आँवला – 126 विधानसभा क्षेत्र आँवला से पांच बार विधायक रहे श्याम बिहारी सिंह के छोटे बेटे को बुधवार शाम भागवत कथा के भंडारे के दौरान गोली मार दी वह चिल्लाये तो वहाँ भगदड़ मच गई जिसके बाद घायल को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस मामले में पुलिस को अज्ञात के खिलाफ मामले की तहरीर दी गई है वहीं पीड़ित परिवार ने किसी भी तरह के रंजिश होने से इनकार किया है सिरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा गांव में पूर्व विधायक के बेटे राम…
Day: December 9, 2021
aबरेली:नवनिर्वाचित यूटा कार्यकारिणी ने की खंड शिक्षा अधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात।
आँवला – आलमपुर जाफराबाद में यूटा इकाई ने आज खंड शिक्षा अधिकारी से की शिष्टाचार मुलाकात।यूटा ब्लॉक संरक्षक हेमंत कुशवाह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय कराया। खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश भारतीय ने नवनिर्वाचित टीम को चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि वे हमेशा शिक्षकों के साथ खड़े हैं और कहा की प्रत्येक शिक्षक शिक्षा विभाग के परिवार का हिस्सा है। यूटा के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि संगठन हमेशा शिक्षक हित की बात करता है जिसके लिए यदि अधिकारी उनके साथ खड़े हो तो ब्लॉक…
बरेली: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान।
आँवला – भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा की ओर से नगर ऑवला परिसर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई की गई। मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाज को स्वच्छता का संदेश दिया।भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता नगर में ऑवला परिसर में पहुंचे। जहां उन्होंने झाड़ू लेकर सफाई कार्य शुरु किया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में साफ सफाई करते हुए स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग दिया। कहा गया कि सरकार की ओर से चल रहे अभियान को लेकर समाज के लोगों को जागरुक होना चाहिए। अपने आसपास…
सीतापुर:हवाई हादसे में शहीद जवानों को दुकानदारो ने दी भाव पूर्ण श्रद्धाजंलि
मिश्रिख/गोंदलामऊ संदना थाना क्षेत्र के पहला चौराहे पर पहला चौराहे के सभी दुकान दारो ने तमिलनाडु के किन्नर में सेना के जर्नल सीडी एस जवान जर्नल रावत की पत्नी सहित 13अन्य जवान हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि मोहित सिंह अर्कवंशी भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष युवा मोर्चा संदना अनुज यादव अनुज शुक्ला अनुज कुमार मौर्य छाया कार प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष भारत परिषद छोटे लाल मौर्य ,डा अजय मौर्य ,डा सर्वेश यादव ,योगेश, डा भगौती प्रसाद मौर्य उमेश कुमार राठौर डा सुनील कुमार लवलेश अकलेश जय सिंह…
बरेली: ग्राम पंचायत मनौने में सैयद गाजी साहब के मaजार पर चादर पोशी करने पहुंचे सपा से संभावित प्रत्याशी समाजसेवी डॉक्टर जीराज सिंह यादव।
आँवला – 126 विधानसभा आँवला के ग्राम मनौने मे सैयद गाजी साहब के मजार पर चादर पोशी करने पहुचे समाजसेवी और संभावित प्रत्याशी डॉ जीराज सिंह यादव आँवला नगर के साथियों ने मजार पर समाजवादी पार्टी से एमएलए का टिकट होने की दुआँ माँगी और भारी बहुमत से जिताने का समर्थन भी दिया वहीं समाजसेवी डॉ जीराज सिंह ने कहा की जैसे मैं अभी समाज सेवा कर रहा हूं अगर जनता ने मेरा साथ दिया तो मैं इसी तरह हमेशा समाज सेवा करता रहूंगा यह मेरा बादा हैं। रिपोर्टर –…
बरेली/आँवला – सिरौली नगर वासियो ने कूड़ा डाले जाने को लेकर, उपजिलाधिकारी आँवला को सौंपा ज्ञापन।
आँवला – सिरौली नगर के मोहल्ला कौआ टोला के निवासियों ने उपजिलाधिकारी आँवला को प्रार्थना पत्र देकर बताया है। कि नगर पंचायत कार्यालय के सामने मोहल्ला कौआ टोले में नगर पंचायत द्वारा कूड़ा करकट डाला जा रहा है।जिससे मौहल्ला कौआ टोला वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।क्योंकि उक्त कूड़े करकट से संक्रमण रोग फैल रहे है।कूडा करकट की गन्दगी से बहुत अधिक बदबू आ रही है।आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा उसी के रास्ते पर दो समुदाय के…
पीलीभीत: किसान क्रेडिट कार्ड में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न पाये जाने पर वेतन पर लगाई गई रोक।
पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत अपूर्ण पैरामीटर्स, ओपन जिम, हर्बल पार्क एवं गौशाला निर्माण की प्रगति समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। गौशालाओं के निर्माण की समीक्षा के दौरान 15 दिसम्बर से पूर्व समस्त कार्य पूर्ण करते हुये लोकार्पण कराने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यों में विगत माह के सापेक्ष प्रगति संतोषजनक न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुये कहा कि यदि 15 दिसम्बर तक मानक के अनुरूप लोकार्पण का कार्य बाधित हुआ तो सम्बन्धित के विरूद्व कठोर कार्यवाही की…
पीलीभीत:आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सभी विभागों के नोडलa अधिकारी को मतदान कार्मिकों का ऑनलाइन डाटाबेस फीड करने हेतु किया गया प्रशिक्षित।
पीलीभीत: आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत समस्त कार्मिकों की ऑनलाइन डाटाबेस इन्ट्री कराये जाने हेतु ऑनलाइन इलेक्शन पर्सनल डिप्लायमेंट सिस्टम तैयार किया गया है, सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को इस सम्बन्ध में प्रशिक्षित करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) श्री प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गांधी सभागार में किया गया। आयोजित प्रशिक्षण में सभी नोडल अधिकारियों को मतदान कार्मिकों के डाटाबेस के लिए ऑनलाइन फार्म व सम्बन्धित ऑनलाइन डाटा फीड करने सम्बन्धी जानकारी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि…
रायबरेली: ई-चालानों का 11 दिसम्बर राष्ट्रीय लोक अदालत में कराये सरल निस्तारण
रायबरेली: जनपद की दीवानी न्यायालय रायबरेली में 11 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अन्य मामलों के साथ-साथ वाहनों के ई-चालानों का निस्तारण सुगमता से कराया जा सकता है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित कुमार द्वारा बताया गया कि जिन व्यक्तियों के वाहनों का पुलिस अथवा यातायात पुलिस द्वारा ई-चालान किया गया है वे सभी व्यक्ति 11 दिसम्बर 2021 को दीवानी न्यायालय परिसर रायबरेली में आकर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सुगमता से अपने मामले का निस्तारण करा…
रायबरेली: कैबिनेट मंत्री ने देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत व उनकी धर्मपत्नी तथा सैन्य कर्मियों के कुन्नूर तमिलनाडु में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट रखा मौन
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास एवं समग्र विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ ने ब्लाक दीनशाह गौरा के किशोरी बलरामपुर, गदागंज में आयोजित कार्यक्रम में देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी तथा सैन्य कर्मियों के कुन्नूर, तमिलनाडु में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।मा0 मंत्री ने कहा कि सी0डी0एस0 जनरल बिपिन रावत एक उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी के रूप में सदैव याद किये जाएगे। उनका असामयिक निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है।…
पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा जलकुम्भी से विभिन्न प्रकार के उत्पादकों के निर्माण हेतु स्वयं सहायता समूहों को किया गया प्रशिक्षित।
पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जलकुम्भी से सजावटी वस्तु निर्माण की तीन दिवसीय प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन ग्राम्य प्रशिक्षण संस्थान में किया गया। आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में विकासखण्ड मरौरी के स्वयं सहायता समूह ग्राम टाहपौटा से भूमि प्रेरण स्वयं सहायता समूह, शान प्रेरण स्वयं सहायता समूह, ग्राम दियूनी केसरपुर शिवा स्वयं सहायता समूह, विकासखण्ड पूरनपुर के ग्राम बूंदीभूड से विकास प्रेरण स्वयं सहायता समूह, विकासखण्ड ललौरीखेडा ग्राम ललौरीखेडा से पूनम स्वयं सहायता समूह, विकासखण्ड बिलसण्डा के ग्राम ईटगॉव से सरस्वती…
रायबरेली:ग्राम्य विकास एवं समग्र विकास मंत्री ने 5 करोड़ 95 लाख से अधिक लागत की 100 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
रायबरेली:उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास एवं समग्र विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ ने ब्लाक दीनशाहगौरा के किशोरी बलरामपुर, गदागंज में विकास खण्ड डलमऊ, दीनशाहगौरा जगतपुर, रोहनियां, ऊँचाहार में महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के अन्तर्गत कुल लागत 3 करोड़ 3 लाख से अधिक की लागत की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं कुल लागत 2 करोड़ 92 लाख से अधिक की लागत की 60 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।ग्राम्य विकास एवं समग्र विकास मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेद भाव के समाज के सभी वर्गो का…
पीलीभीत : पूरनपुर थाना पुलिस का सराहनीय कार्य ऑनलाइन धोखाधड़ी में ठगी के शिकार को वापस कराई धनराशि
पीलीभीत : पूरनपुर थाना क्षेत्र के संदीप कुमार खंडेलवाल पुत्र स्पर्श खंडेलवाल निवासी मोहल्ला चौक थाना पुरनपुर जनपद पीलीभीत के खाते से साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी से ₹52900 निकाल लिए गए हैं जिसकी शिकायत पूरनपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से की गई और पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा साइबर क्राइम सेल को तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देशित कर त्वरित कार्यवाही करा कर संपूर्ण धनराशि वापस करवा दी गई ।शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक एवं धनराशि वापस कराने वाली टीम का बहुत ही आभार प्रकट किया ।
जौनपुर : मछलीशहर के नगर प्रचारक को सुनियोजित योजना बना कर कुछ समुदाय विशेष के लोगो ने किया घायल
जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली के तहसील के पीछे स्थित सब्जी मंडी में आज दो समुदाय के दो व्यापारियों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद चल रहा था। वहाँ से ऋषभ(26) जी जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक है कल हुई दुखद घटना को लेकर जिसमे भारत के प्रथम CDS जनरल बिपिन रावत शहीद हो गए थे उन्ही को श्रद्धांजलि देने को लेकर एक कैंडल मार्च की योजना के तहत लोगो से संपर्क करने के लिए जा रहे थे।जिन्हें पहले से घात लगाए अन्य समुदाय के लोगो ने घेर…
सीतापुर: सात जुआरी गिरफ्तार
सीतापुर/मिश्रिख श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सीतापुर द्वारा अवैध कार्य में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय दक्षिणी सीतापुर के पर्यवेक्षण में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी मिश्रित महोदय के कुशल नेतृत्व में थाना मिश्रिख पुलिस टीम द्वारा 7 जुआरियों को ग्राम नेवदिया तालाब के किनारे से गिरफ्तार किया गया। जिनके नाम सुनील पुत्र जालिम पासी निवासी बिराहिमपुर, संदीप पुत्र अंगने निवासी बिराहिमपुर, अवधेश पुत्र अंगने निवासी बिराहिमपुर ,गोविंद पुत्र केशव निवासी नेवदिया, अमित पुत्र राधेश्याम निवासी हरिहरपुर ,गोलू मिश्रा पुत्र…
सीतापुर: 2 नफर जिला बदर गुंडा अपराधी गिरफ्तार
सीतापुर: मिश्रिख श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सीतापुर द्वारा वांछित वारंटी जिला बदर अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय दक्षिणी सीतापुर के पर्यवेक्षण में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय के कुशल नेतृत्व में थाना मिश्रिख पुलिस टीम द्वारा आज जिला बदर अभियुक्त मिथिलेश उर्फ मुकेश पुत्र छोटकन्ने निवासी गोपलापुर के घर वहद ग्राम गोपलापुर जिला बदर अरविंद पुत्र महेश निवासी टिपोना के घर वहद ग्राम टिपोना से गिरफ्तार किया गया। जिस पर थाना मिश्रिख में मुकदमा गुंडा एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक…
रायपुर:-जिस वेंकटरामा पोल्ट्रीज मे आयकर छापा पड़ा वहा 150 एकड़ में फैला , जमीन में बड़ा निवेश
तिल्दा नेवरा :- तिल्दा से 5 किमी दूर बिलाड़ी स्थित वेंकटरामा पोल्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में रायपुर से पहुंची आयकर टीम के छापा मारने की खबर है । आज की तारीख में कुल 150 एकड़ में वेंकटरामा पोल्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड का कारोबार फैला हुआ है तथा खालिस जमीन की ही कीमत 45 करोड़ बैठती है । वेंकटरामा पोल्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड की एशिया का 10 वां सबसे बड़ा पोल्ट्री फॉर्म बताया जाता है कि वेंकटरामा पोल्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड हैदराबाद में दो दिन से छापे की कार्रवाई जारी है वहां से मिले इनपुट…
एटा:दबंगो द्वारा दलित को लात घूँसों से पीटा गया, पुलिस नहीं कर रही कोई कार्यवाही
एटा: पीड़ित राम बाबू नगला रामाई थाना मिरहची का रहने वाला है प्रार्थी दलित है और धानुक जाती से सम्बन्ध रखता है प्रार्थी UP85AT5055 पर चालक है. जिसके मालिक संदीप कुमार पुत्र श्री देवेंद्र सिंह है. प्रार्थी एटा बस स्टैंड सागर कॉम्प्लेक्स से माया पेलेस की तरफ जा रहा था. तभी रासते मे किशन यादव उर्फ के के पुत्र श्री मोहर पाल सिंह निवासी बहादुर पुर खड़ा मिला और प्रार्थी से बोला चल साले धनुका आज शराब पिलाने को रूपए दे. जब प्रार्थी ने रूपए देने से इनकार किया तो…
रायपुर:-ग्राम के विकास के लिए विधायक प्रतिनिधि को सौपा गया ज्ञापन
तिल्दा नेवरा: समीपस्त ग्राम सिर्वे के युवा दीपक वर्मा (महामंत्री युवा मोर्चा तिल्दा ग्रामीण) ने अपने ग्राम के विकाश के लिए विधायक के नाम विधायक प्रतिनिधि मिनेश नायक को आवेदन सौपा है । दीपक वर्मा का कहना है कि ग्राम सिर्वे में शमशान घाट में पानी की व्यवस्था नही है काठी के कार्यक्रम के समय पानी के लिए 3 किलोमीटर दुर जाना पड़ता है साथ ही वह ग्राम -सिर्वे से ग्राम-रजिया को जोड़ता है इस बीच कही भी राहगीरों के लिए पानी की व्यवस्था नही है । तथा ग्राम पंचायत…
पीलीभीत: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बॉसुरी महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित होने वाली 06 प्रतियोगिताओं से सम्बन्धित पोस्टर का किया गया विमोचन।
पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी द्वारा आज बॉसुरी महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित होने वाली 06 प्रतियोगिताओं से सम्बन्धित पोस्टर का विमोचन किया गया। बॉसुरी महोत्सव के अन्तर्गत नाटक, फैंसी ड्रेस, आइडल गायन, फेस पेंटिंग, इन्सट्रमेन्टल स्टार व आइडल नृत्य बालक/बालिका एकल/ग्रुप प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 13 दिसम्बर 2021 की सायं 5 बजे तक ई-मेल आईडी- pilibhitmahotsav@gmail.com या Whatsapp No. 7007712076 पर अपने आवेदन भेज सकते हैं। विभिन्न विधाओं के लिए अधिक आइडल नृत्य, इन्सट्रेन्टल स्टार, पीलीभीत आइडल गायन हेतु 8-35…
