पीलीभीत: जलकुम्भी से उत्पाद बनाने की प्रक्रिया, अन्य समूहों को भी प्रशिक्षित करने हेतु दिए गये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने आज एन0आर0एल0एम0 के अन्तर्गत कार्यरत आजीविका संवर्द्धन गतिविधियों का निरीक्षण ग्राम सैदपुर में भ्रमण कर किया गया। सैदपुर ग्राम पंचायत में सहेली स्वयं सहायता समूह के द्वारा जलकुम्भी से विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार किये जा रहे है, जैसे की टोकरी, डस्टबीन, स्ट्रे, बॉक्स, पेन होल्डर, कोस्टर सेट, टेबल मैट इत्यादि। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समूह की महिलाओं से बातचीत की गई। जिलाधिकारी को समूह की महिलाओं के द्वारा अवतग कराया गया कि उनके समूह में 11 सदस्य हैं, समूह की अध्यक्ष तारावती,…

रायपुर:-जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा

तिल्दा नेवरा ः-राजू शर्मा ने आज तिल्दा विकास खंड के ग्राम लखना में स्थित शासकीय कोसा फार्म हाउस का निरिक्षण किया और जाना की कोसा का उत्पादन कैसे होता है, और बताया की इस तरह का कोसा उत्पादन ग्राम लखना के आलावा ग्राम सड्डू, टेकारी, देवरी में भी होता है, जापानी सरकार की मदद से शुरू हुई परियोजना वर्ष 2001- 02 में जापान सरकार की मदद से छत्तीसगढ़ में रेशम परियोजना शुरू की गई। इस परियोजना में जिला भी शामिल था। योजना के अंतर्गत वर्ष 2005- 2006 तक जिले में…

रायपुर:-सगुनी में ग्रामीणों के विरोध के आगे अधिकारियों को रोकनी पडी जनसुनवाई

तिल्दा नेवरा ः- सगुनी में जनसुनवाई का हुआ भारी विरोध, अधिकारियों ने कहा बात सरकार तक पहुँचा दी जाएगी।मेसर्स विस्तार एग्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड सगुनी में आज मक्का प्लांट के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम था जहाँ हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए व जनसुनवाई का घोर विरोध किए। यहां पर एडीएम नोहर साहू, तहसीलदार सरिता मडरिया सहित अन्य अधिकारी व पर्यावरण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में कंपनी का विरोध कर दिया। विरोध के बाद एडीएम ने कहा कि आपलोगों की बात को सरकार…

रायपुर:-वन विभाग की टीम ने जब्त की सागौन लकड़ी

तिल्दा-नेवरा:- ओटगन में वन विभाग की टीम ने छापा मारकर सागौन लकडी जप्ती की गई है । मुखबिर की सूचना पर दोपहर वन विभाग की टीम ने ग्राम ओटगन में राम लखन तिवारी के बाडी मे दबिश देकर वहां रखे सागौन के 122 लट्ठा कुल 1.516 धन मीटर लकडी जप्त किया है वह विभाग की टीम ने सर्च वारंट लेकर उक्त कार्यवाही की है । जिनमें वन विभाग के रेंजर सुधा राव सिंदे डिप्टी रेंजर तिल्दा दीपक तिवारी , डिप्टी रेंजर संतोष रॉय, दीपक वर्मा , वसीम खान ,बांधे ,…

पीलीभीत: पूरनपुर खेल प्रतियोगिता में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत।

पीलीभीत/भगवंतापुर पूरनपुर:- प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी परिषदीय विद्यालयों में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर विद्यालय धूरिया पलिया में आयोजित किया गया। पूरनपुर ब्लाक के खण्ड शिक्षा अधिकारी मदनलाल वर्मा द्वारा प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 27 विद्यालयों के अभ्यर्थियों ने बढ़चढ़कर सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों के प्रदर्शन को देखकर अधिकारी व दर्शक काफी रोमांचित हुयें। पूरनपुर ब्लाक खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के प्रदर्शन पर प्रशन्नता प्रकट करतें हुयें, उनके…

जौनपुर:पेंशन शंखनाद रैली में हजारों करेगें शिक्षक प्रतिभाग

जौनपुर: अटेवा /एनएमओपीएस द्वारा प्रस्तावित पेंशन शंखनाद तथा निजीकरण के खिलाफ रैली में शिक्षकों तथा कर्मचारियों के प्रतिभाग करने के लिए 21 नवंबर को भारी से भारी संख्या में लखनऊ के इको गार्डेन में इकट्ठा होने का आह्वान किया साथ ही सरकार से देश के विकास के लिए सरकारी संपत्तियों का निजीकरण बंद किया जाए। युवाओं को आह्वान करते हुए जिलाध्यक्ष विनय कुमार वर्मा ने कहां की कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ानी चाहिए ताकि अपनी मांग को सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाए जिलाध्यक्ष…

पीलीभीत:अविनाश चंद्र अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली द्वारा जनपद पीलीभीत के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के घटित घटना के घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पीलीभीत बरखेड़ा अपर पुलिस महानिदेशक श्री अविनाश चंद्र बरेली जोन बरेली द्वारा थाना बरखेड़ा पर पंजीकृत मु0अ0 सं0 379/2021 के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया इस घटना को अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली महोदय द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता पर हल करने के लिए पुलिस महानिदेशक बरेली परिक्षेत्र बरेली एवं पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली व पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहांपुर तथा इस घटना के खुलासे में लगी 12 टीमों के सदस्यों के साथ वार्ता की गई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 1 इस घटना के हर पहलू…

मैनपुरी : नाहिली के बच्चों ने न्यायपंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में किया नाहिली का नाम रोशन

न्यायपंचायत स्तर पर शासन के आदेशों के अनुपालन में न्यायपंचायत घिरोर के समस्त विद्यालयों के बीच खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कंपोजिट विद्यालय ताहरपुर में किया गया जिसका शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी घिरोर श्री मनीन्द्र कुमार जी ने सरस्वती माता की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर किया ।प्रतियोगिताएं आरंभ करने से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्वागत गान किया गया , उसके बाद खेलों का शुभारंभ हुआ , जिसमें खो खो , कबड्ड़ी , दौड़ , गोला फैंक , चक्का फैंक , ऊंची कूद , लम्बी कूद , दौड़ में 50 मीटर…

बरेली – सिरौली थाने में न्याय ना मिलने पर थाने गेट पर 2 घंटे तक जमीन पर पड़ी पड़ी रोती रही महिला।

आँवला – सिरौली थाना क्षेत्र में एक गरीब महिला का दर्द सिर चढ़कर बोलता रहा जहां महिला को देखने के लिए काफी भीड़ इकट्ठी हो गई मामला थाना सिरौली का है जहां एक गरीब महिला न्याय ना मिलने पर थाना गेट पर जमीन पर 3 बच्चों सहित लेट गई जहां महिला की पति ने थाना सिरौली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया बताया गया कि थाना सिरौली क्षेत्र के गांव अजमेर का मामला है जहां एक व्यक्ति बंटवारे को लेकर तहसील आँवला से लेकर थाने के कई चक्कर लगा चुका है…

प्रयागराज :मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियोें से चल रहे संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से छूटने न पाये। उन्होंने कहा कि जो भी लोग 01 जनवरी, 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे…

प्रयागराज: थाना मांडा पुलिस द्वारा राज तिवारी चोरी की मोटरसाइकिल पैशन प्रो के साथ गिरफ्तार

थाना मांडा पुलिस द्वारा राज तिवारी चोरी की मोटरसाइकिल पैशन प्रो के साथ गिरफ्तार, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज पुलिस अधीक्षक यमुनापार व क्षेत्राधिकारी मेजा के निर्देश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक थाना मांडा अवन कुमार दीक्षित के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुभाष सिंह यादव अपने सहयोगी टीम के साथ दिनांक ,17/11/ 2021 को समय 7:30 बजे राज तिवारी पुत्र हौसला प्रसाद तिवारी निवासी नीबी , खाई थाना करछना प्रयागराज को चोरी की एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर थाना मांडा में मु0अ0सं0 355/21 धारा 411/414 भा0दं0वि0 का…

कीवी बल्लेबाज मार्क चैपमैन के नाम जुड़ा अनोखा रिकॉर्ड

टीम के लिए अनुभवी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने 70 और युवा बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने 63 रनों की पारी खेली। इस मैच में चैपमैन ने जैसे ही अपनी फिफ्टी, वैसे ही उन्होंने इतिहास रच दिया। चैपमैन अब दो देशों से टी-20 खेलते हुए फिफ्टी लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के अलावा हांगकांग की तरफ से खेलते हुए भी फिफ्टी जड़ी है। खास बात यह है कि चैपमैन के बल्ले से अब तक जो दो टी-20 फिफ्टी निकली हैं, उसमें उन्होंने एकसमान 63 रन बनाए…

पैट कमिंस ने टिम पेन के फिट न होने पर कप्तानी के लिए भरी हामी, बोले- 50 ओवर डाल सकता हूं

ऑस्ट्रेलियाई उप-कप्तान पैट कमिंस ने बुधवार को कहा कि अगर मौजूदा टेस्ट कप्तान टिम पेन एशेज सीरीज के लिए फिट नहीं होते हैं तो वे अपनी तेज गेंदबाजी के साथ कप्तानी का जिम्मा संभालने के लिए भी तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दो एशेज टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी है, जिसमें कप्तान पेन भी शामिल हैं। उन्होंने गर्दन में उभरी हुई हड्डी के लिए सितंबर में सर्जरी कराई थी। कमिंस ने ‘चैनल नाइन’ से कहा, ”उम्मीद करते हैं कि टिम ठीक होंगे, वे शत-प्रतिशत ठीक होने के करीब…

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में हुई मंजूरी ,दूरदराज इलाकों में बनेंगी 32,152 किलोमीटर सड़कें 7,287 गांवों में दूरसंचार टावर स्थापित करने को भी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के सुदूर एवं जनजातीय इलाकों में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 32,152 किलोमीटर सड़क निर्माण करने को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी। इस पर 33,822 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी के साथ मंत्रिमंडल ने पांच राज्यों आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र और ओडिशा के 7,287 गांवों में दूरसंचार टावर स्थापित करने को भी मंजूरी प्रदान की है। इससे जनजातीय क्षेत्रों में दूरसंचार संपर्क स्थापित करने में आसानी होगी।अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने…

संबिद पात्रा का आरोप कि दिल्ली सरकार ने पराली के नाम पर राजनीति कर रही है

दिल्ली के वायु प्रदूषण में पराली के बजाय उद्योग और परिवहन बड़ा मुद्दा बन गया है, लेकिन राजनीति पराली पर सिमट गई है। भाजपा ने बुधवार को दिल्ली सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि अगर पराली से दिल्ली में प्रदूषण हो रहा है तो फिर उस पंजाब और हरियाणा में प्रदूषण कम क्यों है जहां इसे जलाया जा रहा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने पराली के नाम पर राजनीति की। जहां ध्यान देने की जरूरत थी, वहां ध्यान नहीं…

संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेगा

संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होगा। संसद से जारी एक आधिकारिक सूचना में यह जानकारी दी गई है। लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा, ’17वीं लोकसभा का सातवां सत्र 29 नवंबर 2021 को शुरू होगा। सरकारी कामकाज की अत्यावश्यकताओं के कारण सत्र के 23 दिसंबर, 2021 को समाप्त होने की संभावना है।’ राज्यसभा ने भी ऐसा ही आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है, ‘राष्ट्रपति ने राज्यसभा को 29 नवंबर, 2021 की बैठक के लिए आहूत किया है..। कार्य की अत्यावश्यकताओं के कारण सत्र 23…

जान से मारने की धमकी मिलते ही एक्टर सूर्या के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म जय भीम (Jai Bhim) लगातार चर्चा में बनी हुई है। आए दिन इस फिल्म का नाम किसी ना किसी विवाद से जरूर जुड़ रहा है। कुछ सीन के चलते ये फिल्म अब कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। बीते दिनों ही वन्नियार समुदाय ने फिल्म के कुछ सीन को लेकर आपत्ति जताई थी। इससे पहले भी फिल्म के एक सीन को लेकर काफी विवाद हुआ था। वन्नियार समुदाय लगातार इस फिल्म की टीम के लोगों को धमकी दे रही है।…

राजकुमार राव पहली बार शादी के बाद बीवी संग दिखे – जानिए ‘भाभी जी’ सुनकर पत्रलेखा का क्या था रिएक्शन

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) में हाल ही में अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekha) से शादी कर ली है। इन दोनों की वेडिंग सेरेमनी खूब चर्चओं में रही। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी राजकुमार और पत्रलेखा की वेडिंग फोटोज जबरदस्त वायरल होती दिखाई दीं। वहीं, अब शादी के बाद हाल ही में ये न्यूलीवेड कपल पहली बार पब्लिक एपीयरेंस देते दिखाई दिए, दोनों के ही चेहरे पर चेहरे पर शादी का ग्लो साफ नजर आया। इस दौरान पैपराजी ने पत्रलेखा को जब ‘भाभी जी’ कहकर बुलाया…

शादी के बंधन में बंधी ‘कुंडली भाग्य’ की ‘प्रीता’ ,श्रद्धा आर्या शादी के जोड़े में खूबसूरत नजर आयी

लोकप्रिय धारावाहिक कुंडली भाग्य में डॉ. प्रीता लूथरा का किरदार निभाकर चर्चा में आयी अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने मंगेतर राहुल से 16 नवम्बर को शादी कर ली। श्रद्धा की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे थे। अब एक्ट्रेस ने खुद कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वो शादी के दौरान दूल्हे के साथ शरारत और मस्ती करती दिख रही हैं। शादी के लाल जोड़े में श्रद्धा काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- जस्ट मैरीड। साथ ही अपना पूरा…

डब्ल्यूएचओ बोला – यूरोप एकमात्र ऐसा क्षेत्र जहां मौत के मामले बढ़ रहे है

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि पिछले सप्ताह यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौतों में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे यह दुनिया का एकमात्र ऐसा क्षेत्र बन गया जहां महामारी से होने वाली मृत्यु की दर में वृद्धि हुई। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि पुष्टि किए गए संक्रमण के मामलों में वैश्विक स्तर पर छह प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो अमेरिका, यूरोप और एशिया में वृद्धि के कारण हुई है। मंगलवार को महामारी पर अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में डब्ल्यूएचओ ने…