अधीक्षक महोदय द्वारा अपराध एंव अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कुँवर ज्ञानन्जय सिंह व क्षेत्राधिकारी महोदय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा गठित टीम ने आज दिनांक 31.01.2022 को त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने सम्बन्धी अभियोग में अभियुक्त मुकेश उर्फ बउरा पुत्र लक्षमन निवासी ग्राम पासिनपुरवा दा0 भंगहा थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया
Day: January 31, 2022
बहराइच : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा चुनाव नोडल अधिकारी को दिए निर्देश
आज दिनांक 31 जनवरी 2022 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा चुनाव नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार के साथ विधानसभा चुनाव पूर्व सभी थाना प्रभारियों व शाखा प्रभारियों के साथ मीटिंग कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत करते हुए चुनाव संबंधी तैयारियों हेतु ब्रीफ किया गया। इस दौरान सभी संबंधित क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोण्डा:कर्नलगंज क्षेत्र में दो घरानों में ही राजनीति को केंद्रित रखने के लिये लल्ला एवं योगेश हुए एक
कर्नलगंज, गोण्डा। विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज में वर्षों पुरानी राजनीतिक खाईं को पाटते हुये भंभुआ व बरगदी कोट के बीच की दूरियां आज सिमट गई। कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया ने बड़ा दाँव खेलते हुए अपने धुर विरोधी रहे पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह को अपने समर्थन का ऐलान कर दिया। जैसा कि पहले ही आशंका जताई गई थी कि राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी कुंवर अजय प्रताप सिंह ‘लल्ला भैया’ कतई चुप बैठने वाले नहीं हैं। मालूम हो कि दोनों घरानों के बीच हुई…
जौनपुर: एलआईसी अभिकर्ता से हुई छिनैती के प्रयास को लेकर लियाफी के पदाधिकारियों ने की बैठक
जौनपुर/शाहगंज:लाइफ इन्षुरेन्स एजेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया शाखा शाहगंज में मंडल उपाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुई ।बैठक में गत दिनों वरिष्ठ अभिकर्ता एवम संगठन के वरिष्ठ सदस्य बसुधपति तिवारी के ऊपर छिनैती के उद्देश्य से कतिपय अराजक युवको द्वारा प्राणघातक हमला करने के बाद फरार हो गए ।श्री तिवारी हमले में बल बाल बच गए ।इस घटना की प्राथमिकी भी सरपतहा थाने में दर्ज कराई गई ।परन्तु अभी तक हमलावरों को पकडने में पुलिस नाकाम रही जिससे समस्त अभिकर्ताओं में जबरदस्त रोष ब्याप्त है ।नेताओ ने एक…
गोण्डा: तहसील क्षेत्र कर्नलगंज में सरकारी पंचायत भवन पर लगी है योगी और मोदी की फोटो
(आदर्श चुनाव आचार संहिता का हो रहा खुला उल्लंघन) कर्नलगंज, जनपद गोंडा। तहसील क्षेत्र के विकास खंड हलधरमऊ अन्तर्गत ग्राम डुड़ही के पंचायत भवन में मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी की फ़ोटो युक्त कोरोना जागरूक होर्डिंग लगाकर आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लघंन किया जा रहा है जिसे प्रशासन जानबूझकर नजर अंदाज कर रहा है और इसे हटाया नहीं गया है। जिससे आदर्श चुनाव आचार संहिता को खुली चुनौती दी जा रही है। बताते चलें कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की रणभेरी बज चुकी है। चुनाव आयोग ने बीते…
फर्रुखाबाद: आयुष रक्षा किट से कोरोना को देंगे मात ,फ्रंटलाइन वर्कर व चुनावकर्मियों को मुफ्त मिलेगी आयुष रक्षा किट: डॉ तेजपाल
फर्रुखाबाद : 31 जनवरी 2022 कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है पर इसका प्रभाव चुनाव की तैयारियों पर न पड़े इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है ताकि मतदान के दिन ड्यूटी करने वाले कर्मचारी पूरी तरह फिट रहें। मतदान कर्मियों व चुनाव में लगे अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड-19 के वायरस से बचाने के लिए उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का भी ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए उन्हें आयुष रक्षा किट दी जाएगी, जिसमें शामिल आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन कर फ्रंटलाइन वर्कर व मतदानकर्मी अपनी रोग…
पीलीभीत में 26 लाख रुपये खर्च कराकर भी ना दिया टिकट
पीलीभीत में बसपा टिकट को लेकर विवाद पैदा हो गया है। एक दावेदार रहे दुर्गाचरन गुप्ता उर्फ अन्ना ने बसपा के मंडल व जिले के पदाधिकारियों पर आरोप लगाया कि वह भाजपा को जिताने के लिए जतन कर रहे हैं। उनका दर्द यह भी है कि 26 लाख रुपये उनसे खर्च करा लिए गए लेकिन टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने पार्टी पर खर्च की गई धनराशि का ब्योरा भी पूरा दिया है।पिछले दिनों अन्ना के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ। उसमें उनके दो पुत्रों को भी नामजद किया…
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल से किया अपना नामांकन पत्र
उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त करने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव का चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए दस फरवरी से होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल में आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह समाजवादी पार्टी की परंपरागत सीट मानी जाती है और सैफई के बेहद नजदीक है।अखिलेश यादव इटावा के सैफई से विजय रथ पर सवार होकर दिन में करीब एक बजे मैनपुरी कलेकट्रेट पहुंचे।…
रायपुर :- कल ग्राम पंचायत मुरा में महात्मा गांधी पुण्यतिथि मनाया गया
तिल्दा – नेवरा :- कल पंचायत परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व पूजा-अर्चना किया गया । लकेश्वर कोशले युवा कांग्रेस नेता ,नन्दकिशोरपारोजगारसहायक ग्राम पंचायत मुरा ,दानीराम कोशले ,युवा नेता कांग्रेस ,कपिल वर्मा पूर्व उपसरपंच ,ग्राम पंचायत मुरा ,कुमारसिह कोशले ,पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष युवा कांग्रेस, सनत लहरे धनेद्र पाल पंच ।नागरिकों की उपस्थिति में पूजा अर्चना पश्चात मौन श्रद्धांजलि व रघुपति राघव राजा राम का पाठ किया गया ।आज गांधी जी की पुण्यतिथि है। गांधी जी को याद…
छत्तीसगढ़ : स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट : रायपुर पुलिस ने दबिश देकर की बड़ी कार्रवाई, 7 युवती समेत 9 गिरफ्तार
रायपुरः- शहर के चौबे कॉलोनी के एक स्पा में पुलिस ने दबिश दी। उक्त मामले में देह व्यापार में 9 को गिरफ्तार किया गया है। हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया। 7 युवती समेत 9 लोग को गिरफ्तार किया गया है। राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 7 युवतियों के साथ दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने शहर के चौबे कॉलोनी स्थित साइन आर्केड स्पा में दबिश दी। पुलिस को देह व्यापार की सूचना मिली थी।…
रोहित व बुमराह को भरत अरुण ने किया खारिज, किसको बनाना चाहिए टेस्ट टीम का कप्तान,
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज भरत अरुण ने तीन खिलाड़ियों का चयन किया है जो भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी कर सकते हैं। उन्होंने अपनी लिस्ट में रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को नहीं रखा। एक टीवी चैनल से बात करते हुए भरत अरुण ने कहा कि बुमराह वो खिलाड़ी हैं जो टेस्ट टीम की कप्तानी करना चाहते हैं, लेकिन बुमराह को कप्तानी देकर। क्या ऐसा लगता है कि तीनों फार्मेंट में वो इसे बरकरार रख पाएंगे। आपके मन में भी यही सवाल होगा क्योंकि वो एक ऐसे…
T20I में हैट्रिक लेने वाले वेस्टइंडीज के पहले गेंदबाज बने जेसन होल्डर , 4 गेंदों पर चटकाए 4 विकेट
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर (Jason Holder) ने रविवार रात बारबाडोस में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में हैट्रिक लेकर नया इतिहास रच दिया। होल्डर टी20 इंटरनेशनल मैच में हैट्रिक लेने वाले वेस्टइंडीज के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 4 गेंदों पर लगातार 4 विकेट चटकाकर अपनी हैट्रिक पूरी की। इंग्लैंड को इस मैच में 17 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली। 30 साल के होल्डर…
किसी भी पड़ोसी के खिलाफ अफगान धरती नहीं होगी इस्तेमाल, पाकिस्तानी एनएसए को तालिबान ने दिया भरोसा
गुपचुप काबुल पहुंचे पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) मोईद यूसुफ को तालिबान सरकार ने आश्वस्त किया है कि पड़ोसियों पर हमले के लिए अफगान धरती का इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। पाकिस्तानी एनएसए के साथ गए दल ने अफगानिस्तान के कार्यकारी उप प्रधानमंत्री अब्दुल सलाम हनफी और कार्यकारी विदेश मंत्री मुल्ला आमिर खान मुत्तकी से द्विपक्षीय मसलों पर चर्चा की।यूसुफ पाकिस्तान के मंत्रियों के उच्चस्तरीय दल के साथ 29-30 जनवरी की दो दिन की यात्रा पर अफगानिस्तान गए थे। इसी महीने यूसुफ ने जब घोषणा कर काबुल की यात्रा…
हवा में किया गया यूएई की तरफ दागी गई हूथियों की बैलेस्टिक मिसाइल को नष्ट, इस माह में ये तीसरा हमला
संयुक्त अरब अमीरात पर हूथी विद्रोहियों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले दिनों यूएई की तरफ मिसाइल दागे जाने के बाद एक बार फिर हूथी व्रिद्रोहियों की तरफ से यूएई की तरफ बैलेस्टिक मिसाइल लान्च की गई। यूएई के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस बैलेस्टिक मिसाइल को समय रहते वहां के एयर डिफेंस सिस्टम ने पता लगाकर हवा में ही नष्ट कर दिया गया। आपको बता दें कि हूथी ग्रुप को अंसार अल्लाह के नाम से जाना जाता है। यूएई के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इनकी यमन में मूवमेंट…
यूपी के रण में 500 लोगों की है लिमिट पर यूं 30 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचेंगे पीएम
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब सभी पार्टियों ने प्रचार अभियान अब बेहद तेज कर दिया है। कोरोना की वजह से बड़ी रैलियों और रोड शो पर रोक के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने वर्चुअल रैली के जरिए एक साथ लाखों मतदाताओं तक पहुंचने का इंतजाम किया है। सोमवार को दोपहर 1:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिमी यूपी की 21 सीटों के मतदाताओं से पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। अधिकतम 500 लोगों की रैली की काट निकालते हुए बीजेपी ने जो हाईटेक इंतजाम किया है उससे पीएम मोदी…
गोवा में कांग्रेस का एनसीपी-शिवसेना के साथ कोई गठजोड़ नहीं होने के बावजूद तीनों दल मित्र बने रहेंगे : चिदंबरम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को कहा कि गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी और राकांपा-शिवसेना के बीच भले ही गठबंधन नहीं हो सका लेकिन ये पार्टियां ‘दोस्त बनी रहेंगी’। कांग्रेस और राकांपा-शिवसेना के बीच यह मित्रता चुनाव के बाद भी जारी रहेगी। पी. चिदंबरम (Congress leader P Chidambaram) ने यह भी कहा कि कांग्रेस आने वाले दिनों में भी लगातार राकांपा-शिवसेना के साथ काम करने के अवसरों की संभावनाएं तलाशती रहेगी। गोवा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक पी. चिदंबरम ने तृणमूल…
आज से होगा संसद के बजट सत्र काआगाज, वित्त मंत्री पेश करेंगी आर्थिक सर्वे
संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सेंट्रल हाल में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के दोनों सदनों को संबोधन के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को साल 2022-20 का बजट पेश करेंगी। सचिवालय के अनुसार, निर्मला सीतारमण लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 पेश करेंगी। बुधवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। इसके लिए चार दिन का समय निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात फरवरी को चर्चा का जवाब देंगे।लोकसभा सचिवालय ने…
Bigg Boss 15 के विंनर हुए तेजस्वी प्रकाश, नागिन 6 की वजह से दोगुनी हुई खुशी
तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। विनर की ट्रॉफी के साथ ही साथ तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को 40 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले हैं। इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश के फैंस जश्न मनाने में जुट चुके हैं। तेजस्वी प्रकाश ने फिनाले की रेस में प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) को पटखनी दी है। बिग बॉस 15 की शुरुआत से ही तेजस्वी प्रकाश ने शानदार गेम प्लानिंग के साथ…
सऊदी अरब में सलमान खान को ‘पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ का मिला अवॉर्ड, शेयर की इवेंट की फोटो
करीब दो दशकों से ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। ना केवल देश में बल्कि दुनियाभर में उनके फैन्स हैं जो उनसे बेहद प्यार करते हैं। बॉलीवुड में सलमान की फिल्मों को लेकर जिस तरह का क्रेज देखा जाता है वैसा शायद ही किसी और अभिनेता के लिए हो। 56 वर्षीय सलमान सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को डेली रूटीन और आने वाली फिल्मों के बारे में जानकारी देते रहते हैं। उन्हें हाल ही में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित जॉय अवॉर्ड्स में…
क्या प्रीति जिंटा बिना डरे अंडरवर्ल्ड डॉन से भिड़ गईं , धमकियों भरे फोन आने पर कोर्ट में दी थी गवाही
प्रीति जिंटा ने 1998 में फिल्म ‘दिल से’ में एक छोटे से रोल से डेब्यू किया था। इसमें प्रीति को सभी ने नोटिस किया और उनके काम की तारीफ हुई। उसी साल उनकी फिल्म ‘सोल्जर’ आई जिसमें उन्होंने वह लीड एक्ट्रेस थीं। उसके बाद उनका सफर जो शुरू हुआ वह चलता गया। अपने करियर में प्रीति ने ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’, ‘दिल चाहता है’, ‘कोई मिल गया’, ‘सलाम नमस्ते’, ‘कल हो ना हो’ और ‘वीर जारा’ सहित अन्य हिट फिल्में दीं। शुरुआती सफलता के दौरान प्रीति को अंडरवर्ल्ड से धमकियां…
