बरेली : मेरे प्रिये सम्मानित आदरणीय अधिवक्तागण आप सबके आर्शीवाद , सहयोग व समर्थन से मुझे बरेली बार में कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुन्ने के लिऐ मैं आप सभी अधिवक्ताआे का तेहदिल से धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूँ साथ ही मेरे प्रिय आदरणीय स्नेहीजन जिन्होने मुझे इतनी बङी संख्या में बधाई व शुभकामनाएं दी आैर मेरी खुशी में शामिल हुऐ मैं आपका हमेशा आभारी रहूँगा ।और आशा तथा विश्वाश करता हूँ । कि आपका स्नेह व आशीर्वाद मुझे इसी प्रकार सदा प्राप्त होता रहेगा।
Day: December 24, 2021
हरदोई:अवैध कब्जे की शिकायत करने के बाद भी अतिक्रमण को नहीं हटाया
हरदोई/ सवायजपुर: थाना व परगना पाली विकासखंड भरखनी की ग्राम पंचायत तिमिरपुर की ग्राम पंचायत भूमि नंबर 336 पर कल्याण पुत्र रघुनाथ गांव कुआडाडी अवैध कब्जा के लिए नीव आदि की खुदाई कर अवैध निर्माण करने के लिए राजमिस्त्री बुलाकर नीव भरवाना शुरू कर दिया . अवैध निर्माण शुरू करने के 2 दिन पहले कुआं डांडी निवासी रामवीर पुत्र नत्थू ने जनसुनवाई तहसील दिवस व सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करा कर के माध्यम से तहसील प्रशासन को अवगत करा दिया. जिस पर स्थानीय लेखपाल धीरज द्विवेदी ने मौके…
पीलीभीत -लाल टोपी वालों की बनेगी अगली सरकार: रामपाल कठेरिया
पीलीभीत: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का झंडा घर घर लगाने का अभियान शुरू कर चुकी है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरा उत्तर प्रदेश को समाजवादी झंडे के रंग में रंग देना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी के 129 विधानसभा के प्रबल दावेदार रामपाल कठेरिया ने अपने समस्त कार्यकर्ताओ के साथ घर घर झंडा लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। रामपाल कठेरिया ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ घर घर झंडा लगाने के कार्यक्रम से पहले बैठक की और कार्यकर्ताओं को संबोधित…
लखनऊ: केजीएमयू संकाय डॉ कमलेश्वर सिंह और डॉ पूरन चंद ने तत्काल प्रत्यारोपण रोगियों में शोध के लिए दूसरा पुरस्कार जीता
लखनऊ: लेफ्टिनेंट जनरल डॉ बिपिन पुरी, माननीय कुलपति, केजीएमयू ने दोनों संकाय सदस्यों को बधाई दी और कहा कि विभाग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत अच्छा कर रहा है। डॉ. कमलेश्वर सिंह, प्रधान अन्वेषक, प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ को उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद से 2 वर्षों के लिए शोध अनुदान प्राप्त हुआ। अध्ययन, 3 से 6 महीने के उपचार के समय को घटाकर एक दिन कर देता है। यह सर्जरी की संख्या को भी कम करता है और रोगियों के विभिन्न कार्यों को तुरंत…
पीलीभीत: मा0 स्व0 चौधरी चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधानमंत्री) जी के जन्म दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा किसानों को किया गया सम्मानित।
पीलीभीत: नेशनल मिशन ऑनलाइन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एण्ड टैक्नॉलाजी के सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अन्तर्गत गतवर्षों की भांति इस वर्ष भी मा0 स्व0 चौधरी चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधानमंत्री) के जन्म दिवस को आज किसान सम्मान दिवस के रूप में गांधी प्रेक्षागृह पीलीभीत में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित किसान मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने उपस्थित प्रगतिशील किसानों से फीता कटवाकर किया गया।आयोजित किसान सम्मान दिसव पर मेले में लगे कृषि विभाग, कृषि उत्पादन मण्डी, उद्यान विभाग, मत्स्य, पशुपालन विभाग, वन्य एवं पर्यावरण एवं गन्ना…
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के शहरों में पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ-साथ सस्ती आरामदायक सुलभ यात्रा को साकार करती इलेक्ट्रिक बसे
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार का नगर विकास विभाग प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश की शहरी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर गंभीर प्रयास कर रहा है। इसी के अन्तर्गत प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारम्भ किया गया है। भारत सरकार द्वारा 2015 में फेम इण्डिया योजना (एफएएमई फास्टर एडॉप्शन एण्ड मैन्युफैक्चरिंग आफहाइब्रिड एण्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स-इण्डिया) की शुरूआत देश में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों की उपलब्धता व उपयोगिता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ की गई थी। इसका उद्देश्य पेट्रोल एवं डीजल…
प्रयागराज: जिलाधिकारी एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शहीद नन्द लाल यादव के घर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राजकीय सम्मान के साथ दी उन्हें अन्तिम विदायी
जिलाधिकारी एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शहीद नन्द लाल यादव के घर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राजकीय सम्मान के साथ दी उन्हें अन्तिम विदायी जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने पहाड़पुर के पो0 सैदाबाद तहसील हण्डिया के निवासी दफादार, 12 आम्र्ड रेजमेंट में तैनात रहे शहीद नन्द लाल यादव पुत्र श्री राजदेव यादव के घर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अन्तिम विदायी दी तथा उनके परिवारजनों को ढ़ाढस बंधाते हुए उन्हें…
पीलीभीत : पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने मामले में कम नहीं हो रही पुलिस और प्रधान की दुश्वारियां।
पूरनपुर। बरेली से प्रकाशित एक सम्मानित समाचार पत्र के पत्रकार शादाब अली व छायाकार शोएब अहमद उर्फ फूलबाबू के खिलाफ समाचार प्रकाशित किए जाने से क्षुब्ध होकर समाचार से संबंधित प्रधान की तहरीर पर मिलीभगत के चलते उत्तर प्रदेश की कोतवाली पूरनपुर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के मामले में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया’ (PCI) हरकत के हरकत में आने के बाद इस उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, सचिव गृह विभाग (पुलिस), पुलिस महानिदेशक, पुलिस अधीक्षक पीलीभीत व संबंधित ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में प्रथमदृष्टया…
जौनपुर: सिविल कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने खाली कराई दुकान
:शाहगंज(जौनपुर): सिविल कोर्ट के आदेश का पालन कराते हुए पुलिस ने किराएदार से गुरुवार को दुकान खाली करा दी। इस दौरान पुलिस को किराएदार पक्ष की महिलाओं के विरोध का सामना भी करना पड़ा।शाहगंज नगर के कोतवाली रोड स्थित सब्जी मंडी में अरुण कुमार साहू की काफी पुरानी किराना की दुकान थी। जिस पर लंबे समय से मकान मालिक मोहम्मद शाहिद और अरुण कुमार साहू के बीच न्यायालय में वाद विचाराधीन था। न्यायालय ने भवन स्वामी के पक्ष में फैसला देते हुए दुकान खाली कराकर मकान मालिक के सिपुर्द करने…
जौनपुर:ट्रैक्टर पलटने से पल्लेदार की दबकर मौत,परिवार में मचा कोहराम
खुटहन ( जौनपुर): शाहगंज वाया प्रयागराज राजमार्ग से तिलवारी गाँव के मोड़ पर मुड़ते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर गहरे खड्ड में पलट गया। आसपास के लोग भागते हुए मौके पर पहुँचें तो चालक सुरक्षित खड़ा था। जबकि ट्रैक्टर पर बैठा पल्लेदार नीचे दबा हुआ चीख रहा था। बास बल्ली के सहारे उसे ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया। उसे उपचार हेतु सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्वजन उसे घर लेकर चले आये। जहाँ कुछ देर बाद अचानक उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुँची पुलिस शव को…
बरेली-अनुसूचित हूँ इसलिए पुलिस नही सुन रही पुकार,एसएसपी से लगाई गुहार
बरेली-/यूपी आंवला तहसील क्षेत्र के गाँव कुन्दननगर मे प्रदीप कुमार पुत्र घनश्याम अपने घर पर बैठा था तभी गाँव के कुछ लोग आए और उन्होंने उस पर जानलेवा हमला किया, जब प्रदीप ने थाना आंवला में शिकायत की और मुकदमा दर्ज लेकिन पुलिस 19 दिन के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं कर रही,इसी सन्दर्भ में प्रदीप कुमार एसएसपी दरवार में अपनी शिकायत ले कर पहुंचा तो एसएसपी ने कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं
बरेली-महिला ने एसएसपी दरबार मे अपने भाई और चाचा पर लगाया मकान हथियाने का आरोप
द दस्तक 24न्यूज नेटवर्क बरेली/यूपी महिला ने एसएससी ऑफिस पहुंच कर अपने पिता,चाचा,भाई के खिलाफ तहरीर दी और बताया कि मेरे चाचा पिता और भाई मेरे मकान पर कब्जा कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने एसएसपी ऑफिस में फरियाद लगाई। थाना आंवला के गांव आसपुर निवासी महिला नीतू ने बताया मैंने मेहनत मजदूरी करके अपना मकान बनवाया है मेरे मकान को सुम्मेरी लाल पुत्र रक्षपाल व हरिराम पुत्र रक्षपाल निवासी ग्राम आसपुर थाना आँवला निवासी है मेरे मकान पर कब्जा कर रहे…
ऑलराउंडर शाकिब अल हसन अब क्रिकेट को कहेंगे अलविदा! बताया किस फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले हैं
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन जल्द ही क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले हैं। उन्होंने इसके पीछे बायो बबल को जिम्मेदार ठहराया है। 2006 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर शाकिब ने कहा है कि बायो बबल के कारण अब वह क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट से संन्यास लेने के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बायो बबल उनके लिए एक जेल की तरह है और इससे परिवार के साथ उनके संबंधों पर गहरा असर पड़ता है। शाकिब ने कहा कि…
बरेली- अज्ञात वाहन ने अज्ञात को मारी टक्कर, मौत
बरेली: भमोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी सरदार नगर को सूचना मिली कि बरेली बदायूँ रोड पर एक दुर्घटना ग्रस्त शव पड़ा है जिसे किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों की अधिकता से शव को फावड़े की मदद से पुलिस को एकत्र करवाना पड़ा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पुलिस के पास कोई जानकारी न होने के कारण मामले को पंचनामा भरकर केस सुरक्षित रख लिया
बरेली- समाजसेवी ने बिल्सी विधायक पर साधा निशाना, बोले “बकने से नही करने से सफलता मिलेगी”
बरेली- आंवला तहसील क्षेत्र के गाँव शिवपुरी और सिरौली के वसुंधरा इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रबंधक पंण्डित शिवशंकर शर्मा ने विल्सी विधायक पं आर के शर्मा पर कहा कि केवल बाते करने से कोई अपना नही बन जाता इसके लिए आपको फील्ड में मसक्कत करनी होती है,और वर्तमान बिल्सी विधायक आंवला में आकर अपनी वही प्रक्रिया अपना कर आना चाहते हैं तो यह उनकी भूल है,उन्होंने कहा कि पहले आंवला की जनता उनके बहकावे में आ गयी लेकिन अब जनता जाग चुकी है और अपने बेगाने का मतलब पहचान चुकी…
ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के अवतार में नजर आए,
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पाः दा राइज’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ कमाई हो रही है। फिल्म न केवल आम आदमी को बल्कि क्रिकेटरों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पर भी इस फिल्म का जादू सर चढ़कर बोल रहा है। जडेजा को यह मूवी इतनी पसंद आई है कि उन्होंने इस फिल्म के डायलॉग को बोलते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इंस्टाग्राम…
बरेली- नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लखनऊ के कलाकारों ने महिलाओं को किया जागरूक
बरेली- आंवला तहसील क्षेत्र के ब्लॉक रामनगर में लखनऊ से आए कलाकारों ने 1090 के प्रति महिलाओं को जागरूक किया ।कलाकार ने बताया कि महिलाओं को अपनी शक्ति का अहम रोल का मालूम होना चाहिए,बताया कि किसी भी अप्रिय शंका होने पर तुरन्त 1090 को डायल करें और पुलिस को अवगत कराएं।जिससे आपके साथ समय असमय अपने कार्य से बापस आने बाली महिलाओं या लड़कियों पर कोई भी गलत द्रष्ट डालने की कोशिश न करे
बरेली-किसान सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने साधा निशाना
बरेली : जिले में भाजपा की ओर से आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने इंदिरा गांधी और राहुल गांधी का नाम लिए बगैर जमकर निशाना साधा. देवचरा में बुधवार को आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए राधा मोहन सिंह ने कहा कि ‘राजकुमार’ को तो गेंहू और बाली में अंतर भी नहीं पता.
बरेली-यूरिया को तरसते किसान, स्टॉकर्स पर मौजूद है यूरिया की खान
बरेली: क्षेत्र के कई गांवों में किसान यूरिया के लिए परेशान होने लगे हैं। सोसाइटी की दुकानों पर शाम तक किसानों की लाइन लगी रहती है। किसानों ने बताया कि गेहूं, किसान को हर ओर से दिक्कत ही दिक्कत है कभी डीएपी की किल्लत तो कभी यूरिया की किल्लत,किसान को पूरा खाद कभी नही मिलता जबकि स्टॉकर्स के लिए यूरिया की कोई किल्लत नही है,वह ओवर रेट पर खाद को बेचते हैं।किसान को मजबूर हो कर ओवर रेट पर खाद खरीदना ही होता है। सरसों आदि फसलों के लिए यूरिया…
पीएम मोदी ने कहा गाय हमारे लिए माता है
पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचकर जनता को कई सौगातें दी। मोदी ने खरियांव में खरियांव में बनास डेयरी संकुल की आधारशिला रखी। इसके अलावा उन्होंने 22 विकास परियोजनाओं की आधारशिला और उद्घाटन भी किया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मोदी ने जनसभा को संबोधित भी किया।मोदी ने कहा कि आज का दिन इतिहास में विशेष है, क्योंकि आज देश के पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती है। उनकी याद में देश किसान दिवस मना रहा है।मोदी ने कहा कि हमारे यहां गाय की बात करना, गोधन की…
