी कि ड्रीम गर्ल कहा जाने लगा। धर्मेंद्र के साथ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी इतनी हिट रही कि यह आम बातचीत में मुहावरे की तरह इस्तेमाल होने लगा था।हेमा मालिनी के दिग्गज अदाकारा बनने के पीछे उनकी मां जया चक्रवर्ती का बड़ा योगदान था। सोमवार को मां की बर्थ एनिवर्सरी पर हेमा भावुक हो गयीं और पारिवारिक एल्बम से कई पुरानी और दुर्लभ तस्वीरें सोशल…

तालिबान ने अफगानिस्तान के पुराने चलन पर लगाई रोक, अब हमाम में महिलाओं का प्रवेश वर्जित,

अफगानी महिलाओं पर प्रतिबंध की अगली कड़ी में तालिबान ने हमाम में जाने पर रोक लगा दी है। उत्तरी अफगानिस्तान के बल्ख और उज्बेकिस्तान की सीमाओं से लगे इस क्षेत्र में अब सार्वजनिक स्नानगृहों में महिलाओं का प्रवेश वर्जित होगा। मुस्लिम जगत में पुराने समय से हमाम का चलन है जिसमें महिलाएं भी शामिल होती रही हैं। लेकिन अब इस्लामी शिक्षाओं के नाम पर उन्हें इससे अलग किया जा रहा है। अफगानिस्तान के तालिबानी शासन ने अफगानी महिलाओं पर सार्वजनिक स्नान गृहों में जाना पूरी तरह से निषिद्ध कर दिया…

जौनपुर:अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में तीन घायल

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बड़ागांव में पैसे को लेकर हुई मारपीट की घटना में पट्टीदारो ने लाठी डंडे से अभिलाष (48) पुत्र राजा राम व सोनी (21) पत्नी रवि प्रकाश को पीटकर घायल कर दिया।वहीं दूसरी घटना में नगर के डिहवा भादी मोहल्ला निवासी लालमन (35) पुत्र मुन्नीलाल को मामूली विवाद को लेकर कतिपय…

पीएम जानसन ने ब्रिटेन के इंग्लैंड व स्काटलैंड के लोगो को बूस्टर डोज लेने की अपील

ब्रिटेन के इंग्लैंड और स्काटलैंड में सोमवार को 1,57,758 नए मामले सामने आए। इटली में 68 हजार नए केस मिले और 140 लोगों की मौत हो गई। पिछले दिनों के मुकाबले नए मामलों में कमी आई है। ब्रिटेन में नए मामले दो लाख को पार कर गए थे, जबकि इटली में एक लाख से अधिक मामले मिल रहे थे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने सोमवार को कहा कि ओमिक्रोन से मामले तो बढ़ रहे हैं, लेकिन संक्रमण हल्का होने से कुछ ही लोगों को आइसीयू में रखने की जरूरत…

अजब गजब : डॉक्टर ने बच्चे को पैदा होते ही किया मृत घोषित, दफनाने के दौरान हुआ ऐसा चमत्कार कि देखते रह गए लोग

कई लोगों का कहना है कि इस दुनिया में चमत्कार जैसी कोई चीज नहीं होती. चमत्कार जैसी चीजों को लोग अंधविश्वास भी मान लेते हैं और उसे संयोग का नाम दे देते हैं. मगर ब्राजील में हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसे लोग चमत्कार के अलावा और कुछ नहीं समझ पा रहे. भले आप इस वाकये को चमत्कार कहें या संयोग, मगर ये हैरान करने वाला है. यहां एक मृत घोषित हो चुका बच्चा फिर से जी उठा. बेशक ये बात पढ़कर आप हैरान हो गए होंगे मगर…

अजब गजब : दिव्यांग बेटे को पीठ पर लादकर दुनिया घूमने निकली मां, तस्वीरें कर देंगी भावुक !

मां की ताकत का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो अपने बच्चे की सुरक्षा और उसे ज़िंदगी का हर सुख देने के लिए अपनी सुविधाएं और जान दांव पर लगा देती है. निकी एंट्रम ऐसी ही ऑस्ट्रेलियन मां हैं, जिन्होंने अपने बेटे की खुशी के आड़े उसकी कुदरती असहायता भी नहीं आने दी. 43 साल की निकी ने अपने मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग बेटे को पीठ पर लादकर आधी दुनिया दिखा दी है. उनकी कुछ तस्वीरें हम आपको दिखाते हैं, जिन्हें देखकर आपका दिल…

फर्रुखाबाद : बाबू सिंह कुशवाहा के आगमन की तैयारियां तेज

फर्रुखाबाद: आगामी दस जनवरी को जनपद के कायमगंज बाई पास रोड (पेट्रोल की टंकी के पास) जन अधिकार पार्टी के मुखिया बाबू सिंह कुशवाहा का आगमन हो रहा है. इस कार्यक्रम के लिए जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात एक कर रहे हैं और अधिक से अधिक संख्या में जनता आयोजन में आये इसके लिए काईन गांवों में रोज जा रहे हैं.

लखनऊ : नववर्ष के कार्यक्रम में मास्टर अन्वय का एकल बांसुरी वादन

नव वर्ष के पहले कार्य दिवस पर लखनऊ स्थित भारत सरकार की विश्वविख्यात प्रयोगशाला सीएसआईआर–सीडीआरआई में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत संस्थान के निदेशक प्रो.तपस के कुंडू के नूतनवर्ष के अभिभाषण से हुआ। तत्पश्चात भातखंडे विश्वविद्यालय के छात्रों का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा साथ में मास्टर अन्वय मौर्य ने बांसुरी की संगत पर अच्युतम केशवम की मधुर प्रस्तुति दी और वहा पर सीडीआरआई संस्थान के बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

फर्रुखाबाद:कायमगंज की बेटी को मिस यू पी प्रतियोगिता में चौथा स्थान

फर्रुखाबाद: कायमगंज निवासी लखनऊ के फाइव स्टार होटल में हुए मिस यू पी के किताब में चतुर्थ रैंक पाकर मैं मिस ऑफ उत्तर प्रदेश और टॉप ब्यूटी फुल का खिताब जीतकर अपने पिता के घर पहुंची बेटी का समाज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने किया जोरदार स्वागतlनगर के मोहल्ला बजरिया रामलाल निवासी प्रेमचंद वर्मा की पुत्री बबीता वर्मा का विवाह जनपद मैनपुरी के कस्बा कुरावली से हुआ हैlवाह हाउसवाइफ के रूप में अपने परिवार के साथ रहती है मायके से मिली प्रेरणा बस ससुराल से मिले सहयोग के चलते उन्होंने…

रायबरेली: घुरवारा चौकी इंचार्ज को चोरों ने दी खुली चुनौती

डलमऊ रायबरेली- घुरवारा चौकी क्षेत्र में चोरों ने एक कपड़े की दुकान का शटर काटकर लाखों का माल पार करते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी है मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित इस दुकान में रात को गैस कटर से दुकान में लगा हुआ शटर काट दिया गया और उसके अंदर रखे हुए लाखों रुपए कीमत के कपड़े पार कर दिए गए सुबह जब दुकानदार पहुंचा तो देख कर हैरान रह गया मामला घुरवारा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत का है जहां पर राजहंस क्लॉथ स्टोर की मुंशीगंज डलमऊ मुख्य मार्ग…

रायबरेली:वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से कटवाये जाते है हरे भरे पेड़

डलमऊ रायबरेली- एक ओर जहां सरकार अधिक से अधिक पेड़ लगाकर वातावरण को संतुलित करने का प्रयास कर रही है 1 दिन में लाखों पेड़ लगाकर रिकॉर्ड बनाया जा रहा है वहीं पर डलमऊ के वन विभाग के कर्मियों की मिलीभगत से रातों-रात सैकड़ों प्रतिबंधित पेड़ों को काट दिया जाता है किसी को कानों कान खबर नहीं लगती ठेकेदार वन कर्मियों की मिलीभगत से लगभग 1 सप्ताह में रातों-रात आम नीम महुआ जामुन के प्रतिबंधित सैकड़ों पेड़ काट डाले गए जब इसकी सूचना ग्रामीणों के माध्यम से उच्च अधिकारियों तक…

फर्रुखाबाद:15 से 18 वर्ष तक बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए शुरू हुआ टीकाकरण जिले के 10 बूथों के माध्यम से 230 बच्चों के लगे टीके

फर्रुखाबाद, जिले में सोमवार को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय और सिविल अस्पताल लिंजीगंज में 10 बूथ अलग से लगाकर 15 से 18 वर्ष तक बच्चों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण किया गया |मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा ने कहा कि कोरोना के दिनोंदिन बढ़ रहे संक्रमण के कारण अब सरकार ने 15 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाने के लिए कहा है | इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने आज शिविर लगाकर टीकाकरण किया | इस बार तो यह वायरस सभी…

कोरबा: पॉम मॉल के ONC बार में युवकों की बेसबॉल बैट से पिटाई, बाउंसरों ने जमीन पर पटक कर लात-घूंसों से भी मारा, बिल भुगतान को लेकर हुआ था विवाद

कोरबा। कोरबा स्थित पॉम मॉल के ONC बार में रविवार देर रात जमकर बवाल हुआ। बाउंसरों ने कुछ युवकों और सेंट जेवियर स्कूल के छात्रों को जमीन पर पटक दिया। उन्हें बेरहमी से लात-घूंसों और बेसबॉल बैट से पीटा गया। सूचना मिलने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और स्कूल प्रिंसिपल भी मौके पर पहुंच गए। सारा विवाद बिल भुगतान को लेकर शुरू हुआ था। इसके बाद सोमवार सुबह CSEB पुलिस चौकी में FIR दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए कुसमुंडा के सर्वमंगला…

बरेली/आँवला – हम सौभाग्यशाली हैं कि 40 सालों से स्कूलों के हितार्थ संघर्षरत संगठन से जुड़ने का अवसर मिला- भूपेन्द्र शर्मा।

आँवला – मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर की शाखा पीलीभीत की बैठक डा भीमराव अम्बेडकर मिशन स्कूल क्योलड़िया में भूपेन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसका संचालन राम बाबू ने किया। अध्यक्षीय सम्बोधन में श्री शर्मा ने कहा कि पीलीभीत जिले के स्कूल संचालक सौभाग्यशाली हैं जिन्हें चालीस साल से स्कूलों के हितों के लिए संघर्षरत समिति से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने अभी तक समिति द्वारा कराये कामों की संक्षिप्त में जानकारी दी।मीडिया प्रभारी महेश कौशल ने विश्वास दिलाया कि शीघ्र…

फर्रुखाबाद-जनसामान्य करे सहयोग तो मिटे क्षय रोग छिपाएं नहीं बताएं क्षय रोग से मुक्ति पायें: डॉ मल्होत्रा

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव आईकानिक वीक ऑफ़ हेल्थ के अंतर्गत एक मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में सोमवार को किया गया |इस दौरान मौजूद जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ सुनील मल्होत्रा ने कहा कि जब तक जनसामान्य किसी भी काम में सहयोग नहीं करता है, वह काम पूरा नहीं हो सकता है | इसलिए सभी से मेरी अपील है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही जनजागरूकता कार्यक्रम हों या स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई भी योजना जब तक समुदाय उसमें…

पीलीभीत : अखण्डपाठ के समापन पर विशाल भण्डारे का आयोजन

पीलीभीत : अमरैया कलां- पुरनपुर में अखण्डपाठ के समापन पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगणों ने पहुंचकर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।पूरनपुर नगर क्षेत्र के बमनपुरी मोहल्ले के नीतेश कुमार वर्मा द्वारा गांव के प्रसिद्ध व प्राचीन लाल बाबा आश्रम पर एक दिन पूर्व श्रीरामचरितमानस पाठ का पंडित सन्तोष शुक्ला ने मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ किया गया था। जिसके समापन पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मन्दिर पहुंचकर भगवान विष्णु, श्रीराम दरबार एवं राधा-श्याम के दर्शन किए…

रायपुर:- कोरोना पर सीएम भूपेश बघेल की बैठक खत्म, लॉकडाउन पर कही बड़ी बात

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश तीसरी लहर की ओर बढ़ रहा है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे, इसकी तेज पहचान और तत्काल इलाज शुरू कर स्थिति नियंत्रित की जा सकती है। सीएम ने कहा कि मरीजों के बढ़ने पर लॉकडाउन का फैसला भी लिया जा सकता है। सीएम ने कहा,अभी बड़े आयोजनों और सभाओं पर रोक लगाने की आवश्यकता है। सभी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति…